804453
मसौढ़ी की पुनपुन नदी में दो किशोर डूबे, खोजबीन जारी
Nathupur, Bihar:मसौढ़ी के जाहिदपुर पुनपुन नदी में नहाने गए दो किशोर छात्रों की डूबने की सूचना मिली है। दोनों मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे और गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और देर शाम तक नदी में उनकी खोजबीन जारी रही। दोनों छात्र दरियापुर स्थित एक निजी स्कूल के छात्र थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा: मुहाने नदी पर डायवर्सन टूटने से पांच गाँवों में आवागमन संकट
Pariaunna, Bihar:नालंदा डायवर्सन टूटा: मुहाने नदी में पानी आते ही चंडी नगर पंचायत के सतनाग गाँव के पास बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे पांच गांव के सैकड़ो ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। गांव से बाजार, स्कूल, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले सैकड़ों ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। मुहाने नदी में डायवर्सन बहने के बाद ग्रामीण कच्चे रास्ते का सहारा ले रहे हैं। बाजार पहुंचने के लिए उन्हें लगभग तीन किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं छोटे बच्चों को भी इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। दोपहिया और छोटे वाहनों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने बिजली के खंभे के सहारे एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जो बेहद खतरनाक भी है। ग्रामीणों ने बताया कि स्थायी आवागमन की व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी तक सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने पुल को तोड़कर एक नए पुल का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन पैसे के अभाव में पुल का निर्माण कार्य आधे अधूरे में छोड़कर भाग गया। ठेकेदार और प्रशासन की कार्यशैली से बेहद नाराज दिखे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मुहाने नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है।0
0
Report
बेगूसराय में वर्चस्व के संघर्ष के दौरान गोली चली, महिला घायल
Begusarai, Bihar:दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट के दौरान अचानक गोलीबारी हो गई। गोली लगने से श्रृंगार की दुकान चला रही एक महिला रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव के पास का है। घायल रेखा देवी नयागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और बागडोव के पास श्रृंगार की दुकान चलाती थीं। दुकान के सामने लगभग आधा दर्जन से अधिक युवक आपस में भिड़ गए, पहले जमकर मारपीट हुई और इसी दौरान गोली चली। गोली सीधे दुकान चला रही महिला के हाथ में लगी। घटना के बाद लोग मौके से भाग गए। घायल रेखा देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अस्पताल लाया गया है और उनका इलाज जारी है। नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है; गोलीबारी में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजन की बाइट0
0
Report
गढ़वा में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताई आक्रोश
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के झुंड ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। हाथी के हमले में करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग पर फूटा और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गढ़वा जिले के चिनिया थाना मुख्यालय निवासी करीब 65 वर्षीय अन्नति यादव की रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अन्नति यादव रोज की तरह रविवार सुबह भैंस चराने के लिए कुसुमदामर जंगल की ओर गए थे। सुबह करीब 6 बजे वह जंगली हाथी की चपेट में आ गए। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भैंस के घर लौटने के बाद जब अन्नति यादव घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल में पहुंचने पर परिजनों को उनकी मौत की जानकारी मिली। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और महज खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई। स्थानीय समाजसेवी मोहम्मद फरीद ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों के हमले से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन हाथियों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। घटना के बाद काफी देर तक वन विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि हाथियों को जल्द क्षेत्र से नहीं भगाया गया तो वे आंदोलन करने और चिनिया मुख्यालय में चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। बाद में वन विभाग की टीम और चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजने की तैयारी की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को वाहन समेत चिनिया थाना मोड़ के पास रोक दिया और मुख्य सड़क जाम कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग और डीएफओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। काफी समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजने की प्रक्रिया शुरू की।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर 24 घंटे में गोली मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार। गोरखपुर में सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पीपीगंज थाने की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भगवानपुर निवासी दीपक जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर एक व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर गोली मारने की धमकी दी थी। इससे पहले सामने आए एक वीडियो में वह दावा करता नजर आया था कि तय समय में गोली नहीं चलाई तो अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। वीडियो में पीपीगंज थाना क्षेत्र के पचगांवा स्थित गूरम पोखरे का भी जिक्र किया गया था। इसके अलावा आरोपी ने चेहरा छिपाकर कमर में पिस्टल खोंसे हुए एक फोटो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित की थी। हालांकि फोटो में दिखाई दे रहा असलहा असली है या नकली, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पीपीगंज police ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, पिस्टल बरामद करने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
जालौन में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर नमन् पोरवाल की डूबकर मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन मे दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की व्यास गंगा मे डूबने से हुई मौत, दोस्तों के द्वारा बचाने के प्रयास के बावजूद डूबने से हुई किशोर की मौत, नहाने के दौरान पैर फिसलने से तेज बहाव के बीच डूबने से हुआ हादसा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर सीएचसी कालपी पहुंचाया, डॉक्टरों ने 16 वर्षीय किशोर नमन पोरवाल को किया मृत घोषित, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कालपी कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ेश्वर मंदिर के समीप बने बंधा का मामला।0
0
Report
अनियंत्रित चार परीक्षा वाहन घर में घुसी, दम्पति घायल,घर गृहस्थी का सामान टुटा
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनिया।सराय रसूलपुर गांव में रविवार की रात में तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में बरामदे में सो रहे 65 वर्षीय ओहाबुद्दीन और उनकी पत्नी 63 वर्षीय शकीला बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा पंखा, साइकिल, चारपाई सहित गृहस्थी का काफी सामान टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। सराय रसूलपुर गांव निवासी ओहाबुद्दीन अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान धानापुर मुख्य मार्ग की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर उनके घर में जा घुसी। कार की टक्कर से घर की पटिया और ईंटें सो रहे दंपती के ऊपर गिर गईं। हादसे में वहाबुद्दीन कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। घटना की तेज आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़कर व मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने कार चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया। बताया गया कि कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। इसी दौरान कार सवार लोगों ने पुलिस को सूचना देने के लिए 112 नंबर पर काल किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर चालक और एक अन्य व्यक्ति को कब्जे में लेकर मोहरगंज पुलिस चौकी पहुंचाया। घायल दंपती को परिजन तत्काल चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। वहाबुद्दीन के छोटे बेटे मुस्ताक ने बताया कि हादसे में पिता के सिर, हाथ और कमर में चोट आई है, जबकि मां के पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है l इस संबंध में मोहरगंज चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम राजन कुमार निवासी करी गांव, थाना धानापुर बताया है। उसके साथ कार में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। चालक के अनुसार घटना के समय तेज बारिश हो रही थी इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसी। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
चोरी के दो टैबलेट सहित आरोपी गिरफ्तार
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल में एक दुकान से दो टेबलेट और 17 हजार रूपये की नगदी चोरी किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को चोरी के दो टैबलेट के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जहां से उसे जेल भेजा गया। 1 सितंबर को अनुपम पुत्र रामकिशोर निवासी अल्लाहपुर सैदीखेल द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि 30 अगस्त को उसकी दुकान से 17000/- रुपये नगदी व कुछ सामान चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी कौशल पुत्र दिनेश के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की थी। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, अमरेश कुमार और पुलिस बल द्वारा प्रकाश में आये विकास पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम पेडहाता को चोरी किए गए दो टेबलेट सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
हलौरा गांव में तेंदुए की दहशत, तीन दिनों में तीन बकरियों पर हमला
Newal Garh, Uttar Pradesh:जरवा/बलरामपुर थाना जरवा क्षेत्र के हलौरा गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले तीन दिनों में तेंदुए ने तीन बकरियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनमें दो बकरियों की मौत हो गई। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अब्दुल हमीद ने बताया कि 4 सितंबर को जव्वाद के बकरे, 5 सितंबर को नियाज दर्जी की बकरी और 6 सितंबर को गुलाम वारिस की बकरी पर तेंदुए ने हमला किया। इनमें दो बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी तेंदुआ गांव के आसपास दर्जनों बकरियों को अपना निवाला बना चुका है। अब्दुल हमीद, अब्दुल अलीम, अब्दुल अहद, इब्राहिम, निसार अहमद, मास्टर इसरार समेत अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की गतिविधियों के कारण लोग अपने मवेशियों को लेकर चिंतित हैं और शाम के बाद विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपील की कि तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।0
0
Report
अनुप्रिया पटेल देवरिया में आरक्षण को संविधानिक अधिकार बताकर NDA के बहुमत पर बल
Deoria, Uttar Pradesh:एंकर— अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल आज देवरिया पहुंचीं। टाउन हॉल स्थित स्व. मोहन सिंह प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की नीतियां गिनाईं और 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। आरक्षण के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है और सरकार संविधान में दी गई व्यवस्थाओं को कायम रखेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित हैं और आरक्षण व्यवस्था में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होगी। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले पर अखिलेश यादव के सवालों पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर फैसले से असहमति थी तो हाईकोर्ट जाने का रास्ता खुला था। अदालत के आदेश को नहीं मानना संविधान की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। AI वीडियो को लेकर भी अनुप्रिया पटेल ने जताई आपत्ति। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सदुपयोग होना चाहिए। राजनीतिक लड़ाई वैचारिक मुद्दों पर होनी चाहिए और दोनों पक्षों की ओर से AI का अनुचित इस्तेमाल ठीक नहीं है।0
0
Report
Advertisement
गोवंश तस्करी केस: गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Balrampur, Uttar Pradesh:गोवंश तस्करी के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार एक अभी जेल में, पुलिस की तलाश जारी रमईडीह बाजार के पास महराजगंज तराई पुलिस ने दबोचा, छह के खिलाफ दर्ज है मुकदमा बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध के लिए बिहार ले जाने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को रमईडीह बाजार के पास से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के परसा सुकुरुल्ला गांव निवासी अलाउद्दीन और शमशाद तथा बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बेला गांव निवासी मंशाराम और श्रवण कुमार यादव उर्फ नेता शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच में अलाउद्दीन को गैंग का लीडर बताया गया है। आरोप है कि अलाउद्दीन अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए गोवंशीय पशुओं को सुनसान स्थानों पर एकत्र करता था। इसके बाद उन्हें पिकअप में निर्दयता और क्रूरता पूर्वक लादकर वध के उद्देश्य से बिहार ले जाकर बेचने का काम किया जाता था। पुलिस के अनुसार इस मामले में महराजगंज तराई थाने में 5 मई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदे में अलाउद्दीन, शमशाद, सितारा खातून, अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर, मंशाराम और श्रवण कुमार यादव उर्फ नेता नामजद हैं। इसी मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रमईडीह बाजार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अलाउद्दीन और शमशाद की उम्र क्रमश: 46 और 36 वर्ष है। मंशाराम की उम्र 46 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो का पहले से भी आपराधिक इतिहास है। अलाउद्दीन, शमशाद और मंशाराम समेत सभी चार आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों पर मारपीट, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी ललिया देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय बलरामपुर भेज दिया। बyaan -अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पांडेय0
0
Report
जोधपुर-डेगाना रेलखंड के ट्रैक और सुरक्षा उपकरणों की नियमित निरीक्षण से सुरक्षित रेल संचालन पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर-डेगाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ और परिचालन से जुड़ी संरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण में उन्होंने क्रमवार रेल की स्थिति,स्लीपर,ट्रैक फिटिंग,बैलास्ट की स्थिति,प्वाइंट एवं क्रॉसिंग,कर्व,लेवल क्रॉसिंग,ट्रैक के किनारे की स्थिति तथा सिग्नल एवं ओएचई व्यवस्था देखी। रेलपथ के रखरखाव में निर्धारित मानकों की पालना और संभावित खामियों पर भी नजर रखी。 डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैक में किसी तरह की कमी सामने आने पर उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। प्वाइंट-कॉसिंग और लेवल क्रॉसिंग जैसे संवेदनशील स्थानों की नियमित जांच हो। सिग्नल,ओएचई और अन्य परिचालन उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के साथ फील्ड स्टाफ को निर्धारित संरक्षा प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए。 डीआरएम ने इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को मार्ग के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म,पेयजल,सफाई,प्रकाश व्यवस्था और यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाओं की नियमित मोनिटरिंग करने व यात्रियों की सुविधा से जुड़ी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए。 उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण,समय पर रखरखाव और नियमों की सख्त पालना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास बरसात के दिनों में उगी झाड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
अमतला में राष्ट्रीय सड़क जाम, भाजपा नेता अभिजीत दास के नेतृत्व में विरोध
Kolkata, West Bengal:আমতলায় জাতীয় সড়ক অবরোধ করে বিক্ষোভ বিজেপির নেতা অভিজিৎ দাস ওরফে ববির নেতৃত্বে。 তারা অবরোধ করছে নাগরিক সমাজ নাম দিয়ে।সাতগাছিয়া বিধان সভার অন্তর্গত বিষ্ণুপুর থানা, তাদের দাবি আমতলা ফুটপাত দখল মুক্ত করতে হবে, বেআইনি ভাবে অটো, টোটো রাখা যাবে না, এক সপ্তাহ মধ্যে দখল মুক্ত করতে হবে। না হলে আগামী দিনে বৃহৎতমো আন্দোলন করবে।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर पुलिस अलर्ट: पार्वती डैम के चार गेट खुलने से नदी-रपटों में हाई अलर्ट
Dholpur, Rajasthan:भारी बारिश में धौलपुर पुलिस अलर्ट, पार्वती डैम के 4 गेट खुलने के बाद नदी-रपटों पर विशेष निगरानी पुलिस कर रही मुनादी धौलपुर। जिले में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। कई बांध, जलाशय, नदी, नाले और तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के four गेट खोलकर पार्वती नदी में पानी की निकासी की गई है। इसके बाद सैंपऊ, कौलारी, मनियां और राजाखेड़ा क्षेत्रों में पार्वती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिले की कई रपटों और निचले इलाकों में पानी की चादर चल रही है。 वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं。 पुलिस टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। जहां पानी का बहाव तेज है, वहां मौके पर मौजूद रहकर लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए समझाइश दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर यातायात व्यवस्था संभाली जा रही है。 धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पानी भरी रपट, पुलिया या नदी पार करने का जोखिम न लें। तेज बहाव में पैदल, बाइक या वाहन लेकर न जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को नदी, बांध और जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में पुलिस को सूचना दें।0
0
Report
प्रॉपर्टी के लिए पति ने नानी की हत्या; CCTV से खुलासा
Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -- ਜਗਰਾਓਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਅਮਰਗੜ ਕਲੇਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੈਰਾਨੀਜਨਕ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਇਆ ਹੈ,ਜਿੱਥੇ ਇਕ ਦੋਹਤੇ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਦੀ ਖਾਤਿਰ ਆਪਣੀ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨਾਨੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਨਾਨੀ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਤੋ ਬਾਅਦ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਜਰੀਏ ਹੋਇਆ ਹੈ,ਜਦਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਰਿਆਂ ਨੇ ਨਾਨੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਨਾਲ ਹੋਈ ਸਮਝ ਕੇ ਉਸਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा स्थित KFC में डिप फ्राइड चिकन में कीड़ा, जांच शुरू
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित KFC में डीप-फ्राइड चिकन के अंदर कीड़ा मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद चिकन की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, एक ग्राहक ने गौर सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट से डीप-फ्राइड चिकन ऑर्डर किया था। चिकन खाते समय उसके अंदर कीड़ा दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही मामले का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने KFC आउटलेट पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि डीप-फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद टीम ने संबंधित KFC स्टोर पर पहुंचकर चेकिंग की है। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम KFC आउटलेट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
