821115
बिहार के सासाराम में कार और ट्रक की हुई टक्कर
Sasaram, Bihar:सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव के पास ओवरटेक करते समय एक कार ट्रक से टकरा गई थी। वहीं हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि मृतकों में बघैला थाना के पररिया गांव निवासी एक युवक और एक महिला, तथा अगरेर थाना के खुडनू निवासी युवक शामिल हैं। आपको बता दें कि दंपति अपनी बेटी का इलाज कराकर जमुहार के मेडिकल कॉलेज से लौट रहे थे और एक मृतक भी उनके साथ कार में सवार था जब ये घटना हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरौंधा थाने में ASI की मारपीट: पीड़ित न्याय के लिए लाचार
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित बर्बरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय एएसआई राकेश केवट पर दो आम नागरिकों के साथ मारपीट कर उनके हाथ तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित न्याय और इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन थाना स्तर पर उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की जा रही। ज्ञान मिश्रा और उनके पड़ोसी अनूप वर्मा जमुना डाड निवासी हैं। दोनों सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर बाइक से लौट रहे थे, तभी बरौंधा थाने में तैनात एएसआई राकेश केवट ने बिना किसी उकसावे के उनपर डंडे से हमला बोल दिया। पीड़ितों का आरोप है कि एएसआई ने बाइक से उतारकर दोनों पर लगातार डंडे बरसाए, जिससे उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद दोनों घायल युवक बरौंधा थाने और चित्रकूट एसडीओपी कार्यालय के चक्कर काटते रहे, लेकिन न तो एमएलसी कराई गई और न ही FIR दर्ज की गई। पीड़ितों ने निजी अस्पताल में एक्स-रे कराया, जिसमें हाथ टूटने की पुष्टि हुई। बुधवार को दोनों सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां से उन्हें फिर चित्रकूट भेज दिया गया। ज्ञान मिश्रा ने बताया, “हम सब्जी लेकर घर जा रहे थे। अचानक एएसआई साहब ने हम पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। हाथ टूट गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही।” अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह मामला पुलिस की जवाबदेही और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित अब उच्चाधिकारियों से त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
SC में सोनम रघुवंशी ने खुद को बेगुनाह कहा, जमानत पर बहस जारी
Noida, Uttar Pradesh:*हनीमून मर्डर केस: SC में सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- मुझे इस केस में फंसाया गया* हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।उसके खिलाफ पुलिस का पूरा सिर्फ परिस्थितिजन्य सबूतों पर आधारित है। इस केस में कोई प्रत्यक्ष सबूतउसके खिलाफ नहीं है सोनम का कहना है कि ट्रायल के दौरान पुलिस को अदालत में आरोप साबित करने होंगे। केवल आरोप लगा देने से वो गुनाहगार नहीं हो जाती। *मेघालय सरकार की याचिका* मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली ज़मानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। राज्य सरकार का कहना है कि हत्या जैसे संगीन मामले में सिर्फ तकनीकी खामियों के आधार पर ज़मानत नहीं दी जानी चाहिए। पिछ्ली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की याचिका पर सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी किया था। *'सबूतों से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं'* सोनम ने अपने जवाबी हलफनामे मेंकहा है कि इस मामले में उनसे कोई बरामदगी बाकी नहीं है। चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है और वह कोर्ट की शर्तों के मुताबिक शिलांग में रह रही हैं। ऐसे में उनके द्वारा सबूतों से छेड़छाड़ करने या जांच को प्रभावित करने की कोई संभावना नहीं है। *'जमानत की सभी शर्तों का पालन किया'* हलफनामे में सोनम ने कहा है कि उन्हें 27 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत जमानत मिली थी और 28 अप्रैल से वह जेल से बाहर हैं। उन्होंने जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है। इसलिए अब उन्हें दोबारा जेल भेजने का कोई कानूनी आधार नहीं बनता। *'गिरफ्तारी के समय नहीं बताए गए आधार'* सोनम गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उसने जवाब में कहा है कि गिरफ्तारी के समय उन्हें लिखित रूप में "गिरफ्तारी के आधार 'नहीं दिए गए, जो संविधान के अनुच्छेद 22(1) का उल्लंघन है। सोनम ने कहा कि गिरफ्तारी के आधार न बताए जाने का मुद्दा किसी भी स्टेज में उठाया जा सकता है। लेकिन वह इसे पहले की जमानत अर्जियों में इसलिए नहीं उठा सकीं क्योंकि पुलिस ने अरेस्ट मेमो और उससे जुड़े दस्तावेज जानबूझकर पहले उपलब्ध नहीं कराए। ये दस्तावेज 10 अप्रैल 2026 को मिलने के बाद उन्होंने 15 अप्रैल को इसी आधार पर चौथी जमानत अर्जी दाखिल की। *'ट्रायल में देरी मेरी वजह से नहीं'* सोनम ने जवाब में कहा है कि इस केस ट्रायल में अभी वक़्त लगेगा। अब तक केवल चार गवाहों की गवाही हुई है, जबकि 86 गवाहों के बयान अभी बाकी हैं। इसलिए मुकदमे के पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा और ट्रायल में हो रही देरी उनकी वजह से नहीं है。0
0
Report
मेहरागांव के सरकारी हाई स्कूल की पिलर धंसना, बच्चे जोखिम में पढ़ाई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में शिक्षा का मंदिर जाने वाले सरकारी हाई स्कूल की दुर्दशा को देख कर ये कहना ठीक होगा कि प्रशासन कितना लापरवाह हैं पूरा मामला नरसिंहपुर के गाडरवारा की ग्राम पंचायत मेहरागांव का हैं जहां बने हाई स्कूल भवन का पिलर जमीन में धस गया है जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और शिक्षक जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं हम बताए कि देश की चर्चित पैड वुमन जिसे मेहरागांव के लोगों ने निर्विरोध सरपंच चुना था और सोचा था गांव का विकाश होगा लेकिन आज सरपंच को खुद अपने गांव के सरकारी हाई स्कूल की दुर्दशा का वीडियो बनाकर उसे वायरल करना पड़ रहा है क्योंकि सरपंच की शिकायत के बाद भी स्कूल भवन में सुधार नहीं हुआ और अब बच्चे जान जोखिम में डालकर इस भवन में पढ़ने को मजबूर हैं यह स्कूल भवन के पिलर के चलते बैठ गईं हैं और यह भवन कभी भी धराशाही हो सकता है0
0
Report
Advertisement
जयपुर में 20 से अधिक स्थानों पर ATS-AGTF-पुलिस की दबिश
Jaipur, Rajasthan:अपडेटेड जयपुर में आज सुबह से ATS, AGTF,जयपुर पुलिस की सर्च गैंगेटर्स और हार्डकोर बदमाशो के खिलाफ चल रही है सर्च जयपुर शहर में एक साथ 20 से ज्यादा स्थानों पर दी गई दबिश संगठित अपराध के खिलाफ पुख्ता इनपुट और सूची क़ो लेकर बदमाश, उनके गुर्गों क़ो लेकर है ये अभियान कुछ बदमाशों को हिरासत में लेने की सूचना सुबह एक साथ अपराधियो के ठिकानों पर दी दबिश एडीजी AGTF दिनेश एमएन, जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल इस सर्च की कर रहें है मॉनिटरिंग0
0
Report
आरा के पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड गरिमामय
Mumbai, Maharashtra:आज नवीन पुलिस केंद्र, आरा में पटना जिलाबल के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमापूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी ऑन सोन ने परेड की सलामी ग्रहण की तथा प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक एवं अनुशासित परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करें तथा अपने उत्कृष्ट आचरण एवं कार्यशैली से बिहार पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज, उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (ADM), आरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, पीरो, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, जगदीशपुर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण कर उत्तीर्ण हुए प्रशिक्षु सिपाही अब विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।0
0
Report
दानापुर दियारा के शिक्षकों के लिए स्टीमर सेवा फिर से शुरू करें
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से हैं हर सुबह गंगा पार कर दियारा के स्कूलों में पढ़ाने जाने वाले हजारों शिक्षक इन दिनों डर और असुरक्षा के साये में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। नसरीगंज घाट से नाव के सहारे सफर करने वाले शिक्षकों का कहना है कि तेज हवा और खराब मौसम में हर यात्रा जिंदगी और मौत के बीच का सफर बन जाती है। इसी को लेकर शिक्षकों ने सरकार से तत्काल स्टीमर (जहाज) सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ नित्यानंद सिंह ने बताया कि दानापुर के नसरीगंज घाट से प्रतिदिन हजारों शिक्षक दियारा क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह घाट दियारा के लिए लाइफलाइन है, लेकिन पूर्वी हवा या तेज आंधी चलने पर नाव की यात्रा बेहद खतरनाक हो जाती है। कई बार ऐसा लगता है कि सुरक्षित घर लौट पाएंगे या नहीं। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों की ओर से अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर पिछले वर्ष की तरह स्टीमर सेवा बहाल करने की मांग की गई है। उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानस के प्रधानाध्यापक संजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह केवल शिक्षकों की समस्या नहीं, बल्कि रोज गंगा पार करने वाले लाखों लोगों की परेशानी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में शिक्षक अविनाश कुमार की गंगा में डूबने से हुई मौत आज भी शिक्षकों के मन में डर पैदा करती है। सरकार को किसी नई दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि पहले से सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए तूफान के दौरान नाव की स्थिति बेहद भयावह थी और भगवान की कृपा से बड़ी दुर्घटना टल गई। शिक्षिका प्रिया शर्मा ने कहा कि सरकार से उनकी सिर्फ एक ही अपील है कि जल्द से जल्द स्टीमर सेवा शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि हर रात यही चिंता रहती है कि अगली सुबह फिर उसी खतरनाक नाव से स्कूल जाना होगा। इस मानसिक तनाव का असर शिक्षकों के काम और परिवार दोनों पर पड़ता है। अन्य शिक्षकों ने भी बताया कि वे समय पर स्कूल पहुंचकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं, लेकिन रोजाना नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है। तेज हवा में नाव हिचकोले खाने लगती है और उस समय सभी भगवान से सुरक्षित पार लगाने की प्रार्थना करते हैं। शाम को घर लौटते समय भी यही डर बना रहता है कि कहीं मौसम खराब न हो जाए और नाव सेवा बंद न हो जाए。 शिक्षकों का कहना है कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा स्टीमर की व्यवस्था किए जाने से काफी राहत मिली थी। इस बार अब तक वह सेवा शुरू नहीं होने से भय और अनिश्चितता के बीच उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि छात्रों की शिक्षा और हजारों लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दियारा के लिए तत्काल स्टीमर सेवा बहाल की जाए。 बाइट 2 बाइट नित्यानंद सिंह, अध्यक्ष जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ संजय कुमार चौधरी,प्रधानाध्यापक मानस प्रिया शर्मा,शिक्षिका शिक्षिका सेफलिका रानी, शिक्षिका मधुमिता कुमारी, प्रधानाध्यापक, उच्च माध्यमिक विद्यालय अकीलपुर0
0
Report
Advertisement
गाज़ियाबाद के अभय खंड में भारी बारिश से जलभराव, यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद,उत्तर प्रदेश: शहर में कल रात से लगातार बारिश होने की वजह से गाज़ियाबाद के अभय खंड की सड़कों पर जलभराव हुआ।0
0
Report
एसआईटी ने एलडीए के 18 अफसरों के नाम भेजे; अलीगंज अग्निकांड की जांच तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:अलीगंज अग्निकांड की चल रही एसआईटी जांच ने बड़े अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है तो अवैध निर्माण पर पहली बार इंजीनियरों के अलावा बड़े अफसरों के भी नाम भेजे गए 18 आईएएस पीसीएस पर कार्रवाई की तलवार 52 je और सहायक अभियंताओं की सूची sit को भेजी 14 अधिशासी और अधीक्षण अभियंता भी शामिल एसआईटी ने वर्ष 2016 से 2024 के बीच lda में उपाध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे अफसर का पूरा विवरण मांगा है एलडीए ने नगर आयुक्त गौरव कुमार का भी नाम भेजा Lda में तैनात पीसीएस अफसर विपिन शिवहरे प्रभाकर सिंह संगीता राघव सुशील प्रताप सिंह के नाम sit को भेजे गए पूर्व में तैनात रहे अमित राठौर श्रद्धा चौधरी प्रिया सिंह डीके सिंह वी बी मिश्रा का नाम भी सूची में शामिल प्राधिकरण सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उप सचिव माधवेश कुमार ओएसडी अभिनंदन सिंह OSD राजीव कुमार के नाम भी भेजे गए इसके अलावा स्थानीय निकाय सेवा के उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह का नाम भी जांच एजेंसी को भेजा गया0
0
Report
पहाड़ी भूस्खलन: भारी पत्थर ने कार पर गिरकर क्षतिग्रस्त किया; यात्रियों की बचाव गई
Noida, Uttar Pradesh:मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों पर खतरा बढ़ने लगा है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला विकासनगर क्षेत्र के जुड्डो से पहले का है, जहाँ पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा अचानक एक गुजर रही कार पर आ गिरा। पत्थर की जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली और एक बड़ा हादसा टल गया। मानसून शुरू होते ही इस मार्ग पर भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर समय रहते सुरक्षा उपाय और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल घटना के बाद वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर पूरी सावधानी बरतें और जोखिम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें।0
0
Report
Advertisement
नर्मदा नहर इशरोल पुल ढहा; डंपर फंसा, घटिया निर्माण उजागर
Jaipur, Rajasthan:-नर्मदा नहर के इशरोल वितरिका का पुल ढहा,बजरी से भरा डंपर गुजर रहा था पुल से,पुल पर चढ़ते ही भरभराकर ढहा पुल,नहर में फंसा डंपर,नर्मदा विभाग द्वारा घटिया निर्माण की खुली पोल,पुल टूटने से कई गांवों के रास्ते बंद0
0
Report
दही-चूड़ा चौक पर ऑटो पलटने से जावेद उर्फ गुड्डू की मौत
Sitamarhi, Bihar:दही-चूड़ा चौक पर ऑटो पलटने से जावेद उर्फ गुड्डू की मौत। मृतक मेहसौल वार्ड संख्या 26 निवासी थे और एक बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि जावेद ऑटो से जा रहा था; दahi-चूड़ा चौक के पास स्टेट हाईवे पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गये; अस्पताल पहुँचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है; मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है0
0
Report
दिल्ली-NCR में भारी बारिश से ट्रैफिक बाधित, NH-24 पर जाम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से ट्रैफिक बाधित हुई। वीडियो NH-24 से है।0
0
Report
Advertisement
केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गोवंश भरे वाहन से टकराने पर जवान की मौत
Nuh, Haryana:Story :- केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,गोवंश से भरे वाहन के पास खड़े पुलिस जवान की मौत, एएसआई गंभीर रूप से घायल。 नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के करीब बृहस्पतिवार को सुबह कुंडली-मानेसर-पलवर एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव गोयला की सीमा में उस समय हुआ, जब पुलिस टीम गोवंश से भरे एक वाहन को कब्जे में लेने के बाद उससे संबंधित कार्रवाई कर रही थी。 प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनहाना सीआईए की टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए ले जाना शुरू किया। इसी दौरान वाहन तकनीकी खराबी के कारण केएमपी एक्सप्रेसवे पर खराब हो गया, जिसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। बताया जाता है कि उस समय पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद थे। इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे खराब वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए।हादसे की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल एएसआई मुकेश को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन तथा ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है。0
0
Report
कोरिया ब्रेक: 17 वर्षीय छात्रा ने घर में आत्महत्या, मार्ट प्रताड़ना के आरोप
Ansar Nagar, Jharkhand:कोरिया ब्रेक। बैकुंठपुर में 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या。 परिजनों ने मार्ट प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया。 7 जुलाई को बड़ी बहन के साथ सामान खरीदने गई थी छात्रा。 मार्ट प्रबंधन ने दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगाया था。 परिजनों का आरोप, 50 हजार रुपये की मांग कर छात्रा की स्कूटी भी रोक ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मार्ट को सील कर दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。 मृतिका के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं。 पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, बुराड़ी इलाके में तस्वीरें सामने
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। वीडियो बुराड़ी इलाके से है。0
0
Report
Advertisement
