icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिम्स अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर विवाद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग मरीज को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और इसी दौरान वार्डबॉय के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा। अस्पताल में हुई इस घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मरीज की मौत के बाद वार्डबॉय के साथ मारपीट की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद सिम्स के कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

झुंझुनूं के चिड़ावा में रामलीला राजतिलक, कलाकारों को सम्मान

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा श्रीराम के राजतिलक में उमड़े दर्शक, रामलीला का हुआ समापन अतिथियों ने किया तिलकार्चन और पहनाई माला साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान ने किया सम्मानित सभी कलाकारों को किया संस्थान की ओर से सम्मानित रूप बसंत नाटक ने किया दर्शकों का खूब मनोरंजन झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में चल रही श्री रामलीला में गुरुवार रात को राजतिलक हुआ। सबसे पहले अतिथियों ने पूजन किया। इसके बाद श्री राम, जानकी, हनुमान, गुरु वशिष्ठ, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को अतिथियों ने तिलक निकालकर माला पहनाई। इसके बाद आरती हुई। अतिथियों का रामलीला परिषद संरक्षक बैजनाथ मोदी, अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया, सचिव सुशील पद्मपुरिया, सुरेश डालमिया, निदेशक महेश शर्मा धन्ना, किशोर कुमार, मोतीलाल शर्मा, मदन जांगिड़ आदि ने स्वागत किया। वहीं सभी कलाकारों को साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान के सौजन्य से श्री रामलीला परिषद के प्रशस्ति पत्र के साथ इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने धर्म प्रसार और समाज को जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन पर बल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। राजतिलक की झांकी में राम बने पंकज वर्मा, सीता बने सुनील महरानिया, लक्ष्मण बने कृष्णा सेन, भरत बने मयंक शर्मा, शत्रुघ्न बने मयंक सेन, वशिष्ठ बने बालकृष्ण चौरासिया की झांकी को सभी अतिथियों ने खूब सराहा। मंच संचालन पूर्व पार्षद मनोहर जांगिड़ ने किया। इसके बाद रूप बसंत नाटक का मंचन किया गया। जिसमें कभी दर्शक भावुक हुए तो कभी कलाकारों ने हास्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को खूब हंसाया।
0
0
Report
Advertisement

सुमेरपुर पंचायत चुनाव: भाजपा तीसरी बार प्रधान बनाने की रणनीति पर सभी की नजर

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, सुबह 10 बजे तक 13.42% मतदान; पानी, सड़क और बिजली के मुद्दों पर वोट कर रहे ग्रामीण. सुमेरपुर पंचायत समिति के 21 वार्डों और जिला परिषद सदस्य की चार सीटों के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उपखंड सुमेरपुर में सुबह 10 बजे तक 13.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार के अनुसार, मतदान के लिए कुल 152 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 22 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुमेरपुर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का गृह क्षेत्र है। यहाँ पिछले 10 वर्षों से प्रधान पद पर भाजपा का दबदबा रहा है। ऐसे में इस बार भाजपा की लगातार तीसरी बार प्रधान बनाने की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में दो दिवसीय मासिक मेला शुरू, भक्तों की कतारें और भजन-गान

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन अलसुबह से ही बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर परिसर के मेला ग्राउंड की 14 लाइनों में भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। पापांकुशा एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। आकर्षक फूलों से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और पूरा खाटूधाम श्याममय नजर आया। मासिक मेले को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि भक्तों को दर्शन के दौरान परेशानी न हो। मेले के दौरान रात्रि में विभिन्न स्थानों पर भजन संध्याओं का आयोजन होगा। भजन गायक बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं श्रद्धालु भजनों की मधुर धुनों पर श्याम भक्ति में लीन होंगे। मासिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाधिकारी पवन दुग्गल पुलिस जाप्ते के साथ तैनात रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुलताना में चोरों के हौसले बुलंद, CCTV में कैद दो संदिग्ध

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं झुंझुनूं के सुलताना में चोरों के हौंसले बुलंद सुलताना के वार्ड 20 में मकान में चोरी का प्रयास, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, सरिए से तीन कमरों के ताले तोड़ने की कोशिश बाहर आहट होने पर बिना चोरी किए मौके से फरार हुए दोनों संदिग्ध मकान मालिक लक्ष्मण सिंह का परिवार गया था रिश्तेदारी में अगस्त से अब तक चोरी की तीन वारदातें, पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर पाई 2 अक्टूबर को फौजी के मकान से करीब 20 लाख के आभूषण चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सवाल झुंझुनूं जिले के सुलताना में चोर मकानों को निशाना बना रहे हैं। वार्ड 20 में दो चोर दीवार फांदकर एक मकान में घुसे और सरिए से तीन कमरों के ताले तोड़ने का प्रयास किया।इसी दौरान बाहर आहट होने पर दोनों बिना चोरी किए भाग निकले। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मकान मालिक लक्ष्मण सिंह के परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मौके का मुआयना नहीं किया।लक्ष्मण सिंह के मकान में घुसे दोनों संदिग्धों ने पहले दीवार फांदी, फिर सरिए की मदद से तीन कमरों के ताले तोड़ने की कोशिश की। वे चोरी की वारदात को अंजाम दे पाते, इससे पहले बाहर किसी तरह की आहट हुई तो मौके से भाग गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।गौरत है कि अगस्त से लेकर अब तक गांव में चोरी की तीन वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस अभी तक एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।सुलताना में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि पिछले 19 दिन में 2 वारदातें हो चुकी हैं। एक का भी खुलासा नहीं हो पाया है। पहली वारदात 2 अक्टूबर को वार्ड 12 में सुरेंद्र सिंह फौजी के मकान में हुई थी। यहां से चोर करीब 20 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए थे।इस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इससे पहले अगस्त माह में इसी वार्ड में श्याम गेस्ट हाउस के पास बालूराम सोढा के मकान में भी चोरी की वारदात हो चुकी है।तब चोर बन्द मकान के तीन कमरों के ताले तोड़ घरेलू सामान ओर चांदी की पायजेब चोरी कर ले गए थे।लगातार वारदातों से रात्रि गश्त पर सवाल कस्बे में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि वारदातों का खुलासा नहीं होने से चोरों पर अंकुश लगाने की पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा घटना में दो संदिग्धों के सीसीटीवी में कैद होने से उनकी पहचान की उम्मीद है। अब पुलिस की जांचऔर कार्रवाई पर नजर रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक के बाद एक घटनाएं सामने आने के बावजूद मामलों का खुलासा नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।ताजा मामले में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध मकान के अंदर कमरों के ताले तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करना पुलिस के लिए अहम होगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top