Back
पटना विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल स्थगित कर दिया
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 21, 2026 16:47:31
Patna, Bihar
पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान निर्धारित था, लेकिन हाल के दिनों में विश्वविद्यालय परिसर में हुई अमर्यादित घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
बताया जा रहा है कि आज पटना साइंस कॉलेज के एक कक्षा में कुछ छात्रों ने घुसकर शिक्षक के साथ बदसलूकी की। इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
इसके पहले बुधवार को पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में भी एक छात्र गुट ने बिना अनुमति प्रवेश कर नारेबाजी की थी। इस दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ।
प्रशासन के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान छपे हुए बैनर-पोस्टर का उपयोग, महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल तथा निर्धारित समय से पहले प्रचार शुरू करने जैसी शिकायतें भी सामने आई थीं। लगातार बढ़ती अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 21, 2026 18:16:130
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 21, 2026 18:16:000
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 21, 2026 18:15:290
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 21, 2026 18:15:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 18:03:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:03:320
Report
BSBidhan Sarkar
FollowFeb 21, 2026 18:03:230
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowFeb 21, 2026 18:01:480
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 21, 2026 18:01:210
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 21, 2026 18:00:390
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 21, 2026 18:00:230
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 21, 2026 17:47:350
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 21, 2026 17:47:200
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 21, 2026 17:46:540
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 21, 2026 17:46:420
Report