icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चाकण उपोषण खत्म: प्रशासन की आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त, मोहिते ने सरकार पर तंज

Chakan, Maharashtra:चाकण औद्योगिक वसाहतीतील समस्यांवरून चार दिवस सुरू असलेलं साखळी उपोषण अखेर प्रशासनाच्या आश्वासनानंतर मागे घेण्यात आलं आहे. खराब रस्ते आणि पायाभूत सुविधांच्या अभावामुळे चाकणमधील बहुराष्ट्रीय कंपन्यांनी बाहेर पडण्याचा इशारा दिला होता. या पार्श्वभूमीवर राष्ट्रवादी काँग्रेसचे जिल्हा परिषद सदस्य गणेश बोत्रे यांच्या नेतृत्वाखाली हे आंदोलन छेडण्यात आलं होतं. प्रशासनाने आश्वासन दिल्यानंतर हे उपोषण मागे घेण्यात आलं असलं, तरी माजी आमदार दिलीप मोहिते यांनी मात्र थेट सरकार आणि प्रशासकीय यंत्रणेवर जोरदार तोफ डागलीय. "महायुतीचा धर्म पाळला जात नसून पक्षाला टार्गेट केलं जातंय," असा थेट घणाघात मोहिते यांनी केला. या संपूर्ण आंदोलनावर आणि प्रशासनाच्या भूमिकेवर माजी आमदार दिलीप मोहिते काय म्हणालेत, पाहुयात...
0
0
Report

कैथल में चेन स्नेचिंग: सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

Kaithal, Haryana:कैथल में चेन स्नेचिंग की बड़ी वारदात सामने आई है, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने बाजार से अपनी स्कूटी पर सामान लेकर लौट रही महिला को निशाना बनाया। घटना कैथल अनाज मंडी के नजदीक रामनगर गली नंबर 12 के पास की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दे रहे हैं और मौका मिलते ही महिला के पास पहुंचकर चेन झपटकर फरार हो जाते हैं। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है。
0
0
Report

ब्राह्मणगाव की जातीय गाय को मिला विक्रमी दाम, 2.81 लाख रुपये

Shirdi, Maharashtra:Anc - राहुरी तालुक्यातील ब्राह्मणगाव भांड येथील जातिवंत गाईला तब्बल 2 लाख 81 हजार रुपयांचा विक्रमी भाव मिळालाय.. माहेगाव येथील दुग्ध व्यावसायिक शेतकरी आकाश आढाव यांनी संकरित प्रजनन आणि वंशसुधारणेसाठी ही गाय खरेदी केली.. होल्स्टीन फ्रिजियन जातीची आणि दररोज सुमारे 40 लिटर दूध देण्याची क्षमता असलेल्या या गाईचे जोरदार स्वागत करण्यात आले.. स्वागतासाठी माहेगावातील ग्रामस्थांनी पूजा करून डीजेच्या तालावर गुलालाची उधळण आणि फटाक्यांची आतषबाजी करत वाजतगाजत मिरवणूक काढली.. जातिवंत गाईला मिळालेल्या या विक्रमी भावाची परिसरात चांगलीच चर्चा रंगली आहे..
0
0
Report
Advertisement

वाशिम में गुळ की कीमतें बढ़ीं, 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंचीं

Washim, Maharashtra:वाशिम: अँकर:राज्यात सणासुदीच्या तोंडावर साखरे पाठोपाठ गुळाच्या दरातही मोठी वाढ झाली असून, गुळाच्या दरातही तेजी बघायला मिळतिये. गेल्या वीस दिवसात गुळाच्या दरात किलोमागे तब्बल 25 रुपयांची वाढ झाली आहे. सध्या गुळही साखरेबरोबर 75 रुपये किलो विकला जात आहे. अधिक दर वाढ होण्याची शक्यता आहे. त्यामुळे अनेकांचं किचनच गणित बिघडणार असून, वाढत्या गुळाच्याही दराचा फटका आता सर्वांना सहन करावा लागणार आहे. जे ग्राहक पाच किलो न्यायाचे ते सध्या आता एक किलो गूळ नेत असल्याचं व्यापाऱ्यांनी सांगितलं ग्राफिक्स.. 1 ते 5 ऑगस्ट....49 ते 50 रुपये किलो. 10 ते 15 ऑगस्ट...60 ते 62 रुपये किलो. 19 ते 21ऑगस्ट...72 ते 75 रुपये किलो.
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर देवबंद में बिजली आपूर्ति को लेकर धरना जारी, SP नेता पर अधिकारी को धमकी देने का आरोप

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का धरना रात से जारी है। भायला-नैनोटा मार्ग पर ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिकेय राणा की बिजली विभाग के अधिकारियों और CO देवबंद अमित सिंह से तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान कार्तिकेय राणा ने CO पर मंत्री की “खाली चापलूसी” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “वो एक बार मंत्री रहे हैं, हम दो बार मंत्री रहे हैं।” इस पर CO अमित सिंह ने जवाब दिया कि “आप चाहे दस बार रहे हों, मुझे इससे मतलब नहीं।” मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि कार्तिकेय राणा ने बिजली विभाग के एक अधिकारी को फोन पर जमकर फटकार लगाई और अधिकारी के घर का कनेक्शन काटने तक की धमकी दी। उन्होंने अधिकारी से कहा कि “दिमाग सेंटर में रखें।” पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
0
0
Report

यूपी में भाजपा का मूड टेस्ट: अंदरूनी असंतोष से 2027 पर असर

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का मूड टेस्ट\n\n2027 से पहले भाजपा मूड टेस्ट करने की तैयारी में है और इसमें दो जवाब सबसे ज्यादा मायने रखेंगे। बाहर नई पीढ़ी क्या चाहती है और भीतर का पुराना असंतोष चुनाव के दिन किस तरफ जाता है। ये मूड टेस्ट यूपी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा.\n\nभाजपा अब नए प्रयोग करने की तैयारी में है। प्रश्नावली तैयार होने लगी है और उसका सबसे तीखा सवाल विपक्ष के बारे में नहीं है। वह अपने ही लोगों के बारे में है। इस कवायद का घोषित भाव संवाद, समन्वय और सहयोग है, लेकिन सवालों से साफ हो रहा है कि पार्टी पहले यह जानना चाहती है कि भीतर सब ठीक है या नहीं\n\nबाइट अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा\n\nकई सवालों की सूची तैयार होने लगी है\n\nचुनाव के वक्त पार्टी के भीतर से चोट कहां लग सकती है?\n\nपार्टी की सबसे बड़ी चिंता जेन-जी का मिजाज और दल में भितरघात है\n\nशीर्ष नेतृत्व नेताओं से एक-एक कर बातचीत करेगा\n\nहर मुलाकात 15 से 30 मिनट की\n\nअसली कहानी बातचीत में नहीं, उन सवालों में है जो सामने रखेंगे\n\nप्रश्नावलियां घर भेजकर नहीं भरवाई जाएंगी\n\nशीर्ष नेतृत्व अपने सामने ही जवाब भरवाएंगे\n\nयानी जवाब पहले आपस में तय कर आने के बजाय सीधे सामने से लिए जाएंगे\n\nसूची में जिलाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री और महामंत्री भी शामिल होंगे\n\nसाथ में वे नेता भी हैं जो पिछली बार टिकट की दौड़ में थे और रह गए\n\nहारि हुई सीटों की अलग पड़ताल होगी\n\nजहां दो-तीन दावेदार आमने-सामने थे, वहां और बारीकी से पड़ताल होगी\n\nसवाल सीधा होगा\n\nटिकट की पुरानी नाराजगी ठंडी पड़ी या अब भी जिंदा है?\n\nब्लॉक से जिले तक के झगड़े, विधायक और संगठन के रिश्ते, सरकार और संगठन का तालमेल सब सवालों में पूछे जाएंगे\n\nप्रश्नावलियों में युवाओं और खासकर जेन जी के मिजाज पर सवाल तैयार हो रहे है\n\nरोजगार कितना मिला अपने क्षेत्र के युवाओं को?\n\nप्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर माहौल क्या है? \n\nयुवा किस बात पर नाराज है और किस बात पर भाजपा के साथ है?\n\nभाजपा सत्ता में है। इसलिए यह महज संगठनात्मक असहमति का सवाल नहीं है। दो कार्यकाल के बाद बनी छोटी दरारें मतदान केंद्र पर बड़ा फर्क डाल सकती हैं। विपक्ष से मुकाबला बाहर होता है, भितरघात का नुकसान भीतर होता है। 2027 में निर्णायक वोट उस पीढ़ी का होगा, जिसकी राजनीतिक बेचैनी सिर्फ जाति और पुरानी दलीय पहचान से नहीं पढ़ी जा सकती। नौकरी, परीक्षा, अवसर और सोशल मीडिया उसके मूड को प्रभावित कर रहे हैं। भाजपा इस बदलते मूड को अपने आंतरिक आकलन में पढ़ना चाहती है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में देर रात शराब तस्करी के दो मामलों में भारी शराब बरामद

Jamui, Bihar:जमुई जिले में उत्पाद विभाग ने देर रात शराब तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में की गई, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक इनोवा कार से करीब 432 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब करीब 2400 बोतलों में रखी हुई थी। बताया जाता है कि इनोवा कार से शराब धनबाद से पटना जिले के बाढ़ ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी कार्रवाई झाझा थाना क्षेत्र के नारगंजो गांव के पास की गई। उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान देवघर की ओर से झाझा की तरफ बाइक से आ रहे एक युवक को जांच के लिए रोका गया। बाइक पर झूले में छिपाकर विदेशी शराब ले जाई जा रही थी। जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनेश कुमार, पिता कमलेश्वरी प्रसाद यादव, ग्राम झोंपा, थाना लक्ष्मीपुर के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। विभाग के अनुसार दोनों मामलों में जब्त शराब और वाहन को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

आरा में बिहिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर पिकअप चालक की मौत

Mumbai, Maharashtra:दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के ऊपर लाइन पर आज सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक पिकअप चालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही। मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हर टोला गांव निवासी स्व. धनजी यादव का 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। वह पेशे से पिकअप चालक था। इधर, मृतक के बड़े भाई मलू कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह पिकअप लेकर आरा आया था और पिकअप आरा लगाकर वापस ट्रेन द्वारा घर लौट रहा था। इसी बीच बिहिया स्टेशन के पूरब साइड अप लाइन पर चलती ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान पर रेल पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top