icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अशोकनगर में भूमि विवाद से 45 वर्षीय महिला ने आग लगा दी

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:एमपी अशोकनगर में लाइव आत्मदाह - एमपी के अशोकनगर जिले में जमीन विवाद में 45 वर्षीय महिला ने खुद को लगाई आग; कुम्हरिया गांव में पारिवारिक विवाद के चलते आत्मदाह का प्रयास; बचाने की कोशिश में एक युवक भी झुलसने से बाल-बाल बचा; गंभीर हालत में महिला अस्पताल रेफर, घटना का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल; वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी ईसागढ़ थाना पुलिस; मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ईसागढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के चलते 45 वर्षीय गुड्डी बाई ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। इस दौरान एक युवक भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। कड़ी मशक्कत के बाद कपड़े से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलس चुकी थी। परिजनों ने महिला को तुरंत ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आत्मदाह के प्रयास का यह दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है..
0
0
Report

मोदीनगर की बेटी स्वाति चौधरी ने जापान में लहराया परचम, एशियाई पैरा आर्चरी में जीता सिल्वर मेडल

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollowJust now
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:मोदीनगर की बेटी स्वाति चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश और जिले का नाम रोशन किया है। जापान में आयोजित एशियाई पैरा आर्चरी प्रतियोगिता में 34 वर्षीय स्वाति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक यानी सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। मोदीनगर की राधे एनक्लेव कॉलोनी निवासी स्वाति चौधरी पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक चुनौती को कभी सफलता के रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया। पिछले तीन से चार वर्षों से लगातार तीरंदाजी का अभ्यास कर रहीं स्वाति ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। स्वाति के पिता रणपाल सिंह और माता नीरा सिंह हैं। बेटी की इस शानदार उपलब्धि से परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। स्वाति चौधरी की सफलता साबित करती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल मोदीनगर और गाजियाबाद, बल्कि देश के उन तमाम दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
0
0
Report

मेरठ-सहारनपुर एमएलसी चुनाव: मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना शुरू

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow1m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के एमएलसी चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुरू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन चुनावों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। स्नातक सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश गोयल और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमेंद्र सिंह के बीच है। शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर आमने-सामने हैं। इनके अलावा दोनों सीटों पर अन्य प्रत्याशियों ने भी अपनी चुनौती पेश की है। मतगणना शुरू होने से पहले प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतों की गिनती जारी है। मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। केंद्र के चारों तरफ पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा की कमान खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संभाल रहे हैं। सुरक्षा की कमान 4 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी), 12 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी), 40 इंस्पेक्टरों और 550 से अधिक हेड कांस्टेबलों व कांस्टेबलों के हाथों में है। परिसर को तीन लेयर के सुरक्षा घेरे में रखा गया है। इनर गॉर्डन से लेकर आउटर गॉर्डन और मुख्य मार्गों तक विशेष पुलिस दल तैनात किए गए हैं। स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्र के भीतर केवल अधिकृत पास धारक प्रत्याशियों और उनके निर्धारित एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे से सुचारू रूप से शुरू हो गई है। मतपत्रों से गिनती होने के कारण समय का सटीक अनुमान तो नहीं लगाया जा सकता, लेकिन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सुरक्षा के लिहाज से 800 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलगअ लग स्तरों पर तैनात किया गया है। मतगणना केंद्र से 500 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस दायरे के भीतर किसी भी तरह की भीड़ या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नियम का पालन करें। इसके अलावा एनएच और अन्य मुख्य मार्गों पर भी ट्रैफिक और सुरक्षा की विशेष टीमें लगाई गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मतगणना लंबी चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए पुलिस बल को शिफ्टवार ड्यूटी पर लगाया गया है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने सिलबट्टे से किया बाप का क़त्ल, बक्से में छिपा दिया था शव

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow2m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी अभिलाष सिंह उर्फ छोटू उर्फ माचो को गिरफ्तार किया है। दरअसल, टीबी अस्पताल की कांशीराम कॉलोनी में श्यामसुंदर कठेरिया का शव संदिग्ध हालत में बक्से के अंदर मिला था, जबकि उनकी नाबालिग बेटी पूजा मौके से लापता थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बेटी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले चाय में नींद की गोली देकर पिता को सुलाया गया, फिर चारपाई से बांधकर सिल के बट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को कंबल में लपेटकर बक्से में छिपा दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल सिल का बट्टा, चाकू और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

कोतवाली जरवा पुलिस ने साइबर ठगी के 2099 रुपये पीड़ित को वापस कराए

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow5m ago
Jamdhara, Bakawli Dalpur, Uttar Pradesh:कोतवाली जरवा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक पीड़ित को बड़ी राहत दी है। साइबर ठग द्वारा उड़ाए गए रुपयों में से 2099 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री शिवराम यादव पुत्र सहजराम यादव, निवासी सेमरी, थाना कोतवाली जरवा, जनपद बलरामपुर के साथ 22 अप्रैल 2026 को साइबर धोखाधड़ी हुई थी। अज्ञात साइबर ठग ने पीड़ित के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाते से 4099 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और ठगी की धनराशि वापस कराने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर हेल्पडेस्क, थाना कोतवाली जरवा द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच की गई और पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराया गया। बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर MRM के माध्यम से 2099 रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। पुलिस टीम में शामिल रहे - थानाध्यक्ष श्री अरुण कुमार पटिल, उ0नि0 महेंद्र नाथ सिंह, का0 मुकेश यादव, म0का0 सूबी पटेल। बलरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साथ ही अपना OTP, बैंक पासवर्ड, PIN या अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
0
0
Report

दिल्ली की सभी जिला अदालतें एक दिन की हड़ताल से बंद

New Delhi, Delhi:आज दिल्ली की सभी ज़िला अदालतें बंद है वकीलों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके चलते उस दिन अदालती कामकाज ठप रहेगा. दिल्ली की ज़िला अदालतों के वकीलों ने यह हड़ताल तब घोषित की, जब शाहदरा में एक वकील के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई। और अभी तक किसी भी तरीके की कंप्लेंट दर्ज नहीं की गई है तो उसके बाद वकीलों द्वारा सब जिला अदालत में आज एक दिन की हड़ताल की काल की गई है वकीलों ने आरोप लगाया है कि एक एसीपी ने उन्हें रिवॉल्वर दिखाई; इसके विरोध में वकीलों ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट के बाहर हड़ताल पर है बातचीत के दौरान वकीलों ने कहा कि यह हड़ताल जारी रहेगी जब तक कार्रवाई नहीं होती कंप्लेंट नहीं दर्ज की जाती वकील के साथ ही मारपीट करके वकीलों के खिलाफ ही कंप्लेंट दर्ज कर दी गई है एक वकील ने फोन में जो चोट आई है उसकी तस्वीर भी दिखाइए और FIR भी दिखाएं और साथ में उन्होंने यह भी कहा है अब की कॉआर्डिनेशन कमेटी डिसाइड करेंगे अगर आज शाम तक कार्रवाई नहीं होती तो हड़ताल को एक्सटेंड भी किया जा सकता है
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

नोएडा रायपुर अग्निकांड: मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के रायपुर अग्निकांड में मृतक के पिता ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में 5 अस्थाई दुकानों में लगी थी आग आग की चपेट में आने से 24 वर्षीय साहिल शर्मा की हुई थी मौत मृतक के पिता दिलीप चंद ने पुलिस को दी शिकायत कैफे में निर्माण, फिनिशिंग और बिजली फिटिंग का काम कर रहा था साहिल शिकायत में सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही की आशंका जताई पिता ने ठेकेदार, कैफे संचालक और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की मांग की पुलिस से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 25 अक्टूबर 2026 को दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू की गई
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी, जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना स्थल पर मत पत्रों की बंडलिंग का काम तेजी से चल रहा है। जानकारी के अनुसार 50-50 की संख्या में मत पत्रों की बंडलिंग की जा रही है। मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाइट - सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report

यमुना पर बाढ़ रोकथाम के लिए 99 करोड़ से दीवार निर्माण; अगले सालों में तस्वीर बदलेगी

New Delhi, Delhi:दिल्ली में यमुना में सफाई का काम चल रहा है उसी के साथ-साथ किस तरीके से यमुना में फ्ल्यूडिंग रोकी जा सके उसे पर भी काम चल रहा है हाल ही में फ्लड एंड इरिगेशन डिपार्मेंट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि यमुना पर एक कंक्रीट की दीवार खड़ी करी जाएगी जिससे जब पानी का स्तर बढ़ जाता है तो वह पानी घरों में नाम घुसे पिछले कई सालों के दौरान हमने देखा है कि जब बारिश ज्यादा होती है यमुना का स्तर बढ़ जाता है तो उसके बाद पानी निचले इलाकों में और घरों में घुस जाता है और अभी ओ जोन में रह रहे लोगों से भी सरकार ने घर खाली कराए थे ताकि बाढ़ से बचाया जा सके तो बाढ़ से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है 99 करोड़ की लागत से इस दीवार को बनाया जाएगा जो ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास से पूरी यमुना में खड़ी की जाएगी इन्सी के साथ-साथ लगातार यमुना में सफाई का काम भी जारी है सरकार द्वारा नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जा रहे हैं ताकि जो नालों का पानी आता है वह यमुना में जाने से पहले उसको ट्वीट किया जा सके और जो नालों की सफाई के बाद गार्ड निकाला जा रहा है उसकी भी बायो मीनिंग की जाएगी लगातार यमुना में सफाई के कार्य चल रहा है यमुना के तट पर भी सरकार द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गो छात्र और कई सारे लोग मिलकर यमुना तट की सफाई कर रहे हैं छठ का त्यौहार भी आने वाला है इसके लिए यमुना पर घाट को तैयार किया जा रहा है वहां पर सौंदर्य करण का काम चल रहा है लोगों के कपड़े बदलने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं पीने की व्यवस्था रहेगी रात भर लोगों के वहां पर रहने के लिए व्यवस्था रहेगी सरकार का कहना है कि काम किया जा रहा है और अगले दो से ढाई साल के बाद यमुना की तस्वीर बदलने लगेगी हम यमुना को साफ कर पाएंगे यमुना पर चल रहे सारे कामों को समझाते हुए एक्सप्लेनर
0
0
Report

रायपुर के BSUP कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है.. मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी स्थित BSUP कॉलोनी का है.. मृतक की पहचान चारामा निवासी पुनेश यादव के रूप में हुई है.. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था.. प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.. बीती रात भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है.. इसके बाद पत्नी के घर से कहीं चले जाने की जानकारी मिली है.. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: जिस देश में गंगा बहती है - काशी के विद्यार्थियों ने जाना भारत की सांस्कृतिक आत्मा का महत्व

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/काशी: क्वींस इंटर कॉलेज में गूंजा "हम उस देश के वासी हैं..." , गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने छात्रों को दिया स्वच्छता का संदेश काशी में विद्यार्जन के केंद्र बिंदु क्वींस इंटर कॉलेज में एक अविस्मरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रसिद्ध देशभक्ति गीत "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस गीत का मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक आत्मा, उसकी महानता और भारतीयों के उच्च मानवीय गुणों को उजागर करना है। उन्होंने छात्रों को गीत के 5 प्रमुख संदेशों के बारे में बताया: 1. पवित्रता और सदाचार का संदेश: भारतीय जीवन में सत्य, पवित्रता और हृदय की स्वच्छता का कितना अधिक महत्व है। 2. अतिथ्य और प्रेम की भावना: भारत की इस विशेषता को दर्शाया गया है कि यहाँ मेहमान को प्राणों से भी प्यारा माना जाता है। 3. मानवता और त्याग: यह गीत स्वार्थ से परे हटकर परोपकार, इंसानियत और हर एक जीवन की कीमत समझने की भारतीय संस्कृति का गुणगान करता है। 4. देशभक्ति की प्रेरणा: इसका एक बड़ा उद्देश्य लोगों के दिलों में देश के प्रति गर्व और देशभक्ति की भावना का संचार करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गंगा की स्वच्छता और देश की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का संकल्प लिया।
0
0
Report

मेरठ MLC मतगणना के दौरान बवाल: निर्दलीय प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक, 'तुम्हारी औकात क्या है' बोलन

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow40m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 ​मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना के दौरान मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मतगणना केंद्र के भीतर जाने और मोबाइल ले जाने की बात पर निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प हो गई। बहस के दौरान प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ इतने उग्र हो गए कि उन्होंने पुलिसकर्मी से कह दिया— "हमें रोकोगे, तुम्हारी औकात क्या है?" ​घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ​निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने बताया कि हम नियम-कायदों के तहत ही मतगणना केंद्र के भीतर जा रहे थे। पुलिसकर्मी हमारे साथ अभद्रता कर रहे थे और बिना वजह रोक रहे थे। जब हमने नियम से काम करने की बात कही तो पुलिस का रवैया अड़ियल रहा। किसी भी प्रत्याशी के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने सिर्फ अपनी बात मजबूती से रखी थी।" ​एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा चुनाव आयोग और मतगणना केंद्र के कड़े नियमों के तहत परिसर में मोबाइल और प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह मना है। सुरक्षा जांच के दौरान प्रत्याशी और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया गया है। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और किसी को भी सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" ​मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जनपदों की इन दो MLC सीटों पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्ट्रांग रूम खोलने के बाद मतगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश गोयल और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमेंद्र सिंह के बीच है। वहीं, एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनौती दे रहे हैं। जबकि शिक्षक सीट पर मुख्य टक्कर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के नितिन कुमार तोमर के बीच देखने को मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top