804453
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत संग्रह अभियान जारी!
Nathupur, Bihar:मसौढ़ी प्रखंड के पुनपुन बाजार, बेलदारीचक और लखना बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने 5 से 8 अक्टूबर तक बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर आर्थिक मदद की अपील कर रहे हैं। जिला सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि जुटाई गई आर्थिक मदद बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचाई जाएगी। अभियान में मुन्ना चौहान, मदन पासवान, हरेंद्र दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज, 40 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था पर जोर
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सूर्य उपासना के इस महापर्व छठ को लेकर जिला मुख्यालय अंबिकापुर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की सीमा से सटे सरगुजा में छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महामाया छठ सेवा समिति के द्वारा करीब 28 वर्षों से शंकर घाट स्थित छठ घाट पर आयोजित हो रहे इस महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। इस दौरान आयोजन समिति से चर्चा कर स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आयोजन समिति ने करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था का लक्ष्य रखा है, ताकि छठ के इस महापर्व के दौरान भीड़ को नियंत्रित कर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।0
0
Report
नीतिक नवीन ने चित्रगुप्त मंदिर में पूजा के बाद बिहार-देश के लिए शुभकामनाएं दी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अनीसाबाद स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। चित्रगुप्त भगवान का पूजा अर्चना किया प्रदेश और देशवासियों के लिए मंगल कामनाएं की। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा "चित्रगुप्त पूजा की पूरे बिहार वासियों को, देशवासियों को और सभी कलमजीवियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना। यह पूजा जहां हमारे आराध्य देव के पास हम लोग अपने साल भर का लेखा-जोखा देते हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी भी अपने कामों का लेखा-जोखा हमेशा साल में जनता के बीच में रखते हैं, और हम जनप्रतिनिधि भी पूरा प्रयास करते हैं कि अपने कामों का लेखा-जोखा जनता के बीच में रखें। तो जो आराध्य देव से जो परंपराएं हमें मिली हैं, उस परंपरा के साथ ही हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। देश के विकास में, बिहार के विकास में हम सब मिलकर योगदान देना चाह रहे हैं, योगदान दे रहे हैं। और हम सबका मानना है, चित्रगुप्त भगवान ने जो ताकत दी है हमें, जो हमें शक्ति दी है, उस शक्ति से हम देश की सेवा कर पाएं।" बाइट — नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा0
0
Report
नीरज कुमार: मोदी के बिहार दौरे से छह लेन पुल बदलेगा बिहार की दशा
Patna, Bihar:जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और छह लेन पुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आने से राज्य को बहुत कुछ नया मिलने वाला है। छह लेन पुल पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपने को पूरा करेगा। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने के साथ-साथ बिहार की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे राघोपुर के विकास को भी नई गति मिलेगी। नीरज कुमार ने बताया कि राघोपुर के विकास के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है। उन्होंने इलाके में सेमीकंडक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे निर्माण और निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि राघोपुर को नया बेंगलुरु बनाने की तैयारी है। वहीं, जेडीयू और बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के विपक्ष के आरोपों पर नीरज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच कोई विवाद नहीं है और ये सब चंडूखाने की गप्प हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी की चिंता करने की सलाह दी। इसके अलावा बिहार में बाढ़ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नहीं आने और अब बिहार दौरे पर विपक्ष के सवाल उठाने पर भी नीरज कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान दोनों पार्टियों ने अपने फंड से किसानों को कितनी राहत दी? आपदा प्रबंधन के लिए सरकार की अपनी नीति और एसओपी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा को अवसर में बदलने का काम नहीं करती। साथ ही राहत कार्यों की निगरानी का जिक्र करते हुए विपक्ष के आरोपों पर सवाल खड़े किए।0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज में छठ की तैयारी तेज, घाटों की सुरक्षा-साफ-सफाई के इंतज़ाम जारी
Sahibganj, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर साहिबगंज में तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा घाटों पर आस्था के इस महापर्व को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद तक पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई, सजावट, रोशनी और गंगा में बैरिकेडिंग का काम जोर-शोर से कराया जा रहा है। आज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह और जेएमएम के प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने साहिबगंज के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और घाटों की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साहिबगंज जिले में साहिबगंज मुख्यालय, सकरी गली, महाराजपुर, राजमहल और उधवा में गंगा किनारे 30 से 40 घाट बनाये जाते हैं जिनमें लाखों श्रद्धालु छठ पर्व मनाते हैं। ऐसे में सभी घाटों में सुरक्षा और सुविधा करना चुनौती है। घाटों के निरीक्षण के बाद पंकज मिश्रा और एसडीओ ने बताया कि घाटों की सफाई, गंगा में बेरीकेटिंग, लाइट की व्यवस्था, गोताखोर की तैनाती के साथ सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी जिससे पर्व में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।0
0
Report
नोएडा स्टेडियम में छठ पूजा की चार दिनी तैयारी तेज, सुरक्षा भी मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा छठ पूजा की तैयारियां शुरू नोएडा स्टेडियम में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, कुंड पर विधि-विधान से हुई पूजा। चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर नोएडा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नोएडा के सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम में छठ पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां बनाए गए विशाल कुंड पर पूजा-अर्चना के साथ पर्व की शुरुआत की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी नोएडा स्टेडियम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है。 नोएडा में छठ महापर्व का यह भव्य आयोजन प्रवासी महासंघ की ओर से किया जाता है। खास तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल से जुड़े लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है。 चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, फिर निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हैं। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की जाती है。 वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा。 जानकारी के मुताबिक, करीब 160 फीट लंबा और 160 फीट चौड़ा पूजा क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में नोएडा प्राधिकारीय और पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहेगा。 मौके से वॉकथ्रू और श्रद्धालुओं एवं आयोजकों से बातचीत...0
0
Report
नीतीश के बेटे निशांत पर आनंद मोहन की टिप्पणियाँ, स्वास्थ्य मंत्री पद पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार की सियासत में निशांत कुमार को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी चलाने वालों ने निशांत को न तो जननेता बनने दिया और न ही एक मजबूत नेता के तौर पर स्थापित होने दिया। आनंद मोहन ने निशांत को पहले मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निशांत को पहले नेता नहीं बनाया गया और सीधे स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया।0
0
Report
Advertisement
पखांजूर में संदिग्ध मौत: शव डबरी से बरामद, हत्या की आशंका
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग - संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से फैली सनसनी। पकुरकाल के दोगे राम नुरेटी के रूप मे हुई शव की पहचान। रविवार दिवाली की रात से था लापता, सुबह अपने ही घर के पीछे डबरी से मिला शव। ग्रामीणों और परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जाँच मे जुटी पुलिस। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
भागलपुर में 96 वर्षीय बहन और 94 वर्षीय भाई ने भैया दूज में रिश्तों की मिसाल कायम की
Naya Chak, Bihar:भैया दूज का पर्व भागलपुर में खास अंदाज में मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं, तो भाई भी बहनों को उपहार देकर इस रिश्ते की मिठास बढ़ा रहे हैं। लेकिन भागलपुर में भैया दूज की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने उम्र के हर पड़ाव पर रिश्तों की अहमियत बयां कर दी है。 दरअसल, भागलपुर के तिलकामांझी सुरखिकल में 96 वर्षीय बहन आनुवाला दास और 94 वर्षीय भाई केशवचंद्र सिन्हा ने और 80 वर्षीय कृष्णा घोष ने पूरे उत्साह के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। खास बात यह रही कि केशवचंद्र सिन्हा अपनी बहन के साथ भैया दूज मनाने के लिए बांका से भागलपुर पहुंचे। उम्र भले ही 90 के पार हो गई हो, लेकिन भाई-बहन के बीच बचपन जैसा प्यार और अपनापन आज भी बरकरार है。 केशवचंद्र सिन्हा बताते हैं कि वे दो भाई और सात बहनें हैं। बहनों ने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है। आज भी सभी भाई-बहनों के बीच इतना गहरा प्रेम है कि कभी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। उनके लिए भैया दूज महज एक त्योहार नहीं, बल्कि वर्षों पुराने रिश्ते और बचपन की यादों को फिर से जीने का अवसर है। वहीं, इस उम्र में भाई-बहन के इस अटूट प्रेम को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। केशवचंद्र सिन्हा का कहना है कि भाई-बहनों को हमेशा आपसी प्रेम और एकता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि उम्र बढ़ सकती है, वक्त बदल सकता है, लेकिन रिश्तों की मिठास कभी कम नहीं होनी चाहिए।0
0
Report
किशनगंज में पावर ग्रिड ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के इमली गोला चौक स्थित नार्थ बेलार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यालय के पीछे स्थित पावर ग्रिड के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में आग लग जाने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर में डाले जाने वाले तेल के सैंकड़ों ड्रम आग की चपेट में आने से पावर ग्रिड के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में भीषण आग लगी। आग की भयावहता को देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इसके बीच अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। मौके पर आग बुझाने के लिए तीन दमकल की गाड़ियां लगाई गईं। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही घटना स्थल के ठीक बगल में पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाका होने से भयावह आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल था। हालांकि विजली विभाग के कार्यपालक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के इस स्टोर में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का काम होता है उन्होंने कहा कि पावर ग्रिड के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर में डाले जाने के लिए रखे तेल में आग लगी है। उन्होंने कहा कि आग बुझने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में अरविंद चौधरी और सीबीआई के पूर्व DSP अनिल यादव ने भाजपा में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पूर्व बसपा सांसद अरविंद चौधरी और सीबीआई के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) अनिल यादव, राज्य भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।0
0
Report
कुलमीपुरा अंबा माता मेले में ग्रामीण भीड़, मिट्टी के बर्तनों की बिक्री तेज
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत कुलमीपुरा की ओर से आयोजित अंबा माता मेले के पहले दिन ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पारंपरिक वस्त्रों में सजी युवतियां मेले का आकर्षण रहीं। बच्चों और युवतियों ने झूले-चकरी का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने मिट्टी के पारंपरिक बर्तनों सहित शृंगार और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। मेले के पहले दिन ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खास तौर पर युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। बच्चों और युवतियों ने झूले-चकरी का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने शृंगार सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। चाट, पानी-पताशे, कचौरी और समोसे की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में मेले में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम नजर आई, लेकिन खरीदारी को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की दुकानें रहीं, जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मिट्टी के बर्तनों की यह अच्छी खरीदारी स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति ग्रामीणों के जुड़ाव को दर्शाती नजर आई। मेले के पहले दिन जिला परिषद प्रतापगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश बसेर ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा और जिला परिषद के अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेशचंद्र खटीक ने उन्हें मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया。0
0
Report
डंपर से भिड़ंत: बाइक सवार घायल, इलाज के लिए कोटा रेफर
Baran, Rajasthan:डंपर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, कोटा रेफर बारां के छबड़ा-धरनावदा मार्ग पर घट्टा गांव के पास बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छबड़ा निवासी बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में फेरी लगाकर चूड़ियां बेचने का काम करता है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घट्टा गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से घायल को तत्काल छबड़ा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलने पर बापचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल डंपर और चालक को डिटेन कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
बस्तर के दरभा में दो बाइक की भिड़ंत, दीपक नाग की मौत, दो घायल
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमानार- बुड़गीभाटा मार्ग के बीच कड़मा डोंगरी घाट में दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार दीपक नाग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौरव नाग और किरण नाग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मोड़ और ढलान के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
बगहा के छठ घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बगहा में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा समेत तमाम सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम तरनजोत सिंह, बगहा एसपी राजेश कुमार और एसडीएम चांदनी कुमारी ने दीनदयाल नगर घाट समेत कई संवेदनशील छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए परिवर्तन रूम, वॉच टॉवर, बैरिकेडिंग और SDRF टीम की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोजन समिति ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए shortcomings दूर करने का भरोसा जताया है। छठ महापर्व को लेकर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं; महिलाओं की सुविधा के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम, घाटों की साफ-सफाई, बेहतर रोशनी और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखना भी अनिवार्य होगा। नारायणी गंडक नदी में पानी की गहराई को देखते हुए बैरिकेडिंग, वॉच टॉवर और SDRF की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहन सतर्कता बरतने को कहा गया ताकि वे नदी के गहरे और खतरनाक हिस्सों तक न पहुंच सकें। बगहा एसपी ने घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, वहीं SDM चांदनी कुमारी ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय सीमा के भीतर व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा है ताकि व्रतियों को अर्घ्य के दौरान कोई परेशानी न हो। नेपाल से निकलने वाली नारायणी नदी तट पर दीनदयाल नगर घाट बिहार का सबसे बड़ा छठ घाट है जहां 25-40 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है; इसलिए चुस्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाने को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है। बाइट- रविके कुमार सिंह, आयोजन समिति सदस्य, सफेद शर्ट पहने; बाइट- तरनजोत सिंह, डीएम, पश्चिम चंपारण, पंजाबी मुरैठा बांधे.0
0
Report
झुंझुनूं में चुनावी रंजिश: मारपीट-जानलेवा हमला, ग्रामीण कार्रवाई की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चुनावी रंजिश में रास्ता रोककर जानलेवा हमले का आरोप दिलोई दक्षिण गांव के युवक ने 10-15 लोगों पर लगाए आरोप लोहे के पाइप और सरियों से हमला करने का आरोप जातिसूचक गालियां देने और गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप पीड़ित पक्ष के समर्थन में ग्रामीण पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के दिलोई दक्षिण गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर बंधक बनाने, जातिसूचक अपशब्द कहे जाने, लोहे के पाइप और सरियों से हमला करने तथा गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि 7 नवंबर 2026 को रात करीब 8 बजे वह पूनियां का बास स्थित चुनाव कार्यालय गया हुआ था। वहां से चालक सचिन पुत्र योगेश कुमार निवासी ढांढर, जिला चूरू उसे गाड़ी से घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पूनियां का बास-श्यामपुरा रोड से दिलोई की तरफ आते समय सुनील मीणा के घर के सामने रास्ते में एक तरफ कंटेनर और दूसरी तरफ स्कॉर्पियो व स्विफ्ट गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। पीड़ित के अनुसार, उनकी गाड़ी रुकते ही 10 से 15 लोग वहां एकत्रित हो गए। आरोप है कि नरेंद्र भाम्बू और सतीश पूनियां ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक अपशब्द कहे। साथ ही जिस प्रत्याशी को वह वोट दे रहा है, उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इसी दौरान सुनील मीणा ने चालक सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ियों से लोहे के पाइप और सरिए निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। हमले में उनकी गाड़ी के शीशे और बोनट क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह और चालक किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
