821115
नौहट्टा थाना क्षेत्र के भवनाथपुर में सोन नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय लड़के की गई जान
Sasaram, Bihar:रोहतास के नौहट्टा भवनाथपुर में सोन नदी में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय लड़के की जान चली गई। बता दें कि युवक झारखंड के गढ़वा जिला के दमसोदा का रहने वाला था। वह गर्मी की छुट्टी में अपने ननिहाल आया हुआ था। इसी दौरान सोन नदी में नहाने चला गया। लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। सूचना पर नौहट्टा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची। मृतक लड़के के परिजन का कहना है कि नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नहर में युवक का शव मिलने से मुंगेर इलाके में सनसनी
Munger, Bihar:नहर में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी राइस मिल के समीप नहर से पुलिस ने बरामद किया शव, संत टोला निवासी संजय राम के रूप में हुई पहचान मुंगेर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भोमासी पुल-मुजफ्फरगंज मुख्य मार्ग पर राइस मिल के समीप सोमवार को एक नहर में युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। बाद में शव की पहचान संत टोला निवासी 28 वर्षीय संजय कुमार राम उर्फ करू के रूप में हुई। वह लक्ष्मण राम का पुत्र था। मृतक के चचेरे भाई अरुण राम एवं मुकेश राम ने बताया कि संजय संत टोला नहर के समीप रहता था और खड़गपुर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में काम करता था। रविवार की शाम तक उसे बाजार में देखा गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान सोमवार को नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव संजय का था। परिजनों ने बताया कि संजय खड़गपुर से करीब चार किलोमीटर दूर मुजफ्फरगंज स्थित नहर तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है。 इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
हाईवा दुर्घटना में चिंटू सिंह की मौत, कोहबरवा मोड़ पर लगा जाम
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार हइवा की टक्कर से घायल हुए चिंटू सिंह की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले शव को लेकर गांव पहुंचे और कोहबरवा मोड़ को जाम कर दिया। इस दौरान चालक पर कार्रवाई करने और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मोशक्कत के बाद समझा बुझा कर आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए जाम हटाया गया और सोमवार की दोपहर शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जाता है कि शनिवार को चिंटू सिंह बाइक पर सवार होकर लक्ष्मीपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कोहबरवा मोड के पास वे पहुंचे इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चिंटू सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे। घटना के बाद चालक हाईवा को छोड़कर फरार हो गया था और परिजन द्वारा घायल चिंटू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था ,जहां चिंटू सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया था और पटना में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जामकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रक चालक पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे काफी देर तक लोगों की भीड़ जाम स्थल पर लगी रही। बाद में पहुंची पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद समझा बूझ कर और मुआवजा के आश्वासन पर जाम को हटाया गया इधर घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। बाइट.....तरुण सिंह,चचेरा भाई0
0
Report
घाटशिला दौरे पर खीरू महतो ने जदयू की संगठन-विस्तार को मजबूती दी
Ghatshila, Jharkhand:एनडीए गठबंधन के प्रमुख घटक दलों में शामिल जनता दल यूनाइटेड अब झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की नजर बूथ और पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्रों तक संगठन के विस्तार पर है। इसी कड़ी में जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो घाटशिला दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुसाबनी में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। वहीं खीरू महतो ने झारखंड सरकार पर आदिवासी और गरीब जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए घाटशिला और मुसाबनी की बंद पड़ी खदानों, बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पोटका, घाटशিলা और बहरागोड़ा सीटों पर जदयू की मजबूत दावेदारी के संकेत भी दिए। झारखंड में संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो प्रदेश और जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ घाटशिला पहुंचे। यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला मुसाबनी पहुंचा, जहां प्रखंड अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। मुसाबनी पहुंचने पर खीरू महतो ने मुसाबनी नंबर तीन स्थित बस स्टैंड चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मैरिज हॉल में आयोजित जदयू कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर संगठन में शामिल कराया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जदयू लगातार मजबूत हो रही है। बिहार में महिलाओं को पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने झारखंड में भी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और बिहार की तर्ज पर पूर्ण शराबबंदी लागू कराने के लिए आंदोलन चलाने की बात कही। खीरू महतो ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन हुआ था, सरकार उस उद्देश्य से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती पुत्र के नाम पर जनता का विश्वास हासिल किया, लेकिन राज्य की गरीब और आदिवासी जनता के साथ छल हुआ है। उन्होंने घाटशिला और मुसाबनी की बदहाल औद्योगिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कॉपर माइंस बंद हैं, मऊभंडार की कॉपर प्रोसेसिंग यूनिट बंद पड़ी है और स्थानीय लोग रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर हैं। विस्थापन नीति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव भी क्षेत्र की बड़ी समस्या है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घाटशिला और मुसाबनी की समस्याओं को वे सदन में उठाएंगे। साथ ही केंद्रीय खान मंत्री से मुलाकात कर बंद खदानों और औद्योगिक इकाइयों को फिर से चालू कराने तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन के भीतर इन सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर सके। वहीं गठबंधन में रहते हुए अलग से विधानसभा सीटों पर दावेदारी के सवाल पर खीरू महतो ने स्पष्ट कहा कि जिन सीटों पर लगातार सहयोगी दलों को हार का सामना करना पड़ रहा है, वहां जदयू मजबूती से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी विधानसभा सीट किसी दल के लिए स्थायी रूप से तय नहीं है। क्षेत्र में मजबूत संगठन और जनाधार के आधार पर सीटों पर अधिकार बनता है।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में खाकी वर्दी पर दबंगई, रईसजादे का वायरल वीडियो
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में खाकी पर रईसजादे का रौब, सिपाही की वर्दी पकड़कर दिखाई दबंगई कौशांबी में कुछ युवकों को मानो खाकी वर्दी का भी खौफ नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक हाथों में हथियार लेकर खुलेआम प्रदर्शन करता और पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर उस पर रौब जमाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा निवासी अमर का है। चर्चा है कि युवक को पूर्व में हरियाणा पुलिस सरिया चोरी के आरोप में ट्रक समेत गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। हालांकि ज़ी न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, स्वगणना से घर से जानकारी दर्ज
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और खास बात यह है कि अब लोग खुद भी अपने परिवार की गणना कर सकेंगे। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना का मौका दिया जाएगा। यानी घर बैठे ऑनलाइन 40 सवालों के जवाब देकर परिवार की जानकारी दर्ज कराई जा सकेगी। देश की पहली पूर्ण रूप से डिजिटल जनगणना के तहत जिले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। स्वगणना के लिए परिवार का मुखिया se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर 40 सवालों के जवाब ऑनलाइन भर सकेगा। इसके बाद एक SE ID जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। जिले में इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए 6 हजार 663 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 24 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 144 बैचों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कर्मचारी घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस बार जनगणना में जातिगत गणना का भी प्रावधान किया गया है, लेकिन इसके लिए किसी से जाति प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि कोई भी प्रगणक नागरिकों से दस्तावेज मांगने के लिए अधिकृत नहीं है। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि स्वगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि देश के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाया जा सके。0
0
Report
बरही में बिना ड्राइवर ऑटो ने 10 वर्षीय बच्ची को कुचला; हालत स्थिर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के बरही में बेकाबू ऑटो ने 10 वर्षीय बच्ची को कुचला; खितौली रोड चौराहे पर बिना ड्राइवर के चल पड़े ऑटो-रिक्शा ने बच्ची को चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वाहन की लापरवाही साफ दिखाई देती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरही नगर निवासी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (10 वर्ष) चौराहे के पास ठेले से सब्जी खरीद रही थी. तभी पास में खड़ा एक ऑटो-रिक्शा बिना ड्राइवर के अचानक अपने आप आगे बढ़ने लगा. जब तक लोग समझ पाते, वह बच्ची के ऊपर चढ़ गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने बच्ची को ऑटो के नीचे से निकालकर नजदीकी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है।0
0
Report
Advertisement
कोटा के सीवरेज चैंबर विस्फोट में हड़कंप, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Kota, Rajasthan:कोटा में सीवरेज चैंबर में विस्फोट से मचा हड़कंप, पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट! नांता थाने की मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना के डी-ब्लॉक में रविवार शाम हुई घटना के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। रेंज IG हरेन्द्र महावर, SP तेजस्विनी गौतम सहित डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, कई लोगों को पूछताछ के लिए ले जाया गया थाने, परिजनों ने हिरासत में रखने और भोजन नहीं देने के लगाए आरोप, विस्फोट के कारणों की जांच जारी, मौके से जुटाएं सैंपल, सभी पहलुओं पर जांच जारी।0
0
Report
नवगछिया में हत्या आरोपी की तलाश के दौरान मकान से अनैतिक व्यापार का खुलासा
Naya Chak, Bihar:बिहार के नवगछिया में हत्या के एक आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस को छापेमारी के दौरान एक अलग ही मामले का पता चला। पुलिस जिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक निजी मकान में पहुंची थी, वहां कथित तौर पर अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मकान में छापेमारी कर करीब एक दर्जन महिला और पुरुषों को हिरासत में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक का है। दरअसल, नवगछिया पुलिस को हत्या के एक मामले में आरोपी की तलाश थी। इसी सिलसिले में पुलिस टीम लखन लाल सिंह के घर पहुंची थी। पुलिस का उद्देश्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करना था, लेकिन छापेमारी के दौरान मकान में कथित अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद सामान और मकान में संचालित गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। इधर, पुलिस की इस कार्रवाई की खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली, लक्ष्मीपुर चौक पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल को एक निजी मकान में छापेमारी करते देख स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। काफी देर तक मौके पर लोगों की आवाजाही बनी रही।0
0
Report
शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, लाठी-डंडे लेकर दुकान में घुसीं, सड़क पर फेंकी शराब
Gursaray, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ले में देसी शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ले में शराब की बिक्री और कथित तौर पर शराब पीने से कई लोगों की मौत का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान में पहुंचीं महिलाओं ने शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं और सड़क पर शराब बहाकर नष्ट कर दी। महिलाओं का आरोप है कि करीब 10 लोगों की मौत शराब पीने से हो चुकी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद ठेका नहीं हटाया गया, जिसके बाद महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। दरअसल, गुरसराय के नारायणपुर मोहल्ले में संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके की वजह से उनके परिवार और आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब पीने के चलते मोहल्ले के करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज करीब दो दर्जन महिलाएं लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गईं। महिलाओं ने दुकान से शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं और शराब को नष्ट कर दिया। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शराब का ठेका मोहल्ले से नहीं हटाया गया तो वे इससे भी बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगी। अब सवाल यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या महिलाओं की मांग पर शराब का ठेका हटाया जाएगा या फिर उन्हें इसी तरह विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
जालौन में विवाद के बाद विवाहिता मोहिनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पति से विवाद के बाद बीहड़ पहुंची विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीहड़ में पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, मृतका की पहचान मोहिनी पत्नी जवर सिंह के रूप में हुई, तीन साल पहले हुई थी शादी, सूचना पर मौके पर सीओ समेत पुलिस बल मौजूद, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति-पत्नी के बीच विवाद की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव की घटना।0
0
Report
दिल्ली में लालू यादव और तेजस्वी यादव ने कपिल सिब्बल के आवास पर मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली / BREAKING RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के आवास पहुंचे0
0
Report
योगी ने अग्निवीरों को यूपी में 20% आरक्षण और सीधे नियुक्ति की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 20 फीसदी आरक्षण देंगें और सीधे उन्हें नियुक्ति पत्र दी जाएगी0
0
Report
Advertisement
5 टन लोहे की खेप में हेराफेरी: रायगढ़-रायपुर में तीन गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:औद्योगिक प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे लोहे की खेप में करीब 5 टन माल की हेराफेरी का मामला सामने आया है. पूंजीपथरा पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल उतारकर एक गैरेज में छिपा दिए थे. पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के दोनों क्वायल बरामद कर लिए हैं. मामले के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी से वाहन क्रमांक CG10BS7041 में 38.900 टन लोहा लोड कर पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए रवाना किया गया था. 11 सितंबर को ट्रक रायपुर पहुंचा, जहां धर्मकांटा में वजन करावे पर करीब 5 टन माल कम पाया गया. इसके बाद ट्रक चालक मुरली साहू वाहन छोड़कर फरार हो गया. कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक मुरली साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि उसने अपने भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने को अपना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज इस्तेमाल करने के लिए दिए थे. इसके बाद पुलिस ने चेतन साहू को पकड़ा, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने रायगढ़ के अजीत पेट्रोल पंप के पास हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता के साथ मिलकर लोहे के क्वायल की हेराफेरी की योजना बनाई थी. योजना के मुताबिक, ट्रक से लोहे के दो क्वायल बाईपास रोड के उबड़-खाबड़ रास्ते में उतार दिए गए और संतोष गुप्ता ने उन्हें हरिओम गैरेज में छिपाकर रख दिया. दोनों की योजना बाद में लोहे को बेचकर रकम हासिल करने की थी. चेतन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गैरेज में दबिश देकर करीब 5 टन वजन के दोनों क्वायल बरामद कर लिए. इस मामले में पुलिस ने मुरली साहू, चेतन साहू उर्फ रामजाने और संतोष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. संतोष गुप्ता (25 वर्ष) बिहार के रोहतास जिले का निवासी है, जो वर्तमान में दरोगामुड़ा बाईपास रोड, रायगढ़ में रह रहा था. वहीं चेतन साहू (30 वर्ष) रायपुर जिले के ग्राम देवरी का निवासी है. आरोपियों के खिलाफ आपराधिक न्यासभंग और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये का चोरी किया गया लोहा बरामद हुआ है.0
0
Report
CJI सूर्यकांत का देवघर दौरा: तकनीक से तेज़ और पारदर्शी न्याय की मांग
Deoghar, Jharkhand:देवघर चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत आज एक दिवसीय देवघर दौरे पर देवघर पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद देवघर व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद के क्रम में मुख्य न्यायाधीश ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी न्याय पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आज के दौर की प्राथमिक मांग है, ताकि वादियों को तारीखों के लंबे सिलसिले से राहत मिल सके। उन्होंने अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों के त्वरित निष्पादन और विधिक जागरूकता अभियानों को जमीनी स्तर तक ले जाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने झारखंड के रांची और पलामू में लीगल एड क्लीनिक की ऑनलाइन शुभारंभ किए साथ ही प्रोजेक्ट शिशु सहित अन्य कार्यक्रमों के तहत परिसंपत्ति और नगद राशि का वितरण किया गया।0
0
Report
शिव महापुराण कथा में उमड़ रही भीड़, डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम गौरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्य पंडाल, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों, वाहनों के प्रवेश और निकास मार्गों तथा पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम और यातायात नियंत्रण व्यवस्था भी देखी गई। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, एडीएम सुशील कुमार, एएसपी दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, एएसपी पश्चिमी हरदोई अखिलेश सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
