सासाराम के काराकाट में बिजली का कड़क से गई लड़के की जान, तीन घायल
Sasaram, Bihar:सासाराम में काराकाट के हटिया गांव में बिजली का कड़कने से आम के पेड़ के नीचे बैठे पांच लड़कों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें 15 वर्षीय लड़के की मौके पर ही जान चली गई। सूचना के अनुसार उनमें से तीन अन्य लड़के गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस ने एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। साथ ही सासाराम में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और कई स्थानों पर वज्रपात की सूचना मिली है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
