icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चोरी-धोखाधड़ी: आरोपी शेयर मार्केट में काला पैसा लगाते, 30 रिश्तेदार खाते फ्रीज

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। प्रवेश पाण्डेय। चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपी अनुकल्प ने कबूला कि वह और अविनाश शुक्ला चोरी की रकम को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते थे और लोगों को ब्याज पर देते थे। इस काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए वे करीबियों और रिश्तेदारों के खातों का इस्तेमाल करते थे, जिसके बाद पुलिस ने रिश्तेदारों के ऐसे 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं जिनमें आय से अधिक का संदिग्ध लेन-देन मिला है। आरोपियों के पास से फर्जी चंदे की रसीदें भी बरामद हुई हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुई 40 घंटे की कस्टडी रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया और गुरुवार रात उन्हें वापस जेल भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

गंगा में उफान रसूलपुर मोहसनपुर का तटबंध टूटा किसानों की बढ़ाई मुश्किलें बाढ़ का खतरा

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow1m ago
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा:- पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा नदी इस समय तूफान पर हैं वहीं पूरा मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मौसमपुर का है जहां बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद गंगा उफान पर है तो वहीं मौसमपुर स्कूल के पास तटबंध टूटने से एक बार फिर ग्रामीणों के मुश्किलें बढ़ गई हैं जिससे बाढ़ का खतरा अब फिर मंडराने लगा है तो वही जनपद में लगातार कई दिन से बरसात नहीं किसने की मुश्किलें बढ़ा दी है जिससे चेहरे की व्यवस्था को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही पहले भी इसी के पास केदारनाथ मैं जब बाढ़ आई थी तब भी यह तत्व नहीं से टूटा था जिसमें उसने भारी तबाही आसपास के क्षेत्र में मचा दी थी जिसमें कई सो एकड़ फसल हरा चारा वह ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र: जुगैल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब मौत की वजह का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है。 मामला जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव का है, जहां ज्योति पत्नी नितेश पाठक का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
0
0
Report

हापुड़: मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस अल्लाहबख्शपुर फाटक मार्ग के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया. पुलिस को सामने देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिससे उसकी bike अनियंत्रित होकर गिर गई. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह वहीं ढेर हो गया. पुलिस ने आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. सीओ ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम भोले पुत्र नेपाल निवासी शेरा कृष्ण की मढैया, थाना गढ़मुक्तेश्वर बताया है. पुलिस के मुताबिक, इस शातिर अपराधी ने बीते 26 जून 2026 को गांव की ही दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म की हैवानियत घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस ने घायल बदमाश को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
0
0
Report

जौनपुर: एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते मड़ियाहूं थाने के दरोगा को गिरफ्तार किया

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, मड़ियाहूं थाने का दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार जौनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन संगठन की वाराणसी इकाई ने जौनपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक आपराधिक मामले में कार्रवाई का आश्वासन देने और मुकदमे में नाम शामिल करने के एवज में उप निरीक्षक द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत एंटी करप्शन टीम ने मड़ियाहूं थाने के पास कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक को रिश्वत की रकम लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में 2029 मिशन: बीजेपी संगठन मजबूती से सत्ता पाने को तेजी से जुटी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बीजेपी अपने सांगठनिक गतिविधियों को मजबूती देते हुए मिशन 2029 का गोल सेट करने में जुटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए गए होमवर्क को पूरा करने के साथ साथ प्रवास की रणनीति के जरिए पार्टी की पहुंच आम कार्यकर्ताओं तक बना कर सूबे की सत्ता तक पहुंचना चाहती है तो विरोधी कह रहे, दिवा स्वप्न है। पैसे उनके पास हैं , संसाधन और पर जन समर्थन कहां से लाएंगे बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा, राजनीतिक पार्टी का महत्वपर्ण कार्य चुनाव लड़ना और जीतना है। हम लोगों को 2024 में जो अपेक्षा थी कि पार्टी सत्ता में आए पर नहीं आ पाए अब इस अंहकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए और राज्य की जनता को राहत पहुंचाने के लिए कहीं न कहीं सभी लोग लगे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद मार्गदर्शन मिला है पार्टी को और प्रदेश अध्यक्ष उसी दिशा में कार्यक्रमों को ,संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बीजेपी को उम्मीद है 2029 के लिए सांगठनिक तौर पर इतने मजबूती के साथ इस सरकार की खामियों को उजागर करेंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव शमशेर आलम ने कहा, बीजेपी लगातार कहती है चुनावी मोड में रहते हैं संगठन का काम करती है पर बीजेपी का जो राष्ट्रीय नेतृत्व है उनके कुकर्मों का जवान देने के लिए देश की जनता बैठी है। बीजेपी 2029 में पहले हिंदुस्तान की गद्दी बचा ले फिर झारखंड की बात करे।आज झारखंड में गठबंधन की सरकार अपने काम के बदौलत , 2029 तो दूर की बात है , कई वर्षों तक बीजेपी ख्याली पुलाव नहीं चलाए झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष नए नवेले हैं अनुभव की कमी है, 2029 तो क्या 2039 तक कुछ नहीं कर पाएंगे, दिवा स्वप्न है,पैसे उनके पास बहुत हैं, प्रयास करें ।पैसे खर्च कर सकते हैं संसाधन इनके पास है पर जनसमर्थन नहीं है। क्या प्रवास करने से वातानुकूलित कमरों में बैठ कर मंथन करने से आपका वोट बढ़ जाएगा , आप झारखंडियों का विश्वास जीत लेंगे मुझे नहीं लगता है। इनकी मानसिकता झारखंड विरोधी है उसको ये नहीं बदल पाएंगे। इनका एंटी झारखंडी मानसिकता दिखता है।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में मूसलाधार बारिश ने शहर को डुबोया, निगम दावों की पोल खुली

Ambala, Haryana:अंबाला में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। आलम यह है कि नगर निगम के मानसून पूर्व सफाई के तमाम दावे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे हैं। अंबाला में मौसम का मिजाज क्या बदला, शहर की सूरत ही बदल गई। देर रात से जारी बरसात के कारण अंबाला के कई पॉश इलाकों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। मुख्य बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। नगर निगम ने मानसून आने से पहले शहर के नालों की सफाई और जलभराव रोकने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज की स्थिति ने निगम के उन सभी दावों की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि आखिर लाखों-करोड़ों का बजट हर साल कहां खर्च होता है, जब पहली बारिश में ही शहर डूब जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top