सासाराम के बौलिया में केदारनाथ के प्रारूप का पूजा पंडाल बनाया
Sasaram, Bihar:सासाराम के बौलिया में केदारनाथ के प्रारूप का पूजा पंडाल बनाया गया है। यह पूजा पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। केदारनाथ के पर्वत पर भगवान शंकर को विराजमान किया गया है। साथ ही गुफा में देवी दुर्गा की प्रतिमा लगाई गई है। सबसे आकर्षक छवि तब उभर रही है जब केदारनाथ के पहाड़ से झरना गिरता हुआ दिखाया गया है। सासाराम के बौलिया रोड में यह पूजा पंडाल है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देवी का पट खुलने के बाद यहां विशेष पूजा आसन शुरू हो गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
