icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ के मोहनलालगंज में पति ने पत्नी रेखा देवी की हत्या कर दी

Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। धनुआसांड गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद कथित तौर पर हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी रेखा देवी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। घटना के वक्त बच्चे घर से बाहर गांव में लगे मेले में गए हुए थे। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम है, जबकि पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है। देखिए, मोहनलालगंज से इस हत्याकांड की पूरी रिपोर्ट। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का धनुआसांड गांव… बुधवार देर रात यहां एक घर में ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि पति राधाकृष्ण ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। इस घटना के समय परिवार के बच्चे गांव में आयोजित मेले में गए हुए थे। घर में हुई इस वारदात के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रेखा देवी के परिवार में पांच बच्चे होने की जानकारी सामने आई है। एक तरफ मां की मौत से परिवार सदमे में है, तो दूसरी तरफ इस घटना ने घरेलू विवादों के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल की परिस्थितियों और संबंधित लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वारदात की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों से महिला की मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report

लालगंज के SFC गोदाम से अनाज लोडिंग पर ओवरलोडिंग का सवाल उठे

Hajipur, Bihar:वैशाली में ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है। आलम यह है कि सरकारी गोदाम से निकलने वाली गाड़ियाँ ही नियमो की धज्जियाँ उड़ा रहे है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ। हैरत की बात तो यह कि इसका खामियाजा वाहन चलाने वाले चालक और आम लोग भुगत रहे है बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कुछ ऐसा ही नजारा लालगंज में देखने को मिला जब ओवरलोड एक पिकअप पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहां मौजूद कई लोग बाल बाल बच गए। देर रात घटी इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया ने एसएफसी गोदाम से निकलने वाली गाड़ियों को रोक दिया और गाड़ी को थाना के हवाले करते हुए एसएफसी के जीएम पर कार्रवाई की मांग की। दरअसल लालगंज के SFC गोदाम से अनाज लोड कर निकल रही एक पिकअप वैन चकशाले गांव के पास देर रात में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अनाज की ढुलाई में ओवरलोडिंग को लेकर सवाल उठने लगे। मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय ने इस मामले में लालगंज के एजीएम पर वाहन चालको की जिंदगी से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। बता दे कि लालगंज थाना क्षेत्र के गुरमिया तिवारी टोला निवासी चालक श्याम बाबू पिकअप वैन पर अनाज लोड कर जा रहे थे। इसी दौरान चकशाले में गाड़ी पलट गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मुखिया गणेश राय ने घायल चालक को तत्काल लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि लोग चालक को अस्पताल पहुंचा कर लौट रहे तभी दूसरी ओवर लोड गाड़ी दिखी जिसजे लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले तो कर दिया गया लेकिन लालगंज थाना द्वारा बगैर कोई कार्रवाई किए गाड़ी को छोड़ दिया गया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि नियमो का पालन करना और करवाना सरकारी अधिकारी, पुलिस का काम है या फिर मुखिया या आम लोगो की। बाइट-गणेश राय,मुखिया बाइट-चंदन राम,मजदूर बाइट-सुजीत कुमार,बीडीओ लालगंज
0
0
Report

यवतमाळ में नवरात्रि उत्सव: देवी दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ता जनसमूह

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ नवरात्री उत्सवात चैतन्यमयी वातावरण अनुभवास येत असून देवीच्या दर्शनासाठी भक्तांच्या गर्दीने शहर फुलले आहे. यवतमाळ चा दुर्गोत्सव आपल्या भव्यतेसाठी, भक्ती व उत्साहासाठी सोबतच मूर्तिकारांच्या देखण्या हातांनी साकारलेल्या जीवंत मूर्तींसाठी राज्यात ओळखल्या जातो. नऊ दिवस चालणाऱ्या धार्मिक व विविध सामाजिक उपक्रमांच्या माध्यमातून यवतमाळच्या नवरात्रोत्सवाने नावलौकिक मिळविला आहे. देशाच्या कानाकोपऱ्यातील विविध ऐतिहासिक वास्तूंच्या प्रतिकृती दरवर्षी या ठिकाणी तयार केल्या जातात. यामुळे जिल्ह्यासह लगतच्या जिल्ह्यातील हजारो भाविक दर्शनासाठी शहरात दाखल होत आहे. आठवडी बाजारातील शीतला देवी मंदिरात स्थापन होणारी दुर्गादेवी यवतमाळ ची ग्रामदेवता मानल्या जात असल्याने येथे दररोज लाखो भक्त नतमस्तक होतात.
0
0
Report
Advertisement

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण-जनगणना 2027 पर आक्रामक ज्ञापन से राजनीतिक हलचल

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण और जनगणना 2027 में ओबीसी की गणना को लेकर राष्ट्रपति के नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ओबीसी महासभा ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के 9 अक्टूबर 2026 के फैसले के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही और नया विधायी कानून लाने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। पार्टी ने इस विषय पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2019 में तत्कालीन राज्य सरकार ने अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया था, जिसे बाद में विधायी प्रक्रिया से संशोधित किया गया। पार्टी का आरोप है कि 9 अक्टूबर को हाईकोर्ट में पैरवी के दौरान वर्तमान सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और महाधिवक्ता द्वारा मजबूती से पैरवी न करने के कारण न्यायालय ने 27% में से 13% होल्ड आरक्षण को असंवैधानिक घोषित कर निरस्त कर दिया और ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत रखने का निर्णय लिया। पार्टी के अनुसार इससे ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ छलावा हुआ है और बहुजन समाज में गंभीर चिंता है। पार्टी ने फैसले से असहमति जताई और कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी की अनुमानित आबादी 50% से अधिक है तथा वे आज भी शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हैं। जनगणना में पृथक कॉलम और जातिवार आंकड़े ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के नाम ज्ञापन भेजा है। इसमें मांग है कि जनगणना 2027 में एससी-एसटी की तरह ओबीसी के लिए भी पृथक वर्ग एवं जाति कॉलम निर्धारित किया जाए, प्रमाणित ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराई जाए और ओबीसी की कुल एवं जातिवार जनसंख्या के आंकड़ों का संकलन व प्रकाशन हो। महासभा का कहना है कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए प्रमाणिक जनसांख्यिकीय आंकड़े जरूरी हैं। जनगणना 2021 कोविड-19 के कारण स्थगित हो गई थी। जातिगत गणना की लंबे समय से उठ रही मांग के बाद 30 अप्रैल 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति ने आगामी जनगणना में जातियों की गणना शामिल करने का निर्णय लिया। जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति संबंधी जानकारी एकत्र की जानी है। महासभा के अनुसार 14 अगस्त 2026 को अधिसूचित प्रश्नावली में प्रश्न संख्या 10 में एससी, एसटी और जाति का उल्लेख है, लेकिन ओबीसी के लिए पृथक वर्ग तथा जातिवार पहचान की स्पष्ट व्यवस्था नहीं दिखती। मानकीकृत जाति सूची और आंकड़ों के प्रकाशन की स्पष्ट व्यवस्था के अभाव में जातिवार गणना की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। बाईट-01 राजेश गोयल जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी शाजापुर बाईट-02 जयसिंह कुशवाह जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा शाजापुर
0
0
Report

आगरा में अखिलेश-योगी के बीच खुली चुनावी चुनौती, उपाध्याय की टिप्पणी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर अखिलेश यादव के सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का मामला योगी सरकार में केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की सपा मुखिया अखिलेश यादव को खुली चुनौती सीएम योगी तो प्रदेश और देश के ही नहीं विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता को चुनौती दी है तो मेरी अखिलेश को चुनौती है आगरा आकर चुनाव लड़कर दिखाएं मैं आपको दिखाऊँगा की चुनाव कैसे होता है/उपाध्याय मेरे अपने शेर योगी जी को एप्रिशिएट करता हूं कि उन्होंने अखिलेश की चुनौती स्वीकार की,और दो दो हाथ की बात कही जो लोग चुनाव आयुक्त को प्रदर्शन से हटाने की कोशिश कर रहे है,ऐसे प्रदर्शन से कोई चुनाव आयुक्त हटता है क्या/उपाध्याय ये राजनीति करने चले है इन्हें राजनीति का सलीका भी नहीं पता/उपाध्याय बाइट योगेंद्र उपाध्याय/कैबिनेट मंत्री
0
0
Report

संभल के खुले नाले में 2 साल की बच्ची की मौत, लापरवाही पर सवाल

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। पालिका प्रशासन की लापरवाही से घर के पास खुला नाला बना 2 साल की मासूम की मौत का कारण। 2 साल की बच्ची खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत। घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, घर से 10 मीटर की दूरी पर खुले नाले में गिरी। नाले में बच्ची के गिरने की परिवार को भनक तक नहीं लगी। परिवार ने पुलिस को बच्ची के गुम होने की जानकारी दी थी। नाले में बच्ची के गिरने की आशंका के चलते पुलिस और नगर पालिका की टीम ने रात 2 बजे नाले को खंगाला। 2 घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद नाले में कूड़े और गंदगी की बीच से 2 साल की बच्ची अल्जामिया का शव बरामद। बच्ची की मौत से मचा परिवार में कोहराम। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल। सभल सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधर सराय का मामला।
0
0
Report
Advertisement

रणबीर सिंह गंगवा बोले- हरियाणा में विपक्ष नहीं, विकास तेज़ी से जारी

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से जनता खास बातचीत SIR औऱ मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी कांग्रेस औऱ इंडी गठबंधन के सवाल पर बोले रणबीर सिंह गंगवा कांग्रेस लगातार सत्ता से बहार है इसलिए इस तरह बिना मुद्दों के विरोध कर रही है कांग्रेस इस मामले में लोगों को भ्रामक करना चाहती हैं कांग्रेस देशहित की बात नही करती है जब लोकसभा में चर्चा होती है विपक्ष उसमें शामिल नही होता इसी तरह हरियाणा विधानसभा में भी कांग्रेस चर्चा में शमिल नही होकर वॉक आउट कर जाती है-- रणबीर सिंह गंगवा हरियाणा में कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान पर रणबीर सिंह गंगवा ने कसा तंज कांग्रेस का हरियाणा में कोई नेतृत्व नही बल्कि गुट है हरियाणा में हुड्डा गुट , सैलजा गुट औऱ सुरजेवाला गुट ऐसे ही अलग-अलग गुट है इसके साथ ही रणबीर सिंह गंगवा ने कहा मंडियों में खरीद की व्यवस्था सुचारु तरीक़े से जारी है किसानों के धान को MSP पर खरीदा जा रहा है और उनके खाते में डीबीटी किया गया है विपक्ष धान खरीद में आरोप लगा रहा है लेक़िन जब इनकी सरकार थी कैसे किसानों की हालत थी सभी जानते है हरियाणा में तीसरी बार बनी सरकार के दो साल पुरे होने पर बोले रणबीर सिंह गंगवा का बयान सरकार लगातार लोगों के लिए तमाम विकास कार्य कर रही है लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य लगातार किए है प्रदेश में सड़के आज टना-टना है किसी तरह की दिक़्क़त नही इसी तरह जनस्वास्थ्य विभाग हर घर नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए-- रणबीर सिंह गंगवा
0
0
Report
Advertisement

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

MKMOHAMMAD KHALIDFollow3m ago
Gaura Chawki, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना खोड़ारे पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।15 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक झा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे ज्ञान सिंह की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। इसके तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बभनजोत, जीपीएस इंटर कॉलेज गौरा चौकी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय घारीघाट में छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न और बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और फीडबैक फॉर्म भी भरवाए। साथ ही अपील की गई कि किसी भी पीड़ित महिला या बालिका तक आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी अवश्य पहुंचाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें समय से सहायता मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में भी बताया गया। जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट वितरित किए गए।हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1076,108,1930,1098,102, 101 पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल सहायता लें। मौके पर कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी नीतेश साव, आरक्षी गौरव मिश्रा, महिला आरक्षी सेजल सिंह तथा महिला आरक्षी सावित्री देवी सहित थाना खोड़ारे की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report

बलरामपुर की मिठाई दुकानों में एक्सपायरी डेट नियम के उल्लंघन, निरीक्षण में खामियां

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट का नियम बेअसर! Zee की पड़ताल में दुकानों पर मिलीं खामियां अमित मिष्ठान भंडार की करीब 50% मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि दर्ज नहीं, यादव स्वीट्स पर भी नहीं मिली तारीख प्रदेश सरकार ने आज से सभी मिठाई की दुकानों पर खुली मिठाई बेचने पर उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य किया है। बलरामपुर में त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनकी उपयोग अवधि की जानकारी महत्वपूर्ण है। इसी बीच बलरामपुर जिले में मिठाई की दुकानों पर उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने के नियम के पालन को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल के दौरान दो मिठाई की दुकानों पर खामियां सामने आने का दावा किया गया। Zee के पड़ताल में अमित मिष्ठान भंडार में करीब 50 प्रतिशत मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं मिली। वहीं, यादव स्वीट्स पर भी किसी मिठाई पर उपयोग की अंतिम तिथि दर्ज नहीं होने की बात सामने आई। दुकानदारों ने क्या कहा? इस संबंध में यादव स्वीट्स के संचालक ने कहा कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी। वहीं, अमित मिष्ठान भंडार के संचालक ने बताया कि वे पहले से ही कुछ मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि लिखते हैं। कुछ मिठाइयों पर तारीख अंकित नहीं थी, जिसे भी पूरा कराया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल मिठाइयों पर उपयोग की अवधि की जानकारी नहीं होने से ग्राहकों को उनकी ताजगी और सुरक्षित उपभोग की अवधि का पता लगाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह दुकानों पर लागू नियमों के पालन की जांच करे और कमियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित दुकानों की ओर से नियमों के पालन की स्थिति की जांच किया जाना जरूरी है।
0
0
Report

हरदा में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,छीपानेर और बिरजाखेड़ी में अवैध रेत परिवहन करते मिले वाहन, पुलिस अभिरक्षा में खड़े किया, हरदा। जिले में अवैध खनन और खनिज रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई टिमरनी तहसील के ग्राम छीपानेर एवं बिरजाखेड़ी में की गई, जहां दोनों वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाए गए। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया है। बाइट 01 जिला खनिज अधिकारी, प्रगति सोनवाने ने बताया कि जिले में अवैध खनन, उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस बनाम भाजपा की जंग जारी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में पंचातय चुनाव को लेकर एक बार फिर चुनावी बिसात बीच चूकी है। चुनावी मैदान में जीत दर्ज करने के लिए राजनैतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। बात अगर उदयपुर जिला परिषद चुनावी इतिहास की करे तो यह बेहद रौचक रहा है। कभी अविश्वसा प्रस्ताव से प्रमुख के हटाया गया तो कभी बहुमत मिलने के बाद भी पार्टी अपने पसंद के नेता को जिला प्रमुख की कुर्सी पर नही बिठा पाई। पेश है उदयपुर जिला परिषद के चुनवा पर हमारी यह खास रिपोर्ट.... उद्घाटन और अंत के भाग शुरू में एक बार बताये गये पात्रों और ग्राफिक्स के अंश हटाकर मूल खबर को बनाए रखा गया है, ताकि पाठक को इतिहास और वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से समझ आये। उदयपुर जिले में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पट पर हैं और 1995 से अब तक के चुनाव परिणामों में कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा दिखती है। 1995 में पहली बार जिला परिषद सदस्य चुनाव हुआ था जिसमें भाजपा 22 सीटों पर जीत गई और कांग्रेस 23 पर आगे रही, बाद में 1999 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये प्रमुख सीट कांग्रेस से भाजपा के पक्ष में चली गई। 2000 में कांग्रेस ने कब्जा बनाया, 2005 में भाजपा ने वापस जोर दिखाया, 2010 और 2015 में एक-एक बार दोनों दल बोर्ड में आये, जबकि 2020 में भाजपा内部 के मतभेद के कारण मेवाड़ की रणनीति पर सवाल उठे। निष्कर्ष यह कि उदयपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टीयो की टकराह अब भी जारी है और चुनावी परिदृश्य गर्म बना हुआ है।
0
0
Report

करनाल मंडी में बेमौसम बारिश से धान भिगा; खरीद देरी से किसान चिंतित

Karnal, Haryana:करनाल मंडी में बेमौसम बारिश से धान भिगा; खरीद देरी से किसान चिंतित, पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और मिलर्स की कमी के बीच बेमौसम बारिश की मार से किसानों की चिंता बढ़ी है। करनाल की नई अनाज मंडी में तड़के हुई झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पिछले तीन-चार घंटों से करनाल और आसपास के इलाकों में हो रही तेज बारिश और आंधी के कारण मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल भीग गई। मंडी परिसर में जलभराव के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ किसान सरकारी खरीद में देरी और पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से परेशान हैं, तो दूसरी तरफ बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। किसानों और आढ़तियों का कहना है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा है, तो नुकसान और बढ़ सकता है।
0
0
Report

जिलाधिकारी ने गिरधरपुर में धान क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर लाभ योजनाओं पर जोर दिया

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में खरीफ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेत पर पहुंचकर निर्धारित मानकों के अनुरूप फसल उत्पादन का परीक्षण कराया। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम की उपस्थिति में कृषक शीला देवी की भूमि, गाटा संख्या 58 पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई गई। परीक्षण के दौरान 10.805 कि0ग्रा0 उपज प्राप्त हुआ। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद किया, उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन के सटीक आकलन के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं और बीमा लाभों का सही निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार एवं किसान शीला देवी उपस्थित रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top