मसौढ़ी में मद्य निषेध विभाग ने 108 केन बियर के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास 108 केन बियर बरामद हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नीमा के समीप अभियान चलाया और सभी को बड़े बैग के साथ पकड़ा। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
