Back
पटना में हथियार वाले फेसबुक वीडियो के मामले में घर से पिस्टल, कारतूस बरामद
PKPrakash Kumar Sinha
Jan 08, 2026 11:25:52
Patna, Bihar
गौरीचक के रहने वाले सन्नी कुमार के फेसबुक आईडी से 6 जनवरी को हथियार के साथ एक वीडियो अपलोड किया गया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के संज्ञान में आते ही पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो बना रहे युवक की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई, जो सन्नी का परिचित है। पूछताछ में साहिल ने स्वीकार किया कि हथियार सन्नी کا था, जिसे उसने वीडियो बनाने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने सन्नी के घर छापेमारी की, जहां से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए。
सख्ती से पूछताछ करने पर सन्नी ने कृष्णा नामक युवक का नाम बताया। कृष्णा के घर छापेमारी में एक और देशी पिस्टल मिली। आगे की जांच में सचिन और अभिषेक का नाम सामने आया। जांच के दौरान मनी ट्रेल भी सामने आया, जिसमें फोन-पे के जरिए 10 हजार रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ。
पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन मोबाइल फोन, दो कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल हथियार सप्लायर अभिषेक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report