821115
नटवार में धान रोपनी के दौरान नहर में डूबने से मजदूर की गई जान
Sasaram, Bihar:नटवार थाना क्षेत्र के मिल्की करहसी गांव में एक घटना में चंदन राम नामक मजदूर की नहर में डूबने से जान चली गई। वह धान की रोपनी कर रहे थे और नहाने के लिए पास की नहर में गए थे। तैरना न आने के कारण वह गहरे पानी में डूब गए। लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भ्रष्टाचार शिकायतों बीच सीएम ने श्रीगंगानगर UIT सचिव अशोक हसीजा को निलंबित किया
Jaipur, Rajasthan:लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों पर गिरी गाज श्रीगंगानगर यूआईटी सचिव समेत कई सस्पेंड सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया एक्शन सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सख्त एक्शन लेते हुए श्रीगंगानगर यूआईटी सचिव को सस्पेंड कर दिया यूआईटी सचिव पर गलत पटटा जारी करने के आरोप थे इसकी शिकायत सीएम संपर्क पोर्टल पर आने के बाद मामले की जांच कराई गई और आज यूआईटी सचिव अशोक हसीजा को सीएम ने निलंबित करने के आदेश दिये भ्रष्टाचार की लगातार आ रही थी शिकायतें यूआईटी सचिव अशोक हसीजा के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रहीं थी श्रीगंगानगर की जमीनों के सौदों में उनका सीधा हस्तक्षेप बताया जा रहा था पूर्व जिला कलेक्टर से भी उनकी इस बात को लेकर कई बार अनबन हुई थी श्रीगंगानगर में ये चर्चायें आम थी कि यूआईटी सचिव ऑफिस के बजाय कभी होटल तो कभी आनंद विहार इलाके के फ्लैट में बैठकर काम के बदले मोटा लेन देन करते थे यूआईटी में उनकी मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता था हाल ही में डाकघर की बेशकीमती जमीन की नीलामी के मामले में भी उनकी भूमिका संदेह के घेरे में बताई जा रही है सीएम भजनलाल शर्मा ने करीब आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्यवाही की है इनमें से कईयों को निलंबित किया गया है राज उन्नति की 6वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में चल रहे बड़े प्रोजेक्टस और सरकारी स्कीम्स की समीक्षा की पिछली बैठकों में दिये गये दिशा निर्देशों का सीएम ने फीडबैक लिया अगले महीने होने वाली बैठक के लिए सीएम ने नई टास्क अधिकारियों को दी सीएम ने परिवदेनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो तय समय पर प्रोजेक्ट्स को पूरा करें अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करें उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये ।0
0
Report
रेल यात्रा में बिहार की विकास तस्वीर पर केंद्रीय मंत्री AshwiniVaishnaw के साथ चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:रेल के सफर में बिहार के विकास की बात आज पाटलिपुत्र से छपरा तक माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री AshwiniVaishnaw जी के साथ यात्रा की एवं इस दौरान रेल परियोजनाओं, कनेक्टिविटी और बिहार की बदलती तस्वीर पर भी बातचीत हुई。0
0
Report
करंट हादसे बाद धरना समाप्त, प्रशासन ने सहायता और नौकरी देने का आश्वासन दिया
Bikaner, Rajasthan:बज्जू/बीकानेर करंट लगने से ठेकेकर्मी की मौत के मामले में धरना समाप्त प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बनी सहमति लाइनमैन को किया गया सस्पेंड जेईएन के खिलाफ विभागीय जांच के बाद होगी कार्रवाई मृतक परिवार को संविदा पर नौकरी देने पर बनी सहमति अधिकतम आर्थिक सहायता दिलाने का दिया गया आश्वासन कई घंटों की वार्ता के बाद समाप्त हुआ धरना आज दिनभर बंद रहा बज्जू बाजार अतिरिक्त जिला कलेक्टर, कोलायत सीओ, अधिशासी अभियंता और बज्जू उपखंड अधिकारी रहे धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने लिया सकारात्मक रुख0
0
Report
Advertisement
सीमा सुरक्षा लिए अवैध अतिक्रमण हटाने का दायरा 35 से 50 किमी बढ़ाया गया
Jodhpur, Rajasthan:एंकर - फलोदी जिले के नोख क्षेत्र स्थित मालासर गांव में पिछले दो दिनो से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान अवैध रूप से मस्जिदों व मदरसों को हटाया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले जिलों के जिला कलेक्टर को निर्देशित कर पुलिस फोर्स व प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही है। कई अवैध मकानों व मस्जिदों को लिखित नोटिस जारी कर तय समय तक हटाने का समय दिया गया था। भारत- पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और अवैध बसावट पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन का दायरा बढ़ा दिया गया है। पिछले दिनों बीकानेर में आयोजित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम व समीक्षा बैठक के बाद कब्जे हटाने की सीमा को बॉर्डर से 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया गया है। अब उसमें से हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमण। सीमा सुरक्षा के लिहाज से यह एक बड़ा रणनीतिक बदलाव है। दायरे में 35 किलोमीटर की बढ़ोतरी होने से अब जांच और कार्रवाई की जद में आने वाले गांवों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसमें न केवल छोटी ढ़ाणियां, बल्कि बड़े कस्बे और घनी आबादी वाले क्षेत्र भी शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, तस्करी और टेरर फंडिंग जैसे खतरों को जड़ से मिटाने के लिए गहरे सुरक्षा घेरे का होना इस को देखते हुए अवैध मस्जिद व मकान हटाए जा रहे हैं।0
0
Report
घास काटने के बहाने किशोरी को गन्ने के खेत में ले गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shishgarh Dehat, Uttar Pradesh:बरेली। शीशगढ़ को न्यायालय में पेश कर दिया। पीड़िता के भाई कृष्णपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय बहन घास काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी राजवीर उसे बहाने से गन्ने के खेत में ले गया और गलत नीयत से पकड़कर उसके साथ अभद्रता करने का प्रयास किया। किसी तरह किशोरी वहां से निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए शीशगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
धौलपुर: दो नाबालिग बच्चियों की मौत, पिता पर संदेह; ऑनर किलिंग की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के फराकपुरा गांव में दो नाबालिग बच्चियों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैली, पिता पर ही मौत का संदेह जताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर मामला रुपए /प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसे ऑनर किलिंग का रूप माना जा रहा है घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास सांगवान भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है。 पिता द्वारा गांव की हुई पंचायत में दोनों बेटियों के चंबल में कूदे जाने की कही बात,अभी शवों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर पिता सहित अन्य परिजनों को लिया हिरासत में पुलिस कर रही पूछताछ0
0
Report
Advertisement
चूरू के पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन: 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आक्रोश
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन -- चूरू पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी उतरे सड़कों पर, जिला परिषद सभागार के आगे किया सद्बुद्धि यज्ञ, नारेबाजी कर जताया आक्रोश, चूरू। अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लम्बे समय से संघर्षरत पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी अब सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों के समर्थन में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को कर्मचारी संगठन के बैनर तले जिला परिषद सभागार के सामने सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारियो ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। संगठन से जुड़े जितेंद्र शेखावत ने बताया पिछले लम्बे समय से पंचायती राज संस्थाओं के लगभग 16 हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों की जायज मांगों को कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 की जांच का हवाला देकर लंबित रखा गया है। संगठन का कहना है कि किसी भर्ती प्रक्रिया की जांच के नाम पर कर्मचारियों की सेवा संबंधी मांगों पर विचार नहीं करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। संगठन ने विभाग पर मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मौलिक एवं न्यायोचित मांगों पर तत्काल कार्रवाई जानी चाहिए। संगठन का यह भी कहना है कि विभिन्न जांचों के नाम पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। इसी के विरोध में संगठन ने "स्वाभिमान बचाओ आंदोलन – ध्यानाकर्षण से जल समाधि तक" कार्यक्रम की घोषणा की है। आंदोलन के तहत चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार का ध्यान कर्मचारियों की मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा।0
0
Report
घड़साना के किसान 4 समूहों में से 2 को सिंचाई पानी देने की मांग पर सरकार से जवाब मांग रहे
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई पानी की मांग को लेकर सरकार और सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा घड़साना के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आईजीएनपी में 4 में से 2 समूहों में सिंचाई पानी देने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि वर्तमान में 3 में से 1 समूह में पानी दिया जा रहा है, जिससे फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता शोभा सिंह ढिल्लों ने बताया कि आईजीएनपी में वर्तमान में 12 हजार क्यूसेक से अधिक पानी चल रहा है। ऐसे में 4 में से 2 समूहों में रेगुलेशन के हिसाब से सिंचाई पानी दिया जा सकता है। किसानों का आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से 4 में से 2 समूहों में सिंचाई पानी का रेगुलेशन लागू किया जाए किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र के किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि सरकार और सिंचाई विभाग किसानों की इस मांग पर क्या फैसला लेते हैं।0
0
Report
पन्ना: तहसीलदार-चौकीदार को 25 हजार रिश्वत मामला, अदालत ने 5-5 साल जेल
Panna, Madhya Pradesh:25 हजार की रिश्वत लेने के मामले में तहसीलदार और उसके चौकीदार को अदालत ने दोषी माना, 5-5 साल की सजा और 15-15 हजार का जुर्माना. 2020 में लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा पन्ना जिले की गुनौर तहसील के तहसीलदार रविशंकर शुक्ला और चौकीदार देवीदयाल दहायत को 25 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया गया था. चौकीदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था और तहसीलदार को सह आरोपी माना गया था. पन्ना जिला अदालत ने आज तहसीलदार और चौकीदार को दोषी पाते हुए 5-5 वर्ष की सजा और 15-15 हजार जुर्माना अधिरोपित किया है. लोक अभियोजन अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठा धंधा करने वाले ब्रिजबिहारी प्रजापति के ट्रैक्टर-ट्रॉल्ी को तहसीलदार ने जब्त कर लिया था. ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 35 हजार रिश्वत मांगी गई थी. 10 रुपए पहले लिए गए थे. 25 जनवरी 2020 को लोकायुक्त सागर की टीम ने रंगे हाथों चौकीदार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. और तहसीलदार को सह आरोपी माना गया था. प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने आज फैसला देते हुए भ्रष्टाचार की दो अलग-अलग धाराओं में 5-5 वर्ष की सजा और 15-15 हजार जुर्माना अधिरोपित किया है.0
0
Report
Advertisement
यमुना घाटों पर कल बुलडोजर, डीएडए का नोटिस जारी, निवासियों से खाली करने का निर्देश
Delhi, Delhi:यमुना बाजार स्थित बने यमुना घाटों पर कल हो सकती है बुलडोजर की कार्रवाई लोगों को घाट खाली करने को बोला गया यमुना बाजार स्थित यमुना घाटों को लेकर कल डीडीए द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी इसको लेकर आज प्रशासन ने कई घाटों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने को बोल दिया है बताया जा रहा है कि कल सुबह से ही बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी पहले ही डी डी ए के द्वारा इनको 15 दिनों का नोटिस दिया गया था लेकिन समय सीमा को बढ़ाया गया लेकिन आज फिर प्रशासन के द्वारा यहां पर लोगों को घाट खाली करने के लिए बोल दिया गया है जिसकी वजह से यहां हड़कंप मच गया है अब ऐसे में इन लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यही है कि यह लोग आखिर जाएं कहां0
0
Report
मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर उज्जैन पहुंचे; नेताओं का आत्मीय स्वागत
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। उज्जैन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी दोनों नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक जितेंद्र पांड्या, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
खुर्जा के बड़े मीट कारोबारी अनवर हुसैन और असफाक गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ : खुर्जा के बड़े मीट कारोबारी हुआ गिरफ्तार मीट फैक्ट्री अल-हम्द के स्वामी को किया गिरफ़्तार अनवर हुसैन और असफाक को किया गया गिर affidavit किया गया गिरफ़्तार गौ मांस मिलने के मामले पर पुलिस ने की गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन का भाई अनवर हुसैन जनवरी में फैक्ट्री के ट्रक में मिला था प्रतिबंधित गौ मांस चण्डौस पुलिस ने दोनों को कोर्ट में किया पेश0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में 8 सिपाहियों के फर्जी प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले बड़ी खबर प्रतापगढ़ में तैनात 8 सिपाहियों पर एफआईआर! धोखाधड़ी ,कूट रचित दस्तावेज बनवाने के आरोप में नगर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पदों पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने का है आरोप, सीओ लाइन की जांच में आरोपों की हुई थी पुष्टि, मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आठों सिपाई, शिकायात के बाद फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने की खुली थी पोल, एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में दर्ज किया गया मुकदमा, नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 में हुआ था 8 सिपाहियों की भर्ती, पूर्व आरटीसी प्रभारी राजेश कुमार यादव ने दर्ज कराया मुकदमा0
0
Report
मिलक गांव की मस्जिद जीर्णोद्धार: बिना अनुमति रोक, कमेटी ने खुद ढहाई छत
Rampur, Uttar Pradesh:प्रशासन के निर्देश पर मस्जिद कमेटी ने खुद गिराई निर्माणाधीन छत. बिना अनुमति चल रहे जीर्णोद्धार कार्य पर ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर की. हाइड्रा मशीनों की मदद से रातों-रात निर्माण हटा दिया गया; मलबा हटाने का काम जारी है. मिलक क्षेत्र के अशोकपुर के निकट बेगमाबाद गांव में एक पुरानी मस्जिद जीर्णोद्धार को लेकर विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया. बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण पर आपत्ति के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और मस्जिद कमेटी ने खुद निर्माणाधीन छत को ढहा दिया. गांव में स्थित मंदिर और मस्जिद दोनों ही करीब सौ साल से अधिक पुराने बताए जाते हैं. मामला मिलक थाना क्षेत्र के अशोकपुर के निकट बेगमाबाद गांव का है. यहां मौजूद एक पुरानी मस्जिद की हालत काफी जर्जर थी. स्थानीय लोगों और नमाजियों का कहना था कि भवन की कमजोर स्थिति के कारण कभी बड़ा हादसा हो सकता था. इसी को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने लगभग पांच लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और मरम्मत शुरू कराया था. निर्माण शुरू होते ही गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. उनका आरोप था कि मस्जिद में किया जा रहा पुनर्निर्माण प्रशासन की आवश्यक अनुमति लिए बिना किया जा रहा है. ग्रामीणों ने मिलक उप जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया. उप जिलाधिकारी ने मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली. जांच के दौरान निर्माण कार्य के लिये अनुमति न मिलने पर प्रशासन ने निर्माण रोकने और बनाए हिस्से को हटाने के निर्देश दिए. प्रशासन के आदेश और कानूनी कार्रवाई की संभावना को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने निर्देशों का पालन किया. गुरुवार देर रात दो हाइड्रा मशीनों और मजदूरों की मदद से निर्माणाधीन छत को स्वयं ध्वस्त कर दिया गया. शुक्रवार सुबह से गिरे मलबे को हटाने का कार्य जारी रहा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर निर्माण या पुनर्निर्माण का कार्य निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमति के बाद ही किया सकता है. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन शांति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है.0
0
Report
कासगंज के हजारा नहर में दो किशोरों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज के हजारा नहर में शुक्रवार को दो अज्ञात किशोरों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। अचानक दो लोगों के शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार थाना ढोलना क्षेत्र में नहर झाल पुल के निकट हजारा नहर में दो बच्चों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतकों में एक किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 11 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बच्चों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। और शवों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
Advertisement
