icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नई टिहरी बौराड़ी में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर से दूर दराज के मरीज लाभान्वित

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी में आयोजित सेवा संकल्प विशेष स्वास्थ्य शिविर में दूर दराज से आए मरीजों को मिल रहा लाभ, 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है और सभी तरह की स्वास्थ्य जांच भी निशुल्क होने से लोगों के पैसे के साथ-साथ समय की बचत हो रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अमित राय का कहना है कि 3 अगस्त से शुरू हुए स्वास्थ्य शिविर में करीब 1800 से अधिक मरीज रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। वहीं सबसे अधिक हड्डी, आंख और छोटे बच्चों को शिविर का लाभ मिल रहा है और विकलांग प्रमाणपत्र भी बनाए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

वाल्मीकि समाज की संविदा सफाई भर्ती रद्द कर 100% स्थायी भर्ती की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती रद्द करने की मांग वाल्मीकि समाज ने 100% स्थायी भर्ती की उठाई मांग मुख्यमंत्री व स्वायत्त शासन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 7,410 रुपये मानदेय का किया विरोध, भर्ती रद्द करने की मांग मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी धरना, भूख हड़ताल और 'झाड़ू डाउन' आंदोलन की दी चेतावनी झुंझुनूं स्वायत्त शासन विभाग जारी 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के विरोध में वाल्मीकि समाज ने मुख्यमंत्री और स्वायत्त शासन मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया रद्द करने तथा 100 प्रतिशत स्थायी भर्ती करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 27 जुलाई 2026 को जारी भर्ती विज्ञापन में पिछले 10 से 20 वर्षों से नगर निकायों में कार्यरत अस्थायी और ठेका सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। समाज का आरोप है कि यह सरकारी स्थायी भर्ती न होकर केवल 5 वर्ष की संविदा भर्ती है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे। वाल्मीकि समाज ने संविदा कर्मचारियों के लिए निर्धारित 7,410 रुपये मासिक वेतन को बेहद कम बताते हुए कहा कि इतनी राशि में परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है। इसलिए भर्ती को तत्काल निरस्त कर नियमित पदों पर भर्ती की जाए। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि भर्ती प्रक्रिया में स्पेशल सर्विस कैडर का प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे परंपरागत रूप से सफाई कार्य से जुड़े वाल्मीकि समाज के लोगों के हित प्रभावित होंगे। वाल्मीकि समाज ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संविदा भर्ती रद्द कर स्थायी भर्ती की घोषणा नहीं की गई तो अखिल भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के तहत सांकेतिक धरना, भूख हड़ताल, आमरण अनशन और 'झाड़ू डाउन' जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी。
0
0
Report

नागपूर में कांग्रेस-राष्ट्रवादी के बीच तनातनी, सपकाळ के खिलाफ विरोध दर्जा

Nagpur, Maharashtra:नागपूर - कॅाग्रेसने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांना गुंगी गुडीया म्हटल्याने राष्ट्रवादीचे कार्यकर्ते संतप्त - “कॅाग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांना काळं फासा, जोड्याने मारा आणि एक लाख रुपयांचं बक्षिस मिळवा” - प्रवक्ते प्रशांत पवार यांचं राज्यभरातील राष्ट्रवादीच्या कार्यकर्त्यांना आवाहन, बक्षिस जाहिर - “हर्षवर्धन सपकाळ कुठल्याही कार्यक्रमात दिसो त्यांना काळं फासण्याचं आणि जोडे मारण्याचं आवाहन” - गुंगी गुडीया आरोपामुळे राष्ट्रवादी आणि कॅाग्रेसमधला वाद टोकाला - “हर्षवर्धन सपकाळ यांना आम्ही नागपूरात पाय ठेऊ देणार नाही” - “सुनेत्रा पवार यांचा अपमान म्हणजे राज्यातील लाडक्या बहिणींचा अपमान” - आज नागपूरसह विदर्भात ठिकठिकाणी राष्ट्रवादीकडून निषेध आंदोलन - प्रशांत पवार, प्रवक्ते, राष्ट्रवादी अजित पवार
0
0
Report
Advertisement

2 घंटे इंतजार के बावजूद सरपंचों की 6 मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिला

Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सरपंचों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर संतन जांगड़े से मुलाकात की, लेकिन बातचीत के बाद भी उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मरावी के नेतृत्व में पहुंचे सरपंचों ने कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने सरपंचों को अपने चैंबर में बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं, लेकिन बैठक के बाद बाहर निकलकर सरपंचों ने भारी असंतोष व्यक्त किया। सरपंचों की नाराजगी का मुख्य कारण यह था कि उन्हें कलेक्टर से मिलने के लिए लगभग 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा उनकी मांगों पर कोई ठोस समाधान या आश्वासन नहीं मिल पाया। कलेक्टर ने पहले इन्हें अपर कलेक्टर को ज्ञापन देने की सूचना दी थी, लेकिन सरपँच कलेक्टर से मिलना चाह रहे थे। काफी इंतजार के बाद कलेक्टर ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाया। मुलाकात से पहले सरपंच संघ ने बैठक कर अपनी 6 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव तैयार किया। मांगों में ग्राम पंचायतों में लंबित निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मनरेगा मजदूरी एवं डीएमएफ मद के बकाया भुगतान, सरपंच और पंचों का चार माह से लंबित मानदेय, मनोनीत सरपंचों की नियुक्ति तथा वर्ष में तीन बार कलेक्टर के साथ नियमित बैठक आयोजित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। बैठक के बाद बाहर निकलकर सरपंचों ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि लंबा इंतजार कराने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय या स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला। वहीं कलेक्टर संतन जांगड़े ने कहा कि सरपंचों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना गया है और जो भी विषय शासन के अधिकार क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नियमानुसार आगे भेजा जाएगा, जबकि जिला स्तर के मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बBilaspur में 11 केवी लाइन से करंट लगने पर दो राजमिस्त्री मौतें

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड नंबर-2 के स्वर्ण जयंती नगर में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो राजमिस्त्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान में काम के सिलसिले में पहुंचे दोनों मजदूर 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार पहले एक राजमिस्त्री करंट की चपेट में आया और उसे बचाने के प्रयास में दूसरा साथी भी बिजली की चपेट में आ गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। दोनों मृतकों की पहचान रवि बंजारे और भूपेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो डीएलएस कॉलेज के पास स्थित अटल आवास के निवासी थे।जानकारी के अनुसार स्वर्ण जयंती नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में दोनों राजमिस्त्री ठेकेदार से मिलने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक नीचे बातचीत करने के बाद दोनों भवन की ऊपरी मंजिल पर गए, जहां भवन के बेहद करीब से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि दोनों को संभलने या बचाने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बन गया।इस हादसे ने निर्माणाधीन भवनों में सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेंशन बिजली लाइनों के बीच हो रहे निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दे की कॉलोनी के कई मकानों के बेहद करीब से बिजली की लाइनें गुजर रही हैं, जिससे always दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा मानकों का पालन, बिजली लाइनों से सुरक्षित दूरी और आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा में हुई संभावित लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पुंछ में भारी बारिश से सेरी ख्वाजा–हाड़ी बुढ़ा सड़क भूस्खलन, संपर्क प्रभावित

Chikri Ban, पुंछ जिले में भारी बारिश के बाद मंडी तहसील के सेरी ख्वाजा से हाड़ी बुढ़ा जाने वाली सड़क पर कई जगह भूस्खलन होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़क बंद होने से चार पंचायतों का संपर्क प्रभावित हुआ है, जबकि दो रिहायशी मकान भी भूस्खलन की जद में आ गए हैं। पुंछ जिले में लगातार हुई तेज बारिश के कारण सेरी ख्वाजा–हाड़ी बुढ़ा सड़क पर कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गए। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों, मरीजों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। गांववालों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क पर उचित जल निकासी और सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं कराया, जिसकी वजह से बार-बार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि इस बार भूस्खलन से दो रिहायशी मकानों और उनके शौचालयों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों को डर है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मकानों को और अधिक नुकसान हो सकता है। गांववालों के अनुसार इस सड़क पर चार पंचायतों की आबादी निर्भर है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और भविष्य में भूस्खलन रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top