icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालोद में नारकोटिक्स टीम ने छापेमारी कर हेरोइन और अवैध पिस्तौल बरामद

Raipur, Chhattisgarh:जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बालोद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड के पीछे से एक कार से हेरोइन (चिट्टा) और अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। मामले में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर 28 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी टाटा हेक्सा कार (CG 17 KM 4455) की तलाशी ली। कार के डैशबोर्ड से 6.40 ग्राम हेरोइन और एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू (25), निवासी दल्लीराजहरा को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी से नशीला पदार्थ, अवैध हथियार, मोबाइल फोन और हेक्सा कार सहित कुल 11 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। थाना बालोद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब नशे और हथियार की तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report

PET-2026 के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर का अवकाश घोषित

Ghaziabad, Uttar Pradesh:प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को देखते हुए जिले में 30 अक्टूबर, शुक्रवार को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को छह पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

बालोद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिवाली से पहले बैनर पोस्टर का भारी अंबार

Raipur, Chhattisgarh:बालोद दीवाली का पर्व नजदीक है और बालोद शहर के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग में बैनर पोस्टरों की बाढ़ आ गई है, नगर पालिका का दावा है कि समय समय पर कार्रवाई की जाती है लेकिन इसका असर होता नहीं दिख रहा है, बालोद शहर में दल्ली चौक से लेकर कालेज तक सड़क पर पटाखों का बैनर लगा हुआ है जिसमें सबसे ज्यादा प्रकाश फ़टाका का पोस्टर है। वहीं कालेज आने जाने वाले छात्रों ने भी इसपर आपत्ति जताई है उनका कहना है कि रास्ते में इससे सामने देखने में दिक्कत होती है। क्या कहते हैं नगर पालिका सीएमओ पूरे मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी खीरोद्र भोई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही खम्भों से बैनर हटाया गया था और धीरे से हटा रहे हैं, लेकिन खम्बे पूरी तरफ बैनर से पटे हुए हैं。 बाइट - खीरोद्रा भोई, CMO बाइट - हर्षित यादव ,छात्र
0
0
Report

अलवर लाल प्याज की आवक बढ़ेगी तो कीमतों में बड़ा बदलाव संभव

Alwar, Rajasthan:अलवर की लाल प्याज देशभर में अपनी खास पहचान रखती है। दिवाली के साथ ही अलवर की प्याज मंडी में इसकी आवक शुरू हो जाती है। इस बार भी मंडी में प्याज पहुंचने लगी है। हालांकि, पंचायत चुनाव के चलते किसान खेती और फसल की बिक्री में व्यस्तता के बीच मंडी तक कम पहुंच रहे थे, लेकिन दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब प्याज की आवक में तेजी आने की उम्मीद है। व्यापारियों के मुताबिक, दिवाली के बाद मंडी में प्रतिदिन करीब एक लाख कट्टे प्याज की आवक हो सकती है। मंडी में मौजूद व्यापारी सौरभ कालरा ने बताया कि अलवर की लाल प्याज की मांग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक रहती है। इसके अलावा यहां की प्याज बिहार और पश्चिम बंगाल तक भी भेजी जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के साथ ही मंडी में कारोबार तेज होने की संभावना है। वहीं, प्याज के मौजूदा भाव किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगा रहे हैं। मंडी में मौजूद किसानों के अनुसार, फिलहाल प्याज थोक में 35 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। किसानों का कहना है कि एक बीघा में प्याज की खेती पर करीब 40 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में फसल का उचित भाव मिलना जरूरी है, ताकि लागत निकालने के बाद किसानों को मुनाफा हो सके। किसानों के लिए चिंता की बात यह भी है कि पिछले साल प्याज के भाव कम मिलने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था। इसका असर इस बार खेती पर भी देखने को मिला है और कुछ नए किसानों ने प्याज की खेती से दूरी बना ली है। इस वर्ष जिले में करीब 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लाल प्याज की बुवाई की गई है。 हालांकि, प्याज के भाव को लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर बदल सकती है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, जैसे-जैसे मंडी में आवक बढ़ेगी, कीमतों में गिरावट की संभावना भी रहेगी। वहीं, मौसम की मार से फसल खराब होने और बाजार में आवक घटने पर प्याज के भाव तेजी पकड़ सकते हैं। ऐसे में किसानों को जहां बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है, वहीं आम उपभोक्ताओं की नजर भी बाजार के भाव पर टिकी हुई है। प्याज की कीमतों का यह उतार-चढ़ाव कुछ ऐसा है कि भाव बढ़ने पर आम आदमी की आँखों में आंसू आते हैं, जबकि कम कीमत मिलने पर किसान की मेहनत और लागत पर संकट खड़ा हो जाता है। फिलहाल अलवर की मंडी में लाल प्याज की आवक शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह लाल प्याज किसानों की मेहनत को मुनाफे में बदलती है या उपभोक्ताओं को सस्ती प्याज के रूप में राहत देती है।
0
0
Report

दमोह पुलिस ने करवा चौथ पर हेलमेट के साथ सुरक्षा अभियान चलाया

Damoh, Madhya Pradesh:करवा चौथ पर दमोह पुलिस की अनूठी पहल, बिना हेलमेट बाइक पर सफर कर रहे पति पत्नी को दिए हेलमेट. दमोह एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और सिटी पुलिस ने कलेक्टर ऑफिस के सामने एक विशेष कैंप लगाकर चेकिंग की. इस अभियान के तहत ऐसे बाइक सवारों को रोका गया जो पति पत्नी के जोड़ों के साथ यात्रा कर रहे थे और चालक बिना हेलमेट थे. इन जोड़ों को रोककर अफसरों के सामने लाकर उनसे बातचीत की गई और हेलमेट का महत्व समझाया गया. करवा चौथ की गिफ्ट के रूप में हेलमेट दिए गए. पुलिस अधिकारियों की समझाइश से लोग सुरक्षा के प्रति जागरूक दिखे और हेलमेट पहनकर यात्रा करने की शपथ लेने लगे. यह पहल समाज में सुरक्षा awareness को बढ़ाने के लिए की गई है.
0
0
Report
Advertisement

यूपी ATS ने फर्जी ई‑मेल आईडी बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:यूपी एटीएस यूपी एटीएस ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार कानपुर नगर से 24 वर्षीय अंकित शंखवार गिरफ्तार, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लैपटॉप से करीब 5 लाख फर्जी ई-मेल आईडी का डेटा बरामद नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम के स्कूलों और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल से जुड़े तार पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों में बैठे लोगों को बेचता था फर्जी ई-मेल आईडी फर्जी ई-मेल आईडी के बदले क्रिप्टो करेंसी में लेता था भुगतान बांग्लादेशी नागरिक अलामीन इस्लाम को ई-मेल आईडी देने के बदले 6000 USDT मिलने का दावा मोबाइल, लैपटॉप, एक्सेल फाइलें और क्रिप्टो वॉलेट से जुड़े साक्ष्य मिले यूपी एटीएस थाना लखनऊ में मुकदमा दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी
0
0
Report

संजय कुमार सिंह बन सकते हैं CM के प्रधान सचिव; बिहार में प्रशासनिक बदलाव चर्चा

Patna, Bihar:संजय कुमार सिंह बन सकते हैं CM के प्रधान सचिव! IAS संजय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रधान सचिव बनाए जाने की चर्चा तेज。 नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अधिकारी को लेकर बिहार की सियासत में हलचल。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय कुमार सिंह को बिहार बुलाया है。 संजय कुमार सिंह 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं और ओडिशा कैडर में तैनात हैं。 ओडिशा से बिहार कैडर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने मांगी है जानकारी。 केंद्र ने ओडिशा सरकार से अधिकारी की सतर्कता स्थिति और संपत्ति विवरण की जानकारी मांगी है。 संजय कुमार सिंह की संभावित नियुक्ति को बिहार में प्रशासनिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है。 राजनैतिक गलियारों में इसे नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों को साथ लेकर चलने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

असम में बुलडोजर से बेघर लोग: NEMSU ने मदद की मांग की

Guwahati, Assam:बुलडोजर एक्शन के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट माइनोरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा सरकार जल्द से जल्द बुलडोजर एक्शन से बेघर हुए लोगों को जरूरी सुविधा और रहने की व्यवस्था करें नहीं तो हम लोग जोरदार प्रदर्शन करेंगे रास्ते में उतरेंगे और रस्ते ब्लॉक कर देंगे असम में लगातार बुलडोजर action को लेकर तीन जिलों में हाहाकार मच चुका है लोगों अभी हैरान परेशान है खासतौर से गोलाघाट जिले की मेरापानी के जो लोगों के घर में बुलडोजर चला था उन लोगों को वहां से जबरदस्ती हटाया भी गया है। वहीं दूसरी और नौगांव के लुतुमारी में बुलडोजर एक्शन के बाद लॉग खुले आसमान में रह रहे हैं और होजाए जिले में भी बुलडोजर एक्शन से लोगों का हाल बुरा हो रहा है। इसी को लेकर नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के तरफ से जोरदार आवाज उठी है नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के तरफ से कहा जा रहा है कि असम सरकार अगर इन बुलडोजर से बेघर हुए लोगों को जल्द से जल्द रहने और खाने पीने की व्यवस्था न करें तो नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट रास्ते में जोरदार प्रदर्शन करने को आमादा होंगे। क्योंकि यह बुलडोजर एक्शन सिर्फ एक समुदाय को किया गया है और ऐसा करना सरासर गलत है इसी को लेकर हमने नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन NEMSU के कार्यकारी अध्यक्ष Nurul इस्लाम से बातचीत की। नुरुल इस्लाम ने बातचीत के दौरान कहां है कि असम सरकार बुलडोजर सिर्फ मुसलमान के घर में चलाया है जो सरासर गलत है। हमारे बांग्ला भाषा मुस्लमान के घर में लगातार बुलडोजर एक्शन चल चुका है अभी लोग बेघर है अगर आने वाले दिनों में असम सरकार इन लोगों को खाना पीना और रहने की व्यवस्था न करेंगे तो हम लोग रास्ते में जोरदार प्रदर्शन करेंगे यह प्रदर्शन बहुत ही जोरदार होगा इसलिए सरकार जल्द से जल्द इन लोगों को जरूरी सुविधा मुहैया करें नहीं तो हम लोग जल्द से जल्द जोरदार आंदोलन करेंगे। देखा जाए तो असम में हजारों की तादाद में लोग बेघर हो चुके हैं इस पर अभी आवाज उठ रही है नॉर्थ ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन का।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच के निजी अस्पताल में चार बच्चों का जन्म, तीन बेटियां एक बेटा

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के निजी नर्सिंग होम में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, तीन बेटियां और एक बेटा, सभी नवजात स्वस्थ, जिले में पहली ऐसी घटना होने की चर्चा; मजदूर पिता के घर एक साथ आईं चार खुशियां बहराइच। शहर के एक निजी अस्पताल संजीवनी अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। अस्पताल में चार बच्चों के जन्म की खबर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रामगांव थाना क्षेत्र के खैरा धौकल गांव निवासी गायत्री को बुधवार शाम अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया, जिसमें महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार, सभी नवजात स्वस्थ हैं। गायत्री के पति दीपक मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी ने तीन बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। चारों बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके दो बच्चे हैं। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है। जिले में इसे अपनी तरह की पहली घटना बताया जा रहा है,
0
0
Report

चक्रवाती तूफान अर्णव से गौरेला पेंड्रा मरवाही में भारी बारिश, फसलें बुरी तरह प्रभावित

Karhi, Chhattisgarh:पेंड्रा / 29-10-26 / स्लग अर्नब चक्रवर्ती तूफान अर्णव के प्रभाव से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कल देर शाम से झमाझम बारिश हो रही है जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है. लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है. बे-मौसम बारिश ने खड़ी धान की फसल एवं पककर तैयार हो चुकी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है; किसान प्रशासन से बारिश से हुए नुकसान के सर्वेक्षण एवं मुआवजे की मांग कर रहे. अर्नब तूफान की वजह से जिला प्रशासन ने पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी किया है. आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवर्ती तूफान अर्णव का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में खासा असर देखा गया. मंगलवार से पूरे जिले में घने बादल छाए रहे, बुधवार रात से बारिश शुरू हो गई और आज सुबह भी जारी है. तूफान की वजह से तेज हवाएं कल देर रात तक चलीं, आज राहत मिली है लेकिन बारिश जारी है. अक्टूबर के अंत में हुई बारिश ने तापमान पर असर डाला है और जिले का तापमान गिरा है. जैसे ही मौसम साफ होगा, तेज ठंड का एहसास होगा. अर्नब तूफान की सबसे ज्यादा मार गरीब धान की फसल को होगी क्योंकि धान अब पककर तैयार था; कुछ किस्में जल्दी पक कर तैयार हो जाती हैं और जो खेतों में काटकर खलिहानों में पहुंचाई गई थी, ऐसी में तेज बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है—खेतों में पानी भर चुका है, खेतों में धान के पौधे गिर गए. किसानों का कहना है कि प्रशासन उनके फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराए और अनुमान है लगभग 25% तक नुकसान हो सकता है; फसल बीमा की राशि से भुगतान भी कराया जाए. बारिश के कारण जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट रखा है; एहतियातन आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ सभी स्कूलों की छुट्टी कलेक्टर ने घोषित की है. जैसे ही सर्वेक्षण की जानकारी मिलेगी, कार्य कराया जाएगा. बाइट,, 01,, कीर्ति कुमार कश्यप - किसान बाइट,, 02,, नरेश कुमार यादव - किसान बाइट,,03,, गौतम सिह - किसान बाइट,,04,, पुनिया बाई - किसान बाइट,,05,, विजय दयाराम (कलेक्टर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही)
0
0
Report

पौड़ी में एक साथ दो गुलदार: राहगीरों में दहशत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। पौडी-कंडोलिया मार्ग पर देर शाम दिखाई दिए दो गुलदार, स्थानीय युवक ने मोबाइल में कैद किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलदारों के हमलों की घटनाओं के बीच अब जिला मुख्यालय पौड़ी शहर के नजदीक भी वन्यजीवों की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। पौड़ी से कंडोलिया जाने वाले सड़क मार्ग पर शहर के नजदीक देर शाम दो गुलदार एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने गुलदारों की चहलकदमी का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। शहर के नजदीक एक साथ दो गुलदार दिखाई देने की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों में शाम के समय सड़क मार्ग पर आवाजाही और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने को लेकर भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के नजदीक गुलदार दिखाई देना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार एक साथ दो गुलदारों की मौजूदगी ने चिंता और बढ़ा दी है। ऐसे में शहर के नजदीक गुलदारों की चहलकदमी सामने आने के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और गुलदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

वीआईपी कल्चर पर लगाम: छत्तीसगढ़ में बस्तर के 116 नेताओं की सुरक्षा घटी, खर्च में कटौती की तैयारी

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने और सुरक्षा समीक्षा के तहत बस्तर संभाग के भाजपा और कांग्रेस के 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 9 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z तथा कई अन्य की Z से Y श्रेणी की गई है। प्रभावित नेताओं में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कवासी लखमा और कर्मा परिवार शामिल हैं। राज्य में 400 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में तैनात 1,550 जवानों और 500 वाहनों पर सालाना 150 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होते हैं। इस कटौती से सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा।
0
0
Report

सीकर महिला इटली से पति की वापसी और ठगी-प्रताड़ना के आरोप लगाती है

Sikar, Rajasthan:सीकर: करवाचौथ पर पति की वापसी के लिए SP ऑफिस पहुंची पत्नी, इटली में प्रताड़ना का आरोप करवाचौथ के मौके पर एक महिला ने विदेश में फंसे अपने पति को वापस लाने और एसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। सीकर जिले के चिड़ासरा निवासी भावना कंवर ने सीकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिवाद सौंपा और इटली में उनके पति के साथ कथित तौर पर हुई प्रताड़ना तथा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप लगाए। भावना कंवर ने परिवाद में बताया कि वर्ष 2024 में रूप सिंह नाम کا व्यक्ति उनके घर आया था। उसने उनके पति गोविंद सिंह राजपूत को इटली में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी दिलाने का भरोसा दिलाया। महिला के अनुसार इस झांसे में आकर परिवार ने अलग-अलग समय पर कुल 8.50 लाख रुपये दे दिए। महिला का आरोप है कि 3 जून 2026 को उनके पति को इटली भेजा गया था। वहां उन्हें फर्नीचर का काम दिलाने और हर महीने 2.50 लाख रुपये वेतन देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इटली पहुंचने के बाद न तो वादे के मुताबिक काम मिला और न ही निर्धारित वेतन दिया गया। भावना कंवर ने आरोप लगाया कि विदेश में उनके पति पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया और उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित भी किया गया। परिवार ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो संबंधित लोगों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्हें धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला के मुताबिक इस संबंध में लोसल पुलिस थाने में पहले ही रिपोर्ट दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने पति को इटली से वापस लाने में मदद करने की मांग की है। करवाचौथ के अवसर पर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के बीच भावना कंवर की अपने पति की सुरक्षित वापसी को लेकर की गई यह गुहार चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top