804452
पीपरा थाना क्षेत्र में दो दुकानों में चोरी, मामला दर्ज
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के पीपरा थाना क्षेत्र में पुरैनिया बाजार में एक साथ दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले काटकर नगद, मोबाइल, प्रिंटर और अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदार विश्वजीत कुमार और शशिकांत कुमार ने पीपरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुकानों के ताले तेज रेती से काटे गए थे और गल्ले में रखा नगद, 5 मोबाइल, रिपेयरिंग के मोबाइल, प्रिंटर सहित अन्य सामान गायब थे। पीपरा थाना के SHO ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NH-74 पर चलते ट्रक में लगी आग, देखते ही धुआँ और भीड़ उमड़ी
Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर के पास नेशनल हाईवे 74 पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जिस वक्त अचानक एक चलते ट्रक में आग लग गयी। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने जलते ट्रक का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर में ये हैरान कर देने वाली तस्वीरें नेशनल हाईवे-74 की हैं। काशीपुर के परमानंदपुर के पास हाईवे पर दौड़ रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पलभर में पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। हाईवे पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक के धू-धू जलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले ट्रक को सड़क से हटवाकर NH-74 पर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
विद्यासागर सोनकर ने शिक्षक MLC चुनाव में मतदान किया; विपक्ष के आरोपों पर टिप्पणी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताया और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में उनकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए सोनकर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी अराजकता की स्थिति नहीं है और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वेतनमान व्यवस्था और मानदेय में वृद्धि की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश के रूप में देखा जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बदलाव आया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी राज्यसभा सांसद ने अपना विश्वास जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। *जनपद जौनपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का 12 बजे का मतदान प्रतिशत स्नातक - 14 प्रतिशत शिक्षण - 35.86 प्रतिशत बाईट विद्यासागर सोनकर राजसभा सांसद0
0
Report
भरूच से गुम हुआ 10 साल का बच्चा कुछ घंटों में खोजकर परिजनों के हवाले
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચના મકતમપુરમાંથી ગુમ થયેલા 10 વર્ષના બાળકને ગણતરીના કલાકોમાં શોધી કઢાયું ભરૂચ શહેર બી-ડિવિઝન પોલીસે બાળકને અંકલેશ્વર GIDCમાંથી હેમખેમ શોધી કાઢ્યું યોગી એસ્ટેટ રોડ પર ગણેશ પાર્ક સોસાયટી નજીકથી બાળક મળી આવ્યું CCTV ફૂટેજ અને ટેકનિકલ તપાસના આધારે પોલીસે હાથ ધરી શોધખોળ સંબંધીઓના ઘરે જવા નીકળેલું બાળક રસ્તો ભૂલી જતાં ભટકી ગયું હતું રાત બગીચાના બાંકડા પર વિતાવ્યા બાદ સાઇકલ લઈને નીકળતાં પોલીસના હાથે આવ્યું બાળકને સુરક્ષિત રીતે પરિવારને સોંપતાં પરિવારજનોમાં ખુશીનો માહોલ. બાઈટ - સી. কে. પટેલ - DYSP ભરૂચ0
0
Report
Advertisement
AMU छात्रसंघ चुनाव: 5 नवंबर को मतदान तय, ऑनलाइन वोटिंग पर विचार
Noida, Uttar Pradesh:AMU छात्रसंघ चुनाव की राह आसान! 5 नवंबर को मतदान की तैयारी तेज, चीफ इलेक्शन ऑफिसर बोले—तारीख पर कोई आपत्ति नहीं, छात्र नेता सोनपाल सिंह ने भी चुनाव कराने का किया समर्थन! अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सालों बाद होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो. जावेद तालिब ने स्पष्ट किया कि तारीख को लेकर अब तक कोई रिप्रेजेंटेशन नहीं मिली है। 5 नवंबर को मतदान और शाम 7 बजे से मतगणना प्रस्तावित है। छात्र नेता सोनपाल सिंह ने भी कहा कि चुनाव होना चाहिए, जबकि दिवाली पर घर जाने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन वोटिंग का विकल्प उपयोगी हो सकता है! करीब 4 हजार हिंदू विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर पहले उठी आशंकाओं के बीच अब चुनाव कराने के समर्थन में भी आवाज सामने आई है। फिलहाल मतदान की तारीख में बदलाव का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। अब निगाहें 5 नवंबर को होने वाले चुनाव और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी पर हैं!0
0
Report
जयराम का वाला में रहस्यमयी आग: दो दिन से लगातार आग, लाखों का नुकसान
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर जयराम का वाली में रहस्यमयी आग से मचा हड़कंप, जमनलाल सैनी के घर में दो दिन से लगातार आग लगने की घटनाएं, हजारों रुपए का नुकसान, कपड़े, बेड, बेडशीट और गद्दे जलकर राख, दशहरे पर आए नवजात की बहू के कपड़े भी जले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच, आग लगने के कारणों का नहीं चल रहा पता, परिवार का दावा, चार साल पहले भी घर में ऐसी ही रहस्यमयी आग की घटना0
0
Report
Congress targets BJP's padyatra, demands apology and justice strongly
New Tehri, Uttarakhand:बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को प्रदेश में क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश राणा ने कहा कि बीजेपी सरकार अभी तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिला पाई है जिसके लिए बीजेपी को प्रदेश में क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए और साथ ही बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी बीजेपी सरकार की नाकामियां जनता के सामने उजागर हुई है जिसका बीजेपी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भी जो जनता से वायदे किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं हुए और अब फिर से चुनाव आ गए है और बीजेपी नए वायदे करने की तैयारी में है।0
0
Report
Advertisement
सन्तकबीरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण, 45% मतदान तक पहुंचा
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। जिले में साढ़े बारह बजे तक 45 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। जिले में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने की अपील की। जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।0
0
Report
डॉ संजीव सिंह बोले: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में फर्जी वोटिंग के बड़े आरोप
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतदान के बीच राजद के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि धनरुआ और मिलर स्कूल समेत कई जगहों पर फर्जी वोटिंग के मामले सामने आए हैं। डॉ. संजीव सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव पर भी फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिकायत की गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, रात में अपने घर पर पुलिस पहुंचने के मामले पर डॉ. संजीव सिंह ने इसे सरकार की हताशा बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में हार की आशंका के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। डॉ. संजीव सिंह ने दावा किया कि फर्जी वोटिंग की जानकारी तेजस्वी यादव को भी दी गई है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि कुछ जगहों पर गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद वास्तविक मतदाताओं का समर्थन उनके पक्ष में है और उनकी जीत होगी।0
0
Report
रत्नागिरी के समुंदर से NCC कैडेट्स का 250 किमी साहसिक नौकायन अभियान शुरू
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरीच्या समुद्रात युवाशौर्याचा जागर एनसीसी कॅडेट्सच्या २५० किमी साहसी नौकानयन मोहिमेस शानदार प्रारंभ युवाशक्ती, सागरी वारसा आणि लष्करी शिस्तीचे भव्य दर्शन घडवणारी राष्ट्रीय स्तरावरील अत्यंत महत्त्वाची 'मेन्यू २७' खुल्या समुद्रातील नौकानयन मोहीम कोकणातील रत्नागिरीमधून थाटात सुरू झाली आहे..२ महाराष्ट्र नवल युनिट एनसीसी, रत्नागिरी यांच्यावरीत ही प्रेरणादायी मोहीम राबवली जात आहे.कोल्हापूर एनसीसी ग्रुपचे ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आर. के. पैठणकर यांच्या हस्ते आणि २ महाराष्ट्र नवल युनिटचे कमांडिंग ऑफिसर कमांडर रामंजुल दीक्षित यांच्या प्रमुख उपस्थितीत या मोहिमेला हिरवा झेंडा दाखवण्यात आला. याप्रसंगी भारतीय नौदल, कोस्ट गार्ड, जिल्हा प्रशासन, पोर्ट ऑफिस आणि कस्टम्स विभागाचे वरिष्ठ अधिकारी विशेष उपस्थित होते. संपूर्ण महाराष्ट्रातून निवडलेल्या ६० ध्येयवेड्या एनसीसी नौदल कॅडेट्सचा - ज्यामध्ये ३५ मुली आणि २५ मुले या मोहिमेत सहभाग आहे. कॅडेट्स २७ फूट लांबीच्या पारंपरिक 'डीके व्हेलर' नौकांमधून रत्नागिरी ते पलशेत आणि परतीचा असा तब्बल २५० किलोमीटरचा प्रवास पूर्ण करतील. या प्रवासात तिवरी, जयगड, बोरिया आणि पलशेत येथे या नौकांचे मुक्काम असतील.0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार के परशुराम मंदिर दौरे से पटना स्नातक में जेडीयू का उत्साह बढ़ा
Barh, Bihar:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आज अपने समर्थकों के साथ मोकामा के परशुराम स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर की एक परिक्रमा पूरी की। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव जीतना हजार प्रतिशत तय है। अनंत सिंह पर कहा कि उनके लिए राजनीति एक सुरक्षा कवच की तरह है। वे अपने आप को स्टार प्रचारक मानते हैं। वोट की पात्रता तो है नहीं, बूथ सेंटर के आसपास भी कहीं नहीं दिखे। अनंत सिंह पर पार्टी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने कहा कि अभी हम भगवान परशुराम की धरती पर हैं। यहां न कोई बचा है आज तक और न ही कोई बचेगा। समय का इंतजार कीजिए。0
0
Report
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को बंद; पालकी ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा कहते हैं, \"केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद, श्री केदारनाथ बाबा की पालकी ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी... पिछले कुछ वर्षों में, शीतकालीन तीर्थयात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है, और हमें इस साल भी ऐसी ही प्रतिक्रिया की उम्मीद है। बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि शीतकालीन तीर्थयात्रा के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो... सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।"0
0
Report
धौलपुर में 200 किलो दूषित मावा जब्त, एक युवक हिरासत में
Dholpur, Rajasthan:चंबल चौकी पर 200 किलो दूषित मावा जब्त, एक युवक हिरासत में धौलपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावटी मावे के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। चंबल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान विभाग की टीम ने मावे से भरी एक गाड़ी को पकड़ा। जांच में गाड़ी से करीब 200 किलो से अधिक दूषित मावा बरामद हुआ। टीम ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मावा मध्यप्रदेश से धौलपुर लाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम परमार ने मौके पर ही गड्ढा खोदकर सारा मावा नष्ट कराया है। विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है。 नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध गाड़ी: खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम परमार के नेतृत्व में टीम मंगलवार को चंबल चौकी पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश की ओर से आ रही मावे से भरी एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में बड़ी मात्रा में दूषित मावा मिला। टीम ने तुरंत गाड़ी को जब्त कर लिया और चालक से पूछताछ शुरू की। जांच में हानिकारक पाया गया मावा: मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में मावा मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक पाया गया। अधिकारियों के अनुसार मावा खाने योग्य नहीं था और इससे गंभीर बीमारियां हो सकती थीं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम परमार ने सारा मावा मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही मावे के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। मध्यप्रदेश से हो रही थी सप्लाई: हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ में पता चला कि मावा मध्यप्रदेश से धौलपुर की ओर लाया जा रहा था। दीपावली nजदीक होने के कारण मिठाइयों की मांग बढ़ गई है और मिलावटी मावे की सप्लाई बढ़ने की आशंका है। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है कि मावा कहां से लाया गया और कहां खपाया जाना था。 त्योहारी सीजन में तेज होगी कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले की सभी नाकों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मिलावटी खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी बाइट 1 पदम् परमार फूड इंस्पेक्टर0
0
Report
Advertisement
सिद्धू मूसेवाला के परिवार को Z प्लस सुरक्षा, गृहन मंत्री को चिट्ठी
Chandigarh, Chandigarh:सिद्धू मूसेवाला के परिवार को Z प्लस सुरक्षा, गृहन Minister को चिट्ठी भेजे जाने का दावा एडवोकेट वासु रंजन बोले: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई को किया जा सकता है टारगेट सिद्धू मूसेवाला का परिवार पंजाब का धरोहर, इसे सुरक्षित रखना केंद्र सरकार की जिम्मेवारी0
0
Report
आगरा के फतेहाबाद में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर आगरा के फतेहाबाद ब्लॉक में वोटिंग का मामला वोटिंग के दौरान विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बूथ कैप्चरिंग का लगाया गंभीर आरोप पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वायरल वीडियो में मत पेटिका के पास दिखाई दे रहे बहुत सारे लोग टेबल पर बड़ी संख्या में दिख रहे मतपत्र एक शख्स मत पेटिका में मतपत्र डालता आ रहा नजर वीडियो बनाने वाला खुले तौर पर वोट डंपिंग का लगा रहा आरोप मामले में डीएम आगरा से हुई बात, डीएम बोले मामले की जानकारी मिली,SDM को भेजा है मौके पर जी मीडिया वायरल वीडियो की नहीं करता पुष्टि लेकिन वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू0
0
Report
सहारनपुर में मतदान केंद्रों पर उत्साह, ऋषभ भाटी ने निष्पक्ष मतदान का भरोसा जताया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर समाजवादी पार्टी के नेता परविंदर भाटी के बेटे ऋषभ भाटी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाताओं के उत्साह और मतदान व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पत्रकार समय पर पहुंचकर निष्पक्ष तरीके से सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं और मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऋषभ भाटी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मतदाता परविंदर भाटी को अपना प्यार और समर्थन देंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बैलेट पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परविंदर भाटी के नाम और चुनाव चिह्न को ध्यान में रखकर मतदान करें, ताकि वे पिछड़े और दबे-कुचले लोगों की आवाज मजबूती से उठा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परविंदर भाटी पहले भी जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी लोगों की समस्याओं को उठाते रहेंगे। ऋषभ भाटी ने कहा कि जनता का साथ और सहयोग मिलने पर जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं के सवाल पर ऋषभ भाटी ने कहा कि अब तक उन्हें व्यवस्था अच्छी मिली है। शासन-प्रशासन भी सक्रिय दिखाई दे रहा है और उनकी विभिन्न मतदाताओं से बातचीत भी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार मतदान केंद्रों की स्थिति पर नजर रख रही है और लोगों से फीडबैक ले रही है। ऋषभ भाटी ने कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही, अनियमितता या मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि संविधान और चुनावी नियमों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत की जानकारी मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें मतदान के दौरान कोई समस्या आती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऋषभ भाटी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने और मतदाताओं की आवाज उठाने की है। बाईट:-समाजवादी पार्टी के नेता परविंदर भाटी के बेटे ऋषभ भाटी0
0
Report
Advertisement
