icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चाकसू में ग्राम करेड़ा खुर्द में जयपुर जिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर) चाकसू विधानसभा के ग्राम करेड़ा खुर्द में जयपुर जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया भाग। आयोजन समिति के संयोजक प्रकाश मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का हुआ संचालन। अंतरराष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ी रामावतार जाखड़ और राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।‌ दिनेश चौधरी ने खिलाड़ियो को संदेश देते हुए बिना हार-जीत की परवाह किए और खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए किया प्रेरित।
0
0
Report

करौली में पंचायत राज आरक्षण स्पष्ट, 11 प्रधान पद समेत 195 वार्डों में आरक्षण तय

Karauli, Rajasthan:करौली में पंचायत राज आरक्षण स्पष्ट, 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के साथ जिला परिषद के 35 और पंचायत समितियों के कुल 195 वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण के साथ जिला परिषद के 35 वार्ड और पंचायत समितियों के 195 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित वर्ग के साथ महिला आरक्षण लागू किया गया है। जिला परिषद में ST के 4 वार्ड, ST महिला के 4, SC के 4 वार्ड, SC महिला के 4, OBC का 1 वार्ड निर्धारित है। अनारक्षित वर्ग के 18 वार्ड में 9 अनारक्षित महिला और 9 सामान्य के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी वार्डवार आरक्षण घोषित किया गया है। कुड़गांव, मंडरायल, सपोटरा, करौली, हिण्डौन, श्रीमहावीरजी, शेरपुर-सुरौठ, टोडाभीम और मासलपुर पंचायत समितियों के वार्डों का आरक्षण शामिल है। कुड़गांव के 21 वार्डों में SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग को आरक्षण दिया गया है; ST महिला और SC महिला सहित कई अनारक्षित महिला वार्ड भी निर्धारित हैं। मंडरायल के 17 वार्डों में ST, SC, OBC और अनारक्षित वर्ग शामिल हैं; सपोटरा के 17 वार्डों में SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग के वार्ड निर्धारित हैं। करौली पंचायत समिति के 15 वार्डों में SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग के साथ महिला आरक्षण लागू है। हिण्डौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सुरौठ के 17-17 वार्डों में भी अलग-अलग श्रेणियों का आरक्षण तय किया गया है। टोडाभीम के 17 और मासलपुर के 15 वार्डों में भी SC, ST, OBC और अनारक्षित वर्ग के साथ महिला आरक्षण निर्धारित है। 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण के अनुसार करौली और मासलपुर के प्रधान पद अनारक्षित हैं; हिण्डौन के प्रधान पद अनारक्षित महिला, श्रीमहावीरजी ST, शेरपुर-सुरौठ SC, टोडाभीम SC महिला, बालघाट OBC, नादौती अनारक्षित महिला, मंडरायल अनारक्षित महिला, सपोटरा अनारक्षित और कुड़गांव ST महिला के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण सूची आने के साथ ही पंचायत चुनाव की संभावित सियासी तैयारी तेज होगी; उम्मीदवार अपने वार्ड की आरक्षण स्थिति के अनुसार चुनावी समीकरण बनाएंगे, खासकर महिला, SC, ST और OBC आरक्षित वार्डों में।
0
0
Report

सहारनपुर में बिजली चोर गिरोह का पर्दाफाश: दिन में रेकी, रात तार काटकर तांबा बेचते

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सरकारी विद्युत लाइन और ट्यूबवेल से बिजली के तार व उपकरण चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। जांच में चार आरोपियों अमित कुमार उर्फ बुद्ध, मनोज उर्फ मोनू, विजय कुमार और इरशाद उर्फ शेरू के कब्जे से चोरी किया गया विद्युत उपकरण व तांबा बरामद हुआ। शिकायतें 21 सितंबर को गागलहेड़ी क्षेत्र के गांवों में एलटी तार काटने तथा ट्यूबवेलों से समरसेबल केबल, कटआउट, स्टार्टर, तांबे की पत्ती आदि चोरी की थीं। आरोपियों ने दिन में रेकी करने, रात में बिजली के खंभों पर चढ़कर तार काटने व ट्यूबवेल तोड़कर तांबा निकालने की बात पुलिस को बताई। उनका उद्देश्य तांबा बेचकर पैसा कमाना था। पुलिस ने अन्य मामलों में धाराएं बढ़ाईं और न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमलों से बच्चे समेत कई घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तालाब की पाल वार्ड नंबर 10 में कुत्ते के हमले में बच्चों और महिलाओं समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। इनमें एक बच्चे को कुत्ते ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी अदनान किले स्थित स्कूल जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में अदनान के शरीर और मुंह पर कई जगह चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। अदनान की मां ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अस्पताल में पहुंचे छह से अधिक डॉग बाइट के मरीज बुधवार को जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने से घायल मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। आरएमओ डॉ. दीपक पाटीदार के अनुसार, छह से अधिक मरीज डॉग बाइट के मामले में अस्पताल पहुंचे, जिनमें अदनान, रुहान, अर्शु, सादिया और अयोध्या बाई सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें दुपाड़ा निवासी मंजू बाई भी कुत्ते के हमले में घायल हुई हैं। डॉ. पाटीदार ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सभी मरीजों को आवश्यक उपचार दिया गया और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। इनमें एक बच्चे को कुत्ते ने अपेक्षाकृत अधिक ज्ख्मी किया है, जिसका उपचार अभी जारी है। बढ़ते मामलों से रहवासियों में आक्रोश शहर में लगातार सामने आ रहे कुत्तों के हमलों को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने के बावजूद नगरपालिका स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजर्गों को लेकर परिवारों में चिंता बढ़ गई है। रहवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी और आबादी नियंत्रित करने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। बाईट- डॉ दीपक पाटीदार आरएमओ जिला अस्पताल शाजापुर बाईट-02 पीड़ित बच्चे की मां हिना बाईट-03 शहरवासी
0
0
Report

फतेहपुर में कृषक समृद्धि योजना से किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का हुआ शुभारंभ। लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने योजना और सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा का किया औपचारिक शुभारंभ। प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ कार्यक्रम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जनप्रतिनिधि। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा पासवान समेत जिले के विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद सहयोगी बैंक के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था। योजना के जरिए कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा के जरिए ड्राइवरों को सहकारी मॉडल से जोड़ने की पहल। सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर। बाइट- आर. के.कटियार, एआर कॉपरेटिव
0
0
Report

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ नकली नोट, NIA ने नीतू गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये के नकली भारतीय नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को NIA ने हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव निवासी नीतू पुत्र सरफराज को गिरफ्तार किया। एजेंसी के अनुसार नीतू पहले गिरफ्तार किए जा चुके मुख्य आरोपी आदेश चौधरी और अन्य आरोपियों का करीबी सहयोगी है। मामला 29 अगस्त 2026 को सामने आया था। सदर बाजार थाना पुलिस को PNB करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने की सूचना मिली थी। शुरुआती तौर पर 7.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने की बात सामने आई, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर बरामद नकली करेंसी की कुल कीमत 17.29 करोड़ रुपये बताई गई। मामले में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। सदर बाजार थाने में FIR संख्या 0431/2026 दर्ज की गई थी। बाद में 3 सितंबर को NIA ने जांच अपने हाथ में लेकर इसे RC-02/2026/NIA/LKW के रूप में दर्ज किया। जांच के दौरान NIA ने 7 सितंबर को बैंक अधिकारी अमित कुमार, 15 सितंबर को संविदा चालक आदेश चौधरी और 20 सितंबर को मुकेश कुमार व राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। NIA के मुताबिक आदेश चौधरी से जुड़े नेटवर्क और करेंसी चेस्ट तक नकली नोट पहुंचने की संभावित कड़ियों की जांच की जा रही है। अब नीतू की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी बैंकिंग सिस्टम तक कैसे पहुंची, करेंसी चेस्ट में इसे कैसे रखा गया और इसके आगे सर्कुलेशन की कथित योजना में कौन-कौन लोग शामिल थे। NIA आरोपियों के आपसी संपर्क और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा के मिसिंग पग नस्ल कुत्ते जेरी के इनाम सहित लापता होने की खबर

Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा में एक मैरिज पैलेस मालिक का पालतू कुत्ता गुम हो गया। मालिक ने कुत्ते को ढूंढकर लाने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। पग नस्ल का जेरी 18 सितंबर को लापता हुआ। परिवार के हाथ एक CCTV फुटेज लगी है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो लोग जेरी को रेलवे स्टेशन की तरफ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जेरी के मालिक राजीव कुमार बंसल हैं। वह परिवार के साथ डबवाली में गोली चौक के पास रहते हैं। राजीव बंसल का मैरिज पैलेस और रिगल फूड नाम रेस्टोरेंट है। परिवार पुलिस को भी जेरी के लापता होने की शिकायत देगा। परिवार साढ़े 3 साल पहले जेरी को लेकर आया था। वे हर साल उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। 2023 में परिवार जेरी को अपने घर लेकर आया था। तीन साल पहले दोस्त से लेकर आए थे जेरी राजीव ने बताया कि किलियांवाली में हरराज सिंह उनके दोस्त हैं। करीब साढ़े तीन साल पहले वह हरराज सिंह से ही जेरी को लेकर आए थे। उस समय उनके बेटे की रिसेप्शन पार्टी थी। भोज कार्यक्रम का काम हरराज सिंह के पास था। उनके घर पर पग नस्ल की एक फीमेल डॉगी और उसके कुछ पिल्ले थे। राजीव को जेरी पसंद आ गया था। 22 फरवरी को घर लाए, इसी दिन मनाते हैं जन्मदिन राजीव ने बताया कि कार्यक्रम के काम के पैसों में से कुछ छूट देकर उन्हें जेरी दिया गया था। वह 22 फरवरी 2023 को जेरी को घर लेकर आए थे। इसी तारीख को परिवार हर साल जेरी का जन्मदिन मनाता है। पिछले जन्मदिन पर भी बच्चों और परिवार के साथ केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया था। इस साल 22 फरवरी को परिवार ने जेरी का जन्मदिन मनाया था। संभव है गलती से जेरी को ले गए हों राजीव बंसल ने बताया कि जेरी पग नस्ल का डॉगी है। वह शांत स्वभाव का है और ज्यादा भौंकता भी नहीं है। जहां रहता है, वहां के लोगों से आसानी से घुल-मिल जाता है। ऐसे में संभव है कि दोनों लोग उसे गलती से उठाकर ले गए हों। उनका कहना है कि अगर जेरी भौंकने वाला या आक्रामक होता तो शायद कोई उसे हाथ भी नहीं लगाता। CCTV में दिखे दो स्कू्टी सवार, तलाश जारी राजीव ने बताया कि उन्हें CCTV फुटेज मिली है, जिसमें 18 सितंबर की शाम दो लोग इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जेरी को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। राजीव के मुताबिक, दोनों डबवाली शहर के ही लग रहे हैं। जेरी को ढूंढकर लाने या उसके बारे में सही सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। राजीव कुमार बंसल के साथ जेरी।-फाइल परिवार को काफी लगाव, बेड पर साथ सोता था राजीव ने बताया कि उनके परिवार में 7 से 8 सदस्य हैं और सभी का जेरी से काफी लगाव था। वह कभी घर से बाहर नहीं जाता था और शांत स्वभाव का था। रात को वह उनके पास ही बेड पर सोता था। काम के बाद शाम को घर लौटने पर दिनभर की थकान होती थी। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य जेरी के साथ मस्ती करते थे। राजीव के मुताबिक, वह टेडी बीयर की तरह था। जेरी के मिसिंग होने से परिवार टेंशन में राजीव ने बताया कि जेरी के लापता होने के बाद से परिवार के सभी लोग परेशान हैं। किसी का मन नहीं लग रहा और सभी उदास हैं। घर पर कोई मेहमान आता था तो जेरी उसके पैरों के पास जाकर बैठ जाता था। वह किसी को कुछ नहीं कहता था। परिवार के लिए जेरी एक सदस्य की तरह था। उसके नहीं मिलने से सभी को दुख है।
0
0
Report
Advertisement

RTI मांगने पहुंचे युवकों ने CMHO कार्यालय में हंगामा मचाया, शीशे टूटे

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-RTI की जानकारी मांगने पहुंचे युवक, CMHO ऑफिस में हंगामा! महिला कर्मचारी से अभद्रता के बाद तोड़े शीशे, स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से की शिकायत दरअसल, दो युवक RTI के तहत मांगी गई जानकारी लेने के लिए सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने डॉ. आलोक शर्मा के कार्यालय में पहुंचकर जानकारी मांगी। डॉक्टर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें दोपहर 3 बजे आने के लिए कहा और एक बैठक के लिए हॉल में चले गए। आरोप है कि दोनों युवक वहां भी पहुंच गए और डॉक्टर से बहस करने लगे। इसके बाद दोनों युवक आवक-जावक शाखा में पहुंचे, जहां उन्होंने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी पुष्पा मौर्य से जानकारी मांगने की कोशिश की। कर्मचारी द्वारा तत्काल जानकारी देने में असमर्थता जताने पर कथित तौर पर युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और कार्यालय में टूटफोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से दोनों कथित युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। अब पुलिस शिकायत और घटनाक्रम की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

नीवी जवान पर चाकू हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस से खौफ घटाया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के करेली थाना पुलिस ने छुट्टी पर गांव आए नेवी के एक जवान पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने शहर में उनका जुलूस भी निकाला। घटना करेली के पनारी गांव की है। 16 सितंबर की रात गणेश पंडाल के सामने नेवी जवान सूरज कौरव पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में सूरज के पेट और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिनका जबलपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। ​वारदात के बाद से आरोपी फरार थे। नरसिंहपुर एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने 22 सितंबर की रात मुख्य आरोपी कार्तिक उदेनिया और उसके साथी अजय उर्फ छोटू को एक गन्ने के खेत से धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी कार्तिक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं。 बाइट-रत्नाकर हिंग्वे (थाना प्रभारी करेली)
0
0
Report

रतलाम में मासूम बच्चियों के साथ गलत हरकत की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक आरोपी ने घर में अकेली तीन मासूम बच्चियों को निशाना बनाने की कोशिश की। आरोप है कि रियासत नाम का व्यक्ति घर में घुसा और करीब 5 से 8 साल की बच्चियों के साथ गलत हरकत करने लगा। इसी दौरान एक बच्ची किसी तरह घर से बाहर निकली और उसने आसपास के लोगों को पूरी बात बताई। बच्ची की बात सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था और आरोपी ने इसी का फायदा उठाने की कोशिश की। समय रहते आरोपी के पकड़े जाने से मामला और गंभीर होने से बच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि मासूमों के साथ ऐसी हरकत करने वालों को कानून के तहत कड़ी सजा मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

महोबा के नए जिलाधिकारी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा जिले के नवागन्तुक जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परख जरुरी दिशानिर्देश दिए हैं । इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर सन्तोष जाहिर किया और प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के निरीक्षण के दौरान कुछ दवा बिना टैग की मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर से बात कर कार्यवाही करने को कहा गया है। डायलिसिस सेंटर बिना डॉक्टर के संचालित होने की शिकायत पर जांच करा कार्रवाई करने और अस्पताल में स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए जरुरी प्रयास करने की बात कही है। दरअसल महोबा में नवागन्तुक जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने देर शाम कार्य भार सम्भाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड में नजर आए जिलाधिकारी प्रभास कुमार आज सीडीओ और सीएमओ के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। डीएम को अस्पताल में देख स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले लैब पहुंच व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली,इस दौरान मरीजों द्वारा अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों ने समय पर डॉक्टर के द्वारा वार्ड का राउंड न लेने की शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर डीएम ने सीएमएस को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीएम को बिना टैग लगी बाहर की दवा मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई और मामले की जांच ड्रग इंस्पेक्टर से कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल परिसर में लंबे समय से बिना डॉक्टर के संचालित हो रहे हैं डायलिसिस सेंटर के मामले की जांच कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को देखा गया इसके अलावा वार्डो में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों से भी जानकारियां ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ खामियां पाए जाने पर उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निरीक्षण के दौरान एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान पर्स से पच्चीस हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बाइट- लक्ष्मी ( स्थानीय पीड़िता ) बाईट-प्रभास कुमार (जिलाधिकारी महोबा)
0
0
Report

बीझौली के राजकीय विद्यालय में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Dholpur, Rajasthan:राजकीय विद्यालय बीझौली में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ\n\nसरमथुरा (धौलपुर)\n\nसरमथुरा उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीझौली में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं का आयोजन 23 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। इसमें 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीईओ रामगोपाल मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। जिलेभर से करीब 20 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। समारोह में पहुंचे अतिथियों का विद्यालय प्रशासन की ओर से साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल चरन सिंह मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला。
0
0
Report

ब्रजेश गंझू इनकाउंटर के विरोध में TSPC ने 24–26 सितंबर बंद का आह्वान

Ansar Nagar, Jharkhand:TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में हुई पुलिस इनकाउंटर में मौत से बौखलाए संगठन ने 24 से लेकर 26 सितंबर तक बंद का आह्वान किया है। बंदी को लेकर संगठन के लोहरदगा, लातेहार, महुआडांड़, गारूसीमा, गुमला और पलामू सीमान्त जोनल कमिटी के जोनल कमांडर नथुनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जारी विज्ञप्ति के माध्यम से चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जिलों में बंद बुलाया गया है। संगठन ने ब्रजेश जी हत्या को फर्जी एनकाउंटर करार देते हुए विरोध का ऐलान किया है। जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में दावा किया गया है कि ब्रजेश गंझू के साथ संगठन के रिजनल कमांडर शशिकांत और जोनल कमांडर नथुनी की 10 सितंबर को बातचीत हुई थी। संगठन का आरोप है कि इसके बाद 16 सितंबर को पुलिस ने केरेडारी के जंगल से ब्रजेश को पकड़कर अपने साथ ले गई, लेकिन काफी तलाश के बावजूद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद संगठन ने दावा किया कि 20 सितंबर को वाराणסי में उसकी हत्या कर दी गई। संगठन ने मुठभेड़ की पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताते hुवे पुलिस द्वारा बार-बार कानून अपने हाथ में लेने की बात कही गई है। उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे मामलों पर हाईकोर्ट संज्ञान क्यों नहीं लेता। संगठन ने मुठभेड़ की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग का संकेत दिया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top