icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीट यूजी री-एग्जाम 2026: नूंह में 200 मीटर दायरे में कड़े प्रतिबंध लागू

Nuh, Haryana:नीट (यूजी) री-एग्जाम 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू। नूंह जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 पुनर्परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह परीक्षा 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नूंह जिले में नीट (यूजी) री-एग्जाम के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा रिजर्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कार्यवाहक जिलाधीश एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) री-एग्जाम-2026 का आयोजन 21 जून 2026 को जिला नूंह में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत आवश्यक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास बड़ी संख्या में लोगों एवं वाहनों के एकत्र होने की संभावना रहती है, जिससे परीक्षा संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दिवस पर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही तथा फोटोस्टेट, साइबर कैफे जैसी सुविधाओं के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध जिला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (नूंह-1), राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (नूंह-2), शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नूंह, मरोड़ा सहित सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों एवं स्ट्रॉंग रूम पर लागू रहेगा। ज्योति ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में हथियार, लाठी, डंडे, आग्नेयास्त्र अथवा किसी भी प्रकार की ऐसी वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिसका उपयोग हथियार के रूप में किया जा सके। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं अन्य सरकारी अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पलवल CIA टीम ने बदमाश बलराम उर्फ बबली को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Palwal, Haryana:पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता का खुलासा करते हुए डीएसपी सदर पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि पलवल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने आज एक मुठभेड़ के बाद दिघौट क्षेत्र के नामी बदमाश बलराम उर्फ बबली को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद काबू किया। सीआईए स्टाफ पलवल के इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिघौट निवासी बदमाश बलराम उर्फ बबली, जिसके खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं, अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिघौट-पिंगौड रोड पर पिंगौड नाले के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की और दो सरकारी गाड़ियों में बिना बत्ती जलाए मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी खेतों की तरफ भागने लगा। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने और आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी, तो आरोपी बलराम ने अवैध देशी पिस्तौल निकालकर सीधे निरीक्षक रविन्द्र कुमार पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर किए, जिसमें वे बाल-बाल बचे। पुलिस टीम द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी देने और हवाई फायर करने के बावजूद जब आरोपी ने फिर से पुलिस पार्टी पर हथियार तान दिया, तो सीआईए इंचार्ज ने अपनी टीम व आत्मरक्षा में तथा आरोपी को काबू करने के लिए आरोपी के पैर को निशाना बनाकर नियंत्रित जवाबी फायर किया। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे सावधानीपूर्वक काबू कर लिया। जिसका फिलहाल उपचार चल रहा है.
0
0
Report

कोटा में सांप काटने से 2 वर्षीय मासूम की मौत; झाड़-फूंक से इलाज शुरू

Kota, Rajasthan:कोटा: खेलते समय सांप के काटने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, अस्पताल ले जाने से पहले कराई झाड़-फूंक ​कोटा, 20 जून। रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जहरीले जीव के काटने से एक दो साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे कॉलोनी के पास नहट के किनारे टापरी में रहने वाले दौलत सिंह का 2 वर्षीय बेटा कालू सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात सांप या जहरीले कीड़े ने उसके दाएं हाथ पर काट लिया, जिससे बच्चा कुछ ही देर में बेहोश हो गया। ​जागरूकता की कमी के चलते परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक के लिए देवी-देवताओं के पास ले गए। जब बच्चे की हालत अत्यधिक बिगड़ गई, तो उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ​मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बच्चे की मौत सांप/कीड़े के काटने से हुई है और उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर गोपा चौक पर स्वच्छता अभियान के बाद नगर में चली स्वच्छता की लहर

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर गोपा चौक में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश जैसलमेर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के” कार्यक्रम के तहत शनिवार को जैसलमेर के गोपा चौक में कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार सिंह भाटी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सफाई कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार सिंह भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रप्रकाश शारदा, जिला महामंत्री मनोहर सिंह दामодरा, प्रदेश मंत्री एसटी मोर्चा ऊगा राम भील, जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, सम मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दूजासर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
0
0
Report

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा भालू की मौत, पीएम के बाद शव विच्छेदन

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में भालू का शव मिला है,पनपथा बफर परिक्षेत्र के बीट जगुआ में नियमित गश्ती के दौरान पार्क अमले को मादा भालू के शव मिला जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाकर तत्काल घटना स्थल को चारों तरफ से सुरक्षित कर आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च किया गया,शनिवार को क्षेत्र संचालक बांधवगढ की उपस्थिति में डॉ अभय सेंगर, वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, संजय टाइगर रिजर्व, सीधी द्वारा भालू के शव का शव विच्छेदन एवं परीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला परीक्षण हेतु आवश्यक सैंपल सुरक्षित एकत्र किए गए,मृत मादा भालू की आयु लगभग 8 से 9 वर्ष बताई गई है,पीएम के बाद शवदाह किया गया।
0
0
Report
Advertisement

*नोएडा में लग्जरी कार चोर गैंग का बड़ा खुलासा*

PBParveen BehlFollow2m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:*सर्विस सेंटर से चाबी चुराकर उड़ाते थे महंगी गाड़ियां* नोएडा पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय लग्जरी वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसने एनसीआर समेत कई राज्यों में सनसनी फैला रखी थी। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन लग्जरी कारें महिंद्रा थार, हुंडई क्रेटा और फोर्ड इकोस्पोर्ट—बरामद की हैं।* पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से सर्विस सेंटरों से गाड़ियों की चाबियां चुराते थे और फिर मौका मिलते ही लग्जरी कारों पर हाथ साफ कर देते थे। चोरी के बाद आरोपी गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों में बेच देते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। पूछताछ में आरोपियों ने 60 से ज्यादा चोरी की गाड़ियां बेचने की बात कबूल की है। आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

चरखी दादरी: मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Charkhi, Haryana:मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, जोहड़ों-नालों का निरीक्षण; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, विभागों में मचा हड़कंप DC मनदीप कौर का औचक छापा, बंद मिली पानी निकासी मोटर; अधिकारियों को फटकार, बोलीं- इस बार दादरी में नहीं होना चाहिए जलभराव चरखी दादरी। मानसून से पहले जिला प्रशासन ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कमर कस ली है। नवनियुक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने खुद शहर के जोहड़ों, नालों और जल निकासी व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त संदेश दे दिया कि इस बार बारिश में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी。 निरीक्षण के दौरान उस समय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जब उपायुक्त सदर थाना के समीप स्थित जोहड़ पर पहुंचीं और वहां शहर का पानी निकालने के लिए लगाई गई मोटर बंद मिली। मोटर बंद देख DC ने तुरंत जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को मौके पर तलब कर जवाब मांगा और कड़ी नाराजगी जताई。 उपायुक्त ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब जोहड़ पहले से ही पानी से भरा हुआ है तो बारिश के दौरान शहर का अतिरिक्त पानी आखिर कहां जाएगा। उन्होंने मोटर बंद होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही शहरवासियों के लिए भारी परेशानी का कारण बन सकती है。 DC मनदीप कौर ने नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों, सीवर लाइनों और जल निकासी मार्गों की तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा न हो。 उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हर वर्ष चरखी दादरी में जलभराव की समस्या सामने आती रही है, लेकिन इस बार प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। यदि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की शिकायत मिली और उसमें विभागीय लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。 DC का सख्त संदेश: "काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। शहर को जलभराव मुक्त रखना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। बारिश से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।"
0
0
Report
Advertisement

बराती पिकअप पलटी: एक की मौत, 12 घायल दतिया में दर्दनाक हादसा

Datia, Madhya Pradesh:बरातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 12 घायल\nघायलों में बच्ची बुजुर्ग एवं युवा शामिल।\n\nदतिया। जिले के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत डांग करेरा के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे बरातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया है।\n\nप्राप्त जानकारी के अनुसार सहारिया आदिवासी समाज के लोग भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम नौवाई से ग्राम देवरा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डांग करेरा के समीप पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।\nघटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया तथा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय दतिया भेजा गया।\nजिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने माता प्रसाद आदिवासी (35 वर्ष) निवासी ग्राम नौवाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में रामस्वरूप आदिवासी (40), गयाशी आदिवासी (45), राजू आदिवासी (10), निरपत (55), गजेंद्र (22), अखिलेश (25), कृष्णा (14), लखन (40), धर्मेंद्र (20), शिव (10) सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।\nपुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने को हादसे की वजह माना जा रहा है।\nहादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

12 साल बेमिसाल: पुरी सोनभद्र में जैविक खेती और नेटवर्क मजबूत करने का दावा

Obra, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोनभद्र पहुंचे। यहाँ उन्होंने जैविक खेती करने वाले किसानों से संवाद किया, व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर सरकार की रणनीति का भी खुलासा किया। साथ ही सोनभद्र में नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए जल्द नए टावर लगाए जाने का भरोसा भी दिलाया। देखिए ये रिपोर्ट। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोनभद्र पहुंचे। जिले में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले जैविक खेती करने वाले किसानों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को जाना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने का माध्यम बन रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए इसे भविष्य की आवश्यकता बताया। किसानों से संवाद के बाद केंद्रीय मंत्री ने जिले के व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इस दौरान औद्योगिक विकास, निवेश और केंद्र सरकार की विविध जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं और सरकार लगातार आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पेट्रोलियम कीमतों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के बावजूद केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती जैसे कदम उठाए। सरकार का प्रयास रहा कि वैश्विक संकट का असर देश की जनता पर न्यूनतम पड़े और पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी की कीमतें नियंत्रण में बनी रहें। केंद्रीय मंत्री ने सोनभद्र की एक बड़ी समस्या नेटवर्क कनेक्टिविटी का भी जिक्र किया। उन्होंने स्वीकार किया कि जिले के कई इलाकों में अब भी नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इसके समाधान के लिए बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और चिन्हित क्षेत्रों में जल्द नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं मिल सकें। बाइट - हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री। अब देखना होगा कि नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर किए गए वादे जमीनी स्तर पर कितनी जल्दी साकार होते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top