मसौढ़ी में दो बाइकों की हुई टक्कर
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के केवड़ा ओपी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। मखदुमपुर हाई स्कूल के पास पीपरा-केवड़ा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तुलसीचक निवासी महेश साव की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बराह के एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। केवड़ा ओपी प्रभारी कैलाश प्रसाद मंडल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मंच पर ही Gen z की लगा दी क्लास, बोलीं-खी खी मत करो
Noida, Uttar Pradesh:पटना: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक कार्यक्रम में Gen z को नसीहत देते हुए कहा कि थोड़ा सा लखेरा गिरी करो, अच्छी बात है। खी-खी मत करो… आप के ही घर की लड़की हूं । अच्छा लगेगा, लड़कियों को जलील करते हो, शर्म नहीं आती… Gen z इसका नाम नहीं है बल्कि लड़कीयों का सम्मान करना Gen z का नाम है।
(पटना से जी मीडिया ब्यूरो का इनपुट)
