821115
सासाराम में लूटपाट के दौरान व्यक्ति को गोली मारी, अपराधी फरार
Sasaram, Bihar:सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ की कलाई में लगी। युवक शिवसागर के कुमाऊं का निवासी हैं और सासाराम में रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में काम करता हैं। घटना तब हुई जब वह कंपनी का कैश लेकर बाइक से जा रहा था। लालगंज के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे रोककर पैसे लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। शोर मचाने पर अपराधी कैश छोड़कर फरार हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डराने के इरादे से फायरिंग; CCTV से आरोपियों की पहचान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:गोली किसी को नहीं लगी है सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है पुलिस को शक है..डराने के मकसद से फायरिंग की गई है दोपहर की वारदात पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरसत में लिया है ..पूछताछ की जा रही है..0
0
Report
रावण पुतला जलाने की निंदा: सारस्वत विद्वान ओमवीर सारस्वत का पक्ष
Noida, Uttar Pradesh:'लंकेश भक्त मंडल' के संरक्षक ओमवीर सारस्वत। हम रावण का पुतला जलाने की घटना की निंदा करते हैं, क्योंकि वह सारस्वत समुदाय से थे और एक बहुत बड़े विद्वान थे। भगवान राम के वनवास के दौरान, रामेश्वरम में भगवान शिव की स्थापना के समय रावण ने भगवान राम के 'आचार्य' (पुरोहित/गुरु) की भूमिका निभाई थी... स्थापना के बाद, 'आचार्य' को 'दक्षिणा' (धार्मिक अनुष्ठान के लिए दी जाने वाली भेंट) देने की परंपरा है। भगवान राम ने उनसे पूछा कि वे दक्षिणा में क्या चाहते हैं। रावण ने जवाब दिया, 'आप तो वनवास में हैं; आप भला क्या दे सकते हैं?' भगवान राम ने जोर देकर कहा, 'हम क्षत्रिय हैं; हम दक्षिणा जरूर देंगे।' तब रावण ने आग्रह किया, 'जीवन और मृत्यु अनिश्चित हैं; हो सकता है कि मेरा अंत निकट हो। जब मेरी मृत्यु का समय आए, तो मेरी इच्छा है कि मेरे दोनों यजमान - आप और आपके भाई - मेरे सामने उपस्थित रहें।' उन्होंने यही वरदान मांगा था। विभिन्न कथाओं और विवरणों के अनुसार, जब उनका अंतिम समय आया, तो भगवान राम और लक्ष्मण दोनों ही उनके सामने उपस्थित थे।0
0
Report
उधम सिंह नगर में दशहरा समारोह की तैयारी पूरी, रावण पुतले बनकर तैयार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग - गांधी पार्क में दशहरे की तैयारी पूरी, स्थान - उधम सिंह नगर एंकर - उधम सिंह नगर के हर शहर में दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रुद्रपुर में ही करीब छह स्थानों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला फूंका जायेगा। वहीं कारीगरों ने पुतलों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन ने भी जगह जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा। इस उत्सव में हजारों लोग पहुंचते है।0
0
Report
Advertisement
बागपत के बरसिया गांव में घर में घुसे दबंग, चार सदस्य पर मारपीट—वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बरसिया गांव में घर में घुसे दबंग, चार सदस्य पर मारपीट—तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाओं का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने की बात भी सामने आई है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दरअसल पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बरसिया गांव का है। गांव निवासी रविंद्र के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब ढाई बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी मां, पिता, भाई और बहन के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़, लूटपाट और परिवार को धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का भी दावा किया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे पुलिस को दिया जा सकता है। सोमवार को एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
रामपुर के अजीमनगर में खेत लौटते लोगों पर हमला: 4 घायल, VIDEO वायरल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में खेत से घर लौट रहे लोगों पर दबंगों का हमला,10 से 15 हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बरपाया कहर, अजीमनगर में खूनी मारपीट से मचा हड़कंप, हमले में चार लोग घायल, किसी के हाथ में फ्रैक्चर तो किसी के सिर में आई गंभीर चोट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस के सामने भी हमले का दावा, पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग, एंकर:रामपुर में खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है,आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे करीब 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी,इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ के हाथों में फ्रैक्चर और सिर में चोट लगने की बात सामने आई है,सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है,पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है, वॉयसओवर:तस्वीरें रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र की हैं जहां मारपीट की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,आरोप है कि खेत में काम करने के बाद कुछ लोग अपने घर लौट रहे थे,तभी रास्ते में पहले से मौजूद करीब 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी,पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया,अचानक हुए इस हमले में चार लोग घायल हो गए,घायलों में कुछ के हाथों में फ्रैक्चर होने और सिर में चोट लगने की बात सामने आई है,घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण कर उपचार शुरू किया, पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी,इसके बावजूद खेत से घर लौटते समय उन्हें रास्ते में रोककर हमला किया गया,पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,उनका कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए,ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो,इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वीडियो में एक पक्ष दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला करता दिखाई दे रहा है, दावा किया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी मारपीट जारी रही,हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है,ऐसे में वीडियो में दिखाई दे रही घटना और उससे जुड़े दावों की जांच जरूरी है,फिलहाल घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, पीड़ित पक्ष आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है, अब इस मामले में पुलिस की जांच,आरोपियों की पहचान और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है, विजुअल:1,2,3 वायरल वीडियो विसुअरल:थाना अज़ीमनागर0
0
Report
भोपाल: पुतला दहन की सियासत, आलोक शर्मा के बयान से गरमाई राजनीति
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस के CEC ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन पर सियासत भोपाल सांसद आलोक शर्मा का बयान पुतला दहन राहुल गांधी का होना चाहिए राहुल गांधी रावण रूपी है राहुल ने देश को बदनाम करने का काम किया है हम सभी मिलकर इसका विरोध करते हैं बाइट- आलोक शर्मा, भोपाल सांसद0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट: प्रतापगढ़ के वरमंडल-चनियाखेड़ी में पैदल मार्च
Pratapgarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, वरमंडल और चनियाखेड़ी में निकाला पैदल मार्च प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग के निर्देशन में वरमंडल और चनियाखेड़ी क्षेत्र में पुलिस जाप्ते ने पैदल march निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च में डिप्टी बाबूलाल मुरारिया, कोतवाली के द्वितीय थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, पुलिस लाइन का जाप्ता और क्यूआरटी टीम शामिल रही। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर आमजन से संपर्क किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। चुनाव के दौरान मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त जारी रहेगी।0
0
Report
सीकर में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से बना भव्य स्वागत
Sikar, Rajasthan:सीकर में विजयदशमी के अवसर पर सीकर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पथ संचलन निकाला गया। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए शामिल हुए। पथ संचलन के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच पथ संचलन रवाना हुआ। स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए नजर आए। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला। पथ संचलन शहर के पिपराली रोड स्थित संजय रेस्टोरेंट के पास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सत्संग भवन तक निकाला गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित इस पथ संचलन के दौरान अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देखने को मिला। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर संचलन किया। मार्ग पर लोगों की मौजूदगी और पुष्पवर्षा के बीच पथ संचलन आगे बढ़ता रहा। विजयदशमी के अवसर पर संघ की ओर से शस्त्र पूजन और पथ संचलन की परंपरा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा। पिपराली रोड से सत्संग भवन तक निकले पथ संचलन के दौरान जगह-जगह हुए स्वागत ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।0
0
Report
मंडला में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन से शक्ति और समर्पण की परंपरा उजागर
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में विजयादशमी पर शक्ति, शौर्य और परंपरा का संगम देखने को मिला। पुलिस लाइन में पूरे विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान अस्त्र-शस्त्रों के साथ पुलिस वाहनों की भी पूजा-अर्चना की गई। आयोजन में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंडला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन की परंपरा पूरे विधि-विधान के साथ निभाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच अस्त्र-शस्त्रों और पुलिस वाहनों का पूजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने भी पूजन में सहभागिता की। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंडला पुलिस ने शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया। यह आयोजन सुरक्षा, सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को भी रेखांकित करता है.0
0
Report
Advertisement
भोपाल के रोशनपुरा, पॉलिटेक्निक, किलोल पार्क पर धरना-प्रदर्शन पूर्णतः बंद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिल्ली की तर्ज पर भोपाल में भी कई प्रमुख चौराहे पर धरना प्रदर्शन पर रोक! भोपाल के रोशनपुरा, पॉलिटेक्निक चौराहा और किलोल पार्क पर धरना-प्रदर्शन पर रोक! पुलिस कमिश्नरेट ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश अब रोशनपुरा चौराहे पर हड़ताल, धरना और आंदोलन नहीं होंगे प्रदर्शन के साथ पुतला दहन कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगाया गया0
0
Report
अचनारा के हिंगलाज माता धाम में नवरात्रि पर अंगारों पर चलने की परंपरा जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अचनारा गांव स्थित हिंगलाज माता धाम पर नवरात्रि के दौरान धधकते अंगारों पर चलने की वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई। अनुष्ठान में पुजारी मुकेश सबसे पहले नंगे पांव अंगारों पर चले, इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच अंगारों पर चलकर आस्था प्रकट की। करीब नौ हाथ लंबी अग्नि की चूल पर आयोजित इस अनुष्ठान को देखने दूर-दराज से भी भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालु इस परंपरा को माता के प्रति अटूट आस्था और मनोकामनाओं से जोड़कर देखते हैं。0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला ने दशहरा पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah has extended warm greetings to the people of Jammu & Kashmir on the joyous occasion of Dussehra, wishing everyone happiness, peace and prosperity. He hopes the festival inspires all to uphold truth and righteousness, celebrating the eternal triumph of good over evil.0
0
Report
Advertisement
एसएसपी गंदरबल ने DPL निरीक्षण से पुलिस कुशलता और जनता-केन्द्रित policing पर बल दिया
Aram Pora, Ganderbal, SSP Ganderbal, Shri Harshal Rajesh Mahajan-IPS, today conducted a comprehensive inspection of various units and sections at District Police Lines (DPL) Ganderbal to review their functioning and ensure greater efficiency and accountability. Upon his arrival, he was accorded a warm reception by senior officers, followed by a ceremonial Guard of Honour at the Quarter Guard. During the inspection, SSP Ganderbal reviewed the functioning of various sections, examined official records and issued necessary directions for improving efficiency, discipline and accountability. He stressed upon supervisory officers to conduct regular inspections to ensure effective supervision and smooth functioning of all units and sections. He also interacted with police personnel, emphasising the importance of discipline, dedication, teamwork and professional competence. SSP urged all ranks to uphold the highest standards of professionalism and ensure courteous, compassionate and people-friendly policing The inspection reaffirmed Ganderbal Police’s commitment to strengthen institutional efficiency, promoting personnel welfare and delivering professional, accountable and citizen-centric policing.0
0
Report
किरेन रिजिजू के बयान पर तारिक अनवर ने कहा— diversionary tactic, देश-विदेश इमेज खराब
Aram Pora, Ganderbal, Reacting to Union Minister Kiren Rijiju's statement, J&K Congress President Tariq Anwar says, "This is again, a diversionary tactic. They are trying to divert the attention of the general public away from the actual issues. It is precisely because of these things that the nation’s image, both domestically and internationally has been tarnished. I have always maintained that we feel humiliated when the Prime Minister of India is subjected to memes or mocked; it is a source of shame for us. This represents a failure, whether in foreign policy, internal security policy, or economic policy; a failure on the part of one individual or a group of people, the consequences of which are being borne by 140 crore people."0
0
Report
Farooq Abdullah ने कश्मीरी यात्रियों पर हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Srinagar, Uttarakhand:National Conference president Farooq Abdullah reacted to attacks on vehicles carrying Kashmiri passengers in Punjab and Haryana during a convention in Arwah, Beerwah area of Budgam district He demanded action to prevent a repeat of such incidents and said there are people who want to spread hatred and create turmoil. He also called for compensation for the losses suffered in the incident. Abdullah noted that Chief Minister Omar Abdullah had also urged strict action and sought compensation for damage caused in the attack, specifically mentioning an attack on a J&K-bound bus in Haryana. Both leaders warned that miscreants were trying to disturb peace and that the matter needed immediate attention from authorities, with Omar Abdullah urging the Central Government to take cognisance. In the same remarks, Abdullah said the expansion of the Jammu and Kashmir Council of Ministers would happen after Lieutenant Governor Manoj Sinha returns to the Valley, and he also criticised the opposition.0
0
Report
Advertisement
