icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SC ने नोटिस प्रक्रिया में खामियों पर सवाल उठाते हुए 2 हफ्ते में जवाब मांगा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में SIR की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर लोगों को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया में खामी दिखती है ऐसा लगता है कि यह नोटिस एक मेकेनिकल सिस्टम से भेजी जा रही हैं। लॉजिकल डिस्क्रपेंसी के आधार पर नोटिस भेजते समय चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि किस कारण से नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि BLOs को यह सुनिश्चित करने के लिए वोटर की हर तरह से मदद करनी चाहिए कि किसी भी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट से न हटे। कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को मतदाताओं को जानकारी देने के लिए अहम सवाल-जवाब भी प्रकाशित करने चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली में 33 लाख लोगों को चुनाव आयोग ने संदिग्ध मतदाता मानते हुए नोटिस जारी किए हैं। घर का पता बदलने या नाम की स्पेलिंग में फर्क को ठीक करने के लिए उपलब्ध फार्म 8 को मंजूर नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों को नए वोटर के तौर पर रजिस्टर करने वाला फॉर्म 6 भरने के लिए कहा जा रहा है, जिसमें यह घोषणा करनी होती है कि आवेदक ने पहले कभी मतदान नहीं किया। यह वोटर को झूठा डिक्लेरेशन देने के लिए मजबूर करना है। हालांकि, चुनाव आयोग के वकील ने इस आरोप को तथ्यहीन और गैर जिम्मेदाराना बताया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेता हिरासत में

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एबीवीपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब वीडियो बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि वीडियो बनाने का विरोध करने पर एक छात्र नेता ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथ आए छात्रों ने हंगामा कर दिया। अचानक हुए बवाल से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कॉलेज के अंदर से भी छात्र बाहर निकल आए। राहगीर भी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए। मामला गोरखपुर के विश्वविद्यालय परिसर का बताया जा रहा है। आरोप है कि एबीवीपी के कार्यक्रम की वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते छात्र नेता के साथ आए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। हंगामे की सूचना मिलते ही कैंट थाने की विश्वविद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही छात्र नेता के साथ आए कई छात्र मौके से निकल गए। पुलिस ने छात्र नेता सतीश प्रजापति को हिरासत में लिया और उसे कैंट थाने ले गई। घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुए कैंट थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हिरासत में लिए गए छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि सतीश प्रजापति के साथ बैंक रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के करीब 8 से 10 छात्र विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने और हंगामा बढ़ने के बाद छात्र विश्वविद्यालय परिसर से आरटीओ मोड़ की तरफ चले गए, जहां ऑटो में बैठकर फरार होने की बात सामने आई है। छात्रों की वेशभूषा के आधार पर उनके इंटर कॉलेज के विद्यार्थी होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एबीवीपी कार्यकर्ता कैंट थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर मौजूद हैं। कैंट इंस्पेक्टर के साथ उनकी वार्ता चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

चूरू नगर परिषद उपसभापति चुनाव: भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश इन्दौरिया जीते

Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा-चूरू लोकेशन चूरू संवाददाता - removed भाजपा के ओमप्रकाश इन्दौरिया 9 मतों से बने नगर परिषद के उपसभापति भाजपा प्रत्याशी को 34, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 25 वोट.. एक वोट हुआ निरस्त राठौड़ ने कहा कांग्रेस हारती है तब कभी लोकतंत्र की हत्या होती है कभी EVM पर आरोप लगते है राठौड़ ने कहा खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे चूरू। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा ने शहर के वार्ड 60 से पार्षद ओमप्रकाश इन्दौरिया और कांग्रेस ने वार्ड 42 के पार्षद लीलाधर चुलेट को उपसभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया जहाँ 9 मतों से इन्दौरिया ने उपसभापति पद पर जीत दर्ज की. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया. उपसभापति पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के 34 तथा कांग्रेस के 26 पार्षदों ने मतदान किया. मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश इन्दौरिया को 34 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर चुलेट को 25 मत प्राप्त हुए. कांग्रेस का एक मत निरस्त हो गया. चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर एवं एसडीएम धीरज झाझड़िया ने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद में उपसभापति का चुनाव विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. राठौड़ ने कहा निकाय चुनाव में मिली जीत मोदी जी और भजनलाल सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर है राठौड़ ने डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निकाय चुनाव में मिली हार के बाद दिए बयान के जवाब में कहा कांग्रेस हार के बाद यही कहती है कभी लोकतंत्र की हत्या बताती है तो कभी EVM पर आरोप लगाते है राठौड़ ने कहा खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे. उन्होंने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को बधाई देते हुए कहा कि परिषद के सभी पार्षदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चूरू शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी. विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू के विकास के लिए नगर परिषद और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. उन्होंने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को बधाई देते हुए कहा कि परिषद की नई टीम शहर की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, नाली एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाए. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और चूरू के विकास में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका ने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम मिलकर चूरू शहर के विकास को नई गति देने के लिए कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना परिषद की प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को बधाई देते हुए कहा कि दोनों मिलकर पार्षदों के सहयोग से शहर के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया ने चुनाव में समर्थन देने वाले सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सभी पार्षदों को साथ लेकर चूरू शहर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा. शहर की समस्याओं का समाधान, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे. बाइयट_ राजेंद्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबइल-9414776072
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में जलझूलनी एकादशी पर रामरेवाडिया की शाही शोभायात्रा धूम, भक्तों की भारी भीड़

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर जलझूलनी एकादशी पर रामरेवाडियो के साथ उत्सव का माहौल रहा। शहर में जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर, राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी, सुरमो का चौक के मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शामिल हुई। रणछोडज़ी मंदिर की रेवाड़ी व घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक से लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक में भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर से निकली रेवाड़ी और नगरपरिषद् के पास नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी शोभायात्रा में शामिल हुई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा गेपसागर की पाल पहुंची। रास्ते में जगह-जगह दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रीराम- जय -जय राम व ठाकुर जी के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा के पाल पर पहुंचने पर विभिन्न समाजजनों ने ठाकुर जी की आरती उतारी। इसके बाद राम-रेवाडिय़ां वापस देवालयों के लिए रवाना हुई。
0
0
Report

बस्सी दनाऊ में पुरानी रंजिश: मारपीट से घायल की मौत, गिरफ्तारी की मांग

Dudu, Rajasthan:बस्सी (जयपुर) तुंगा के दनाऊ में पुरानी रंजिश मारपीट मामला , घायल की मौत 15 सितंबर को ओमप्रकाश बैरवा के साथ हुई थी मारपीट जयपुरिया अस्पताल में उपचार के दौरान आज ओमप्रकाश की मौत पुलिस ने 5 लोगों को किया डिटेन पुछताज जारी आरोपियों ने युवक को बुलाकर धारदार हथियार से किया हमला आरोप है कि जबरन बोलेरो में बैठाकर एक फार्म हाउस ले गए थे पीडित को जहां उसके साथ मारपीट की एक लाख रुपए छीनने के साथ फिरौती कि मांग कि मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया ग्रामीणों ने तुंगा थाना पहुंचकर गिरफ्तार की मांग की तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने पांच लोगों को किया डिटेन पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच seven लोगों के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज बस्सी के तुंगा थाना क्षेत्र के दनाऊ कि है पूरी घटना
0
0
Report

भाजपा उम्मीदवार डॉ. सर्वेश सैनी ने राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद जीता

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार गुप्ता को 4 मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतगणना में डॉ. सर्वेश सैनी को 22 मत मिले, जबकि अनिल कुमार गुप्ता के खाते में 18 मत आए। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने डॉ. सर्वेश सैनी का स्वागत करते हुए जीत का जश्न मनाया। इससे पहले भाजपा की रेखा देवी निर्विरोध/निर्वाचित होकर राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष बन चुकी हैं। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की जीत के साथ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड गठित हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रतलाल बंशीवाल, डीएसपी देशराज कुलदीप सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी ने भी अपनी बात रखी। बाइट: सर्वेश सैनी बाइट रिटर्निंग अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

राजलदेसर नगर पालिका में भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की

Churu, Rajasthan:चुरू विधानसभा रतनगढ़ लोकेशन राजलदेसर राजलदेसर नगर पालिका में भाजपा का दबदबा... अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। पवन बोथरा ने कांग्रेस के जब्बार खोखर को 3 वोटों से हराकर उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया है। राजलदेसर नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार बोथरा ने 3 वोटों से जीत दर्ज की है। पवन बोथरा को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जब्बार खोखर के खाते में 16 वोट आए। रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्यारेलाल चावला ने पवन बोथरा के निर्वाचित होने की घोषणा की। जीत के बाद नगर पालिका परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गुलाल, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू और उपाध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ कस्बे में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर विजयी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष पवन बोथरा ने कहा कि राजलदेसर का विकास और स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नगर पालिका में पारदर्शिता के साथ काम करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात कही। गौरतलब है कि पवन बोथरा ने पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। बाद में उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आने की घोषणा की थी। अब उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर काबिज हो गए हैं।
0
0
Report

रेनवाल में सीताराम बासनीवाल पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थकों में खुशी

Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) किशनगढ़ रेनवाल में सीताराम बासनीवाल फिर बने पालिका उपाध्यक्ष भाजपा के सीताराम बासनीवाल ने कांग्रेस के इसाक भाया तेली को 5 मतों से दी मात उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिले 20 मत, कांग्रेस के खाते में आए 15 वोट जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर, जमकर की आतिशबाजी पालिका सभागार से शुरू हुआ भाजपा का विजय जुलूस, दो हाथी, तीन घोड़ियां और वाहनों की लगी लंबी कतारें विजय जुलूस में भाजपा के सभी निर्वाचित पार्षद हुए शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष जय नारायण प्रजापत की अगुवाई में बना भाजपा का बोर्ड विजय जुलूस भाजपा कार्यालय पहुंचकर होगा सम्पन्न बाइट: सीताराम बासनीवाल उपाध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर और सागवाड़ा में भाजपा के क्रॉस वोटिंग के बाद भी जीत

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन डूंगरपुर ओर सागवाड़ा दोनो निकायों में भाजपा से क्रॉस वोटिंग, फिर भी भाजपा के वाइस चेयरमैन जीते एंकर इंट्रो डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर ओर सागवाड़ा दोनो निकायों में वाइस चेयरमैन पद पर क्रोस वोटिंग हुई। बावजूद भाजपा दोनों निकायों में वाइस चेयरमैन बनाने में कामयाब रही। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा से अनिल पटेल उपसभापति बने। जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गए। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। उपसभापति ओर पार्षदों को फूल माला पहनाई。 बॉडी डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद पर भाजपा से अनिल पटेल ओर कांग्रेस से फरीदा बेगम के बीच मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने वोट डाले ।बीएपी के 3 पार्षद वोट करने नहीं आए। शाम 5 बजे बाद निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना शुरू हुई। जिसमें एक निर्दलीय समेत भाजपा के पास 25 पार्षद होते हुए 24 वोट ही मिले। एक क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के पास 12 पार्षद ही थे। सागवाड़ा में भाजपा से 2 क्रॉस वोट, भाजपा से योगेश जैन जीते वही सागवड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से योगेश जैन ओर कांग्रेस से भावेश खांट के बीच वोटिंग हुई। 35 पार्षदों वाली नगर पालिका में भाजपा के पास 23 वोट थे। लेकिन मतदान में 21 वोट ही मिले। जबकि कांग्रेस को 10 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि इसे लेकर जांच की जाएगी। जिसने भी क्रॉस वोटिंग की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीं। इधर जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है。 बाइट 1 अनिल पटेल नवनिर्वाचित उपसभापति डूंगरपुर बाइट 2 शंकरलाल डेचा विधायक सागवाड़ा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

बगरू नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के शंकर चौधरी निर्वाचित

Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बार्गूर(बगरू) रिपोर्टर - दिलीप चौधरी इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव... बगरू (जयपुर) नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के शंकर चौधरी निर्वाचित हुए, कांग्रेस के Kन्हैया लाल खींची को हराया. भाजपा और कांग्रेस के बीच था मुकाबला. उपाध्यक्ष पद के लिए सभी 35 पार्षदों ने मतदान किया. भाजपा ने शंकर चौधरी को 25 मत, कांग्रेस ने खींची को 10 वोट मिले. नगर पालिका सभागार स्थित निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के निगरानी में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया रही. एआरओ नवनीत पांडे सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी।
0
0
Report

जमीन विवाद में दोस्त की मदद पर शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या

Mainpuri, Uttar Pradesh:शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या के खुले रात, दोस्त की मदद करना भारी. रिपोर्ट अतुल सक्सेना. जिला मैनपुरी. 22/09/2026. एंकर मैनपुरी में दोस्ती निभाना एक सरकारी शिक्षक को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। 56 साल के शिक्षक यशपाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूल से घर लौटते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने यशपाल को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही यशपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। लेकिन इस हत्याकांड के पीछे जो कहानी सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है... यशपाल सिंह खुद किसी जमीन विवाद के पक्षकार नहीं थे... वह अपने दोस्त राजपाल के जमीन संबंधी विवाद की पैरवी कर रहे थे और राजपाल की मदद कर रहे थे।बताया जा रहा है कि इसी जमीन विवाद को लेकर यशपाल को निशाना बनाया गया... और हत्या के आरोप राजपाल के रिश्तेदारों पर लगाए जा रहे हैं। यानि जमीन का विवाद था राजपाल का... लेकिन गोली का निशाना बन गए उनके दोस्त यशपाल। वर्ष 2001 में नौसेना की नौकरी छोड़कर मैनपुरी लौटे यशपाल बाद में सरकारी शिक्षक बने। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की और दोस्त राजपाल के घर पर ही साथ रहने लगे। अब इस हत्याकांड में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है—क्या दोस्त के जमीन विवाद की पैरवी ही यशपाल की हत्या की वजह बनी? पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। कौन थे वो हमलावर? क्या यशपाल की हत्या की साजिश पहले से रچی गई थी? क्या जमीन विवाद को लेकर उन्हें रास्ते से हटाया गया? और इस हत्याकांड में राजपाल के रिश्तेदारों की क्या भूमिका है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top