821115
कांग्रेस सांसद मनोज कुमार के सामने कार्यकर्ताओं में झड़प, वीडियो वायरल
Sasaram, Bihar:सासाराम में कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना तब हुई जब सासाराम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर चाय पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें सांसद मनोज कुमार और कांग्रेस जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह भी मौजूद थे। वीडियो में दिख रहा है कि मनोज कुमार हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में डेयरी संचालक पर दबंगों का हमला, फायरिंग के बाद मारपीट
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में डेयरी संचालक पर दबंगों का हमला, दुकान पर फायरिंग के बाद जमकर मारपीट, बीच-बचाव का बदला लेने का आरोप Amroha नगर कोतवाली क्षेत्र के धनौरा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब 10 से 12 दबंग युवक एक डेयरी संचालक की दुकान पर पहुंच गए और कथित तौर पर फायरिंग करते हुए दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पीड़ित डेयरी संचालक पुष्पेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक शादी समारोह में गया था, जहां कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया था। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपी युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया। पुष्पेंद्र का कहना है कि वह सभी आरोपियों को पहचानता है और उनके खिलाफ पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपों की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखीसराय में अवैध बालू खनन के माफिया नितेश कुमार गिरफ्तार
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय में जी बिहार -झारखंड की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है। जी बिहार -झारखंड द्वारा अवैध बालू खनन की खबर प्राथमिकता से दिखाने के बाद पुलिस हरकत में आई।तेतरहाट थाना पुलिस ने टाप टेन में शामिल बालू माफिया नितेश कुमार को किऊल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नितेश कुमार पर बीते 02 मार्च को अवैध बालू खनन छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला कर वाहन छुड़ाकर भागने सहित किऊल थाना में दो संगीन मामला दर्ज है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालू माफिया और टाप टेन में शामिल नितेश कुमार लाखोचक अपने घर आया हुआ है। इसी सूचना पर तेतरहाट पुलिस के द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नीतेश पर पुलिस पर हमला कर बालू गाड़ी छुड़ाकर भागने का आरोप है। यह किऊल नदी से अवैध खनन बालू खनन का काम अपने सदस्यों के साथ मिलकर कर रहा था। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
Surajpur में बाइकर्स गैंग का आतंक: वीडियो वायरल, पुलिस खोल रही पोल
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर मुहल्ले में बाइकर्स गैंग का आतंक, खुलेआम गुंडागर्दी और उत्पात,, नशे में धुत होकर सड़क पर सरेआम करते हैं मारपीट और देते हैं भद्दी गालिया,, सड़कों पर फर्राटा भर रहे बदमाश,, गैंग की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय नागरिक ने ही कैमरे में कैद की पूरी करतूत,, पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग के दावों की खुली पोल, अपराधियों के हौसले बुलंद, बेखौफ हुए अपराधी, खाकी का डर नदारद,, विश्रामपुर इलाके का मामला,,0
0
Report
Advertisement
सीएम मोहन यादव की सादगीपूर्ण शादी ने समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे वरद खंडेलवाल और बहु आशी के विवाह पर पूरे खंडेलवाल परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि खंडेलवाल परिवार ने सीमित लोगों के बीच सादगी से विवाह करने का जो निर्णय लिया है, वह समाज के लिए एक प्रेरणात्मक संदेश है। उन्होंने बताया कि उनकी भी विवाह समारोह में शामिल होने की इच्छा थी, लेकिन आपसी सहमति से यह तय किया गया कि एक नई परंपरा की शुरुआत हो जहां बिना फिजूल खर्च के, सादगी से शादी हो और समाज को सकारात्मक दिशा मिले। सीएम ने हेमंत खंडेलवाल और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि वर-वधु ने सीमित संख्या में विवाह कर एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समय और पैसा दोनों की बचत होती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। सीएम मोहन यादव ने इस पहल के लिए पूरे परिवार को बधाई दी और इसे एक आदर्श पहल बताया।0
0
Report
भोपाल: छह कोचिंग संस्थानों पर अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में 6 कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी लालघाटी का 6 इंस्टीट्यूट संस्थान सील नोटिस के बाद भी नहीं किए सुरक्षा इंतजाम नगर निगम ने भवन खाली कराकर की सीलिंग कार्रवाई सभी संस्थानों को 25 जून 2026 को नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए थे..0
0
Report
380 रुपए के विवाद पर टायर व्यवसायी समेत परिवार पर हमला, एनएच-139 जाम
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में मात्र 380 रुपए को लेकर टायर व्यवसायी से मारपीट का एक मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, बीचबचाव करने पहुंची व्यवसायी की पत्नी और उसके बेटे के साथ भी बदमाशों ने जमकर मारपीट की। घटना दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय की है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने दुकान के पास ही एन एच-139 को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तब जाकर जाम हट सका। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
श्री राम मंदिर से साधु समाज की तीसरी टोली अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
Aram Pora, Ganderbal, The third batch of members of the Sadhu Samaj departed from Shri Ram Mandir in Purani Mandi, Jammu, for the holy Shri Amarnath Yatra0
0
Report
अंतरजातीय विवाह से नाराज परिवार ने जीते-जी बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया
Ansar Nagar, Jharkhand:अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों ने जीते-जी बेटी का किया 'प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार' शव यात्रा निकाली, पिंडदान और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं; कहा"हमारे लिए बेटी अब मर चुकी है" चतरा : जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंतरजातीय विवाह से नाराज एक युवती के परिजनों ने उसे सामाजिक रूप से मृत घोषित करते हुए जीते-जी उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार गांव के ही धोबिनियां घाट में कर दिया। बताया जाता है कि युवती ने करीब पांच दिन पहले अपने ही गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ घर से भागकर विवाह कर लिया था। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गांव में युवती की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इसके बाद विधिवत पिंडदान, काल्पनिक शव की परिक्रमा और अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं। परिजनों ने सार्वजनिक रूप से कहा कि "हमारे लिए हमारी बेटी मर चुकी है। अब उसका न तो हमसे और न ही हमारे खानदान से कोई संबंध रहेगा।" इस अनोखी घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।0
0
Report
BRO ने Baltal से अमरनाथ गुफा तक मार्ग बना कर भक्तों की राह आसान
Aram Pora, Ganderbal, The Men and Machinery of the Border Roads Organisation (BRO), 122 Road Construction Company (RCC), have constructed a track from the Baltal Base Camp to the Amarnath Holy Cave to facilitate the devotees. A devotee says, "I am from Chandigarh... This route used to be very difficult; the BRO has done great work... I thank and congratulate the BRO..."0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा: नूनवान बेस कैंप से दूसरे जत्थे की यात्रा शुरू
Aram Pora, Ganderbal, The second batch of devotees departs from Nunwan base camp in Pahalgam for their pilgrimage to the Holy cave of Shri Amarnath Ji0
0
Report
राम मंदिर चंदे में हेराफेरी: संजय निषाद बोले भ्रष्टाचार अब सज़ा पाता है
Noida, Uttar Pradesh:0407ZUP_PRG_SANJAY_MIN_R प्रयागराज, UP: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर राज्य के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कहते हैं, "...भ्रष्टाचार पहले भी होता था, लेकिन सब कुछ दबा दिया जाता था। [भ्रष्टाचारियों को] संरक्षण मिलता था। लेकिन हमारे कार्यकाल में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं और दोषियों को सज़ा भी मिल रही है। जांच पर भरोसा रखना चाहिए। आरोपियों को बचाने और जनता को गुमराह करने वाले बयान देने के बजाय, भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए... जांच एक तय प्रक्रिया के तहत होती है और जब तक फाइल बंद नहीं हो जाती, तब तक किसी पर बिना सबूत के आरोप नहीं लगाया जा सकता...", Return JSON only with the specified format.0
0
Report
फरीदाबाद में आज से HTET-2026 के लिए 14 केंद्र, विद्यार्थियों के लिए बस सेवाएं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में आज से 14 सेंटरो पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 आयोजित कराई जा रही है। शनिवार दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीजीटी (लेवल-3) की परीक्षा होगी। हीं 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक टीजीटी (लेवल-2) और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीआरटी (लेवल-1) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शहर में बनाए गए 14 सेंटर फरीदाबाद के अलग -अलग हिस्सों में परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाए गए है। जिसमें सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-39, दयालबाग, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, एनएच-3 (ईएसआईसी अस्पताल के निकट), सेंट कोलंबस स्कूल, सेक्टर-39, सूरजकुंड रोड, दयालबाग, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, बी-ब्लॉक, बीपीटीपी पार्क, सेक्टर-85, के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, एनएच-3 एवं एनएच-4, रावल इंटरनेशनल स्कूल, नंगला रोड, सोहना रोड, फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 (प्रिस्टीन मॉल के निकट) तथा होली चाइल্ড पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, हूडा मार्केट के निकट शामिल हैं। बल्लभगढ़-एनआईटी से सेंटरों तक बस जाएंगी परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष बसों की व्यवस्था भी की है। बल्लभगढ़ और एनआईटी रूट से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। ये संस्थान रहेंगे बंद इसके अलावा 4 और 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जिले की सभी फोटोस्टेट दुकानें और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और किसी भी प्रकार के संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी。 डायल 112 से ली जा सकेगी मदद डीसी ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को रास्ते में कोई समस्या आती है या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी होने की आशंका हो, तो वह तुरंत डायल-112 पर कॉल कर मदद ले सकता है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: हथियारबंद चोरों ने दो घरों में लाखों की चोरी, महिला पर हमला
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। फुलवरिया थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गृहस्वामी की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा कलमबाग मोहल्ले में देर रात हथियारबंद चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के लोगों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। सबसे पहले बदमाश सेना से सेवानिवृत्त चंद्र प्रकाश शाह के घर की छत पर पहुंचे और सीढ़ी के रास्ते परिसर में उतरकर घर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने बगल में स्थित सेल टैक्स विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक सोहन साह के घर को निशाना बनाया।घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, रात करीब 1:51 बजे बदमाश पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए और पहले मुख्य ग्रिल का ताला खोलकर बाहर निकलने का रास्ता तैयार कर लिया। इसके बाद करीब सवा घंटे तक वे घर के अलग-अलग कमरों में घूमते रहे और अलमारी, अटैची तथा दीवान को खंगालते रहे।उस समय सोहन साह आगे वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी प्रेमलता देवी बरामदे में थीं। रात करीब तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर प्रेमलता देवी की नींद खुली। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो दोनों बदमाश अलमारी से सामान निकाल रहे थे। महिला ने एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद सभी बदमाश नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 15 हजार रुपये नकद, लगभग 180 ग्राम सोने और 300 ग्राम से अधिक चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान में सोने की चेन, झुमके, कंगन, सोने की चकती, कान की बालियां और चांदी की पायल सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थानाध्यक्ष विजय साहनी और तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और तकनीकी टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।फिलहाल इस सनसनीखेज चोरी की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। बाइट प्रेमलता देवी0
0
Report
पटना के बेऊर में आनंद कुमार हत्या: पारिवारिक विवाद से जुड़ा साजिशकर्ता गिरफ्तार
Danapur, Bihar:पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के पैठानी नत्थूपुर निवासी आनंद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे पारिवारिक जमीनी विवाद में रची गई सुनियोजित हत्या बताया है। जांच में सामने आया है कि मृतक के पटीदारों ने साजिश रचकर तीन पेशेवर शूटरों को सुपारी दी थी, जिन्होंने आनंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या में शामिल शूटर पहले से ही एक अन्य मामले में बेऊर जेल में बंद है। उसे भी पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के अनुसार, 30 मई 2026 को बेऊर थाना क्षेत्र में बाईपास किनारे आनंद कुमार का शव बरामद हुआ था। मामले में बेऊर थाना कांड संख्या 320/26 दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई जांच में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि आनंद कुमार और उसके पटीदार भुटाली राय के बीच लंबे समय से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई और तीन शूटरों को पैसे देकर आनंद कुमार की हत्या कराई गई। जांच में जिन शूटरों के नाम सामने आए हैं, उनमें गोनु कुमार, प्रिंस कुमार और मयंक कुमार शामिल हैं। तीनों दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, ये तीनों फिलहाल दीदारगंज थाना कांड संख्या 104/26 में न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें से एक शूटर बेऊर जेल में बंद है, जिसे इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी। एसआईटी ने इस मामले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजीव कुमार (एजी कॉलोनी, शास्त्रीनगर), आदर्श कुमार उर्फ गोलू (पैठानी नत्थूपुर), रौशन कुमार (समपतचक बाजार) और गौरी शंकर (शाहपुर, गोपालपुर) शामिल हैं। इससे पहले 4 जून को उमेश कुमार उर्फ सुटाली राय को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी जांच जारी है। शूटरों से रिमांड पर पूछताछ के बाद साजिश और सुपारी की रकम सहित कई अन्य अहम तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। बाईट संकेत कुमार, पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना0
0
Report
शेखपुरा में पीएम सूर्य घर योजना प्रभावित, विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं को निराशा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में विद्युत विभाग के अधिकारियों लापरवाही से प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा बिहार के कुटीर ज्योति योजना के उपभोक्ताओं के घर मुफ्त रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली देना है लेकिन अधिकारियों के उदासीनता के कारण योजना का लाभ लाभुकों को नहीं मिल रहा है जबकि रूफटऑफ सोलर पैनल हाथी दांत साबित हो रहा है। VO 1 - घरो के रूफटॉफ पर लगा सोलर पैनल की यह तस्वीर शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद की है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहार सरकार राज्य के सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त सोलर पैनल स्थापित कर उपभोक्ताओं को एक किलोवाट क्षमता बिजली देने को लेकर सोलर पैनल लगाया। सरकार के निर्णय के विद्युत विभाग ने सरकार के निर्णय के बाद आनन-फानन में रूफटॉफ सोलर पैनल स्थापित कर बिजली चालू होने की बात कही लेकिन 15 दिन के बाद भी उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। Husainabad के उपभोक्ता ने बताया कि घर पर सोलर पैनल तो स्थापित किया लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बिजली कट जाने के बाद गर्मी में रहना पड़ रहा है। जबकि अभी तक यह चालू नहीं हुआ है। White - कमला देवी - कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं शेखपुरा। VO 2 - उपभोक्ताओं के घर पर लगा सोलर पैनल के सबाल पर सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडे ने कहा कि सरकार सिर्फ गरीबों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में जहां भी सोलर पैनल लगाया गया है कही भी चालू नहीं हुआ है। इसके लिए सरकार के साथ विद्युत विभाग को दोषी ठहराते हुए डीएम से योजना की स्थिति का भौतिक सत्यापन करने की बात कही है ताकि विभाग के कार्यों की स्थिति को देखा जा सके। White - प्रभात पाण्डेय - जिला सचिव,सीपीआई शेखपुरा VO 3 - वही इस संबंध में डीएम शेखर आनंद ने कहा कि पूरे जिले में 2267 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य है। अभी पांच घरों में सोलर पैनल स्थापित किया जा चुका है। लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण चालू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग को सूचना दिया जा चुका है और जल्द ही सोलर पैनल में इंवर्टर लगाए जाने के बाद सेवा देने की बात कही है। White - शेखर आनंद - डीएम शेखपुरा F/VO - गौरतलब हैं कि विद्युत विभाग और जिला प्रशासन पहले चरण के तहत 2267 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर 20 नबम्बर तक सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।0
0
Report
Advertisement
