icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804452
Prabhanjan Kumar SinghPrabhanjan Kumar SinghFollow24 Oct 2024, 01:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AIIMS जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टर की मौत: हड़ताल और न्याय की मांग तेज

DVDeves VyasJust now
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. जोधपुर के AIIMS अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध आत्महत्या के बाद अब मामला तूल पकड़ रहा है। एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राज नरेश यादव की मौत के बाद साथी रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने मुंह पर पट्टी बांधकर विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने AIIMS डायरेक्टर डॉ. गोवर्धन पुरी के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया। यहां डॉक्टरों ने “WE WANT JUSTICE” के नारे लगाए और मामले में कार्रवाई की मांग की। मृतक डॉक्टर का पोस्टमार्टम AIIMS की मोर्चरी में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। रेजिडेंस डॉक्टर की कमेटी के साथ बातचीत हुई, जिस पर कोई समाधान नहीं हुआ। रेजिडेंस अभी भी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। रेजिडेंस डॉक्टर का कहना है कि हड़ताल जारी रहेगी।
0
0
Report

पाखंड के खिलाफ आर्य समाज का बड़ा अभियान, मासूम शर्मा बोले सच की आवाज बनें

Karnal, Haryana:पाखंडी बाबाओं के खिलाफ आर्य समाज का बड़ा अभियान, हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने भी खोला मोर्चा कहा "पाखंडियों का प्रचार नहीं, सच की आवाज बनें मीडिया कर्मी भी,सरकार और वोट बैंक पर भी उठाए सवाल करनाल में आर्य समाज के सम्मेलन में पहुंचे मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा आर्य सभा केंद्र में किया गया सम्मानित मंच से पाखंड के खिलाफ सुनाई दो टूक बोले—मिलकर भारत से पाखंड को खत्म करने की जरूरत.. युवाओं से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील “पाखंड के नाम पर भोले-भाले लोगों को बनाया जा रहा निशाना” करनाल पहुंचे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने पाखंड और तथाकथित बाबाओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आर्य समाज पाखंड के खिलाफ लगातार समाज को जागरूक करता आया है और अब पाखंड के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाने की जरूरत है। मासूम शर्मा ने आरोप लगाया कि नए-नए डेरे और धार्मिक ठिकाने बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और कुछ लोग खुद को भगवान के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोले-भाले लोगों को ऐसे पाखंड से बचाने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। “नौजवान आगे आएं, पाखंड के खिलाफ खड़ी हो एकजुट आवाज” मासूम शर्मा ने युवाओं से खास तौर पर इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के नौजवान अगर एकजुट होकर आवाज उठाएं तो समाज में फैले अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की भूमिका हमेशा समाज को जगाने और लोगों को सत्य के प्रति जागरूक करने की रही है। ऐसे में आज भी युवाओं को इसी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। “अगर पूजना है तो देश के असली योद्धाओं को पूजो” आर्य समाज के सम्मेलन में मासूम शर्मा ने अपने नए गाने ‘जाट योद्धा’ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गाना लॉन्च किया जा चुका है और अगले दो-तीन दिनों में इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया जाएगा। मासूम शर्मा के मुताबिक, यह गाना भी पाखंड के खिलाफ संदेश देता है। गाने में देश और समाज के लिए संघर्ष करने वाले योद्धाओं का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपना आदर्श बनाना है तो उन योद्धाओं को बनाना चाहिए, जिन्होंने समाज और देश के लिए अपना योगदान दिया। “पाखंडियों का प्रचार नहीं, सच की आवाज बनें मीडिया कर्मी” मासूम शर्मा ने मीडिया कर्मियों से भी अपील की कि पाखंड फैलाने वाले लोगों की अनावश्यक प्रसिद्धि से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए खबरों और प्रचार के माध्यम से समाज में सत्य और जागरूकता को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा—भीड़ किसी के साथ हो सकती है, लेकिन हर भीड़ सच्चाई का आईना नहीं होती। सच क्या है, इसका पता समाज को होता है और जरूरत है कि सभी मिलकर सच का साथ दें। सरकार और वोट बैंक पर भी उठाए सवाल दर्जों में—पाखंडी बाबाओं पर कार्रवाई के सवाल पर मासूम शर्मा ने कहा कि कई बाबाओं के साथ सरकारों का वोट बैंक भी जुड़ा होता है। उनके अनुसार इसी वजह से ऐसे लोगों पर कार्रवाई को लेकर कई बार नरमी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर समाज जागरूक होगा तो पाखंड के खिलाफ आवाज और मजबूत होगी। धान खरीद पर सवाल... बोले—मुझे जानकारी नहीं वहीं जब पत्रकारों ने शाहाबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और धान खरीद के मुद्दे को लेकर सवाल किया तो मासूम शर्मा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और उन्होंने इस सवाल पर आगे टिप्पणी नहीं की। राजनीति में आने के सवाल पर मासूम शर्मा का साफ जवाब हरियाणवी सिंगर अमित रोहतकिया के राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच जब मासूम शर्मा से पूछा गया कि क्या वह भी राजनीति में कदम रखेंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि उनका राजनीति की तरफ कोई रुझान नहीं है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से उनका काम अच्छा चल रहा है और समाज की सेवा राजनीति में आकर भी की जा सकती है और राजनीति से बाहर रहकर भी। मासूम शर्मा ने कहा कि राजनीति में आने के बाद कई बार व्यक्ति अपने विचारों को समाज के सामने उस तरह नहीं रख पाता, जिस तरह वह रखना चाहता है। इसलिए फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। आर्य सभा केंद्र में हुआ सम्मान करनाल पहुंचे मासूम शर्मा के साथ उनकी टीम भी मौजूद रही। आर्य सभा केंद्र में उनका सम्मान किया गया। इस दौरान पाखंड के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने पर जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

शाहदरा डीएम कार्यालय में विधायक और वकीलों के बीच हाथापाई, भारी हंगामा

New Delhi, Delhi:डीएम ऑफिस में विधायक और वकीलों के बीच हाथापाई का आरोप, लात-घूंसे चलने से मचा हंगामा नई दिल्ली। नंद नगरी स्थित शाहदरा डीएम कार्यालय में बुधवार शाम कामकाज को लेकर शाहदरा से भाजपा विधायक संजय गोयल और कुछ वकीलों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। गाली गलौच शुरू हुई आरोप है कि इस दौरान लात-घूंसे भी चले। घटना के बाद डीएम कार्यालय परिसर में काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना के समय मौके पर नंद नगरी थाना पुलिस के साथ उत्तर-पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा समेत भारी पुलिस बल मौजूद था। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद विधायक को डीएम कार्यालय परिसर से बाहर निकाला गया। वकीलों ने आरोप लगाया कि डीएम कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को अपने काम के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वकीलों का दावा है कि विधायक अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कार्यालय के कामकाज में दखल दे रहे हैं और अपने काम आसानी से करवा लेते हैं, जबकि आम जनता को परेशान होना पड़ता है। वकीलों ने बिना कमीशन के काम नहीं होने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। इन्हीं आरोपों को लेकर बुधवार शाम डीएम कार्यालय में विरोध और कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हुआ। हालांकि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और हाथापाई में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर अभी दोनों पक्षों का पूरा पक्ष सामने नहीं आया है। मामले को लेकर जी मीडिया ने शाहदरा विधायक संजय गोयल से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। वकीलों द्वारा लगाए गए आरोपों पर विधायक का पक्ष फिलहाल सामने आना बाकी है। वहीं, पुलिस से भी मामले को लेकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया से कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है या कोई कानूनी कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

अटरू की नयी चेयरपर्सन निशा नेनिवाल ने पदभार लेते ही भ्रष्टाचार मुक्त वादा किया

Baran, Rajasthan:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निशा नेनिवाल ने संभाला नगरपालिका चेयरमैन का पदभार बारां के अटरू में नगरपालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन निशा नेनिवाल ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल ध्वनि के बीच पदभार ग्रहण किया। पदभार से पूर्व नगरपालिका परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भरतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के सानिध्य में पूजा हुई। पंडित महेंद्र औदीच्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इससे पूर्व परिसर में गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव कर स्थान को पवित्र किया गया, इसके बाद महाआरती हुई। पूजा में चेयरमैन निशा नेनिवाल, वाइस चेयरमैन मनोज सुमन, नेता प्रतिपक्ष कृष्ण मुरारी दिलावर और नगर अध्यक्ष दिनेश नेनिवाल सहित पार्षद शामिल रहे। पदभार समारोह में वाइस चेयरमैन मनोज सुमन ने नगरपालिका को दलालों से मुक्त रखने की बात कही। चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश नेनिवाल ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा और किसी भी तरह की लूट-खसोट बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि अटरू के 20 हजार मतदाताओं ने जिस विश्वास से चुना है, उस पर खरा उतरना है। उन्होंने अटरू में स्टेडियम, बुद्धसागर तालाब, गायत्री नगर स्कूल मैदान और पार्वती बांध पर पिकनिक स्पॉट विकसित करने का सपना बताया। सभी ने ‘ग्रीन अटरू-क्लीन अटरू’ बनाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

आरएसपुरा जुवेनाइल होम फरार आरोपी गिरफ्तार, करणजीत सिंह दिल्ली से पकड़ा गया

Jammu, आरएसपुरा Juvenile Observation Home Escape Case में बड़ा ब्रेकथ्रू जम्मू-कश्मीर पुलिस को आरएसपुरा Juvenile Observation Home से फरार हुए आरोपियों के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू पुलिस की Special Operations Group यानी SOG ने मुख्य स्थानीय आरोपी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करणजीत सिंह पर करीब 13 FIR दर्ज हैं और वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। दरअसल, 16 फरवरी 2026 को आरएसपुरा स्थित Juvenile Observation Home से तीन कैदी फरार हो गए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय आरोपी करणजीत सिंह शामिल था। आरोप है कि फरारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और फायरिंग की घटना भी हुई। इस मामले में आरएसपुरा पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 39/2026 दर्ज की गई थी। बाद में फरार हुए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि करणजीत सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT यानी Special Investigation Team का गठन भी किया था। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय करणजीत नाबालिग था, लेकिन अब उसकी उम्र 19 साल हो चुकी है और वह बालिग है। करणजीत सिंह को गातारू मर्डर केस समेत हत्या के प्रयास, मारपीट, दंगा, आपराधिक धमकी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में आरोपी बताया गया है। SOG ने इसी ऑपरेशन के दौरान उसके दो कथित सहयोगियों को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इनमें अर्निया निवासी नरेश कुमार उर्फ मेजर और बिश्नाह के माखनपुर निवासी राहुल कुमार उर्फ सुंडी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नरेश पर हिंसक मारपीट, दंगा और अवैध हथियार रखने से जुड़े मामले हैं, जबकि राहुल पर जेल परिसर में कथित तौर पर नशीले पदार्थ पहुंचाने से जुड़े मामले में NDPS Act और Prisons Act के तहत कार्रवाई हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। SOG और जम्मू पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं。
0
0
Report

पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल, पंजाब में LeT की गतिविधियाँ उजागर

Jammu, पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल, पंजाब में LeT की कथित खुलेआम गतिविधियों का वीडियो सामने आया पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा अभियानों, चेकपोस्ट और सख्त कार्रवाई का सामना करने वाले आम लोगों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, पंजाब में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा यानी LeT के सदस्यों के कथित तौर पर खुलेआम गतिविधियां करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में संगठन से जुड़े लोग सामूहिक नमाज के दौरान ऑटोमैटिक हथियारों के साथ दिखाई दिए। लश्कर-ए-तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन के तौर पर सूचीबद्ध किया हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठाया जा रहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मानदंड अलग-अलग इलाकों और समूहों के लिए अलग क्यों दिखाई देते हैं। आलोचकों का आरोप है कि जहां पश्तून और बलूच आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा अभियानों और चेकपोस्ट का दबाव है, वहीं पंजाब में कुछ प्रतिबंधित आतंकी नेटवर्क को अपेक्षाकृत अधिक जगह मिलने के आरोप लगते रहे हैं।
0
0
Report

BJP NC भिड़ंत: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी को लेकर विवाद

Chaka, महाराजा हरि सिंह और शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला को लेकर छुट्टी पर विवाद छिड़ने के बाद BJP और NC आमने-सामने हैं। विधानसभा में NC का सामना करते हुए और NC के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, BJP की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह और शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार, BJP ने आज महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन मनाया और राज्य में उनकी भूमिका, योगदान और कद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने ही जम्मू-कश्मीर को औपचारिक रूप से भारत संघ में मिलाने में बहुत बड़ी और ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर चाकूबाजी, टोलकर्मी ने गंवाई जान

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर गलत लाइन में प्रवेश रोकने पर तीन बाइक सवारों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू से टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। चाकू लगने से एक टोलकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार गोगामेड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर राधेश्याम मीणा ने बताया कि बुधवार अल सुबह तीन बजे गोगामेड़ी की तरफ से तीन मोटरसाइकिल सवार आए और गलत लाइन में प्रवेश कराने लगे। टोलकर्मी ने उन्हें रोककर समझाने का प्रयास किया तो विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर टोलकर्मी कारूलाल नागर के पेट में वार कर दिया। वहीं धर्मवीर के पीठ पर भी चाकू से वार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों में से एक के पास तलवार भी थी, जिसे उसने लहराया। हमले के बाद तीनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल कारूलाल नागर निवासी बोरखेड़ी, झालावाड़ को पहले गोगामेड़ी ले जाया गया, जहां से एम्बुलेंस द्वारा भादरा रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोगामेड़ी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की है। मिली जानकारी अनुसार हमलावरों के मोटरसाइकॉल पर सोनीपत पुलिस का लोगो लगा था। हरियाणा के नम्बर की मोटरसाइकिल को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक कारूलाल नागर का शव राजकीय उच्च राज्य के सामने भादरा में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है परिजनों के पहुंचने पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

नागौर: एसीबी ने कोतवाली के ASI चैनाराम 10 हजार रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Nagaur, Rajasthan:नागौर एसीबी की टीम ने नागौर की कोतवाली थाने के एएसआई को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया । नागौर की एसीबी एडिशन एसपी कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में कारवाई करते हुए एएसआई चैनाराम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सोलंकी ने बताया कि आरोपी परिवादी से उनके परिजन की पुलिस कस्टडी में रिमांड नहीं लेने की बात पर 40 हजार रुपए की डिमांड की थी । इसके बाद 15 हजार रूपए में बात फाइनल हुई । वहीं आज नागौर एसीबी की टीम ने आरोपी परिवादी द्वारा 10 हजार रुपए चाय की दुकान पर रखवाये । जिसको लेकर नागौर एसीबी की टीम ने आरोपी कोतवाली थाने के एएसआई चैनाराम को गिरफ्तार किया है । वहीं फिल्हाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
0
0
Report

भभुआ के दुर्गा मंदिर से लाखों के आभूषण चोरी, क्षेत्र में आक्रोश

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ के वार्ड 24 में मंदिर का ताला तोड़कर 10 से 15 लाख मूल्य के जेवर ले उड़े बेखौफ चोर। इसके बाद शातिर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए माता दुर्गा के सोने के हार, नथिया, कान का मंटिका, बाली और मुकुट समेत करीब 5 कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी गए आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 10 से 15 लाख रुपये आंका जा रहा है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री बढ़ गई है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं। स्थानीय निवासियों और पार्षद ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अन्यथा क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top