icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रिम्स में इलाज के लिए निजी लैब्स की बढ़ती कतार मरीजों के लिए चुनौती

Ranchi, Jharkhand:रांची के रिम्स में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में आने वाले कई मरीजों के हाथों में प्राइवेट क्लीनिक और जांच केंद्रों की रिपोर्ट देखने को मिल रही है। गुमला के भरनो से आए अमरदीप बताते हैं कि अपने पिता के इलाज के लिए वह रिम्स आए हैं और डॉक्टर ने सबसे पहले उनके पिता के लिए कुछ जांच प्रिसक्राइब कर दिए और मरीज को जांच कराने की बात कही गई। KFT IVP और अन्य। लेकिन मरीज के परिजन के आरोप गंभीर हैं कि डॉक्टर की तरफ से प्राइवेट में जांच करने की बात कही गई जबकि अस्पताल में जांच सुविधा है। अमरदीप, भरनो निवासी और कोडरमा से आए एक अन्य मरीज ने बताया कि वह सिर्फ इलाज के लिए रिम्स आया है और यहां जो जांच लिखी गई उसे देखकर लोगों ने बताया कि रिम्स में काफी लंबी कतार है, इसलिए उसने बाहर अपनी जांच कर ली। उनका कहना है कि इलाज के लिए सिर्फ रांची आना हुआ है और अगर लंबी वेटिंग है तो यहां रुकना कठिन लगता है इसलिए उसने प्राइवेट में जांच कराई। कोडरमा निवासी मरीज वही पुरुलिया से आए किशोर बाबू का कहना है कि उसे कैंसर है और उसकी जांच रिम्स में नहीं होती इसीलिए प्राइवेट अस्पताल में जांच करना है। इस पूरे मामले पर रिम्स के PRO डॉक्टर शिशिर ने बताया कि जितनी भी जांच रिम्स में उपलब्ध है उसके लिए डॉक्टर को बाहर जांच कराने के लिए फोर्स नहीं कर सकते और अगर ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो प्रबंधन उसे पर कार्रवाई करता है। हालांकि उन्होंने कहा कि वेटिंग के बारे में व्यवस्थाओं में सुधार की निरंतर कोशिश जारी है और अब दो शिफ्ट में जांच कराई जा रही है।
0
0
Report

अलवर में साइबर जागरूकता अभियान का समापन, विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

Alwar, Rajasthan:साइबर जागरूकता अभियान का समापन, विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित अलवर। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच अलवर पुलिस की ओर से करीब एक महीने तक चलाए गए साइबर जागरूकता अभियान का आज समापन हुआ। अभियान के दौरान पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीमों ने जिले के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों और साइबर एक्सपर्ट्स ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने की जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया。 अभियान के दौरान विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में स्कूल और कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की पहचान करने, उनसे बचने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया。 अभियान में सक्रिय भागीदारी करने वाले छात्र-छात्राओं को आज अलवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाया गया। यहां पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया。 इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता की इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की। पुलिस का उद्देश्य है कि युवा खुद साइबर अपराध से सुरक्षित रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी डिजिटल ठगी से बचने के लिए जागरूक करें。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर वन क्षेत्र में करंट से हाथी शावक की मौत, पोस्टमार्टम शुरू

Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से मादा हाथी शावक की मौत हो गई। तीन डॉक्टरों की टीम के द्वारा मादा हाथी शावक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उदयपुर वन परिक्षेत्र में 27 जंगली हाथियों के दल के अलावा 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसकी वजह से जंगलों के आस-पास गांव में हाथी पहुंच रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगाए फसलों को जंगली हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है ताकि जनहानि न हो सके, साथ ही फसलों के नुकसान के लिए मुआवजे की प्रकरण तैयार कर राशि देने की प्रक्रिया की जा रही है। जिला वन मंडल अधिकारी ने बताया कि बीती रात जंगल के किनारे झटका तार लगा कर फसल निगरानी करने की बात सामने आई है और यही वजह रही कि झटका तार की चपेट में आने से मादा हाथी शावक की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

कमर्शियल LPG कीमतें बढ़ीं: होटल-रेस्टोरेंट्स पर महंगाई का असर क्या होगा?

Morena, Madhya Pradesh:कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसका सीधा असर अब होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों पर दिखाई देने की आशंका है। गैस सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की लागत बढ़ गई है, जिसका असर आगे चलकर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों का कहना है कि गैस के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के खर्च में इजाफा होगा। ऐसे में उन्हें या तो अपना मुनाफा कम करना पड़ेगा या फिर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। यानि कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ कारोबारियों तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि आने वाले दिनों में इसका असर बाजार में बिकने वाले सामान और सेवाओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या श्रीराम मंदिर में कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड की तैयारी शुरू

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में अब पुजारियों के बाद कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोड तय करने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नई कर्मचारी नीति तैयार कर रहा है। इसके तहत अलग-अलग जिम्मेदारियों में तैनात कर्मचारियों के लिए एक समान ड्रेस निर्धारित करने पर विचार हो रहा है। कर्मचारियों की ड्रेस के लिए गेरुआ या पीले रंग का प्रस्ताव सामने आया है। वहीं, गर्भगृह में पूजा-अर्चना कराने वाले पुजारियों के लिए पीतांबरी ड्रेस का प्रस्ताव है। हालांकि ड्रेस का अंतिम रंग और डिजाइन अभी तय नहीं हुआ है। ट्रस्टियों की सहमति के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा。
0
0
Report

जालौन में टक्कर पर ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सडक पर गाड़ी से ई-रिक्शा टच होने पर दो युवकों ने रिक्शा चालक से की जमकर मारपीट, मामूली टक्कर के बाद कार सवार दोनों युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पंहुचा, युवकों ने रिक्शा चालक को सड़क पर रोककर बेरहमी से की जमकर मारपीट, पीड़ित चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा, मारपीट का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मारपीट के दौरान सड़क पर मौजूद भीड़ बनी रही मूकदर्शक, रिक्शा चालक को किसी ने नही बचाया, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला।
0
0
Report

कॉकपिट में चाकू हमले के बाद स्मित मच्छार ने 174 यात्रियों की जान बचाई

New Delhi, Delhi:दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट द्वारा चाकू से हमला किया गया था. उड़ान के दौरान 30,000 फीट की ऊंचाई पर सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल होने और प्लेन के नीचे जाने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने सूझबूझ दिखाई, इमरजेंसी कोड (7700 और 7500) एक्टिवेट किए और विमान को क्रैश होने से बचा लिया. यह दौरान उन्होंने अपनी सूझबूझ से प्लेन को क्रैश होने से बचाया और 174 से 180 के करीब यात्रियों की जान बचाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना की है और कई विदेशी नेताओं ने भी उनकी बहादुरी की सराहना की है. फ्लाइट ने सऊदी अरब के तबुक शहर में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की, जिससे विमान में सवार सभी 174 यात्री सुरक्षित बच गए.
0
0
Report
Advertisement

बसपा राजस्थान पंचायत चुनाव में हर सीट पर प्रत्याशी उतारेगी, जिला बैठक में निर्णय

Hanumangarh, Rajasthan:बसपा राजस्थान पंचायत चुनाव में हर सीट पर प्रत्याशी उतारेगी, जिला बैठक में निर्णय हनुमानगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की जिला शाखा बैठक जंक्शन स्थित श्री रविदास मंदिर में हुई। इसमें चूरू जोन प्रभारी भगवान सिंह बाबा मुख्य अतिथि, जोन प्रभारी प्रेम कुमार नायक विशेष अतिथि और जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा ने अध्यक्षता की। भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव मजबूती से लड़ेगी। बसपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारना है। उन्होंने पंचायत चुनावों को संगठन मजबूत करने के लिए अहम बताया। पार्टी ने हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव में भी पार्षद चुने हैं। पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों से चुनाव लड़ने को कहा गया। अलग-अलग पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां दी गईं और आवेदन फार्म भी उपलब्ध कराए गए। इच्छुक कार्यकर्ता अपने इलाके के पदाधिकारियों के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। बैठक में कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे。
0
0
Report

मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर बायो मेडिकल वेस्ट मिलने से इलाके में हड़कंप

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर पुलिया के नीचे मिला बायोमेडिकल वेस्ट, चिकित्सा विभाग ने शुरू की जांच अलवर के मुबारिकपुर से रघुनाथगढ़ जाने वाले मार्ग पर पुलिया के नीचे खुले में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे मेडिकल कचरा पड़े होने की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बायोमेडिकल वेस्ट को एकत्र करवाकर वहां से हटवाया। टीम ने मौके से मिले कचरे से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगढ़ बीसीएमओ अमित राठौड़ ने बताया कि मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर पुलिया के नीचे बायोमेडिकल वेस्ट फेंके जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा हटवाया। प्रारंभिक जांच में मौके पर मिला बायोमेडिकल वेस्ट सरकारी स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नहीं पाया गया है। बीसीएमओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह कचरा निजी क्लिनिक संचालकों या कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के प्रैक्टिस करने वाले लोगों की ओर से यहां फेंका गया हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर मिले बायोमेडिकल वेस्ट के बैच नंबर भी नोट किए गए हैं। इनके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सीएमएचओ और औषधि नियंत्रक को भेजी जाएगी। निजी क्लिनिकों की होगी जांच मामले के बाद चिकित्सा विभाग ने मुबारिकपुर क्षेत्र में निजी क्लिनिक संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बीसीएमओ अमित राठौड़ ने बताया कि निजी प्रैक्टिस करने वालों की बैठक सीएचसी मुबारिकपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में क्लिनिक संचालन के लिए जरूरी वैध दस्तावेज और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण से जुड़े नियमों की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही विभाग की ओर से क्षेत्र में अभियान चलाकर निजी क्लिनिकों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के क्लिनिक संचालित करने या बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे क्लिनिकों को बंद भी कराया जा सकता है। खुले में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने की इस घटना ने मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पुलिया के नीचे यह कचरा किसने फेंका और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। बाइट— अमित राठौड़, बीसीएमओ रामगढ़
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर: नए SDPO के आते ही पुलिस ने फरार आरोपियों पर चेतावनी जारी

Hajipur, Bihar:हाजीपुर में सदर SDPO सुबोध कुमार के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन में नजर आई है। चकसिकंदर ओपी इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची। पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर आरोपियों को सरेंडर करने की सख्त चेतावनी दी है। साथ ही साफ कर दिया गया है कि तय समय में सरेंडर नहीं किया गया तो कुर्की-جب्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामला इस्माइलपुर इलाके का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। गोलीबारी में राहुल नाम के युवक को गोली लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस अब उनके घर तक पहुंची और ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार की कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर चेतावनी दी कि आरोपी जल्द से जल्द कानून के सामने सरेंडर करें। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में सरेंडर नहीं करने पर अदालत की प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सदर SDPO सुबोध कुमार के पदभार संभालने के बाद हुई इस कार्रवाई को पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। अब फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।
0
0
Report

वैशाली में शराब माफिया चंदन सिंह की गिरफ्तारी से सियासत पर नया मोड़

Hajipur, Bihar:शराबबंदी वाले बिहार में बड़े शराब माफियाओं पर कार्रवाई ना के बराबर होती है जिस कारण बड़े शराब माफिया आराम से शराब का अवैध कारोबार करते है लेकिन वैशाली पुलिस ने इस बार बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के सबसे बड़े शराब माफिया सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह को पटना से गिरफ्तार कर लिया है।चंदन सिंह कितना बड़ा शराब माफिया है इसका अंदाजा उसपर दर्ज केस से समझा जा सकता है।चंदन सिंह पर महुआ थाना 14,भगवानपुर थाना में 2 और औद्योगिक थाना में शराब का 1 केस दर्ज है।हैरान करने वाली बात यह है कि चंदन सिंह का सम्बंध कई बड़े राजनेताओं से रहा है जिससे सम्बंधित कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सबसे खास बात यह है कि चंदन सिंह महुआ नगर परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था जिसको लेकर एक पोस्टर भी चंदन सिंह ने छपवाया था जिसमें उसने सीएम सम्राट चौधरी से शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग की थी।बताया जा रहा है कि सुमित कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह जिले का बड़ा शराब कारोबारी है जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।चंदन सिंह की राजनीति में अच्छी पकड़ है और राजनेताओं से उसके सांठ गांठ और सम्पर्क होने की बात सामने आ रही है जिसकी जांच भी वैशाली पुलिस ने शुरू कर दी है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि शराब के इस बड़े नेटवर्क को तोड़ा जा सके।ऐसे में उम्मीद है कि चंदन सिंह पुलिस के सामने कई चौंकाने वाला खुलासा कर सकता है।लिहाजा देखना होगा कि शराब से करोड़ो की कमाई करने वाले इस माफिया का सम्बंध किन किन नेताओ से है और किसके संरक्षण पर वह शराब का अवैध कारोबार करता था。
0
0
Report

गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर घटा; डुमरिया घाट में पानी एक फिट कम

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर घटा; डुमरिया घाट में पानी एक फिट कम Victoria? नहीं. बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूटने के बाद 4 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है बाढ़ पीड़ित छत व उचे स्थलों पर शरण लिए हुए हैं कल बुधवार को सुबह बैकुंठपुर में शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया था वही कई जगह बांध पर दबाव था, जिसके बाद जल संसाधन विभाग के इंजीनियर मौके पर कैंप कर रहे हैं तथा तटबंधों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था जो 24 घंटे निगरानी की जा रही है वही डीएम समीर सौरभ आला अधिकारियों के साथ बांध पहुँचे जहाँ निरीक्षण किया गया; डुमरिया घाट में पानी 1 फिट घट गया है और कुचायकोट में 75 सेंटीमीटर पानी घटा है जहाँ भी पानी घटने लगेगा इससे बांध का प्रेशर कम हो जाएगा बाइट- समीर सौरभ, डीएम, गोपालगंज
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top