804453
पुनपुन नदी में उफान, खतरे के निशान 50.60 मीटर से बढ़कर 51.63 मीटर पहुंचा
Patna, Bihar:मसौढ़ी में पुनपुन नदी उफान पर है। जलस्तर सोमवार शाम 7 बजे तक खतरे के निशान 50.60 मीटर को पार कर 51.63 मीटर तक पहुंच गया। अगर नदी के जलस्तर में ऐसे ही वृद्धि होती रही तो निचले इलाकों के खेतो में भी पानी प्रवेश करने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल केंद्रीय जल आयोग के कर्मी लगातार निगरानी में है। हर घंटे जलस्तर की रिपोर्ट ली जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सड़क हादसा: वैन के उड़े परखच्चे, प्रधान प्रतिनिधि समेत छह ने मौके पर तोड़ा दम, दो मासूम जिंदगियां
🔴 तिलक की खुशियां मातम में तब्दील , मौत बनकर आया ट्रेलर, एक ही गांव के छह लोगों की दर्दनाक मौत कुशीनगर। जिस घर में तिलक समारोह की खुशियां बांटकर लोग हंसी-खुशी घर लौट रहे थे, कि घर पहुंचने से पहले ही मौत ने रास्ता रोक लिया। हुआ यह कि रविवार की आधी रात हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और वैन की आमने-सामने ऐसी भिड़ंत हुई कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्रधान प्रतिनिधि समेत छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही गांव के छह लोगों की मौत ने कप्तानगंज क्षेत्र के भलुही गांव को चीख-पुकार और मातम में डुबो दिया। जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलुही निवासी प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद अपने परिवार और परिचितों के साथ हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराज पिपरा गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग वैन से अपने गांव लौट रहे थे।रविवार की रात करीब 12 बजे वैन थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। 🔴 चीख-पुकार के बीच मची बचाने की जद्दोजहद भीषण टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वैन में फंसे लोगों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, तब तक छह लोगों की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई। 🔴 प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया समेत छह की मौत इस हृदयविदारक हादसे में भलुही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (45 वर्ष), रामबेलास (65 वर्ष), राममिलन (35 वर्ष), मृदुल मिश्रा (37 वर्ष), रंजय गुप्ता (35 वर्ष) और मिथिलेश गुप्ता (22 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं राममिलन के बेटे आयुष (12वर्ष) और आर्यन (17 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हैं। एक साथ छह लोगों की मौत की खबर जैसे ही भलुही गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। जिन घरों में कुछ देर पहले तक समारोह की खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का दर्द और करुण क्रंदन सुनाई देने लगा। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 🔴 ट्रेलर छोड़कर चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
बूंदी के माटून्दा में दो छात्रों पर चाकू हमला, एक को Kota रेफर
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के माटून्दा क्षेत्र में दो छात्रों पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल। दोनों کو उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ एक छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे Kota refer किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ।0
0
Report
फतेहपुर में युवती हत्या की आशंका, शव मिला खून से लथपथ
Fatehpur, Uttar Pradesh:झाड़ियों के बीच मिला युवती का खून से लतपत शव, हत्या की आशंका से सनसनी युवती के सिर पर गहरे चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका मृतका की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही हल्के गुलाबी रंग का लोअर और टी-शर्ट पहने है युवती दोनों पैरों में लगा हुआ है रंग, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त सड़क किनारे तराई क्षेत्र में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला शव ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक मोड़-मुत्तौर रोड का मामला0
0
Report
Advertisement
गोड्डा के फादर पर दुष्कर्म-गर्भपात के आरोप, फरार; मामला दर्ज
Godda, Jharkhand:गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी फादर जोसफ सोरेन पर इलाज के नाम पर किए गए कथित 60 हजार रुपये खर्च करने की बात कह वसूली की धमकी देने का भी आरोप लगाया है ।मामला सुन्दर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तीलाबाद की है। घटना के बाद से आरोपी फादर जोसफ सोरेन फरार हो गया है।वह संत अलफोंसा विद्यालय का प्रिंसिपल भी है। सुन्दर पहाड़ी थाना में इसे लेकर कांड संख्या 33/ 26 दर्ज की गई है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार उसे गोड्डा जिले के सुन्दर पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित तिलाबाद मिशन में रसोइया का काम दिलाने के बहाने बुलाया गया था। लेकिन बाद में उसी मिशन के फादर ने डरा धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्क्रम किया । गर्भ ठहरने पर गर्भपात की दवा दी और अत्यधिक रक्त स्राव होने पर गोड्डा के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया । गर्भाशय की सफाई कराई गई। इस दौरान उनका रक्तस्राव और बढ़ गया तथा हालत गंभीर हो गई। बाद में गोडा के एक निजी hospital में उन्हें एक यूनिट खून भी चढ़ाना पड़ा। पीड़िता का कहना है कि इलाज के दौरान करीब 60 हजार रुपये खर्च होने की बात बताई गई। आरोप है कि इसके बाद फादर ने कहा कि उन्होंने इलाज में काफी पैसा खर्च किया है और इसकी वसूली महिला से ही करेंगे। महिला का आरोप है कि गर्भाशय की सफाई कराने से इनकार करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती थी। इस बाबत गोड्डा के एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने प्राथमिकी दर्ज होने और जांच की बात कही है।0
0
Report
कैलाश विजयवर्गीय ने खातेगांव हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया; शराब कारोबारी कांग्रेस पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खातेगांव को घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहा कांग्रेस के लोग शराब के कारोबारी उन्ही के चलते हुई है घटना मुख्यमंत्री ने सख्त से सख्त कार्रवाई करने के दिए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री आज एक दिवसीय बड़वानी जिले के दौरे पर है जहाँ सेंधवा पूर्व जिला अध्यक्ष वीरा स्वामी के हालचाल जानने आये थे वहीं निवाली में पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण कर पानसेमल में संगठन के अनूप मिश्रा के दुखद निधन पर उनके घर बैठने जाने के लिए आये है जिन्होंने मीडिया से चर्चा में खातेगांव में हुए हादसे को लेकर इसे दुख की बात बताई साथ ही कांग्रेस पर आरोप भी लगाया उन्होंने कहा के इस मामले में टीआई को अपनी जान देना पड़ी ये बड़े दुख की बात है साथ ही उन्होंने कहा कि जो ये सब शराब के व्यापारी है ये कांग्रेस के है कांग्रेस के जिले के प्रभारी है और ये सब वहां पर सक्रिय है उसके कारण ही ये दुर्घटना हुई है प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उक्त मामले को लेकर सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है0
0
Report
आदिवासी छात्रावास में टीचर की बर्बर पिटाई, आरोपी निलंबित
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के घंसौर ब्लॉक के आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास ग्राम शिकारा में टीचर की बर्बरता सामने आई है यहाँ पर दीवाल पर थूकने से गुस्साए अधीक्षक ने 11वीं का छात्र प्रदीप कुलहते की बेरहमी से प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी जिससे बालक की पीठ पर पूरे निशान उभर आए छात्र गड़गड़ाते रहा, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने उसकी एक न मानी और इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तो पर जिन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्चों का यह भी कहना है कि बालक छात्रावास का अधीक्षक पहले भी इस तरह बच्चों की पिटाई कर चुका है लेकिन बच्चे डर में शिकायत नहीं करते थे। मामले की जानकारी जैसे ही कलेक्टर को लगी उन्होंने तत्काल जांच कर आरोपी अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाकर लोकतंत्र महापर्व का उत्सव
Dholpur, Rajasthan:0211ZRJ_DHOL_MODEL_CEN_R धौलपुर में लोकतंत्र के महापर्व की अनूठी तैयारी, दुल्हन की तरह सजा आदर्श मतदान केंद्र धौलपुर। लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खेड़ा के रामसेवक गर्ग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरानीखेड़ा स्थित मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पंचायत समिति धौलपुर के विकास अधिकारी के निर्देशन में ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह राजावत ने इस केंद्र को नया रूप दिया है। मुख्य प्रवेश द्वार को भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है। परिसर में रंगोली, स्वागत बोर्ड, सजावटी सामग्री, मतदाता जागरूकता पोस्टर और प्रेरक नारों से उत्सव जैसा माहौल बनाया गया है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सहायता केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा, प्रतीक्षालय, छोटे बच्चों के लिए क्रीड़ास्थल और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग, महिला और दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन की मंशा है कि मतदाता उत्साह के साथ मतदान करें और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो।0
0
Report
सोनभद्र में 86 धान क्रय केंद्र, बटाईदार किसान भी सरकारी खरीदी के दायरे में
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। धान की फसल तैयार होने के साथ ही सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में किसानों की उपज खरीदने के लिए कुल 86 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार धान खरीद की व्यवस्था में कई अहम बदलाव भी किए गए हैं। किसानों को अपने धान की बिक्री के लिए दूर नहीं जाना पड़े, इसके लिए जरूरत के मुताबिक क्रय केंद्रों के स्थान में बदलाव किया गया है। सबसे खास बात यह है कि अब बटाईदार किसानों को भी सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। वहीं क्रय केंद्रों पर किसानों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और बोरों की कमी जैसी समस्याओं से निजात दिलाने की भी तैयारी है। सोनभद्र में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की कवायद तेज हो गई है। जिले में इस बार कुल 86 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से सरकारी खरीद की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए क्रय केंद्रों के स्थान में भी बदलाव किया गया है। जिन क्षेत्रों में पहले खरीद केंद्रों की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, वहां नए केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं, जिन इलाकों में केंद्रों की संख्या अधिक थी, वहां से कुछ केंद्रों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। विभाग का Attempt है कि किसानों को अपने क्षेत्र के आसपास ही सरकारी खरीद की सुविधा मिल सके और उन्हें उपज बेचने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इस बार धान खरीद की व्यवस्था में बटाईदार किसानों को भी शामिल किया गया है, जिससे दूसरे की जमीन पर खेती कर अपनी मेहनत से फसल तैयार करने वाले किसानों को भी सरकारी केंद्रों पर धान बेचने का अवसर मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले किसान को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। साथ ही संबंधित भूमिधर किसान की सहमति अनिवार्य होगी। भूमिधर की सहमति के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। खतौनी के आधार पर लेखपाल से लेकर अपर जिलाधिकारी स्तर तक सत्यापन की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य वास्तविक खेती करने वाले किसान तक सरकारी खरीद का लाभ पहुंचाना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना है। यानी अब बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर बेचने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। वहीं, धान खरीद के दौरान किसानों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए क्रय केंद्रों पर सुविधाएं बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। केंद्रों पर पेयजल, बैठने के लिए छांव और ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही धान खरीद के समय बोरों की कमी के चलते किसानों को होने वाली परेशानी को दूर करने पर भी विभाग का ध्यान है, ताकि किसानों को अपनी उपज लेकर केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। खाद्य विपणन विभाग का कहना है कि खरीद व्यवस्था को सुचारु रखने और किसानों को सहूलियत देने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।0
0
Report
जालौन के कुठोँद अस्पताल में डिलेवरी के बाद महिला की मौत डिलेवरी के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन कुठोँद अस्पताल में डिलेवरी के बाद महिला की मौत डिलेवरी के बाद सरिता देवी की मौत से मचा हड़कंप युवती की मौत की सूचना पर मायके से पहुंचे लोग कर रहे हंगामा एक वर्ष पूर्व ही हुई थी सरिता की शादी बिटिया का शव देख बेसुध हो रहे परिजन कुठौंद थाना क्षेत्र के कुठोँद सीएचसी का मामला0
0
Report
Advertisement
दौड़ते-दौड़ते मासूम की सांसें थम गईं, दिल दहलाने वाला हादसा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:दौड़ते-दौड़ते थम गई मासूम की सांसें!0
0
Report
संतकबीरनगर में यातायात माह का उद्घाटन, SP ने रैली को हरी झंडी दी
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर: यातायात माह का उद्घाटन, SP ने रैली को दिखाई हरी झंडी यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है. एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस ऑफिस से यातायात जागरूकता रैली को हर झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी. यह अभियान पूरे नवंबर माह तक चलेगा. अभियान के तहत नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस अभियान का मकसद लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है. इस दौरान एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.0
0
Report
उन्नाव में व्यापारी तरुष गौड़ की संदिग्ध मौत पर जांच तेज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: सफीपुर के व्यापारी पुत्र तरुष गौड़ की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी। गंगा में कार समेत लापता होने के 25 घंटे बाद छह किलोमीटर दूर मिला था शव। शव पर अंडरगारमेंट के अलावा नहीं मिले कपड़े, कई सवाल खड़े। पिता पप्पू गौड़ ने करोड़ों की संपत्ति के विवाद में हत्या की जताई आशंका। लखनऊ के तीन युवकों, एक युवती समेत छह लोगों पर अपहरण और हत्या का आरोप। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम सफीपुर पहुंचा तरुष का शव। शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम। हत्या या हादसा, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज। परिजनों और व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग। फत्तेपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर- हिंदुपुर गांव के पास हुआ था हादसा0
0
Report
Advertisement
खूँटी में रोमन कैथोलिक समुदाय ने कब्र पर्व मनाया, दीप जलाकर प्रार्थना
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - रोमन कैथोलिक मसीही समुदाय का कब्र पर्व। एंकर - खूँटी में आज रोमन कैथोलिक मसीही समुदाय के लोगों के द्वारा कब्र पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें मसीही विश्वासियों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर लिपाई पुताई करके फूलों से सजाकर मोमबत्ती जला रहे हैं जो आज दिनभर चलेगा शाम को चर्च में विशेष प्रार्थना किया जाता है। वहीं आज खूंटी संतमिखाईल चर्च परिसर स्थित कब्रिस्तान में लोगों ने दीप जलाए और उन्हें नमन किया। साथ ही , उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किये और उन्हें स्वर्ग में स्थान दिलाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।0
0
Report
बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप पुरी के परिजनों को कलेक्टर-एसपी ने दी सांत्वना
Dhar, Madhya Pradesh:दिवंगत टीआई दिलीप पुरी के निवास स्थान ग्राम बरमण्डल धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और SP सचिन शर्मा पहुंचे बरमण्डल दिवंगत टीआई के परिजनों से मिले उन्हें सांत्वना दी0
0
Report
राजाजीपुरी में धर्म परिवर्तन के आरोप: चंगाई सभा और पुलिस जांच
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के डी ब्लॉक के एक मकान में धर्म परिवर्तन करने का मामला..... राजाजीपुरम क्षेत्र के डी ब्लॉक मकान में ईसाई धर्म की चंगाई सभा चलने की सूचना बजरंग दल के लोगों ने पुलिस को दी... बजरंग दल के कार्यकर्ता का आरोप है सामूहिक रूप से करीब 100 से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था..... बजरंग दल के कार्यकर्ता का आरोप है की पुलिस चौकी के ठीक सामने डी ब्लॉक के मकान नंबर D 3 जो अशोक तिवारी के मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.... बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पी चार्ल्स और उसका बेटा रॉबर्ट कई लोगों का धर्मांतन कराया है.... राजाजीपुरम में चंगाई सभा चलने वाले पी चार्ल्स और उसका बेटा रॉबर्ट तमिलनाडु से आकर लोगों का धर्म परिवर्तन करने का काम कर रहे थे... मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस ने कई लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की.... तालकटोरा पुलिस की मन तो दोनों पक्षों से लिखित तहरीर लेकर जांच की जा रही है... बजरंग दल के अनुज शर्मा ने बताया राजाजीपुरम के डी ब्लॉक में चंगाई सभा चल रही थी इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.... बजरंग दल के अनुज शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू देवी देवताओं को गालियां दी जा रही थी बाइट...बजरंग दल के अनुज शर्मा राजाजीपुरम के डी ब्लॉक में रहने वाले रॉबर्ट ने बताया की 2024 से ही इसी घर में हमलोग रविवार के दिन प्रार्थना करते हैं... हम लोग किसी भी तरीके का कोई भी धर्म परिवर्तन नहीं करते हैं... मेरे पिताजी और माताजी 1978 में तमिलनाडु से लखनऊ आ गए हैं... मेरा जन्म भी लखनऊ में हुआ है... इससे पहले हम लोग राजाजीपुरम सक्सेना मैरिज हॉल में प्रार्थना की जाती थी..ऐसे ही कुछ लोगों ने सक्सेना मैरिज हाल में विरोध किया था हम लोग बहुत शांतिपूर्वक से प्रार्थना करते हैं कोई भी धर्म परिवर्तन का काम नहीं करते तालकटोरा पुलिस हम सभी लोगों को थाने लेकर गए थे. हम सभी लोगों से पूछताछ कर के छोड़ दिया गया...0
0
Report
Advertisement
