Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

रायपुर के मोमिनपारा–बढ़ईपारा में दो पक्षों के बीच मारपीट, भारी पुलिस बल तैनात

RNRajesh Nilshad
Mar 29, 2026 02:32:26
Chittorgarh, Rajasthan
रायपुर मोमिनपारा–बढ़ईपारा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट.. इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात.. दोनों पक्षों के कई लोग घायल.. बाइक टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद.. लाठी-डंडों से हमला, तीन युवकों के सिर फूटे. थाने में देर रात तक जमकर हंगामा.. पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश.. आजाद चौक थाना क्षेत्र का मामला..
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Mar 29, 2026 03:33:23
Pratapgarh, Rajasthan:नीमच–प्रतापगढ़–बांसवाड़ा–नंदुरबार रेल मार्ग के एलाइनमेंट सर्वे में प्रतापगढ़ शहर को शामिल किए जाने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। इसी अवसर पर शनिवार रात एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद सीपी जोशी का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। जीरो माइल स्थित रोकड़िया बालाजी तोरण द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ सांसद का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने वर्षों से लंबित रेल परियोजना को लेकर खुशी जताई और इसे प्रतापगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन आने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और व्यापार, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रतापगढ़ में रेलवे लाइन लाने के लिए लंबे समय से प्रयास जारी थे। मावली–बरसाड़ी रेल लाइन के बाद अब प्रतापगढ़ को भी मुख्य रेल मार्ग से जोड़ने का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि परियोजना का प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है और फाइनल सर्वे के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सर्वे पूरा होते ही आगे की प्रक्रिया तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह रेल लाइन बनने से दिल्ली–मुंबई के लिए एक छोटा मार्ग उपलब्ध होगा और क्षेत्र की कृषि, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने कहा कि यह परियोजना प्रतापगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति देगी।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 29, 2026 03:32:52
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 29, 2026 03:32:24
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून के रायपुर थाने में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब थाने में हवालात में बंद एक व्यक्ति ने थाने में ही आत्महत्या कर ली। बताया़ जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की है उसका नाम सुनील रतूड़ी है । सुनील रतूड़ी PRD विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत थे। देहरादून की एसपी ग्रामीण जय बलूनी ने बताया है कि कल शाम 3 बजे पुलिस को सूचना आई की देहरादून के रायपुर पेट्रोल पंप में एक झगड़ा हो रहा है जहां शराब पिए एक व्यक्ति गाड़ी में तेल भरने के बाद पैसे नहीं दे रहा है। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद आरोपी सुनील रतूड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और रायपुर थाने में ड्रिंक एंड ड्राइव और झगड़ा करने के आरोप में थाने में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि सुनील रतूड़ी ने थाने के कंबल को फाड़कर फांसी लगा ली। इसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। बाइट जय बलूनी एसपी ग्रामीण मृतक के परिजनों का आरोप है की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। थाने के कंबल को फाड़कर कैसे आत्महत्या की जा सकती है। इस मामले में एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने थानाध्यक्ष रायपुर समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम पैनल में कराई जाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त कार्रवाई की वीडियो ग्राफी करने के आदेश दिए गए हैं। मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाने के आदेश दिए गए हैं। बाइट प्रमेंद्र डोभाल SSP देहरादून
0
comment0
Report
VKVISHAL KAROLE
Mar 29, 2026 03:31:55
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:जिल्हा परिषदेच्या प्राथमिक शिक्षकांच्या २०२५-२६ या वर्षाच्या पदोन्नती प्रक्रियेला आता कायदेशीर वळण लागले आहे. शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीण असण्याच्या अटीवरून निर्माण झालेल्या वादात, मुंबई उच्च न्यायालयाच्या औरंगाबादब खंडपीठाने पदोन्नती यादीला अंतिम स्वरूप देण्यास अंतरिम स्थगिती दिली आहे. न्यायमूर्ती विभा कंकणवाडी आणि न्यायमूर्ती हितेन एस. वेणगावकर यांनी हा महत्त्वपूर्ण आदेश दिला. जिल्हा परिषदेने २०२५-२६ या वर्षासाठी प्राथमिक पदवीधर आणि पदवीपूर्व शिक्षकांची एक तात्पुरती पदोन्नती यादी जाहीर केली होती. मात्र, या यादीत केवळ अशाच शिक्षकांचा विचार करण्यात आला होता जे शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण आहेत. ज्या शिक्षकांनी ही परीक्षा दिलेली नाही, त्यांना या प्रक्रियेतून थेट वगळण्यात आले होते.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 29, 2026 03:31:15
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है. जिले के काँटी इलाके में बदमाशों ने दो मजदूरों को गोली मार दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. देर रात काँटी का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से काँप उठा. घटना काँटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा रेलवे गुमटी के निकट नए फ्लाइ ओवर के नजदीक की है, जहाँ शहर से सूतापट्टी से काम कर साईकिल से घर लौट रहे दो मजदूरों को बाईक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी. घटना के बाद घायलों ने किसी तरह परिजनों को सूचना दी, फिर परिजन उन्हें आनन फानन में अस्पताल मे ले गये. फिलहाल उनका इलाज जारी है. घटना में शाहबाजपुर निवासी अनिल पटेल और सिरसिया के रहने वाले राजकिशोर भगत युवक गंभीर रूप से घायल हैं, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. ये घटना तब हुई जब दोनों शहर से काम कर के साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी लीची बागान के नजदीक उन्हें गोली मारी गई जिसमें एक व्यक्ति को तीन गोली और एक व्यक्ति को दो गोली लगने की बात सामने आ रही है. परिजनों ने बताया कि सूचना मिली कि दोनों को गोली लगी हैं, फिलहाल हालत गंभीर हैं, गोली के कारणों के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पर रहें हैं. वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय विधायक ई अजीत कुमार भी पहुंचे, उन्होंने घटना को लेकर पुलिस से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया, वहीं इस घटना को लेकर उन्होंने पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठाया. घटना की सूचना के बाद Rural SP Rajesh Singh Prabhakar अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है, फिलहाल दोनों घायल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं, हर एंगल से मामले की जाँच की जा रही है, जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 29, 2026 03:30:56
Sheikhpura, Bihar:कम लागत और बेहतर प्रबंधन से शेखपुरा के किसान ने दैनिक उपयोग में रसोई गैस के लिए आत्मनिर्भर बनाया है। बल्कि गोबर गैस से निकला वेस्टेड सेलरी का भी प्रबंधन कर खेती को आसान और लागत मुक्त बनाया है। किसान के बेहतर प्रबंधन ने जहां घर की रसोई को आत्मनिर्भर बनाया है। गैस की उपलब्धता और खाद मुक्त खेती पर देखिए यह खास रिपोर्ट. बायोगैस यूनिट की यह तस्वीर शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के मौलानगर गांव की है। यहां के किसान के बेहतर प्रबंधन ने उनके परिवार को रसोई गैस की किल्लत और सिलेंडर के लिए लगने वाली लंबी कतारों से अंजान हैं। किसान निजी खर्च कर (स्लागत) से गोबर गैस के पांच यूनिट लगाया। बायोगैस यूनिट अपनाकर न केवल गैस सिलेंडर की समस्या से राहत पाई है, बल्कि गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मॉडल पेश किया। प्लांटों की खास बात यह है कि इनमें पशुओं के गोबर का उपयोग किया जाता है, जिससे गैस तैयार होती है। प्रत्येक प्लांट पर करीब 15 हजार रुपए की लागत से तैयार किया गया है। किसान कृष्णदेव यादव ने बताया कि 75 हजार रुपया में 5 यूनिट बनवाया। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले स्वलगत से बनाया गया गोबर गैस प्लांट की लागत से ज्यादा गैस का इस्तेमाल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण गैस की किल्लत की बात सुनते है लेकिन यहां कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने गोबर गैस में इस्तेमाल गोबर के अवशिष्ट (सैलरी) को व्यवस्थित कर पाइप के सहारे तालाब में पहुंचते है और उसी पानी से फसल का पटवन करने से जैविक खेती को बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इससे खाद मुक्त खेती मुनाफे दे रहा है। जबकि गैस की कोई किल्लत नहीं है。 कृष्णदेव यादव - किसान गृहों की महिलाओं ने कहा कि यह रसोई गैस से बेहतर जलता है। और खाना बनाने में भी आसान होने के साथ खाना स्वादिष्ट बनता है। जबकि गोबर कभी कमाने पर थोड़ा दिक्कत होता है लेकिन अभी अच्छा चल रहा है। गौरतलब है कि देश में रसोई गैस की किल्लत के बीच बायोगैस संयंत्र बेहतर विकल्प है। गांव में बायोगैस के उपयोग से गांव में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिला है। जहां गोबर और कचरा इधर-उधर पड़ा रहता था, अब उसी का उपयोग ऊर्जा श्रोत बनाने में किया जा रहा है। इससे पर्यावरण भी स्वच्छ हो रहा है और गांव का माहौल बेहतर बन रहा है। मौलानागर की यह पहल अब आसपास के गांवों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। अगर आम लोग बायोगैस को अपनाएं, तो गैस सिलेंडर पर निर्भरता काफी हद तक कम हो सकती है।
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 03:28:10
358
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 29, 2026 03:18:39
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया कुआं रोड के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश पिछले दिनों चकमा देकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश नदीम दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस व स्वाट टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश नदीम सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से कहीं जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए स्थान पर चेकिंग करने लगी, तभी एक व्यक्ति सफेद रंग की मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो वह मुड़कर भागने लगा। पीछा करने पर असंतुलित होकर वह गिर गया, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जब पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई तो बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, 500 नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
398
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Mar 29, 2026 03:18:17
Mahendragarh, Haryana:महेंद्रगढ़ जिले के गांव जाटवास में मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष गांव में मंदिर निर्माण कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला झड़प में बदल गया। दोनों ओर से हुए पथराव में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, झड़प के दौरान मंदिर में रखी मूर्ति के खंडित होने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे गांव का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नारनौल पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.
440
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 29, 2026 03:17:55
407
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 29, 2026 03:17:44
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में एक बैंक्विट हॉल में आयोजित शादी समारोह उस वक्त अफरातफरी और हंगामे में बदळ गया, जब खाने को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और कुर्सिया चलने लगीं, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि हैबतपुर बंजारे से आई बारात हसनपुर नगर के एक बैंक्विट हॉल में ठहरी थी, जहां खाने की व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में घटना चर्चा का विषय बन गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने शादी जैसे खुशहाल माहौल को तनाव में बदला।
296
comment0
Report
Advertisement
Back to top