icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821115
Amarjeet Kumar YadavAmarjeet Kumar YadavFollow20 Jun 2024, 12:54 pm

कदीरगंज में संदिग्ध स्थिति में गई नाबालिग बच्ची की जान, पुलिस ने लिया पिता को हिरासत में

Sasaram, Bihar:

कदीरगंज में संदिग्ध स्थिति में 2 वर्षीय नाबालिग बच्ची की जान चली गई। मामले में पुलिस ने कथित तौर पर बच्ची के पिता को हिरासत में लिया तथा उससे पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोल्डन साईन नामक युवक जो हमेशा शराब के नशे में रहता है। कुछ साल पहले एक बच्ची को कहीं से लेकर आया तथा उसे अपने साथ रखता था। उसकी उचित देखभाल नहीं करता व हमेशा नशे में रहता था। अब उसके झोपड़ी में वही बच्ची मृत पाई गई। जिसके बाद पड़ोसियों द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने कथित पिता गोल्डन को हिरासत में लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Didwana-Kuchaman में पंचायत चुनाव आरक्षण स्पष्ट, 35 वार्ड और 9 समितियों के पद तय

डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की तस्वीर अब साफ हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिला परिषद के 35 वार्डों और जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण की स्थिति जारी कर दी गई है। आरक्षण तय होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद के 35 वार्डों की आरक्षण स्थिति सामान्य वार्ड: 2, 9, 16, 18, 24, 28, 29, 31, 34 और 35。 सामान्य महिला वार्ड: 1, 5, 8, 17, 21, 22, 23, 27, 32 और 33。 अन्य पिछड़ा वर्ग वार्ड: 3, 6, 7 और 15。 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड: 4, 13 और 14。 अनुसूचित जाति वार्ड: 10, 11, 20 और 26。 अनुसूचित जाति महिला वार्ड: 12, 19, 25 और 30。 वहीं, 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण भी तय हो चुका है। लाडनूं में प्रधान पद सामान्य, डीडवाना में सामान्य महिला, कुचामन सिटी में सामान्य, मकराना में अनुसूचित जाति महिला, परबतसर में सामान्य, मौलासर में अन्य पिछड़ा वर्ग, नावां में सामान्य महिला, ईटावा बामणिया में अनुसूचित जाति और पीलवा में सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में सियासी हलचल तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड और पंचायत समिति क्षेत्रों में दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। वहीं राजनीतिक दल भी नए आरक्षण समीकरण के हिसाब से संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू करेंगे। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
0
0
Report

जगदलपुर पुलिस ने देशी कट्टा के साथ अजय राजपूत को गिरफ्तार किया

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड निवासी अजय राजपूत को कोतवाली पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपी के द्वारा लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास हथियार लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने की सूचना पुलिस को मिली थी, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अजय राजपूत ने यह देशी कट्टा उत्तर प्रदेश से साल 2021 में खरीदा था, फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुर के वीर कुंवर सिंह किले का निरीक्षण किया

Mumbai, Maharashtra:सुबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित प्राचीन बांकुड़ा बाबू वीर कुंवर सिंह किले और संग्रहालय का निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लगभग 2:25 पर जगदीशपुर के खेल मैदान पर हवाई मार्ग से हेलीपैड पर उतरे और वहां से सड़क मार्ग के द्वारा वीर कुंवर सिंह किला पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई अन्य मंत्री और वरीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी जिसकी कमान जिले के जिलाधिकारी मनेश मीणा और पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित में खुद संभाल रखी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले किला पहुंचकर बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद विधिवत रूप से किला का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल में बने बाबू वीर कुंवर सिंह संग्रहालय का भी निरीक्षण किया और उसके जीर्णोद्धार के लिए कई दिशा निर्देश भी वहां मौजूद पदाधिकारी को दिए हैं। मुख्यमंत्री अपने निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के द्वारा बनाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया और उन्होंने सबसे पहले जीविका दीदियों से मुलाकात की और उनके लिए कई सौगात भी जारी किए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी संख्या में अपने प्रिय नेता को देखने के लिए भीड़ भी इकट्ठा दिखाई दी। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था इतना चुस्त दुरुस्त था के मुख्यमंत्री तक कोई नहीं पहुंच पाया। बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में शामिल थे। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को बिहार के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जगदीशपुर उनकी कर्मभूमि और संघर्षभूमि रही है। ऐसे में कुंवर सिंह के हाता और संग्रहालय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने से इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व और अधिक व्यापक रूप से सामने आएगा।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का किया खुलासा, 8 गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का किया खुलासा जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2 महिलाओं समेत 8 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार मेवात, तमिलनाडु और केरल के ठग मिलकर करते थे साइबर ठगी फेसबुक पर पुराने नोट और सिक्कों की फोटो डालकर लोगों को बनाते थे शिकार पुराने 1, 2 और 5 रुपए के नोटों की कीमत बताते थे 2 से 20 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 1500 रुपए लेते थे इसके बाद GST, पार्सल और अन्य बहानों से ऐंठते थे लाखों रुपए ठगी के शिकार लोगों को राजस्थान बुलाकर बंधक बनाने का भी आरोप दो लोगों को बंधक बनाकर परिजनों से लाखों रुपए की मांग कर रहे थे पुलिस ने कार्रवाई कर दो बंधकों को मुक्त कराया आरोपियों से 14 एंड्रॉयड मोबाइल, स्कॉर्पियो कार, एयरटेल डोंगल और हिसाब-किताब की डायरी बरामद गिरोह में तमिल भाषा बोलने वाले युवक-युवतियों को भी रखा जाता था अलग-अलग राज्यों के लोगों से उनकी स्थानीय भाषा में बात कर फंसाते थे पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ में जुटी
0
0
Report

उन्नाव HP गैस प्लांट पर ड्राइवर हड़ताल, सप्लाई संकट की आशंका तेज

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस प्लांट पर चालकों की हड़ताल । प्लांट में ट्रक चालकों को 6 से 7 घंटे अंदर रखने, चालकों से गलत व्यवहार , पार्किंग व अन्य सुविधाएं न दिए जाने से नाराज है ट्रांसपोर्टर। गैस प्लांट मैनेजमेंट के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स ने खोला मोर्चा। लगभग 12 घंटे से टैंकर व ट्रक चालक हड़ताल पर है। हड़ताल खत्म न होने से गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका। यूपी एलपीजी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के निर्देश पर हुई है हड़ताल । सिटी मजिस्ट्रेट, ARTO, SHO समेत अन्य अधिकारी पहुंचे गैस प्लांट। दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित HP गैस प्लांट का मामला।
0
0
Report

जिला विकास प्राधिकरण ने ऑनलाइन NOC व्यवस्था लागू कर मानचित्र स्वीकृति विंडो से देगी

Haldwani, Uttarakhand:जिला विकास प्राधिकरण ने आम जनता को मानचित्र स्वीकृति में होने वाली दिक्कतों से राहत देने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब आवासीय भवनों के मानचित्र की स्वीकृति के लिए जरूरी NOC ऑनलाइन जारी की जाएगी। संबंधित विभाग को NOC जारी करने के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। अगर 7 दिन के भीतर NOC जारी नहीं होती है, तो उसे डीम्ड NOC मानते हुए आवासीय मानचित्र को स्वीकृति दे दी जाएगी, वहीं, कमर्शियल भवनों के मानचित्र के लिए NOC जारी करने की समयसीमा 15 दिन तय की गई है। अगर संबंधित विभाग 15 दिन के भीतर NOC जारी नहीं करता है, तो उसे भी डीम्ड मानकर मानचित्र की स्वीकृति दी जाएगी, प्राधिकरण के मुताबिक, कई विभागों की आईडी जेनरेट नहीं होने के कारण लोगों को NOC के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदक को मानचित्र के लिए सिंगल विंडो पर ही आवेदन करना होगा और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए एक ही स्थान से मानचित्र की स्वीकृति मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

खकरा River किनारे अवैध निर्माण पर बुलडोजर; रोड और कई मकान ध्वस्त

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत शहर में खकरा नदी से सटकर कॉलोनाइजर कॉलोनी विकसित कर रहा था जिसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुचकर बुलडोजर की कार्रवाई की है बताया जा रहा है एनजीटी के नियम के अनुसार 100 मीटर के दायरे में किसी भी नदी के आसपास कोई निर्माण नहीं हो सकता। बावजूद इसके नदी से सटकर रोड डाल लिया था। साथ ही कुछ सरकारी जमीन के रास्ते पर भी रोड डाला गया था मौके पर जब सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे तो कई घर ऐसे बने थे जो नदी के मानो अंदर ही बना दिए गए हो। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट व कॉलोनाइजर अहमद नबी की बहस भी हो गई। कॉलोनाइजर का कहना है कि उसने जमीन खरीद के यह रोड बनवाया था और उसका बड़ा नुकसान हो गया क्योंकि अभी कॉलोनी विकसित नहीं की जा रही है केवल रोड डाला था। प्रशासन ने उसका लाखों का नुकसान किया है। इस मामले में नगर पालिका की भी मिली भगत के संकेत मिले हैं मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट को नगर पालिका की जमीन पर भी कब्जा कर रोड डालने की सूचना मिली। लेकिन नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि जो नदी के पास घर बने हैं उनको नोटिस दिया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जाएगी।
0
0
Report

निगरानी विभाग ने पैक्स अधिकारी को रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा

Nalanda, Bihar:करयपरसुराय प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) संतोष कुमार को निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सान्ध पंचायत के पैक्स प्रबंधक का कार्यभार सौंपने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, सान्ध गांव निवासी अभिषेक कुमार को नियमानुसार पैक्स प्रबंधक का कार्यभार सौंपा जाना था। आरोप है कि कार्यभार सौंपने के बदले 28 हजार रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में कई महीने से टाल-मटोल किए जाने से परेशान अभिषेक कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही अभिषेक कुमार ने बीसीओ संतोष कुमार को केमिकल लगे 28 हजार रुपये दिए, आसपास सादे लिबास में मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी पदाधिकारी को अपने साथ पटना ले गई। वहां आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा。
0
0
Report

Mongia Steel: Dr. Gunwant Singh Mongia की प्रेरक औद्योगिक यात्रा

Ranchi, Jharkhand:कुछ लोग कारोबार करते हैं… और कुछ लोग कारोबार को एक पहचान देते हैं। झारखंड की धरती से निकली एक ऐसी ही प्रेरणादायक औद्योगिक यात्रा है— Mongia Steel की… और इस यात्रा के सूत्रधार हैं— Dr. Gunwant Singh Mongia. इस पूरी यात्रा के पीछे है एक ऐसा नेतृत्व, जिसने steel industry को न सिर्फ ,करीब चार दशकों तक समझा, जिया और आगे बढ़ाया बल्कि, quality, technology और लगातार बेहतर करने की सोच को Mongia Steel की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया। Steel का कारोबार सिर्फ production का कारोबार नहीं है। यह भरोसे का कारोबार है। क्योंकि जिस steel के शहरी कोई अपना घर की बुनियाद रखता है और निर्माण करता है, उससे infrastructure तैयार होता है, उसके पीछे सिर्फ एक product नहीं… एक विश्वास जुड़ा होता है। Mongia Steel ने इसी विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। एक मजबूत steel bar सिर्फ वजन नहीं उठाती… वह वर्षों का भरोसा उठाती है। और एक मजबूत organisation सिर्फ आज की उपलब्धियों से नहीं बनता… वह बनता है वर्षों की मेहनत, गुणवत्ता, vision और नेतृत्व से। Mongia Steel की कहानी इसी निरंतर यात्रा की कहानी है—एक ऐसी यात्रा, जिसमें industry के साथ innovation है, growth के साथ responsibility है, और business के साथ भरोसा है। उनके औद्योगिक योगदान को विभिन्न मंचों पर सम्मान भी मिला है। आज Zee Media के इस विशेष मंच पर हम सम्मानित कर रहे हैं उस नेतृत्व को, जिसने steel को सिर्फ एक product नहीं… बल्कि भरोसे की पहचान बनाने का प्रयास किया।
0
0
Report
Advertisement

नडियाद के सुराशामल गांव में NRIs के घर लूट की कोशिश: 4 आरोपी गिरफ्तार

Kheda, Gujarat:ખેડા બ્રેકિંગ. નડિયાદ ના સુરાશામળ ગામે NRI ના મકાન માં લૂંટ નો પ્રયાસ કરનાર ટોળકી ના 4 આરોપીઓ ઝડપાયા કુલ 7 આરોપીઓ માંથી 4 ઝડપાયા ગત તારીખ 20 સપ્ટેમ્બર ના NRI ના મકાન માં લૂંટ ના ઇરાદે ઘૂસ્યા હતા આરોપીઓ ઘટના દરમિયાન 80 વર્ષ જશભાઈ પટેલ નામના વૃદ્ધ જાગી જતા ઓશિકા વડેHOT مګر ... mostrar પરંતુ જશભાઈ ના દીકરા સંદીપ પટેલ વચ્ચે પડતા તેઓને તીક્ષ્ણ હથિયારના ઘા મારી ગંભીર જાઓ કરી હતી સમગ્ર મામલો પોલીસ સુધી પહોંચતા LCB, SOG, ચકલાસી પોલીસ, નડિયાદ ટાઉન પોલીસ ની ટીમો બનાવી તપાસ શરૂ કરી હતી તપાસ ના CCTV પર થી આરોપીઓ નું વાહન ઓળખાયું હતું, જેના પર થી આગળ ની કડીઓ મળી હતી તપાસમાં કુલ 7 આરોપીઓ ના નામ ખુલ્યા હતા, જેમાં થી 4 ની ધરપકડ કરવામાં આવી હતી. ઝડપાયેલા આરોપીઓ માં બાતમીના આધારે નડિયાદ-સલુણ મોટી કેનાલ પર રામદેવપીર મંદિરથી કંજોડા બ્રિજ થી નીચે થી આરોપીઓની ધરપકડ કરવામાં આવી છે. મહત્ત્વની બાબત છે કે સુરાસામળમાં લૂંટ કરવામાં સફળતા મળી હોત તો आरोपીઓ આણંદમાં પણ લૂંટ કરવા જવાના હતા પોલીસની તપાસ માં ઘટનાની ગંભીરતાને જોતાં LCB, SOG, ચકલાસી અને નડિયાદ ટાઉન પોલીસની ટીમો બનાવી FSL, ફિંગરપ્રિન્ટ, ડોગ સ્ક્વોડ અને CCTV ફૂટેજના એનાલિસીસ તેમજ ટેકનિકલ-હ્યુમન ઇન્ટેલિજન્સ આધારે તપાસ હાથ ધરાઈ હતી. આંક અને નામ દર્શાવવામાં આવ્યા છે
0
0
Report
Advertisement

एम्स के पास निजी स्मार्ट सिटी विवाद में गोलीबारी, एक युवक घायल

Darbhanga, Bihar:एम्स के बगल में निजी स्मार्ट सिटी की जमीन को लेकर 10 से ऊपर राउंड नगोलीबारी, युवक घायल; तोड़फोड़ का CCTV फुटेज सामने आया। दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ में निर्माणाधीन एम्स के बगल में निजी तौर पर विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी की करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। गोलीबारी में विजय भगत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कई युवक निर्माणाधीन निजी स्मार्ट सिटी परिसर में घुसकर बाइक, कुर्सी और दीवार समेत अन्य सामान को इधर-उधर करते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब आठ कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इसी दौरान विजय भगत को गोली लग गई। एम्स के बगल में होने के कारण इस इलाके की जमीन की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर जमीन के इस विवाद में कथित रूप से भूमाफियाओं के नेटवर्क की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल बिशनपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जमीन विवाद और गोलीबारी की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। बाइट 1, सौरभ कुमार,घायल का भाई 2, मुकुंद चौधरी, स्थानीय
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top