821115
धौडाढ़ क्षेत्र के कुलसेठ गांव में करंट लगने से व्यक्ति की गई जान
Sasaram, Bihar:धौडाढ़ क्षेत्र के कुलसेठ गांव में करंट लगने से व्यक्ति की जान चली गई। बताया जाता है कि वह घर में बिजली का सामान ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है की करंट लगने से मौके पर ही युवक की जान चली गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद धौडाढ़ थाना की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा के भूतों के मेले में आस्था बनाम खतरे, प्रशासन मजबूत सुरक्षा के दावें
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर मेले लगते है, लेकिन क्या आपने कभी भूतों के मेले के बारे में सुना है? भले ही लोग इसे अंधविश्वास कहें, लेकिन हरदा जिले में हर साल श्राद्ध पक्ष की अमावस्या की रात नर्मदा किनारे लगता है 'भूतों का मेला'. जो चौदस की रात से अमावस्या की सुबह तक चलता है. कहा जाता है कि इस दिन नर्मदा का जल चमत्कारी हो जाता है और इसमे स्नान करने से यहाँ आये लोगो की बाहरी बाधाये दूर हो जाती है. कल रात भी यहाँ देर रात शुरू हुआ तंत्र मंत्र का खेल आज सुबह तक चलता रहा. इस दौरान देर रात का नजारा बेहद डरावना था। हरदा में सर्वपितृ अमावस्या के मोके पर लगने वाले मेले में लगभग 1 लाख श्रद्धालुओ ने शिरकत की. सोमवती अमावस्या होने के कारण लोगो ने नर्मदा मे आस्था की डुबकी लगाई. चौदस की रात से अमावस्या की रात तक नर्मदा के घाटो पर प्रेत बाधा से पीड़ित लोगो का जमावड़ा लगा रहा. यह सब लोग पड़िहारो (देव) से अपना इलाज कराते रहे. नर्मदा के पानी में खड़े होकर ग्रामीण भाषा में पड़िहार लोगो को तकलीफो को सुनाते रहे. तो कभी प्रेतबाधा से पीड़ित महिलाये पानी और कीचड़ में लौटती रही. यहाँ आने वाले ग्रामीणो ने बताया की इस दिन सभी की तकलीफे दूर की जाती है. वही यहाँ आने वाले युवा भी इस परम्परा से प्रभावित दिखे हैं। चौदस की रात से अमावस्या की रात से शुरू हुए भूतो के इस मेले में आस्था के नाम पर जानलेवा काम होते रहे. कोई तलवार से अपने अंगो को काटता रहा तो कोई जंजीरो से भूतो को भगाता रहा. और यह सब चलता रहा यहाँ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियो की मौजदगी में. मौके पर मौजूद अधिकारी ने कहा की यह सब लोगो आस्था कारण होता है और अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही करेंगे। नर्मदा नदी के किनारे पर भूतो का मेला में आस्था के नाम पर खुली तलवार से नीचे से लोग निकलते है और जो बाबा के हाथ में खुली चल है और तलवार से अपनी जीप काट है इन वीडियो को कैमरे में कैद किया इस अंधविश्वास के मेला में कोई बड़ा हादसा हो सकता था... बाइट 01 नजरपूरा गांव के सम्राट पवार(ओझा) ने बताया कि मां नर्मदा के चौदस की रात आज अमृत होता है और आज विशेष पूजा अर्चना से पित्त को एवं भूत प्रेत बाधा की दूर होती है, बाइट 02 बद्री प्रसाद गौर(पुजारी) ने बताया कि पुरानी परंपरा के अनुसार आज भी विशेष पूजा अर्चना होती है लोगों को फायदा होता है पितृपक्ष अमावस्या के चौदस की रात को विशेष कार्यक्रम चलता है, बाइट 03 सियाराम गौर, महेंद्र गांवनिवासी , परिवार की सुख शांति के लिए मां नर्मदा के घाट पर विशेष पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, बाइट 04 रामप्रसाद कवरेती,थाना प्रभारी, पितृपक्ष अमावस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए क्षेत्र की होमगार्ड गांव कोटवार पटवारी और गोताखोरों की टीमों को तैनात किया गया है,0
0
Report
प्यारा चोक कार्यक्रम में फूड पॉइजनिंग से कई लोग अस्पताल पहुंचे — हॉट खबर
Pali, Rajasthan:शहर के प्यारा चोक क्षेत्र के एक कार्यक्रम में मलाई राजभोग ने बिगाड़ा खेल, फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए कई लोग, बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार मरीजो की भीड़, चिकत्सकों की टीम जुटी है उपचार में, सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत, कोतवाली प्रभारी रविन्द्र खींची है मौजूद।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के मुसहरी में जमीन दाखिल-खारिज फर्जीवाड़ा: CO शुक्ला और RO करण गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:बिहार: मुजफ्फरपुर के मुसहरी अंचल के फर्जी दाखिल-खारिज मामले में निलंबित अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण करण को अहियापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस फर्जीवाड़े में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू जुड़े बताए गए हैं. गिरफ्तार अधिकारियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है, पुलिस दो और राजस्व कर्मचारियों की तलाश कर रही है. शिकायतकर्ता विजय कुमार, जो सेवानिवृत्त हुए हैं, के अनुसार 70 डिसमिल पुश्तैनी जमीन other लोगों के नाम दर्ज कराने की कोशिश फर्जी दस्तावेजों से हुई. दस्तावेजों की प्रामाणिकता और दाखिल-खारिज की प्रक्रियाओं में बदलाव की भी जांच है. जिलाधिकारी कुमार गौरव ने पूरा मामला सरकार को भेजा था, जिसके बाद महेंद्र कुमार शुक्ला को निलंबित किया गया. इस मामले में शामिल अन्य आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं. जानाकारी के अनुसार मामला अहियापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है.0
0
Report
Advertisement
फारबिसगंज में डुप्लीकेट ब्रांडिंग से चावल बेचीं, 150 बोरा पकड़े, एक हिरासत में
Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज में डुप्लीकेट ब्रांडिंग कर चावल बेचने का आरोप, 150 बोरा चावल पकड़ाया, एक व्यक्ति हिरासत में फारबिसगंज शहर में कथित तौर पर दूसरे राइस मिल के रजिस्टर्ड ब्रांड और नाम का इस्तेमाल कर चावल बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में फारबिसगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 110 बोरा चावल पकड़ा है। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा स्थित मेसर्स लक्ष्मी राइस मिल के संचालक ने इस संबंध में 7 अक्टूबर 2026 को अररिया के एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में फारबिसगंज के छुआपट्टी चौक स्थित मेसर्स गणेश भंडार पर कथित रूप से उनकी कंपनी के पंजीकृत नाम और ब्रांड की नकल कर चावल बेचने का आरोप लगाया गया था。 शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी फर्म कई वर्षों से चावल का उत्पादन और बिक्री अपने पंजीकृत ब्रांड के तहत करती आ रही है। आरोप है कि संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा कथित तौर पर उसी नाम और ब्रांड से मिलती-जुलती बोरियों में चावल भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। इससे कंपनी की व्यावसायिक प्रतिष्ठा और कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।राइस मिल संचालक की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की। इस दौरान करीब 150 बोरा चावल पकड़े जाने की बात सामने आई है। फारबिसगंज डीएसपी ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर छापेमारी की गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
बहराइच में आवारा कुत्ते के आतंक: 4 साल के मासूम पर हमला, हालत गंभीर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आवारा कुत्ते का आतंक, 4 साल के मासूम पर हमला कर बुरी तरह नोचा, हालत गंभीर बहराइच,जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आवारा कुत्ते के आतंक से दहशत फैली हुई है। घर के पीछे शौच के लिए जा रहे 4 वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर निवासी अरशद का 4 वर्षीय घर के पीछे शौच के लिए जा रहा था, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम को नोचकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पिता अरशद ने बताया कि काला कुत्ता था अचानक दौड़कर मेरे बेटे पर टूट पड़ा।अगर मैं समय पर नहीं पहुंचता तो वह उसे मार देता। यह तीसरी घटना है, इससे पहले भी यही कुत्ता गांव के दो अन्य बच्चों पर हमला कर चुका है। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
बहराइच: नमाज के बाद घर लौटते युवक की हत्या, दोषी को आजीवन कारावास
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: नमाज पढ़कर घर लौट रहे व्यक्ति की चाकू से हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास की सज़ा, पुरानी रंजिश में 7 जून 2024 को हुई थी वारदात, न्यायालय ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर नमाज पढ़कर घर लौट रहे वसीम खां की चाकू से हत्या करने के मामले में न्यायालय ने दोषी इब्राहिम उर्फ गुल्ले को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। घटना का क्रम: 7 जून 2024 को सुबह करीब 4:50 बजे वसीम खां गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के इब्राहिम उर्फ गुल्ले ने पुरानी रंजिश में उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी रेशमा बेगम की तहरीर पर थाना मटेरा में मुकदमा दर्ज किया गया。 न्यायालय का फैसला: पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद 9 अक्टूबर 2026 को चतुर्थ अपर जिला जज कविता निगम ने इब्राहिम उर्फ गुल्ले को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन साधारण कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। आरोपी को आर्म्स एक्ट के आरोपों से दोषमुक्त किया गया।0
0
Report
Advertisement
देवीपुर के महामाया मंदिर में नवरात्रि का विशाल आस्था समारोह, भक्तों की अटूट चाहत
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के देवीपुर की धरती पर विराजमान मां महामाया का दरबार जहां आस्था सिर झुकाती है, श्रद्धा मन को सुकून देती है और भक्त अपनी मनोकामनाओं की गठरी लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं, देवीपुर के दिव्य मंदिर आज भी अपने वैभव और अलौकिक प्रभाव को संजोए हुए है, छत्तीसगढ़ ही नहीं दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना इस धाम की महिमा और लोगों की अटूट आस्था को बयां करता है, नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां भक्ति का ऐसा संगम दिखाई देता है, जहां हर ओर माता रानी के जयकारे और पूजा-अर्चना की गूंज सुनाई देती है, हम बात कर रहे हैं सूरजपुर जिले के देवीपुर में स्थित मां महामाया के भव्य मंदिर की, जहां इतिहास, परंपरा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलता है, कहा जाता है देवीपुर का यह प्राचीन मंदिर गोंड राजा के शासनकाल में बनवाया गया था, सदियों से चली आ रही आस्था की यह परंपरा आज भी श्रद्धालुओं के विश्वास में जीवंत है, मंदिर की भव्यता और माता रानी के प्रति भक्तों की श्रद्धा इस धाम को विशेष पहचान देती है, नवरात्रि के दिनों में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं, इस मंदिर की एक विशेष परंपरा बलि प्रथा भी है, जो यहां की धार्मिक मान्यताओं और पुरानी परंपराओं का हिस्सा मानी जाती है, समय के साथ बदलती परिस्थितियों के बीच भी मां महामाया के प्रति लोगों की आस्था की यह डोर आज तक अटूट बनी हुई है, बैगा पुजारी, शारदीय हो या चैत्र नवरात्र, यहां का दृश्य ऐसा जान पड़ता है मानो साक्षात देवलोक धरा पर उतर आया हो, छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे तमाम पड़ोसी राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु जुवान पर मां का जयकारा लिए यहां पहुंचते हैं, नवरात्र के पावन नौ दिनों में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना, शतचंडी पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा अंचल गुंजायमान रहता है, वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बलि प्रथा भी यहां की आस्था का एक अहम पहलू मानी जाती है, जिसे श्रद्धालु देवी के प्रति अपना सर्वोच्च समर्पण और मनौती पूर्ण होने का विधान मानते हैं, हर भक्त की जुबां पर बस एक ही बात होती है कि इस दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता, श्रद्धालु कई तरीके से माता रानी की सेवा करते हैं कोई पैसे से, कोई चढ़ावा चढ़ाकर, कोई बलि देकर तो कोई श्रम दान करके, कहते हैं जो भी श्रद्धा और आस्था से माँ के दरबार में आया वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा है, श्रद्धालु कई तरीकों से माता रानी की सेवा करते हैं, इतिहास की गौरवशाली विरासत, सदियों से चली आ रही पारंपरिक मान्यताएं और सीमाओं को लांघकर खिंची चली आने वाली यह असीम भीड़ इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देवीपुर धाम आस्था और संस्कृति का वो अमर संगम है, जिसकी लौ भक्तों के विश्वास के सहारे युगों-युगों तक यूं ही दैदीप्यमान रहेगी।0
0
Report
जालौन में मुकद्दमा लिखने के बाद बौखलाया हिस्ट्री शीटर परिवार को दे रहा है जान से मारने की धमकियां,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बीते दिनों हुई मारपीट के बाद पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्री शीटर के खिलाफ लिखा था मुकद्दमा मुकद्दमा लिखने के बाद बौखलाया हिस्ट्री शीटर परिवार को दे रहा है जान से मारने की धमकियां मुकद्दमा बापिस लेने का बना रहा है दबाव पीड़ित व्यक्ति पर पीड़ित व्यक्तियों परिवार ने पुलिस अधीक्षक जालौन से की शिकायत जालौन कोतवाली क्षेत्र के चिमन दुबे मुहल्ले का मामला0
0
Report
जालौन में सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत अक्टूबर माह को मनाया गया,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत अक्टूबर माह को साइबर जागरुकता माह के रुप में मनाया गया आज दिनांक 09.10.2026 को जनपदीय साइबर सेल द्वारा कन्हैया लाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर, जनपद जालौन में साइबर सेल पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग एवं साइबर ग्रूमिंग साइबर जागरूकता एवं महिला सम्बन्धित अपराध के बारे में जागरूक किया गया इस दौरान स्कूल के बच्चों और टीचर और विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने, OTP/UPI PIN किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग एवं साइबर ग्रूमिंग से बचाव तथा ऐसी घटना होने पर तत्काल पुलिस/साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।0
0
Report
Advertisement
अजमेर के नसीराबाद में 3 करोड़ के जेवरात लूट: 12 घंटे में फर्जी इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद कस्बे में फिल्मी स्टाइल में हुई लगभग 3 करोड़ के जेवरातों की लूट की वारदात से पुलिस ने 12 घंटे से पहले ही खुलासा कर फर्जी 6 इंकम टेक्स अधिकारियों को धर दबोचा... पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि पुलिस की टीमें वारदात के बाद से ही अनेक पहलुओं पर तकनीकी सहायता और सीसीटि फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थान पर भविष्य देते हुए भारत सरकार के फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर नसीराबाद के ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 3 करोड़ रुपए के जेवर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को अलग-अलग स्थान से दस्तयप कर लिया एक अपराधी को पहचान के साथ तो वहीं अन्य पांच को पर्दा रखा गया है इन अपराधियों में से दो लोगों ने पहले इस कारोबारी के घर काम किया था और उसके बाद से ही इस परिवार को लूटने की योजनाएं बनाई गई थी वारदात को अंजाम देने के लिए भारत सरकार के फर्जी आयकर अधिकारी बने और भारत सरकार लिखी हुई काले रंग की स्कॉर्पियो को उपयोग में लिया गया इनकी पहचान अजमेर माखुपुरा निवासी देवेंद्र ,सेन्द्रिय निवासी संजय रावत,ढोलाभाता निवासी रविकांत,यूपी के बलिया जिले का निवासी अमित,नागौर के थांवला ग्राम का तारु सिंह,देवा उर्फ देवेंद्र रावत माखुपुरा पुलिस के मुताबिक वारदात का तानाबाना देवेंद्र ने बुनाथा था.. देवेंद्र ने कारोबारी के घर पर लगभग 5 वर्ष काम किया था इस कारण इसे घर के अभी स्थानों की जानकारी थी.. संजय भी इस परिवार से व्यवसायिक रूप से जुड़ा हुआ था.. लगभग एक महीने से यह सभी आरोपी वारदात का प्लान कर रहे थे..और यहां का दिन चूना गया... वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी जिले से बाहर नहीं जा सकें इसके लिए पूरे जिले की सीमाओं पर हाई अलर्ट किया गया और अपराधियों को गिरफ्तार करने में कमयाबी हासिल हुई0
0
Report
भरूच की जुम्मा मस्जिद मामला हाईकोर्ट पहुँचा, अवैध कब्जे के आरोप सामने
भरूच की ऐतिहासिक जुम्मा मस्जिद का मामला हाईकोर्ट पहुँचा। पुरातत्व विभाग की संपत्ति पर अवैध कब्जे का मुक्तानंद स्वामी ने लगाया आरोप। वर्ष 1952 में वडोदरा में जुम्मा मस्जिद के नाम से ट्रस्ट पंजीकृत होने का दावा। वर्ष 2010 में अहमद मूसा के नाम पर बिजली मीटर लिए जाने का भी उल्लेख। भरूच नगरपालिका और सिटी सर्वे कार्यालय में कथित रूप से अवैध पंजीकरण कराने के आरोप। पुरातत्व विभाग की संपत्ति पर कब्रिस्तान और वुज़ूखाना बनाए जाने का दावा। पुरातत्व विभाग की संपत्ति में शुक्रवार की नमाज़ की अनुमति किसने दी? मुक्तानंद स्वामी का सवाल।0
0
Report
गोरखपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार हादसा: 3 घायल, आरोपी फरार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है... एम्स थाना क्षेत्र में एनएच-28 के फ्लाईओवर पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक उछलकर करीब 12 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा... हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए... घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई... सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया... वहीं, टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया... जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा खुर्द निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र वीरेंद्र, 23 वर्षीय राहुल पुत्र जोगिंदर और बंसडिला रौसड़ निवासी 17 वर्षीय नितेश पुत्र पूरन शुक्रवार शाम गोरखपुर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे... शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर उनकी बाइक सिसवा उर्फ चनकापुर फ्लाईओवर पर पहुंची थी... तभी पीछे से आए तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर लगते ही राहुल उछलकर फ्लाईओवर से नीचे उत्तर serv-लेन पर जा गिरा... वहीं, बाइक सवार विशाल और नितेश भी हादसे में घायल हो गए... अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई... हादसे की सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची... पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया... इसके बाद घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को भी सुचारु कराया गया... उधर, बाइक में टक्कर मारने वाला चार पहिया वाहन चालक घायलों की मदद करने के बजाय वाहन समेत मौके से फरार हो गया... फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से सड़क पर पैदा होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है... फ्लाईओवर जैसे स्थान पर हुई इस टक्कर में एक युवक का करीब 12 फीट नीचे गिरना हादसे की भयावहता बयां करता है... अब देखना होगा कि फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे कब तक पुलिस पकड़ पाती है...0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर लोढ़ी के पास मरीपुर में भारी हंगामा, बिजली मीटर तोड़ने के आरोप
Kapurthala, Punjab:ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਮੈਰੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤਣਾਅਪੂਰਨ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਤੋੜਨ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਉਹ ਜ਼ੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਿੰਡ ਮੈਰੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਜਦੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਮਾਮਲਾ ਤਕਰਾਰ ਤੋਂ ਵਧ ਕੇ ਹੰਗਾਮੇ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ। ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰਾਂ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਅਤੇ ਕਥਿਤ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਹੰਗਾਮੇ ਵਾਲੀ ਸਥਿਤੀ ਬਣ ਗਈ। ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰਾਂ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜ਼ਖਮੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਘਟਨਾ ਪਿੱਛੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨ ਕੀ ਸੀ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣੀ ਬਾਕੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਦੋਵਾਂ ਪੱਖਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ही ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੂਰੀ ਤਸਵੀਰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਹੋ ਸਕੇਗੀ。0
0
Report
दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनों के रद्द, प्रयागराज जंक्शन पर हड़कंप
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफ़र ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दिल्ली जाने वाली दोनों प्रमुख ट्रेनों के रिजर्वेशन वाले यात्रियों को हुई परेशानी, प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे कर्मियों ने देर रात संभाला मोर्चा, एनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को ट्रेनों के रद्द होने की दी जा रही जानकारी。 प्रयागराज से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने वाली 3 प्रमुख ट्रेनों प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज शकूर बस्ती स्पेशल को आज के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद अधिकारियों ने मेगाफोन के माध्यम से यात्रियों को इस बात की जानकारी दी और वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में बताया। रेलवे यात्रियों को बताया जा रहा है तकनीकी कारणोंवश आज प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाली दो प्रमुख और एक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए स्टेशन पर शाम से ही लगातार घोषणाएँ की जा रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने स्वयं प्लेटफ़ॉर्म पर उतरकर मेगाफोन के जरिए यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के बारे में बताया。 मुख्य टिकट निरीक्षक उत्तम श्रीवास्तव ने कहा कि जो यात्री दिल्ली की ओर यात्रा करना चाहते हैं, वे प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 पर खड़ी गाड़ी ब्रह्मपुत्र मेल से अपनी यात्रा का शुभारंभ कर सकते हैं। तकनीकी कारणोंवश आज प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली की ओर प्रस्थान करने वाली गाड़ियाँ— प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं। जिन यात्रियों का रिज़र्वेशन प्रयागराज एक्सप्रेस या हमसफर एक्सप्रेस में था, वे रिज़र्वेशन काउंटर या करंट काउंटर से अपने टिकटों का पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कदम भी उठाए हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफ़वाह पर ध्यान न दें और स्टेशन पर बने पूछताछ काउंटरों या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।0
0
Report
ANTF की पहली वर्षगांठ: राजस्थान में 750 करोड़ से अधिक नशा जप्त
Jaipur, Rajasthan:ANTF की एक साल की उपलब्धियों का जश्न, जवानों ने नशामुक्त राजस्थान का संकल्प दुहराया। राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गठन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर ANTF मुख्यालय में प्रथम वर्षगांठ, विशेष सम्मान समारोह, पीआरआई लॉगर के उद्घाटन और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने किया। इस दौरान उप महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित मुख्यालय, चौकियों और थानों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ANTF के आईजी विकास कुमार के अनुसार, एक वर्ष के दौरान अफीम, डोडा पोस्त, हेरोइन यानी चिट्टा, एमडी, कोकीन, गांजा, चरस और नशीली गोलियों समेत विभिन्न मादक पदार्थों की जब्ती की गई। ANTF का दावा है कि जब्त मादक पदार्थों का कुल मूल्य 750 करोड़ से अधिक है। इन कार्रवाइयों में ANTF के खोजी श्वानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी विश्लेषण और सटीक मानवीय आसूचना के आधार पर नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया गया। 102 इनामी तस्कर गिरफ्तार, 28.58 लाख रुपये से अधिक का था इनाम ANTF ने अपने पहले वर्ष में राजस्थान और राज्य के बाहर फरार चल रहे 102 इनामी तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, इन अपराधियों पर कुल 28 लाख 58 हजार 100 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों में नार्को-25 सूची में शामिल कुख्यात तस्कर भी बताए गए हैं। गांजा और अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान ANTF ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर कार्रवाई के लिए ऑपरेशन गांजार्जन, ऑपरेशन गजरगांज और ऑपरेशन अन्तःस्फोट जैसे विशेष अभियान चलाए। कार्यबल के अनुसार, इन अभियानों के तहत जंगलों और अन्य क्षेत्रों में गांजा तथा अफीम की अवैध खेती चिन्हित कर नष्ट की गई। पुलिस का दावा है कि इन अभियानों में बड़े क्षेत्र में फैली अवैध खेती और बड़ी संख्या में पौधों को नष्ट किया गया। इससे मादक पदार्थों की अवैध आपूर्ति पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। 9 से अधिक राज्यों में फैले नेटवर्क पर कार्रवाई ANTF की विशेष टीमें राजस्थान के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों में भी कार्रवाई के लिए भेजी गईं। कार्यबल के अनुसार, इन कार्रवाइयों का लक्ष्य मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले आरोपियों और नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड्स तक पहुंचना रहा। IG विकास कुमार के मुताबिक, अपराधियों तक पहुंचने के लिए ANTF के जवानों ने कई बार चरवाहे, मजदूर, लाइनमेन, किरायेदार और स्वास्थ्यकर्मी जैसे छद्म रूप भी अपनाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मान वर्षगांठ समारोह में असाधारण आसूचना संकलन, साहसिक रेड, अवैध फैक्ट्रियों के खुलासे और इनामी अपराधियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति-पत्र, टोकन और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत स्तर पर कांस्टेबल राकेश यादव ने छह टोकन और चार कैश रिवार्ड प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कांस्टेबल विकास भारद्वाज छह टोकन और एक कैश रिवार्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांस्टेबल राकेश गुर्जर चार टोकन और छह कैश रिवार्ड के साथ तीसरे तथा कांस्टेबल रजनीश कुमार यादव चार टोकन और चार कैश रिवार्ड के साथ चौथे स्थान पर रहे। रेंजवार सम्मान में जयपुर रेंज को 32 टोकन और 116 कैश रिवार्ड, जोधपुर रेंज को नौ टोकन और 133 कैश रिवार्ड तथा उदयपुर रेंज को तीन टोकन और 63 कैश रिवार्ड दिए गए। कोटा रेंज को तीन टोकन और 24 कैश रिवार्ड मिले। अजमेर, बीकानेर और भरतपुर रेंज के कार्मिकों को भी कैश रिवार्ड देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में 30 अधिकारी-कर्मचारियों ने किया रक्तदान। जवानों को मिली नई ऑपरेशनल जैकेट समारोह के दौरान ANTF जवानों को नई ऑपरेशनल जैकेट भी प्रदान की गई। आईजी विकास कुमार ने स्वयं जैकेट पहनकर जवानों को सौंपी। नेवी ब्लू रंग की जैकेट पर “ANTF राजस्थान” अंकित है। इसका उद्देश्य फील्ड अभियानों, रेड और नाकाबंदी के दौरान बल को विशिष्ट पहचान देना है। वर्षगांठ समारोह में केक काटकर एक वर्ष की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। अधिकारियों ने जवानों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने का आह्वान किया। ANTF के जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले वर्ष में जब्ती, गिरफ्तारी, अवैध ड्रग फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई और इनामी तस्करों की धरपकड़ इसकी प्रमुख उपलब्धियां रहीं। अब कार्यबल के सामने इन अभियानों की निरंतरता बनाए रखने और मादक पदार्थों की सप्लाई के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती है।0
0
Report
Advertisement
