Back
पटना के फुलवारी शरीफ में रामनवमी शोभायात्रा ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम कर दी
IKIsateyak Khan
Mar 29, 2026 01:47:49
Danapur, Bihar
HEADLINE:
पटना के फुलवरी शरीफ में सामाजिक सौहार्द की मिसाल, भव्य रामनवमी शोभायात्रा में अल्पसंख्यक समुदाय ने किया जोरदार स्वागत
ANCHOR:
राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा ने गंगा-जमुनी तहजीब की शानदार तस्वीर पेश की। मुस्लिम बहुल क्षेत्र कहे जाने वाले इस इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने राम भक्तों का फूल, अंगवस्त्र और शरबत-पानी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के गले मिलते नजर आए और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
VO 1:
फुलवारी शरीफ की सड़कों पर जब भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकली, तो हर तरफ उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, जगह-जगह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने स्टॉल लगाकर राम भक्तों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की।
फुलवारी शरीफ मस्जिद चौराहा पर एक बेहद खास नजारा देखने को मिला, जहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने राम भक्तों का फूलों की माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। अखाड़े के खलीफा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान लोग एक-दूसरे के गले मिलते नजर आए, जिसने सामाजिक सौहार्द की एक मिसाल पेश की।
शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा और ऊंट पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। वहीं झांकियों में भगवान राम, माता जानकी, भगवान कृष्ण और बजरंगबली के स्वरूपों ने लोगों का मन मोह लिया। पीछे-पीछे चल रहे श्रद्धालु “जय श्री राम” के नारों से माहौल को भक्तिमय बना रहे थे।
उस पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल हर जगह तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि
“यह दृश्य बिहार की असली पहचान है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं। फुलवारी शरीफ ने पूरे देश को एकता का संदेश दिया है।”
BYTE – रामकृपाल यादव, कृषि मंत्री
नगर परिषद फुलवारी शरीफ के अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि
“हमेशा से यहां भाईचारे का माहौल रहा है। हम सभी पर्व एक साथ मिलकर मनाते हैं और यही हमारी पहचान है।”
BYTE – आफताब आलम, अध्यक्ष, नगर परिषद फुलवारी
बीजेपी जिला प्रवक्ता सह संस्था अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि “यह आयोजन दर्शाता है कि समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत है। ऐसे कार्यक्रम देश को जोड़ने का काम करते हैं।”
बाइट बीजेपी जिला प्रवक्ता सह संस्था अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद
बजरंग दल जिला प्रमुख सुधांशु ने बताया कि हरवर्ष यह शोभा यात्रा निकला जाता है और रामणाम के गूंज से फुलवारी शरीफ भक्तिमय हो जाता है
बाइट सुधांशु,बजरंग दल जिला प्रमुख
BYTE – भानू प्रताप सिंह:
“शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हर संवेदनशील जगह पर पुलिस बल तैनात रहा।”
बाइट भानु प्रताप सिंह एसपी पटना पश्चिम
FINAL VO:
फुलवारी शरीफ की यह तस्वीर न सिर्फ पटना बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है—जहां आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारा और एकता की मिसाल भी देखने को मिलती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTripurari Sharan
FollowMar 29, 2026 02:47:440
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 29, 2026 02:47:300
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 29, 2026 02:47:150
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 29, 2026 02:46:580
Report
JPJai Prakash
FollowMar 29, 2026 02:46:460
Report
JPJai Prakash
FollowMar 29, 2026 02:46:330
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 29, 2026 02:46:220
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 29, 2026 02:46:010
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 29, 2026 02:45:520
Report
782
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 29, 2026 02:33:30797
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 02:32:54772
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowMar 29, 2026 02:32:39714
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 29, 2026 02:32:26682
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 29, 2026 02:32:15700
Report