icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छिंदवाड़ा के नारियल वाले हनुमान मंदिर पर नोटिस से बवाल, श्रद्धालुओं का कलेक्टर के विरोध

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में मंदिर से नारियल हटाने के नोटिस पर बवाल,कलेक्ट्रेट में श्रद्धालुओं का प्रदर्शन, एसडीएम के खिलाफ की नारेबाजी छिंदवाड़ा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध 'नारियल वाले हनुमान मंदिर' को प्रशासन द्वारा नारियल हटाने का नोटिस दिए जाने पर मंगलवार को बवाल हो गया. एसडीएम सुधीर जैन के इस आदेश के विरोध में मंदिर समिति और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भारी प्रदर्शन किया. नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर 'एसडीएम मुर्दाबाद' के नारे लगाए और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी करने की मांग की है. मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि देशभर में इस मंदिर की पहचान ही 'नारियल वाले हनुमान जी' के रूप में है. प्रशासन को मंदिर की इस पुरानी परंपरा और इसके धार्मिक महत्व को समझना चाहिए.प्रशासन की इस कार्रवाई पर मंदिर समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। सदस्यों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कार्रवाई के पीछे प्रशासन की असल मंशा क्या है? उनका स्पष्ट कहना था कि मंदिर की मूल पहचान को खत्म करने का यह प्रयास बिल्कुल भी उचित नहीं है. प्रशासन को सुरक्षा के लिए कोई वैकल्पिक उपाय खोजना चाहिए, न कि सीधे परंपरा पर रोक लगानी चाहिए. बाइट 1 सदस्य मंदिर समिति बाइट 2 सदस्य मंदिर समिति
0
0
Report

किरहाई बंधा हत्याकांड: प्रेम संबंध पर हत्या, आरोपी 6 गिरफ्तार

Maihar, Madhya Pradesh:अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम किरहाई बंधा में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बेटी से प्रेम संबंध रखने वाला युवक ही इस हत्या का मुख्य आरोपी है। प्रेम संबंध में पिता को बाधा मानते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वही हत्या में म्रतक का बड़ा भाई भी शामिल हैं जो जादू टोने का शक मृतक पर करता था ,जिससे उसका नाम कोई काम पूरा नही हो पाता था। गौरतलब है कि शनिवार की रात ग्राम किरहाई बंधा निवासी पतिराम कोल की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए 3 नाबालिगों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही एक आरोपी मृतक का बड़ा भाई फरार हैं , पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश और वारदात को स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी का मृतक पतिराम कोल की बड़ी बेटी से प्रेम संबंध था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर मृतक ने अपनी बेटी का विवाह कहीं और तय कर दिया था। इसके बाद आरोपी और युवती के संबंधों में पिता सबसे बड़ी बाधा बन गए थे। इसी रंजिश और नाराजगी के चलते आरोपी ने मृतक के बड़े भाई को साथ मिलाया और जादू टोने का शक नहीं के साथ , अपने साथियों के साथ मिलकर पतिराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत शनिवार रात आरोपी अपने साथियों के साथ ग्राम किरहाई पहुंचे घर के बाहर मृतक से गाली गलौच शुरू कर दी , जिसके बाद मृतक का बड़ा भाई भी बाहर आ गया , म्रतक की हत्या करने वाले लड़के बीके के साथ साथ बड़े भाई बहस हुई विवाद इतना बड़ा की आरोपियों ने पतिराम कोल पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ख्याति मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वही तीन नाबालिग को बाल न्यायालय सतना में भी पेश किया हैं ,वही तीन अन्य अन्य आरोपियों को अनुसूचित जाति जन जाती न्यायालय में पेश किया हैं , वही एक म्रतक का बड़ा भाई मौके पर से फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना किया, भ्रष्टाचार- महंगाई के विरोध में

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। आज सासाराम में प्रखंड कार्यालय पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर के नेतृत्व में यह धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, सरकारी शोषण एवं आरजेडी को बेवजह टार्गेट करने के खिलाफ यह एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए तथा कहा कि यह सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। जबकि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार और महंगाई से जूझ रहा है। आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
0
0
Report

जमीन विवाद कारण तीन महिलाएं जनसुनवाई में जहर खाने की कोशिश, प्रशासन ने आश्वासन दिया

Dhar, Madhya Pradesh:धार कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान तीन महिलाओं ने कथित रूप से जहर खाने की कोशिश कर ली। महिलाओं का आरोप है कि उनकी पैतृक कृषि भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है और लंबे समय से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को समझाइश दी और उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार खेरोद निवासी विलासीबाई, मधुबाई और शिवकन्याबाई ने कलेक्टर के नाम जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम गरड़ावद स्थित उनकी कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन हस्तक्षेप और कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि भूमि उनकी मालिकी और आधिपत्य में है तथा वे वर्षों से वहां खेती करते आ रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में एक वर्ष के लिए भूमि खेती हेतु मुनाफे पर दी गई थी, लेकिन अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद भी संबंधित पक्ष भूमि पर दावा कर रहा है। विरोध करने पर विवाद, धमकी और दबाव बनाने की घटनाएं सामने आईं। महिलाओं का आरोप है कि राजेंद्र छटिया नामक व्यक्ति जों रिश्ते में उनका फूफा लगता है स्वयं को सांसद सांवित्री ठाकुर का करीबी बताकर उन्हें लगातार डराता-धमकाता है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उनके तहसीलदार कोर्ट में भी तहसीलदार के सामने धमकी दी गई। जनसुनवाई में पहुंची महिलाओं ने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय नहीं मिलने से वे अत्यंत निराश थीं और इसी कारण यह कदम उठाने को मजबूर हुईं। घटना के बाद अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला。 बाइट : पीड़ित महिलाएं जानकारी के अनुसार धार तहसीलदार दिनेश कुमार उईके ने बताया कि तीनों महिलाओं का आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत में जमीन पर कब्जे और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमला मौके की नपती करेगा और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार का अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी。 बाइट : दिनेश कुमार उईके, तहसीलदार धार फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जमीन विवाद के चलते जनसुनवाई में जहर खाने की कोशिश की यह घटना एक बार फिर बताती है कि समय पर विवादों का समाधान नहीं होने पर लोग किस हद तक परेशान हो सकते हैं। अब पीड़ित महिलाओं की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं。
0
0
Report
Advertisement

अंबेडकर चौक के दुकानदार पर रात की चोरी: 38 हजार नकद और सीसीटीवी उड़ाए

Giridih, Jharkhand:एभीबी : शहर के सबसे सुरक्षित अंबेडकर चौक पर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी. रात में वेन हुसैन कपड़ा दुकान की छत काटकर घुसे चोरों ने काउंटर से 38 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा, जिओ फाइबर डिवाइस और कीमती कपड़े भी उड़ा लिए. वारदात ट्रैफिक पोस्ट के ठीक सामने हुई है. सबसे बड़ा झटका ये कि दुकान डीएसपी आवास और एसडीपीओ आवास से महज 100 कदम की दूरी ओर वीआईपी जोन में इतनी बड़ी चोरी से पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं. सुबह दुकानदार ने छत कटी देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई. नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दुकान के मैनेजर रोहन कुमार ने बताया कि चोर नगदी के साथ-साथ सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरा और जियोफाइबर का पूरा सिस्टम ही उखाड़ ले गए. कीमती कपड़े के भी गायब होने की आशंका हैं. स्टॉक मिलाया जा रहा है. रातभर पेट्रोलिंग का दावा करने वाली नगर पुलिस के नाक के नीचे चोरी. ट्रैफिक पोस्ट के सामने, वीआईपी आवासों के बगल में चोरी से दुकानदारों में दहशत है. लोगों का सवाल, जब अंबेडकर चौक ही सुरक्षित नहीं तो शहर का क्या होगा.
0
0
Report

बिलासपुर: किसान- कांग्रेस घेराव पर कलेक्टर ने खाद-बीज-डीजल आपूर्ति का ठोस आश्वासन दिया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के आक्रोशित किसान और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि समस्याओं को लेकर कलेक्टरेट परिसर का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे किसानों और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि रबी/खरीफ फसल के महत्वपूर्ण समय में उन्हें न तो समय पर खाद उपलब्ध हो पा रही है और न ही बिजली, पानी व बेहतर गुणवत्ता वाले बीज मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, डीजल की किल्लत ने खेती-किसानी की कमर तोड़ दी है, जिससे मजबूरन उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। कांग्रेस जनों ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने और किसानों की नाराजगी को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों और कांग्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि खाद, बीज और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति में हो रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाएगा और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कलेक्टर के इस ठोस आश्वासन के बाद ही किसानों ने अपना घेराव समाप्त किया, हालांकि कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थितियों में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे...
0
0
Report

मंदसौर जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और परिजनों के बीच विवाद, प्राथमिकी दर्ज

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के जिला चिकित्सालय में सिक्योरिटी गार्ड्स और मरीज के परिजनों के बीच विवादों का सिलसिला लगातार जारी है, सिक्युरिटी एजेंसी के अनुसार अधिक संख्या में लोग अस्पताल में प्रवेश करने का बिना पास के प्रयास करते हैं और इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड द्वारा जब उन्हें रोका जाता है तो विवाद की स्थिति बन जाती है ऐसा एक मामला आज सामने आया जहां मरीज के परिजनों और सिक्योरिटी गार्ड्स में आपस में जमकर झूमा झटकी हुई परिजनों ने आरोप लगाया की सिक्योरिटी गार्ड ने उनके साथ बस सलूकी की उधर सिक्योरिटी गार्ड्स आरोप लगाया कि उनके साथ जबरन बिना पास के प्रवेश कर रहे मरीज के परिजनों को रोके जाने पर उन्होंने गाली गलौज की मारपीट की इस मामले की शिकायत भी थाने तक पहुंची है
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला: किसान-उद्योगी जुटेंगे

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में पहली बार होगा राज्यस्तरीय कृषि मेला 16, 17 और 18 जून को आयोजित होगा तीन दिवसीय कृषि मेला मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन किसानों, कृषि उद्यमियों और व्यापारियों की होगी बड़ी भागीदारी देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ 50 से अधिक विशेषज्ञ, किसानों को देंगे आधुनिक खेती की जानकारी आधुनिक कृषि उपकरणों और नई तकनीकों पर होगी विशेष चर्चा अन्य राज्यों में उपयोग हो रहे उन्नत कृषि यंत्रों का होगा प्रदर्शन कृषि पदाधिकारियों के माध्यम से मेले में शामिल हो सकेंगे किसान खेती को लाभकारी और तकनीक आधारित बनाने पर रहेगा फोकस
0
0
Report

जिला जेल खोखरा में दुष्कर्म आरोपी ने फांसी लगाई, सुरक्षा चूक पर सवाल

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चांपा जिले की जिला जेल खोखरा में दुष्कर्म के आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को एक दिन पहले ही बलौदा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और अनाचार के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। जेल के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले भी जिला जेल में एक बंदी आत्महत्या कर चुका है। जानकारी के अनुसार, दुवास केवट उम्र 21 वर्ष, निवासी जवाली थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा को बलौदा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा भेजा था। बताया जा रहा है कि जेल दाखिले के अगले ही दिन आरोपी ने जेल के बाथरूम में कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को जिला न्यायालय बुलाया गया, जहां जिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल जैसी हाई सिक्योरिटी व्यवस्था वाले परिसर में, जहां अधिकांश क्षेत्र सीसीटीवी निगरानी में रहता है और बंदियों की नियमित निगरानी की जाती है, वहां एक आरोपी ने आत्मघाती कदम कैसे उठा लिया? बाथरूम तक पहुंचने के बाद इतनी देर तक किसी को भनक क्यों नहीं लगी? क्या निगरानी में कोई चूक हुई या इसके पीछे कोई और वजह है? यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिला जेल खोखरा में एक बंदी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद अब जिला जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस मौत के पीछे की असली वजह और संभावित चूक का खुलासा करेगी।
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी बनाम सम्राट चौधरी: जंगलराज के आरोप पर NDA-राजनीति धमाके के साथ पलटवार

Patna, Bihar:दिल्ली से लौट के बाद तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे Chief Minister नहीं Cheap Minister की तरह व्यवहार कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नकारात्मक राजनीति, छोटी सोच और घृणा की भावना के साथ काम कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके लिए न तो सुरक्षा कोई मुद्दा है और न ही सरकारी आवास। उनका मुख्य फोकस बिहार के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर है तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष JDU के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा तेजस्वी यादव जी को बिहार की जनता ने, उनकी पार्टी को रिजेक्ट किया है और पूरे इंडिया ब्लॉक को रिजेक्ट किया है। तेजस्वी यादव जी इस बात को जानते हैं कि राष्ट्रीय जनता दल और उनके जितने अलायंस पार्टनर हैं, उन्होंने बिहार में एक जंगलराज कायम किया, लूट-खसोट की सरकार बनाई। और जब हमारे साथ सरकार में रहे तब भी उन्होंने उसी पैटर्न पर सरकार चलाने की कोशिश की जिस तरह 2005 से पहले सरकारें चला करती थीं। आज जनता अगर सम्राट चौधरी जी के साथ है, एनडीए के साथ है और एनडीए के सभी सर्वमान्य नेताओं ने सम्राट चौधरी के हाथ को मजबूत किया है और एनडीए के सभी विधायक उनके साथ मजबूती से खड़े हैं, जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है। अगर उनके बारे में ऐसे शब्दों का प्रयोग करेंगे जो कहीं से पार्लियामेंट्री  शब्द नहीं कहा जा सकता, तो जनता उसका जवाब देगी उनको। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं, बिहार के  और बिहार की जनता ने उनको इज्जत दी है। अगर उस इज्जत को बट्टा लगाने की कोशिश करेंगे माननीय तेजस्वी यादव जी, तो जनता उनको नहीं छोड़ेगी और जनता ने पहले भी उनको सबक सिखाया है और आगे भी सबक सिखाएगी खालिद अनवर JDU MLC कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा सार्वजनिक जीवन में जीने वाले व्यक्ति को, सत्ता में रहने वाले व्यक्ति को, राजनेताओं को और नेताओं को शब्द के चयन में ध्यान रखना चाहिए। भले ही सरकार के फैसले अनैतिक क्यों न हों, लेकिन उनको मर्यादा में रह के ही उनकी आलोचना करना चाहिए। हम इस बात की आलोचना करते हैं कि आज नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जी को देखे हैं, जेडीयू कार्यालय में एक दर्जन... सुरक्षाकर्मी से घिरे थे। आज दूसरी तरफ वर्तमान सरकार, राबड़ी देवी जी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और लालू यादव जी को... सुरक्षा हटा दिया गया है। तो ऐसी स्थिति में तो मानेंगे कि सरकार राग-द्वेषपूर्ण नीति अपनाती है, स्तरहीनता अपना दिखाती है। नवल किशोर यादव ने कहा असल में सम्राट चौधरी जी से इन लोगों को, पूरे परिवार को कलेजा फट रहा है। इन लोगों को पच नहीं रहे हैं सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी का जो प्रभुता बढ़ा है, जो सम्राट चौधरी का प्रभाव बढ़ा है बिहार पर, उससे पच नहीं रहा है। और इन लोगों को तो अपने पहले घर में भाई-बहन, माई-बाप ई सब में फरिया लेना चाहिए, तब न चीफ मिनिस्टर... अब उनके लिए बड़ी भारी बात है। पहले भाई-बहन सलट लें। और अभी थोड़ा कम पता चला है, और भी पता चल जाएगा कि सम्राट चौधरी क्या हैं。
0
0
Report

PoK में नागरिक हत्याओं पर MLA Gurez की पाकिस्तान को कड़ी नसीहत

MLA Gurez Condemns Civilian Killings in PoK, Says Pakistan Compromised Gilgit Through CPEC "Gilgit historically part of Gurez, DPR for long-awaited Gurez Tunnel to be announced soon, calls people across LoC "brothers separated by a line" Anchor:-Gurez MLA Nazir Ahmad Gurezi on Tuesday condemned the recent civilian killings in Pakistan-occupied Kashmir (PoK), saying the incident reflects the hardships faced by people living across the Line of Control (LoC). Speaking with the media MLA Nazir Ahmad Khan accused Pakistan of undermining the interests of the region by allowing the China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) to pass through Gilgit-Baltistan. He said the people on both sides of the LoC share deep historical, cultural and familial ties and are "brothers separated by a line." He expressed concern over the loss of civilian lives and called for greater attention to the welfare and aspirations of the people living in the region. The National Conference leader said Gilgit-Baltistan, through which key CPEC projects pass, is part of the erstwhile princely state of Jammu and Kashmir and alleged that Pakistan had effectively handed over strategic control of the region to China through the corridor project. Highlighting the strategic importance of north Kashmir, Gurezi said Gurez occupies a critical position from the defence and security perspective and remains one of India's most important border regions. Welcoming the recent announcement regarding the proposed Bandipora-Gurez National Highway, he thanked Union Minister Nitin Gadkari for prioritising infrastructure development in the remote frontier district. He said the project would improve connectivity, strengthen the local economy and create new opportunities for tourism and trade in both Bandipora and Gurez. Gurezi also expressed confidence that the Detailed Project Report (DPR) for the long-awaited Gurez tunnel project would be floated soon. He said the tunnel would provide all-weather connectivity to the valley and hoped the project would be completed by 2029, transforming the region's economic and strategic landscape. Byte By MLA Gurez Nazir Ahmad Khan
0
0
Report

नागौर में RDSS टावर घोटाला: 100 टावर बिना फाउंडेशन गिरे

Jaipur, Rajasthan:नागौर में बिजली टावर घोटाला! 9 लाख बचाने के चक्कर में 100 टावर गिरे, फाउंडेशन ही नहीं भरा बिना फाउंडेशन खड़े कर दिए 100 टावर! तेज आंधी में ढह गए, RDSS योजना में 45 लाख का बड़ा खेल ठेकेदार ने 8000 रुपये बचाए, टावर गिर गए! नागौर में नियम तोड़कर सीधे पोल गाड़ दिए नागौर डिस्कॉम लाइन में फाउंडेशन की चोरी, आंधी ने खोल दी पोल पट्टी कंक्रीट के नाम पर धोखा! 4x4 फीट, 6 फीट गहरा फाउंडेशन होना था, मौके पर मिला ही नहीं 46 फीट टावर सीधा जमीन में! नागौर में RDSS स्कीम की लापरवाही, अधिकारी-ठेकेदार की मिलीभगत 17500 का टावर 8000 बचाकर लगाया! खरनाल-भाकरोद-सिणोद लाइन में 186 टावर में से कई धराशायी मटेरियल विभाग का, फाउंडेशन ठेकेदार का नहीं! नागौर में RDSS लाइन का फर्जी काम, आंधी ने खोली पोल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top