Back
नीतीश के नेतृत्व में सासामुसा मिल फिर खुलेगी; किसानों को सरकार की कई योजनाओं का लाभ
IKIsateyak Khan
Feb 14, 2026 12:45:43
Danapur, Bihar
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सासामुसा चीनी मिल के संचालन हेतु विभाग प्रतिबद्ध। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार। किसानों की उन्नति ही सरकार की प्राथमिकता
किसानों के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं
सभी पात्र किसानों को मिलेंगे सरकार की योजनाओं का लाभ
पटना के बामेती के सभागार में गन्ना किसान संगोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर उद्योग मंत्री संजय कुमार ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सासामुसा चीनी मिल के पुन: संचालन के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल को जल्द चालू करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। मंत्री संजय कुमार ने यह बातें बामेती में आयोजित गन्ना किसान संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। गन्ना उद्योग मंत्री कुमार ने कहा कि सरकार ने बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनी हुई है जो लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से गन्ना की खेती को बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि गन्ना खेती विस्तार करने के लिए सरकार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विभाग किसानों के उन्नति के लिए दिन रात कार्य कर रहा है। गन्ना किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसान लाभान्वित होंगे तभी चीनी मिलें चलेंगी। नई चीनी मिलों को लगाने के लिए 25 जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। आप सभी लोग मिलकर इसमें सहयोग करें।
अपर मुख्य सचिव के. सेनथिल कुमार ने कहा कि पहले देश में सबसे अधिक चीनी का उत्पादन बिहार में होता था, लेकिन धीरे धीरे कम हो गया। बिहार के उस गौरव को वापस लाने के लिए सबका सहयोग आवश्यक है। बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट आदेश है कि बंद मिलों को खोलना है और नई मिलें लगानी है। इसमें सभी को मिलकर टीम भावना से कार्य करना होगा तभी हम लोग लक्ष्य हासिल करेंगे। इसलिए गन्ना की खेती को विस्तार करना है ताकि चीनी मिलों को भरपूर गन्ना मिल सके। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जो किसान पात्र होंगे उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव के. सेनथिल कुमार, ईख आयुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त इख़ायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह, वैज्ञानिक डॉ. बक्शी राम, डॉ. एके मल्ल मौजूद थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 14, 2026 14:23:270
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 14, 2026 14:23:170
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 14, 2026 14:22:130
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 14, 2026 14:21:390
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 14, 2026 14:21:170
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 14, 2026 14:20:580
Report
0
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 14, 2026 14:20:470
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 14, 2026 14:20:310
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 14, 2026 14:20:130
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 14, 2026 14:19:590
Report