Back
बेगूसराय सदर के SDM कार्यालय के बाहर बहुजन समाज के प्रदर्शनकारियों का हंगामा
JCJitendra Chaudhary
Feb 14, 2026 14:22:13
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय के सदर अनुमंडल कार्यालय के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब बहुजन समाज के लोग एसडीओ से मिलने पहुंचे और मुलाकात से इनकार किए जाने पर जमकर हंगामा किया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ की गाड़ी का घेराव कर दिया और करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा। बाद में पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
मामला बेगूसराय सदर अनुमंडल कार्यालय का है, जहां बहुजन समाज के लोग अपनी शिकायत लेकर एसडीओ अनिल कुमार से मिलने पहुंचे थे।आरोप है कि एसडीओ ने मिलने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज लोगों ने कार्यालय परिसर में उनकी गाड़ी को घेर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी एक्ट के विरोध में निकाली गई रैली के दौरान बहुजन समाज के पोस्टर फाड़ दिए गए थे। आरोप है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को भी फाड़कर अपमानित किया गया। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बहुजन समाज के लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे।हंगामे के बाद एसडीओ अनिल कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडे ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। बहुजन समाज के लोगों ने लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। अधिकारियों ने नगर थाना पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश देने काAshkan दिया।आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई। हालांकि संबंध में मीडिया ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार से टिकरिया लेने की प्रयास किया गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने स्वीकार कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMahesh Pareek
FollowFeb 14, 2026 16:02:390
Report
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 14, 2026 16:02:210
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 14, 2026 16:01:530
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 14, 2026 16:01:390
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 14, 2026 16:01:250
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 14, 2026 16:01:090
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 14, 2026 16:00:410
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 14, 2026 16:00:230
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 14, 2026 15:47:240
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 14, 2026 15:47:080
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 14, 2026 15:46:560
Report
RNRandhir Nidhi
FollowFeb 14, 2026 15:46:420
Report