Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Purnia854301

अखिलेश यादव की मौजूदगी में जनसभा: 200 यूनिट बिजली मुफ्त, नौकरी और गैस सस्ती

MKMANOJ KUMAR
Nov 08, 2025 13:35:19
Purnia, Bihar
पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में भवानीपुर गांव में माता कामाख्या स्थान के मैदान में राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा एवं इत्यादि नेताओं के साथ विशाल जनसभा का सैलाब के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस जनसभा का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ जिसमें संतोष कुशवाहा की अपील की एवं बिहार का मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अपील की जिसमें सरकारी नौकरी ,200 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलेंडर₹500 में , एवं माई बहन योजना के तहत ढाई हजार रुपया प्रत्येक माह मिलेगा, एवं रोजगार मिलेगा की अपील की
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Nov 08, 2025 15:16:36
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার - উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন মন্ত্রী উদয়ন গুহর হস্তক্ষেপ ও নির্দেশে পোয়াতুরকুঠি ছিটমহলে এসআইআর (SIR) এনুমারেশন ফর্ম নিতে শুরু করেছেন বাসিন্দারা।শনিবার স্থানীয় ১২৮ ও ১২৯ নম্বর বুথে বাসিন্দারা সুশৃঙ্খলভাবে ফর্ম গ্রহণ করতে শুরু করেন।মঙ্গলবার বিএলওরা ফর্ম বিতরণ করতে এলেও, স্থানীয় বাসিন্দারা তাদের ফিরিয়ে দিয়েছিলেন। এরপরে বুধবার উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন মন্ত্রী উদয়ন গুহ এলাকায় সরজমিনে গিয়ে সাবেক ছিটমহলের বাসিন্দাদের সঙ্গে কথা বলেন। তিনি সকলকে এসআইআর এনুমারেশন ফর্ম পূরণ করার জন্য সরাসরি নির্দেশ দেন। মন্ত্রীর হস্তক্ষেপের পরে পরিস্থিতি বদলায়। মন্ত্রীর নির্দেশের পর,শনিবার পুরো প্রক্রিয়াটি সম্পূর্ণ হয়। বাসিন্দারা তাদের প্রয়োজনীয় এসআইআর ফর্ম সুষ্ঠুভাবে বুথ থেকে সংগ্রহ করেন। বিএলও কর্মী দীপক বর্মন জানান, মন্ত্রীর হস্তক্ষেপের পর বাসিন্দাদের মধ্যে ইতিবাচক পরিবর্তন আসে।এর ফলে ফর্ম বিতরণের কাজ বাধাহীনভাবে চলেছে।স্থানীয় বাসিন্দারা জানান, মন্ত্রী উদয়ন গুহ তাদের আশ্বস্ত করায় তারা ফর্ম নিতে রাজি হয়েছেন。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 08, 2025 15:16:21
Bhilwara, Rajasthan:शाहपुरा देवली बाईपास पर तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान ले ली, भीलवाड़ा की तरफ से आ रही ट्रक ने शाहपुरा से अपने गांव भगवानपुरा जा रहे भैरूलाल भील को चपेट में ले लिया ट्रक के आगे के टायर के नीचे आने से भगवान लाल भील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , पुलिया व मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, सूचना पर ग्रामीण व पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई सहित पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाइश कर जाम को खुलवाया, बाईपास ये कुछ दिन पूर्व चालू हुआ था इस पर आए दिन हादसे होते आ रहे हैं बाईपास पर दिशा सूचक का भी है अभाव बना हुआ हैं, ये भी हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। ये घटना कोटडी मार्ग स्थित बालाजी वाटिका के पास बाईपास की है घटना।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Nov 08, 2025 15:16:02
0
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Nov 08, 2025 15:15:42
Hamirpur, Himachal Pradesh:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार देर शाम हमीरपुर के सर्किट हाउस में पहुंचने पर जिला भाजपा व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 सालों से विकासात्मक कार्य के पड़े हैं। वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बेशक भाजपा टुकड़ों में बंटी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चकनाचूर हो चुकी है जयराम ठाकुर ने कहा कि टुकड़ों को तो जोड़ा जा सकता है लेकिन चूरे को समेटना मुश्किल हो जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे देश में कांग्रेस राज्यों से विलुप्त हो रही है उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। जिसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु होंगे। बाइट- जयराम ठाकुर (नेता प्रतिपक्ष) बिहार के चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार में एनडीए फिर से सरकार बनाएगी, लेकिन विपक्ष द्वारा बिहार में वोट चोरी का जो मुद्दा है, वह निराधार है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव हारने से पूर्व ही हार का बहाना ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ईबीएम अब फर्जी वोटर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के सांसदों के आग्रह पर ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश आये और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। जिसके चलते प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की 1500 करोड़ रुपये की मदद की, लेकिन मुख्यमंत्री सूक्खु ने प्रधानमंत्री का आभार जताने कि बजाए ऊँट के मुंह में जीरा देने का बयान दिया था। बाइट- जयराम ठाकुर (नेता प्रतिपक्ष)
0
comment0
Report
Nov 08, 2025 15:13:04
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Nov 08, 2025 15:12:33
Jaipur, Rajasthan:एटीएम बदलकर धोखाधडी करने वाली अर्न्तराज्य गैंग के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार मेवात की ये गैंग दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में रहती है सक्रिय गैंग दो या तीन दिन के लिए जयपुर शहर में आती है एक दिन में ही सात से आठ वारदात को अंजाम देकर वापिस मेवात में लौट जाते है जयपुर जिले में करीबन 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया गिरोह ने गिरोह से 27 हजार रूपये नगद और अलग अलग बैंको के 132 एटीएम कार्ड, दो एटीएम स्वैप मशीन बरामद मेवात गैंग के सक्रिय तीन सदस्य जयपुर में आकर भीडभाड वाले ईलाके में देते थे वारदात को अंजाम एटीएम से कैश निकालने पहुंचे व्यक्ति को गुमराह कर बदल लेते है उसका एटीएम एटीएम स्वैप मशीन में एटीएम को स्वैप कर बैंक खाते से निकाल लेते है पैसे जयपुर पुलिस के हत्थे मेवात की एक ऐसी अंतर्राज्यीय गैंग चढी है जो कई राज्यों में स्वाइप मशीन के जरिए कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुकी है....ये गैंग महीने में तीन दिन जयपुर में रहकर अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम देती थी। जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस को एक पीड़ित ने एक शिकायत दी कि वो बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम पर कैश रूपये निकलवाने गया तो वहां पर आये लडको ने उनको को बातो में उलझाकर उनका एटीएम चेंज कर लिया, थोडी देर बाद बैंक खाते से एक लाख रूपये निकल गये। जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से इस गैंग तक पुलिस पहुंची और इन्हे गिरफ़्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 27 हजार रूपये नगद, 132 एटीएम कार्ड और दो स्वैप मशीन को जब्त किया गया। एटीएम बदलकर धोखाधडी की वारदातों को अंजाम देने वाले मेवात गैंग के सक्रिय तीन सदस्य जयपुर में आकर भीडभाड वाले ईलाके में स्थित एटीएम को चिन्हित कर रेकी करते है उनमें से दो सदस्य एटीएम में घुसते है। उनमे से एक परिवादी को गुमराह कर उसका एटीएम बदल लेता है और दूसरा एटीएम के पिन नम्बर देख लेता है। तीसरा सदस्य बाहर की तरफ होता है जो निगरानी रखता है जिसके पास एटीएम स्वैप मशीन होती है। एटीएम स्वैप मशीन में एटीएम को स्वैप कर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते है। ये गैंग दो या तीन दिन के लिए जयपुर शहर में आती है एक दिन में ही सात से आठ वारदात को अंजाम देकर वापिस मेवात में लौट जाते है। गैंग के सदस्य बुजुर्ग और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टारगेट करते है जो ठीक तरह ATM ऑपरेट नहीं कर पाते। बाईट- राजेन्द्र शर्मा, थानाधिकारी प्रतापनगर, जयपुर
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 08, 2025 15:12:13
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर ज़िले के बादरबारू गाँव की बेटी दानिश अली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की तरफ़ से चुनाव लड़ते हुए जॉइंट सेक्रेटरी का पद अपने नाम किया है। दानिश की यह जीत ना सिर्फ़ जेएनयू कैंपस में बल्कि उनके गृह ज़िले में भी गर्व का विषय बनी हुई है। दानिश अली की प्रारंभिक शिक्षा क्राइस्ट चर्च कॉन्वेंट स्कूल, गाडरवारा में हुई। इसके बाद उन्होंने न्यू एज पब्लिक स्कूल, गाडरवारा से अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री तेग़ बहादुर खालसा College से बी.ए. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। अपने सपने को साकार करते हुए उन्होंने जेएनयू में एडमीशन पाया और जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और वर्तमान में वहीं से पीएचडी कर रही हैं। दानिश अली के दादा जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी थे, और दानिश के बड़े पापा उद्यान विस्तार अधिकारी थे और वह पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक ग्राम बांदरबरू में रहते थे, दानिश अली के पिता चार भाई हैं पिता रिटायर्ड शिक्षक है और दानिश की माता नरसिंहपुर जिले के चीचली कन्या शाला में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ हैं,, दानिश अली के पैतृक घर बांदरबरू में उनके चाचा शाहिद अली,इरफान अली,और उनका पूरा परिवार रहता है ,,वर्तमान में दानिश अली के माता-पिता गाडरवारा में निवास करते हैं, बाइट - सैयद राशिद अली (दानिश के बड़े पापा ) बाइट -अहफ़ाज़ अली (दानिश के पापा ) बाइट -सैयद शादाब अली (दानिश के भाई )
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 08, 2025 15:11:57
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी ने SIR पर पैनी नजर के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर वॉर रूम बना दिया है। इसके साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी गई है। भाजपा की कोशिश है कि पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, रोहिंग्या और म्यांमार घुसपैठियों के नाम चिन्हित कर उन्हें वोटर लिस्ट से हटवाने में निर्वाचन आयोग का सहयोग करें। कांग्रेस का आरोप है SIR से राजस्थान में दलित, एसटी, आदिवासी और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम काटने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी बूथ लेवल एजेंट के जरिए इस अभियान पर पैनी नजर रखेगी और लोगों को भी जागरूक करेगी। BJP ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक टीमें बनाकर निगरानी की व्यवस्था की है। प्रदेश स्तर पर एक खास 'वॉर रूम' बनाया गया है और ठीक उसी प्रकार जिलों में भी वॉर रूम तैयार होंगे। भाजपा के अनुसार ये मॉनिटरिंग टीम SIR अभियान के कामकाज की निगरानी करेगी और दिक्कतों का समाधान करेगी।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Nov 08, 2025 15:11:40
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने गांधीनगर कुरुक्षेत्र में चलाया सर्च अभियान। एंटी नारकोटिक्स सैल, अपराध अन्वेषण शाखा-1 और 2 की सयुक्त टीम ने नशामुक्त अभियान के तहत की कारवाई। कुरुक्षेत्र पुलिस की विभिन्न टीमों ने गांधीनगर कुरुक्षेत्र में चलाया संयुक्त सर्च अभियान। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देशन में शनिवार शाम को अपराध अन्वेषण शाखा-1 और 2 व एंटी नारकोटिक्स सैल की टीमों ने कुरुक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने वहां पर रह रहे आमजन के बारे में जानकारी ली। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की तथा इसके साथ ही पुलिस ने नशे की तस्करी को लेकर विशेष जांच की。
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Nov 08, 2025 15:11:02
Jehanabad, Bihar:A.INTRO — चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के हुलासगंज हाई स्कूल के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने घोसी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी ऋतुराज कुमार और मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से रानी कुमारी के समर्थन में वोट मांगते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। नीतीश कुमार ने अपने भाषण में कहा कि 2005 के पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी, लोग शाम को घर से निकलने में डरते थे। हमारी सरकार ने कानून-व्यवस्था दुरुस्त की और विकास का रास्ता खोला। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती थीं, विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि बिहार में हर घर तक बिजली-पानी पहुंचाई गई है, महिलाओं को पंचायत में 50% आरक्षण और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देकर सशक्त किया गया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है और अगली सरकार बनने पर एक करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार देने का वादा किया। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जीविका दीदी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10हजार की सहायता राशि दी जा रही है, जिसे आगे बढ़ाकर 2 लाख तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि सरकार यह पैसा वापस लेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह पैसा स्थायी रूप से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा है। सात निश्चय योजना के तहत राज्य में पंचायत भवनों का निर्माण, 125 यूनिट बिजली फ्री, 1100 वृद्धा पेंशन, और सभी जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से बिहार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और बिहार आगे बढ़ रहा है। सभा के अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि ऋतुराज कुमार और रानी कुमारी को भारी मतों से विजयी बनाएं। उपस्थित भीड़ से सहमति लेते हुए उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को विजय का माला पहनाया।
0
comment0
Report
Nov 08, 2025 15:10:48
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top