पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से बढ़कर 51.83 मीटर पहुंचा
Patna, Bihar:मसौढ़ी,पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। गुरुवार शाम को जलस्तर खतरे के निशान 50.60 मीटर से बढ़कर 51.83 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि, वर्तमान में पुनपुन नदी से सटे तटबंधों को कोई खतरा नहीं है। यदि जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा, तो तटबंध के ऊपर से पानी रिसाव कर निचले इलाकों के खेतों में प्रवेश कर सकता है। पुनपुन नदी घाट पर पितृपक्ष मेला आयोजित किया गया है, जहां जिला प्रशासन ने चेतावनी संदेशों के साथ नदी में बैरिकेटिंग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
