821107
बिहार के रोहतास में कोचस के एक दुकानदार से की गई मारपीट
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार कोचस नगर पंचायत के वार्ड निवासी युवक ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वे अपनी गैस चूल्हे की दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तब स्थानीय निवासी और पिता ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची में छात्रों का मौन मार्च: शांत प्रदर्शन ने राजनीतिक चर्चा तेज़ कर दी
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): STUDENT PROTESTORS HOLD SILENT MARCH / VISUALS रांची में छात्रों का मौन मार्च0
0
Report
देवीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जोर, भाजपा ने किया आह्वान
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:देवीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा ज़िले के देवीगंज बाजार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा से पूरा देवीगंज बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा देवीगंज बाजार की हैं, जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कड़ा मंडल की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कमालपुर स्थित पेट्रोल पंप से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ती यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा देवीगंज बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए सौरई मोड़ पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का नेतृत्व भाजपा कड़ा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और नई पीढ़ी में देशभक्ति का भाव पैदा होता है।0
0
Report
आजाद नगर की सरकारी उचित मूल्य की दुकान से अनाज चोरी: 3 आरोपी गिरफ्तार
Alirajpur, Madhya Pradesh:शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अनाज चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? बीती 4 अगस्त को आजाद नगर थाने के कोरियापान स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर अनाज की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। कार्रवाई और बरामदगी: जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: 30 कट्टे चोरी का अनाज घटना में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन जप्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच युव नेता निर्मल चौधरी राहत पहुंचाकर मिसाल बने
Jaipur, Rajasthan:असम- बाढ़ की त्रासदी के बीच इंसानियत की मिसाल बने युवा नेता निर्मल चौधरी, असम में 50 से 60 हजार लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री असम। प्रकृति के कहर और बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे असम के सैकड़ों परिवारों के बीच इन दिनों युवा नेता निर्मल चौधरी राहत, संवेदना और मानवीय सहयोग की उम्मीद बनकर पहुंचे हैं। पिछले 6 दिनों से लगातार वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के अभियान में जुटे हुए हैं। असम के नाजिरा, पानबेसा, भादोरा, निमाइजान, बेतबाड़ी, गायन, कमलछोपरी, नेपाली खुटी, सिमलगुड़ी, बनमुख, बिहूबार, लाकुवा, राजापुल, गेलेकी, खेलुआ, बालीघाट, नौजान, होलांग कटनी, athखेड़ और हुतिआमुख सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर अब तक 50 से 60 हजार लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। बाढ़ ने जहां हजारों परिवारों से उनका सामान्य जीवन छीन लिया है, वहीं इस कठिन समय में राहत दल प्रभावित लोगों के बीच केवल सामान नहीं, बल्कि सहयोग, भरोसे और इंसानियत का संदेश लेकर पहुंच रहा है। दुर्गम रास्तों, जलभराव और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राहत कार्य लगातार जारी है। जरूरत का हर सामान, अपनों की तरह पहुंचाने की कोशिश प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, तेल, सब्जियां, बर्तन, पानी की बोतलें, बाल्टियां, मग, सैनिटरी पैड, फिनाइल, कपड़े, चप्पलें, कॉपियां, किताबें, स्कूल बैग और पशु आहार सहित रोजमर्रा की जरूरत का जरूरी सामान वितरित किया जा रहा है। विशेष रूप से बच्चों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि बाढ़ की इस आपदा के बीच उनकी पढ़ाई और भविष्य की उम्मीद पूरी तरह प्रभावित न हो। मुश्किल वक्त में साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी सेवा निर्मल चौधरी का कहना है कि आपदा के समय किसी जरूरतमंद के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को केवल दूर से देखना नहीं, बल्कि उनके बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और यथासंभव मदद करना इस अभियान का उद्देश्य है।0
0
Report
मंचर दूध भेसळ मामले में 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत, सुशांत हिंगे भी हिरासत
Shirur, Maharashtra:राज्यात गाजत असलेल्या मंचर दूध भेसळ प्रकरणात 09 ऑगस्ट रोजी नव्याने अटक करण्यात आलेल्या 10 आरोपींना व 10 ऑगस्ट रोजी नव्याने अटक करण्यात आलेल्या एका आरोपीला घोडेगाव न्यायालयाने न्यायालयीन कोठडी सुनावली आहे. त्याच बरोबर न्यायालयीन कोठडी असणारा मात्र तपास कमी पोलिसांनी पुन्हा ताब्यात घेतलेल्या या प्रकरणातील मुख्य आरोपी सुशांत हिंगे यांनाही न्यायालयाने पुन्हा न्यायालयीन कोठडी सुनावली आहे。0
0
Report
सूरौठ डकैती: चार आरोपी दोषी, सात साल कठोर कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना
Karauli, Rajasthan:जिला एवं सेशन न्यायालय करौली ने वर्ष 2016 के सूरौठ थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। लोक अभियोगक एवं राजकीय अधिवक्ता रीतेश सारस्वत ने बताया कि न्यायालय ने चेतराम उर्फ बंटी, जंडेल, लाखन सिंह और अतरसिंह उर्फ राजवीर को डकैती की वारदात में दोषी माना। आरोपियों पर सूरौठ कस्बे में एक मकान में घुसकर डकैती करने का आरोप था। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता रीतेश सारस्वत ने पैरवी की।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: मंत्रिमंडल बैठक 13 अगस्त दोपहर 12 बजे होगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- मंत्रिमंडल की बैठक 13 august को होगी दोपहर 12 बजे0
0
Report
गोरखपुर में बिजली ठेकेदार की हत्या: वायरल वीडियो से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। लोकेशन: गोरखपुर। 8 अगस्त की वारदात पर उठे पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सवाल. गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 8 अगस्त की शाम हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया था...लेकिन अब वायरल वीडियो ने उस खौफनाक घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों की तहरीर में आरोप है कि शिवकुमार त्रिपाठी को ब्रह्मभोज में बुलाकर एक साजिश के तहत ऑटो से ले जाया गया और फिर मसी चौराहे के पास उन पर हमला किया गया. तहरीर के मुताबिक, जान बचाने के लिए शिवकुमार भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और उनकी हत्या कर दी। वहीं हत्याकांड वाली जगह पर कुछ अन्य लोग भी चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इनके हत्या के बाद अगले दिन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े अधिवक्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क जाम कर दिया था जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएम व एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था. आखिर हत्याकांड की जगह के पास में खड़े होकर तमाशबीन बने यह कौन लोग थे? क्या यह लोग मृतक शिवकुमार को बचा नहीं सकते थे? सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब हत्या जैसी गंभीर वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई की तो क्या स्थानीय स्तर पर पुलिस की भूमिका की भी पूरी जांच हुई? पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। आरोपियों पर NSA के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. लेकिन सवाल सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है... थाना प्रभारी को सिर्फ लाइन हाजिर किया गया, लेकिन हल्का प्रभारी और बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय हुई या नहीं? क्या इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर पुलिस के स्तर पर पहले से कोई जानकारी थी? अगर थी तो क्या उसे गंभीरता से लिया गया? और अगर नहीं थी...तो क्या स्थानीय पुलिस की खुफिया व्यवस्था पर सवाल नहीं उठते? इन तमाम सवालों के बीच देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। VO-1: वारदात का दिन 8 अगस्त 2026...शाम करीब 5 बजे... सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में एक चौधरी परिवार के वहां ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था। परिजनों के मुताबिक, इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवकुमार त्रिपाठी को बुलाया गया था। लेकिन शिवकुमार को साजिश का अंदाजा बिलकुल नहीं थी। तभी तो वह सिर्फ लुंगी व बनियान पहने हुए ही ब्रह्मभोज में भोजन करने के लिए चले गए थे जबकि अपना लाइसेंसी हथियार घर पर छोड़कर निहत्थे ही चले गए थे। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद उन्हें एक ऑटो में बैठाकर ढेबरा बाजार की तरफ ले जाया गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ऑटो का पीछा किया। परिजनों का आरोप है कि मसी चौराहे के पास शिवकुमार को उतारा गया और वहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद शिवकुमार जान बचाने के लिए भागे। और यहीं से सामने आया वो वीडियो...जिसने इस पूरे हत्याकांड को लेकर सनसनी और सवाल दोनों बढ़ा दिए हैं। VO-2: वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को भागते हुए देखा जा रहा है। उसके पीछे एक हमलावर जाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं जबकि एक व्यक्ति हमलावर से हमला रोकने की अपील करता हुआ सुनाई देता है। वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। हालांकि, जी मीडिया इस वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन पुलिस जांच में यह वीडियो महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है। अब जांच एजेंसियों के सामने सवाल है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है? वीडियो कब और किस स्थान का है? और क्या यह वही घटनाक्रम है जो शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या से जुड़ा है? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच से ही सामने आएंगे। VO-3: FIR में क्या आरोप? शिवकुमार त्रिपाठी के भाई रामकुमार तिवारी ने सिकरीगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर में कहा गया है कि शिवकुमार को ब्रह्मभोज में बुलाने के बाद एक साजिश के तहत ऑटो में बैठाया गया। परिजनों का आरोप है कि पीछा करने पहुंचे लोगों को हथियार दिखाकर धमकाया गया और शिवकुमार को मसी चौराहे पर उतारकर हमला किया गया। तहरीर में यह भी आरोप है कि शिवकुमार ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया। परिजनों ने इस पूरी वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। VO-4: हत्या की जड़ 2024 की घटना? अब आते हैं इस हत्याकांड की उस पृष्ठभूमि पर, जिसका जिक्र खुद गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कश्यप ने किया है। SSP के मुताबिक, वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश के फलस्वरूप 8 अगस्त 2026 को शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, 2024 में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ा और मारपीट हुई।।इस दौरान आदेश चौधरी को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। इसी मामले में शिवकुमार त्रिपाठी के इकलौते बेटे और गोरखपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी को भी आरोपित बनाया गया था। परिवार का कहना है कि आदित्य का उस घटना से कोई संबंध नहीं था और मुकदमे में नाम आने के बाद उन्हें करीब तीन महीने जेल में रहना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी अदावत के चलते शिवकुमार को निशाना बनाया गया। BYTE: डॉ. कौस्तुभ कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर। SSP के मुताबिक, इस मामले में सिकरीगंज थाने पर मु0अ0सं0-217/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अब तक 7 नामजद आरोपियों में से 6 नामजद और प्रकाश में आए 2 अन्य आरोपियों समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी NSA के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की बात भी कही है। VO-5: थाना प्रभारी लाइन हाजिर...लेकिन सवाल बाकी। इस पूरे मामले में सिकरीगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को लाइन हाजिर किया गया है। लेकिन यहां से उठता है सबसे बड़ा सवाल... क्या सिर्फ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय होने से पुलिसिया जवाबदेही पूरी हो जाती है? इलाके के हल्का प्रभारी की भूमिका क्या थी? बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी क्या थी? क्या उन्हें इलाके में चल रही पुरानी रंजिश की जानकारी थी? क्या दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद की कोई सूचना पुलिस के पास थी? अगर सूचना थी तो एहतियाती कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और अगर सूचना नहीं थी तो स्थानीय पुलिस की सूचना तंत्र की समीक्षा क्यों नहीं होनी चाहिए? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच से सामने आना बाकी हैं। गोरखपुर के सिकरीगंज में शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तो की है... लेकिन वायरल वीडियो ने मामले की जांच के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ आठ आरोपियों की गिरफ्तारी... दूसरी तरफ थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया जाना... लेकिन हल्का प्रभारी और बीट पुलिसकर्मियों की भूमिका पर अभी तस्वीर साफ नहीं है। अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में सिर्फ आरोपियों तक पहुंचती है... या फिर वारदात से पहले और वारदात के दौरान स्थानीय पुलिस की भूमिका और कथित लापरवाही की भी निष्पक्ष जांच होती है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
बीजेपी सत्ता के बाद पश्चिम बंगाल विकास बोर्ड और PSC-SSC नियुक्तियों पर उठा सवाल
Bankura, West Bengal:১) ২০১৯ সালে বেশ কিছু আসন ভারতীয় জনতা পার্টি জেতার পর রাগ এসে পরে এখানকার মানুষের উপরে।সেই কারণে তিনি তার সময় কালে ২০২১ থেকে ২০২৬ সালে,পশ্চিমাঞ্চল উন্নয়ন পর্ষদ কে অক্ষজে করে রেখেছিলেন, ২) পিএসসি চেয়ারম্যান অনিল বর্মার নামটা 듣ে কি মনে হচ্ছে যে দুর্নীতি করার সুযোগ আর কেউ পাবে, এসএসসি পিএসসি বোর্ড রিক্রুটমেন্টকে আমি বলেছিসব প্রসেস শেষ হয়ে যাবার পরে আমাকে ও মন্ত্রীদের একটু ডাকবেন আমরা এপয়েন্টমেন্ট লেটারগুলো তুলে দিতে চাই। ৩)এখানে সব প্রাইমারি স্কুলে দেখবেন সিপিএম তার ক্যাডার ঢুকিয়ে রেখেছেন।সিপিএম ঢুকিয়েছে কেডার আর তৃণমূল বিক্রি করেছে চাকরিআর ভারতীয় জনতা পার্টি কোনটাই করবে না স্বচ্ছতার ভিত্তিতে মেধার ভিত্তিতে নিয়োগ করবে।0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ में कांवड़ियों को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, तीन घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को कासगंज रोड स्थित ग्राम हबीबपुर के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार ने कांवड़ियों की मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन कांवड़िए घायल हो गए। सलेमपुर निवासी बच्चू सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके साथी कांवड़ लेकर दौसा, राजस्थान जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम हबीबपुर के पास सिकंदराराऊ की ओर से आ रही काले रंग की फॉर्च्यूनर कार ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामकिशोर पुत्र मिश्रीलाल (27), महेश पुत्र रामजीलाल (30) और हेतराम पुत्र हरज्ञान (20) निवासी बड़ा बुजुर्ग, दौसा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मथुरा रेफर कर दिया। हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
देवघर में छात्र-लाठीचार्ज के विरोध में धरना, सीबीआई जांच और दंड की मांग
Deoghar, Jharkhand:देवघर। झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में मंगलवार को देवघर के वीर कुंवर सिंह चौक पर युवा छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। युवा छात्र शुभम कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है। युवाओं ने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि छात्र आंदोलन के दौरान बल प्रयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी विवादित परीक्षाओं को रद्द कर सीबीआई जांच कराने और दोषियों को दंडित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध राजकीय है श्रावणी मेला को देखते हुए वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया गया।0
0
Report
पुरुलिया में आकाशीय बिजली गिरने से 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : বজ্রাঘাতে মৃত্যু হলো এক ব্যক্তির । মঙ্গলবার ঘটনাটি ঘটে পুরুলিয়ার বলরামপুরের রাঙাডি গ্রামে। মৃত ব্যাক্তির নাম গোউর গरাই (৬৭) । আজ বিকেলে তিনি গবাদি পশু নিয়ে মাঠে চরাতে গিয়েছিলেন। সেই সময় হঠাৎ শুরু হয় বৃষ্টিপাতের সঙ্গে বজ্রপাত । সেখানেই বজ্রাঘাতে মাটিতে লুটিয়ে পড়েন তিনি । স্থানীয়রা বিষয়টি দেখতে পেয়ে তড়িঘড়ি তাকে উদ্ধার করে স্থানীয় বাঁশগড় স্বাস্থ্যকেন্দ্রে নিয়ে গেলে চিকিৎসকরা তাকে মৃত বলে ঘোষণা করেন। পরে দেহের ময়নাতদন্তের জন্য পুরুলিয়া গভর্মেন্ট মেডিক্যাল কলেজ হাসপাতালে পাঠানো হয়।0
0
Report
Advertisement
चतरा में नक्सल विरोधी बड़ा हमला: फरार मनोहर गंझू के सहयोगी गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, फरार नक्सली मनोहर गंझू का मुख्य फाइनेंसर और सहयोगी कुलदीप गिरफ्तार। चतरा जिले में नक्सलियों और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में लावालौंग थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली मनोहर गंझू के एक बेहद खास समर्थक और सहयोगी कुलदीप गंझू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सिलदाग गांव का रहने वाला कुलदीप वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सली अमर सिंह भोक्ता का भी बेहद करीबी दोस्त था। अमर के मारे जाने के बाद उसने अपनी दोस्ती मनोहर गंझू से जोड़ ली। कुलदीप न सिर्फ नक्सलियों तक जंगल में खाने-पीने की सामग्री और रसद पहुंचाता था, बल्कि वह विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों और मनोहर गंझू के बीच लेवी (रंगदारी) वसूली की सेटिंग भी करवाता था। कुलदीप ने आम ग्रामीणों के बीच अपना भारी खौफ कायम कर रखा था। आपको बता दें कि इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और यह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) के मामले में जेल जा चुका है। इसकी गिरफ्तारी लावालौंग थाना कांड संख्या 63/2022 (CLA एक्ट) के तहत हुई है। इस अहम गिरफ्तारी पर चतरा के पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों और आतंक को पनाह देने वालों की अब कोई खैर नहीं है।0
0
Report
गुरदासपुर के बठवाला में किसान यूनियन नेता इंदरपाल सिंह बैंस के आरोप: बिजली विभाग चिप वाले मीटर लगाने का आरोप
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਥਵਾਲਾ ਵਿੱਚੋ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਚੜੂਨੀ ਦੇ ਆਗੂ ਇंदरਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਉਤਾਰੇ ਚਿਪ ਵਾਲ਼ੇ ਮੀਟਰ ਕਿਹਾ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਘਰਾਂ ਅੰਦਰ ਚਿੱਪ ਵਾਲੇ ਮੀਟਰ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਸਿੱਧੀ ਸਿੱਧੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ0
0
Report
फिरोजपुर ANTफ ने ड्रोन से आई हीरोइन की खेप पकड़ी, 3 युवक गिरफ्तार
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर ANTF एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर निकाली गई नाकाबंदी के दौरान तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में_BUF_ कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी और भारत में पहुंचने के पहले पंजाब समेत अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी। जांच में सामने आया है कि यह हीरोइन कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर शाह पठान ने भारत में बैठे अपने नशा तस्करों से मिलकर ड्रोन के जरिये भेजवाई थी। पकड़े गए तीनों नशा तस्कर अनमोल प्रीत, आकाश और अंशप्रीत हैं, जिनकी उम्र महज 22 से 25 वर्ष के बीच है। अनमोल प्रीत ITI कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र हैं, आकाश भी ITI कॉलेज में फर्स्ट ईयर सिविल ड्राफ्टमैन है, और अंशप्रीत निजी आर्किटेक्ट कंपनी में सहायक के रूप में काम करता है। यह समूह पंजाब के सरहदी गांव अली के पास ड्रोन के जरिए खेप भेजने की योजना बनाता था। शुरूआती जानकारी के अनुसार यह गिरोह पाकिस्तान स्थित शाह पठान के संपर्क से जुड़ा था, और अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स इस पूरे नेटवर्क के खात्मे के लिए अग्रसर है, ताकि आगे इसकी सप्लाई चेन को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
