804452
मसौढ़ी में स्वच्छता सेवा अभियान के समापन पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के पुनपुन नगर पंचायत में स्वच्छता सेवा अभियान के समापन पर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शनी, डीएसपी कन्हैया सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वच्छता सेवा की शपथ भी ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पट्टाधारक बालू माफिया ने होमगार्ड पर पिस्टल तान दी, मुकदमा दर्ज
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में खनन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक पट्टाधारक ने खनन कार्यालय का गेट न खुलने पर होमगार्ड के साथ गाली-गलौज की और उस पर पिस्टल तान दी। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर मंझनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मामला मंझनपुर स्थित खनन अधिकारी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के डिहवा गाँव स्थित घाट के पट्टाधारक जावेद शाम करीब 5 बजे खनन कार्यालय पहुंचा और गेट खोलने के लिए कहा। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड उदयभान मिश्रा ने बताया कि खनन अधिकारी के आदेश हैं कि शाम 5 बजे के बाद गेट नहीं खोला जाएगा और किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। इतना सुनते ही जावेद आगबबूला हो गया और होमगार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने पिस्टल निकालकर होमगार्ड पर तान दी, जिससे मौके पर भय का माहौल बन गया। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सहमे नजर आए। आरोप यह भी है कि शोर सुनकर बाहर आए खनन अधिकारी ने गेट खुलवाकर पट्टाधारक को अंदर बैठाया और रात 8 बजे तक बातचीत चलती रही। पीड़ित होमगार्ड की शिकायत पर मंझनपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकारी दफ्तर के भीतर इस तरह की दबंगई ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी सख्त कार्रवाई करती है。0
0
Report
कानपुर में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी कार्रवाई
Kanpur, Uttar Pradesh:अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अवैध रूप से चले लाइफ स्पेन डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील वही विधि हॉस्पिटल में अवैध तरीके से चल रहा है ओटी को भी किया गया सेल अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी ACMO रस्तोगी लगातार अपनी टीम के साथ लगातार कर रहे करवाई0
0
Report
सीएम धामी के निर्देश: ऊर्जा बचाने के लिए सभी विभाग वाहन कम इस्तेमाल करें
Dehradun, Uttarakhand:CM Pushkar Dhami के निर्देशों पर ऊर्जा की खपत घटाने के लिए सभी विभागों में कदम उठाए जा रहे हैं। महानिदेशक सूचना ने बताया कि कम से कम वाहन उपयोग के उद्देश्य से भी निर्देश दिए गए हैं; आवश्यक होने पर ही वाहनों का प्रयोग किया जाए। सूचना विभाग ने भी शनिवार को नो-व्हीकल डेज के तहत गाड़ियां छोड़कर अधिकारी–कर्मचारी इलेक्ट्रिक वाहन, साइकल या पैदल पहुँच रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
सीएनजी ऑटो से लौटती महिला की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल
Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र के लालूचौक के पास सड़क हादसे में इलाज के बाद घर लौट रही महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। पार्वती देवी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला माधोपुर की रहनेवाली थी। वह बाढ़ से इलाज कराने के बाद अपने परिवार के साथ सीएनजी ऑटो से बख्तियारपुर अपने घर लौट रही थी। तभी अथमलगोला थाना क्षेत्र के लालू चौक के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने सीएनजी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में ऑटो पर सवार तीन महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। इलाज के बाद घर लौट रही पार्वती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से घर में मातम पसरा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है。0
0
Report
गढ़वा के उंटारी फोरलेन पर दो सड़क हादसों में चार की मौत, दो घायल
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिला मे दिखा रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना मे चार की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल, बाइक के उड़े परखच्चे, पुलिस पहुंची मौके पर, शव को लिया कब्जे मे, वही घायलों को भेजा सदर अस्पताल, जाँच जारी। नगर उंटारी फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव के समीप हुई, जबकि दूसरी घटना बभनी गांव स्थित धर्मकांटा के पास हुई。 बताया जा रहा है कि बभनी गांव के समीप एक बाइक पर पांच युवक सवार थे। सभी अपने दोस्त किशुन उरांव को उड़ीसा जाने के लिए ट्रेन पकड़ाने के बाद सगमा प्रखंड के कटहर गांव घूमने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए。 घटना की सूचना स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के दौरान खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव निवासी रघुनाथ उरांव के 16 वर्षीय पुत्र चंदन उरांव, पारस उरांव के 17 वर्षीय पुत्र मंतोष उरािंव तथा धनेश्वर उरांव के 22 वर्षीय पुत्र सोनू उरांव की मौत हो गई। वहीं मंगल उरांव के 20 वर्षीय पुत्र अखलेश उरांव की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उधर दूसरी घटना जतपुरा गांव के पास हुई, जहां ठरकीया गांव निवासी कामेश्वर विश्वकर्मा के 36 वर्षीय पुत्र राजू विश्वकर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि राजू गढ़वा से काम कर लौट रहा था। इसी दौरान नींद आने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई。 इस हादसे में सोनबरसा गांव निवासी उमा चंद्रवंशी का 18 वर्षीय पुत्र अतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है。 घटना के बाद दोनों मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है。0
0
Report
आसनसोल में बदमाशों का पुलिस चौकी पर हमला, भारी तोड़फोड़ से माहौल तनावग्रस्त
Noida, Uttar Pradesh:आसनसोल में बदमाशों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की—आसनसोल पुलिस चौकी पर दुस्साहसी हमला बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ से दहशत जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर ईंट-पत्थर बरसाए गए; स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर तनाव भड़क उठा है। शुक्रवार देर रात, बदमाशों के एक समूह ने कथित तौर पर आसनसोल उत्तर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाली जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और वहां बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है।0
0
Report
Advertisement
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का शेखपुरा दौरा, विकास योजनाओं पर चर्चा
Sheikhpura, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार शेखपुरा पहुंचे । जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।शेखपुरा बाईपास स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया।इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो विकास की लकीर खींच दिया है।उसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अच्छे तरीके से उतारने का काम करेंगे।जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश वासियों को गोल्ड की खरीद को रोकने और ईंधन बचाने की अपील को बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर सभी मंत्री और अधिकारी गाड़ियों की संख्या में कटौती करने की बात कही।जबकि पीएम के अपील के बाद विपक्ष के बयानबाजी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1966 में भी गोल्ड खरीद नहीं करने की अपील किया था तब तो अन्य पार्टियों को परेशानी होती थी।0
0
Report
बिल्हा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर डंडे से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक शख्स पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मोहतरा गांव में शिव मंदिर के पास आरोपियों ने एक व्यक्ति की डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए बिल्हा पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार मोहतरा गांव के तालाब स्थित शिव मंदिर के पास राजेश बरगाह नामक व्यक्ति पर आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर पुरानी रंजिश को लेकर राजेश के बेटे से विवाद कर रहे थे, इसी बीच बीच-बचाव करने आए राजेश पर आरोपियों ने लकड़ी के बत्ते से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में राजेश के सिर पर गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के बेटे आयुष बरगाह की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने धारा 307 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक मेहर और अन्नू ध्रुव के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का बत्ता भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड के तहत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
फतेहगढ़ में विवाद के दौरान महिला को धक्का: वीडियो पर पुलिस-व्यवस्था पर सवाल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली के सामने — जहाँ कल दो पक्षों के बीच किसी बात पर बहस आगे बढ़ी और हाथापाई में बदल गई। वीडियो में दिखता है कि बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी धक्का-मुक्की के दौरान उठाकर पटक दिया गया। स्थानीय लोग घटना को देखकर खड़े रहे जबकि आसपास तैनात पुलिस पर भी निष्क्रिय रहने के आरोप लग रहे हैं। "हमने देखा कि पुलिस मौजूद थी पर किसी ने बीच में नहीं आया। वह महिला गिर पड़ी और लोग बस देखते रहे — बहुत दुखद।" पुलिस ने प्रारम्भिक बयान में कहा है कि दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट बढ़ गई। मामले की जांच चल रही है और वीडियो में दिख रही पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली तथा महिला सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। कई नागरिकों ने यह भी कहा है कि महिला सशक्तिकरण के दावे और वास्तविकता के बीच फासला बड़ा दिखता है जब ऐसी घटनाएँ सार्वजनिक रूप से घटती हैं। "खुले स्थानों पर भीड़ के सामने यदि किसी महिला के साथ शारीरिक हिंसा होती है तो यह संवेदनशील कानूनी मामला है। पुलिस की भूमिका न केवल मामले की जांच करना है, बल्कि पीड़िता की सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कदम उठाना भी है।"0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: दिनदहाड़े बदमाशों ने चलाई गोलियां, रामवीर गुर्जर घायल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मारपीट कर चलाई गोलियां सड़क पर खड़े रामवीर गुर्जर पर आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर की फायरिंग शरीर पर छर्रे और सिर में चोट लगने पर गंभीर रूप से हुआ घायल घायल रामवीर गुर्जर को अस्पताल में कराया भर्ती पड़ोसी से चल रहा था प्लाट को लेकर विवाद आरोपी घटना को अंजाम देकर हुए फरार पुलिस में मामला दर्ज कर की जांच शुरू थाटीपुर थाना क्षेत्र के पीएमटी चौराहे की घटना0
0
Report
पीथमपुर सेक्टर 01 में ज्वेलरी लूट: बदमाशों ने कैश-गहना छीना
Dhar, Madhya Pradesh:पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 01 में बीती रात एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी से लूट की वारदात हुई। एस्सार पेट्रोल पंप के सामने दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टा दिखाकर सोने-चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी छीन ली।पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित सौरभ पटेल (21) ने बताया कि वह बालाजी विहार कॉलोनी, बेटमा का निवासी है और एक ज्वेलरी दुकान में काम करता है। घटना के समय वह अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MH-40-CJ-5328) से दुकान मालिक दिनेश मंडलोई के घर जा रहा था।सौरभ के पास एक सफेद रंग का बैग था, जिसमें दुकान के कीमती सोने-चांदी के आभूषण और 28,000 रुपये की नगदी रखी थी। जैसे ही वह एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुँचा, पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।सौरभ ने खुद को बचाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे घेर लिया। उन्होंने देशी कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी और उसका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस व्यापारी से लूटे गए गहनों की कीमत का आकलन कर रही हे। वही घटनास्थल के आस पास के सी सी टी वी खंगाले जा रहे हैं फरियादी की शिकायत पर सेक्टर 01 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज किया है। निरीक्षक ओमप्रकाश अहीर घटना की विस्तृत विवेचना कर रहे हैं। पुलिस लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पेट्रोल पंप और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।नोट-पुलिस बाइट नहीं है0
0
Report
कृष्णा नगर विधायक अनिल गोयल साइकिल से दफ्तर पहुंचे, पर्यावरण बचाने का संदेश
Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर से विधायक डॉ. अनिल गोयल ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए शुक्रवार को अपने घर से कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। देश में बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के आह्वान पर अब जनप्रतिनिधि भी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अपने क्षेत्र में ई-व्हीकल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की शुरुआत की है। डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। लगातार बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपनी दैनिक आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो प्रदूषण की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग शुरू किया है और लोगों को प्रेरित करने के लिए आज साइकिल से कार्यालय पहुंचे। विधायक ने कहा कि ई-व्हीकल न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि इससे पेट्रोल-डीजल पर होने वाला खर्च भी कम होता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की अपील की। सुबह जब विधायक साइकिल से कार्यालय पहुंचे तो रास्ते में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और उनकी पहल की सराहना की। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का उदाहरण पेश करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। कई युवाओं ने भी कहा कि वे अब छोटी दूरी तय करने के लिए बाइक और कार की जगह साइकिल का उपयोग करने का प्रयास करेंगे। डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की है। यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें, तो दिल्ली सहित पूरे देश में प्रदूषण की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। विधायक की इस पहल को क्षेत्र में “ग्रीन संदेश” के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे, तो आम जनता भी निश्चित रूप से प्रेरित होगी और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएगी।0
0
Report
Advertisement
जमुई में आर्थिक अपराध: गोपाल कुमार के खिलाफ भारी नकदी बरामद
Jamui, Bihar:जमुई में आर्थिक अपराध के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई की टीम के द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के झाझा में कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर अब तक आठ लाख 41 हज़ार कैश की गिनती की जा चुकी है जबकि अब और भी नोटों की गिनती की जा रही है ऐसे में साफ जाहिर होता है कि भारी मात्रा में नकदी नोट भी बरामद किए गए। हालांकि आर्थिक अपराध की टीम ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के द्वारा आप लोगों को जानकारी दी जाएगी लेकिन फिलहाल कार्रवाई चल रही है। लगातार तो नहीं लेकिन कई सालों से कार्यरत था गोपाल कुमार,लेकिन सूत्रों के अनुसार पटना सहित चारों जगह मिलाकर 50लाख रुपए अब तक बरामद किए जा चुके हैं जबकि दो करोड़ 61हजार की संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर मॉक ड्रिल: दो आतंकियों का सामना कर सफल सुरक्षा जवाबी कार्रवाई
Agra, Uttar Pradesh:16 मई आगरा स्लग मॉकड्रिल ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेररिस्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें दो आतंकवादियों ने मेट्रो स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों से प्रवेश करते हुए स्टेशन परिसर में अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. मौके पर उपस्थित SSF के जवानों द्वारा आतंकवादियों से मुकाबला करना शुरू कर दिया और एक आतंकवादी जो टीडीआई मॉल की तरफ से आया था, उसे मार गिराया और दूसरे आतंकवादी को QRT एवं अन्य सुरक्षा टीमों के आने तक इंगेज रखा. सूचना मिलते ही प्रभारी सुशांत गौर QRT टीम एवं अन्य सुरक्षा जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद स्थिति का आंकलन करते हुए सभी जवानों को छह टीमों में बाँट कर दूसरे आतंकी को स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कार्यरत कर्मियों को सुरक्षित रखते हुए घायल अवस्था में पकड़ लिया गया. इसके बाद सम्पूर्ण स्टेशन परिसर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. दोनों आतंकियों में से एक को मौके पर ही मार गिराया गया एवं दूसरे को घायल अवस्था में पकड़ा गया. घायल आतंकवादी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया. आतंकियों के पास दो बैग, एक सब मशीन गन, एक पिस्टल, छह मैगज़ीन व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आतंकियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया एवं इस स्टेशन से पूर्व रोकी गई metro train का पुनः संचालन प्रारम्भ किया गया. इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आगरा मेट्रो आगरा सुरक्षा, आयुक्त आगरा मेट्रो, सुरक्षा अधिकारी आगरा मेट्रो, ए एम ऑपरेशन आगरा मेट्रो, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के छह उप निरीक्षक, 27 मुख्य आरक्षी, 15 आरक्षी, सुरक्षा अधिकारी विशाल सिक्योरिटी फोर्स, 03 सुपरवाइजर, 15 सुरक्षा गार्ड एवं लगभग 25 यूपीएमआरसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.0
0
Report
सीएम धामी के नो व्हीकल डे से ऊर्जा बचत: सूचना विभाग में बड़ा असर
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पेट्रोल और ऊर्जा बचाने के सीएम धामी के निर्देशों का बड़ा असर देखा जा रहा है। शनिवार को सूचना विभाग में भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को सूचना विभाग में 9 व्हीकल डे आयोजित किया गया था। जिसके चलते महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल में ऑफिस आते हुए नजर आए , डीजी सूचना करीब 13 किमी अपने घर से साइकिल चलाते हुए सूचना निदेशालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी ने हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे के लिए सभी कार्मिकों को प्रेरित किया है। इसलिए सभी लोग बिना व्हीकल के एक दिन ऑफिस आएंगे जिससे ऊर्जा की भी बचत होगी बाइट बंशीधर तिवारी महानिदेशक सूचना वही यहां पर महानिदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी भी अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ इलेक्ट्रिक ऑटो से सूचना निदेशालय पहुंचे। अपर महानिदेशक आशीष त्रिपाठी ने कहा की विभाग की एक कोशिश है कि कम से कम ऊर्जा की खपत हो और पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की जाए बाइट आशीष त्रिपाठी अपर निदेशक सूचना सूचना विभाग के संयुक्त महानिदेशक के एस चौहान ने बताया कि नो व्हीकल डे के मौके पर वह अपने घर से करीब 16 किलोमीटर पैदल चलते हुए सूचना निदेशालय पहुंचे हैं। वर्तमान में जिस तरह का रहन-सहन और खान-पान है ऐसे में एक दिन बिना वाहन के पैदल चलना सबसे बेहतर है। इसलिए नो व्हीकल डे को वह पैदल चलते हुए पूरा करेंगे। बाइट के एस चौहान संयुक्त निदेशक सूचना0
0
Report
Advertisement
