804452
मसौढ़ी में दो बाइकों की टक्कर के चलते एक की गई जान वहीं दो हुए घायल
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के गौरीचक थाना क्षेत्र में कंडाप गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना पुनपुन-गौरीचक सुरक्षा बांध सड़क पर हुई, जहां विपरीत दिशाओं से आ रही दो बाइकें टकरा गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की जान चली गई। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एनएमसीएच रेफर किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शहीद भगत सिंह जयंती पर 28 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Bugrasi, Uttar Pradesh:शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन के तत्वावधान में 28 सितंबर 2026 को जनपद बुलंदशहर के तहसील स्याना स्थित गांव रवानी कटीरी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे रवानी कटीरी से प्रारंभ होकर स्याना तक जाएगी। कार्यक्रम लगभग शाम 4:00 बजे तक रहेगा। शोभायात्रा के दौरान बुगरासी में शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा को उचित एवं सम्मानजनक रूप से स्थापित कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत के EO/चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात स्याना में उपजिलाधिकारी (SDM) स्याना को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। VSHF के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर शोभायात्रा के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के समक्ष रखना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान और आम जनता की समस्याओं का समाधान—दोनों समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।0
0
Report
नवादा के बैंकों ने रविवार खोले, हड़ताल से पहले मिली राहत
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में 3 दिन की बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक। सोमवार से प्रस्तावित हड़ताल के कारण ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को खुला बैंक, उमड़ी भीड़। नवादा जिले के अधिकतर बैंक रविवार को भी खुले रहे। आमतोर पर रविवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन सोमवार से तीन दिन की हड़ताल के कारण यह फैसला लिया गया। इसका मकसद ग्राहकों की परेशानी कम करना था। यह निर्णय उच्च स्तर पर लिया गया। बैंक खुलने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्राहक अपने जरूरी काम निपटाने पहुंचे। बैंककर्मियों की हड़ताल सप्ताह में पांच दिन काम लागू करने समेत कई मांगों को लेकर है। ग्राहकों ने बैंक खुलने को राहत भरा बताया और उनकी मांगों का समर्थन किया। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बैंकिंग सेवाएं बंद रह सकती हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं संबंधित बैंक की व्यवस्था के अनुसार जारी रहेंगी।0
0
Report
बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रविवार को एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने मिश्रा कॉलोनी, चंपापुरवा, गोताखोर, ऋषि नगर, नेहरू नगर और अंबिकापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बारिश और जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता वाले स्थानों पर पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी कराने तथा बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर लगातार नजर रखने को कहा। एसडीएम ने नगर पालिका गंगाघाट के ईओ डॉ. राजेश शर्मा को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने जल निकासी के साथ-साथ राहत व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाइट एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का आरोप: SIR प्रक्रिया से मतदाता परेशान, तत्काल बंद करने की मांग
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए। कांग्रेस के प्रदेश नेता इकरामुल हसन ने कहा कि SIR की प्रक्रिया से आम लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं को गलत तरीके से नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके कारण लोगों में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है। इकरामुल हसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को आम लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और जिन लोगों को बिना उचित कारण नोटिस दिया गया है, उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। कांग्रेस नेता ने मांग की कि SIR की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए, ताकि आम मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना जरूरी है।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा सुरतढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज श्री गंगानगर के सुरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। और पंचायती राज चुनावो को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे, सीएम के दौरे से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल से Zee मीडिया ने खास बातचीत की इस दौरान जिले में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर निहालचंद मेघवाल ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्णतया संवेदनशील है और किसानों को उनके हक का पूरा पानी देने के लिए सरकार तैयार है। निहालचंद मेघवाल से खास बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सुथार ने ....0
0
Report
झारखंड कांग्रेस ने वोटर अधिकार भंग के आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता प्रदीप यादव की पीसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, चुनाव आयोग की पारदर्शिता और जवाबदही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के सभी जिला मुख्यालयों पर कल आक्रोशपूर्ण मार्च किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मतदाताओं के वोट की रक्षा के लिए प्रदर्शन करेंगे। राहुल गांधी ने वोट चोरी को जनता के सामने रखने के लिए साक्ष्यों के साथ कदम उठाने का किया है। एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। नाम जोड़ने और काटने में कई विसंगतियां हैं। जनता के आक्रोश का लक्ष्य minority, दलित और OBC वोट है। कल कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेगी। पूरे देश में एसआईआर में विसंगतियां हैं। झारखंड में भी लगभग 45 लाख वोटर विलोपित करने के प्रयास हो रहे हैं। सीएलपी लीडर प्रदीप यादव ने कहा, आज सबसे कठिन समय है, वोट के अधिकार को छीनने का प्रयास हो रहा है। केंद्र की बीजेपी सरकार चुनाव आयोग के हाथों वोट के अधिकार को छिनवा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त कानून से ऊपर जाकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। कहीं वोटर का नाम काट कर, कहीं जोड़ कर, कहीं डुप्लीकेसी कर, कहीं कड़े शर्तों को लागू किया जा रहा जो एसआईआर का दुरुपयोग है। झारखंड में भी यह देखा जा रहा है और रोज नई-नई शर्तें लागू की जा रही हैं। फॉर्म 6, जिसमें जीएन नाम जुड़ेंगे, उससे जुड़े भी नए नियम लागू किए जा रहे हैं। फॉर्म 6 में नाम न जुड़ने के लिए नया फॉर्म लाया गया और नई-नई शर्तें जोड़ी गईं। चुनाव आयोग को फॉर्म बदलने का अधिकार नहीं है। जो वोटर बीजेपी के विरोध में है उसको कैसे हटाने जाएं, इसके लिए नई-नई शर्तें लागू की जा रही हैं। झारखंड के CEO आलाकमान को खुश करने और मोदी, अमित शाह को खुश करने के लिए बड़े-बड़े कारनामे किए गए हैं। उपायुक्तों को 36 चिट्ठी लिख चुके हैं और सभी में विरोधाभास है। इनके प्रयास हैं कि एसआईआर में ऐसी शर्तें डालें ताकि बीजेपी विरोध के वोट छूट जाएं। देश में लोकतंत्र पर खतरे की घंटी बज रही है। इन घटनाक्रमों से झारखंड के CEO बीजेपी के नज़दीक जाने के लिए दुसरे ज्ञानेश कुमार बनना चाहते हैं; इसलिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। यह मामला सामान्य नहीं, बहुत कठिन विषय है। कांग्रेस ने ठाना है, लोकतंत्र हमने देश को दिया है, इस लोकतंत्र को जिंदा रखेंगे। कल CO कार्यालय में विशाल प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाएंगे। ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। बाइट ... केशव महतो कमलेश, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस; बाइट ... प्रदीप यादव, नेता विधायक दल, कांग्रेस.0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में गोमुख ट्रैक पर बर्फबारी से ट्रैकर्स फंसे, प्रशासन तलाश में जुटा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी। जनपद के ऊंचाई वाले गोमुख ट्रैक पर भारी बर्फबारी। भारी बर्फबारी से गोमुख ,सातोंपंथ,नंदनवन आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में फंसे ट्रेकर और पर्यटक। गोमुख ट्रैक पर बीते कुछ समय पहले बड़ी संख्या में विभिन्न दल गए ट्रैकिंग के लिए। जिला प्रशासन लगातार सभी ट्रेकर दलों से संपर्क साधने में जुटा। जनपद में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र मौजूद।।0
0
Report
ऋषिकेश में गंगा पानी 5 सेमी ऊपर, जल पुलिस ने घाटों पर सावधानी बरतने की अपील
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश, उत्तराखंड: पहाड़ों में लगातार भारी बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का पानी का लेवल वॉर्निंग लेवल से 5 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। ऋषिकेश जल पुलिस घाटों पर लगातार अनाउंसमेंट कर रही है, भक्तों और आने वालों से अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की अपील कर रही है। ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश जल पुलिस के ऑफिसर विनोद सेमवाल कहते हैं, "जैसे ही हमें पानी का लेवल बढ़ने की जानकारी मिली, हमारी टीम, जो यहां हमेशा अलर्ट पर रहती है, तुरंत जुट गई। हमारे यहां जल पुलिस और डिज़ास्टर रिलीफ टीम तैनात है। हम जॉइंट पेट्रोलिंग करते हैं, और पानी बढ़ने की जानकारी मिलने पर, हम लोगों को वॉर्निंग दे रहे हैं कि वे ज़्यादा आगे न जाएं। हम उन्हें घाटों से दूर रहने की सलाह देते हैं क्योंकि पहाड़ों में लगातार बारिश की वजह से नदी का पानी का लेवल काफी बढ़ गया है, जिससे डूबने या बह जाने का खतरा है। इसीलिए हम ये वॉर्निंग दे रहे हैं..."0
0
Report
चिड़ावा की वंशिका शर्मा ने गणित में 10 विश्व रिकॉर्ड, 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा की वंशिका ने युवा संवाद में अपनी प्रतिभा से बटोरी वाहवाही गणित में 10 विश्व रिकॉर्ड और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए दोनों हाथों से एक साथ अलग-अलग गणनाएं करती हैं वंशिका बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वंशिका की प्रतिभा पर कहा— वाह! अद्भुत! 16 गणित की किताबें लिखीं, 20 साल में कंपनी शुरू की अच्छे आइडिया पर बजट पास होता है, वंशिका ने बताया राजस्थान यूथ आइकन वंशिका ने सरकार का जताया आभार झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की युवा प्रतिभा वंशिका शर्मा ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान–युवा संवाद’ में अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। जब वंशिका ने अपनी उपलब्धियाँ रखी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने वंशिका की उपलब्धियों को अद्भुत बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड़ और नितिन नवीन सहित प्रदेशभर से युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में वंशिका ने बताया कि उन्होंने गणित के क्षेत्र में 10 विश्व रिकॉर्ड और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। वह दोनों हाथों से एक साथ दो अलग-अलग गणनाएं कर सकती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक हाथ से 999 और दूसरे हाथ से 817 का पहाड़ा एक साथ लिख सकती हैं। इस पर नितिन नवीन ने उत्साह के साथ कहा—“वाह! अद्भुत!” वंशिका ने बताया कि वह गणित के क्षेत्र में 16 पुस्तकें लिख चुकी हैं और महज 20 वर्ष की उम्र में अपनी कंपनी शुरू की। उनकी कोशिश गणित को युवाओं के लिए कठिन विषय के बजाय खेल-खेल में सीखने का माध्यम बनाने की है। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने पैशन को फॉलो करना चाहिए। सरकारी नौकरी हो, स्टार्टअप हो या कोई अन्य क्षेत्र—पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा से काम करते हुए देश का नाम रोशन करने का लक्ष्य होना चाहिए। अपने राजस्थान यूथ アイкон अवार्ड का जिक्र करते हुए वंशिका ने सरकार के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सम्मान इसलिए खास है, क्योंकि पुरस्कार देने के बाद भी युवाओं से संवाद जारी रहता है। हर पल खुद स्वयं मंत्री महोदय हमसे हमारे आइडियाज पूछते हैं और जो भी हमारे अच्छे आइडिया होते हैं, उन पर बजट भी पास होता है। इसके लिए मैं राजस्थान सरकार और भारत सरकार का हार्दिक अभिनंदन करना चाहूंगी।” चिड़ावा की वंशिका ने युवा संवाद के मंच से अपनी प्रतिभा, उपलब्धियों और युवाओं के लिए अपने विजन को साझा कर झुंझुनूं जिले का नाम प्रदेश स्तर के मंच पर रोशन किया。0
0
Report
Advertisement
फार्म हाउस की लापरवाही से सौरभ की मौत, ग्वालियर में आक्रोश के साथ जाम
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर— हजीरा थाना इलाके में फार्म हाउस पर सौरभ की करंट लगने से मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया है। मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने हजीरा थाने के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि फार्म हाउस संचालक की लापरवाही के चलते सौरभ की जान गई। परिजनों की मांग है कि फार्म हाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
राजस्थान में SIR विवाद: रफीक खान का आरोप, आयोग बचाव में क्यों?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कहा- CM चुनाव आयोग का बचाव कर रहे हैं। इसके लग रहा है कि मिलीभगत से काम हो रहा है। राजस्थान में SIR हुई, लेकिन चुनाव पुराने वोटर से हुए। फिर राजस्थान में SIR की कार्रवाई क्यों? रफीक खान ने SIR में वोट काटने के आरोप लगाए। कहा- बीजेपी के तंत्र के रूप में चुनाव आयोग काम कर रहा है। बीजेपी चुनाव आयोग का बचाव कर रही है। आज नए वोट को जुड़वाना बहुत मुश्किल हो गया है। बीजेपी चुनाव आयोग का बचाव क्यों? कर रही है?0
0
Report
पलामू के बैंकों में सुरक्षा ऑडिट: त्योहारों के दौरान सतर्कता बढ़ी
Babhandih, Jharkhand:जमशेदपुर में बैंक लूट की घटना के बाद पलामू पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर शहर, सदर और चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा ऑडिट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा उपायों की जांच की। बैंक के सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। बैंक परिसर के साथ-साथ बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया। पुलिस ने बड़ी राशि लेकर बैंक से निकलने वाले ग्राहकों की रेकी रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा। त्योहारों के दौरान बैंक बंद रहने की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सुरक्षा ऑडिट के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। चैनपुर में थाना प्रभारी लालजी ने पुलिस बल के साथ बैंकों का निरीक्षण किया。0
0
Report
Advertisement
अत्यधिक बारिश से पांच मकान धराशायी, महिला घायल
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम उनई मकरूका में अत्यधिक बारिश के चलते पांच घर अचानक गिर गए। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घर गिरने से सूरजपाल पुत्र नत्थूलाल, धर्मपाल पुत्र नत्थूलाल, कुंवरपाल पुत्र नत्थूलाल, गरजपाल पुत्र नत्थूलाल तथा भूरी देवी पत्नी ओमपाल के मकान प्रभावित हुए हैं। हादसे के दौरान भूरी देवी दीवार की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। काफी समय बाद उन्हें होश आया। परिजनों के अनुसार उनके शरीर में चोटें भी आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने बताया कि मकान गिरने से उनके सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों एवं प्रभावित परिवारों ने क्षेत्र के आला अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण अन्य जर्जर मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद दिलाने की मांग की है।0
0
Report
साहिबगंज राजमहल के स्कूल में प्रिंसिपल पर नाबालिग से छेड़छाड़, POCSO मामला दर्ज
Sahibganj, Jharkhand:Sahibganj ke Rajmahal block ke sarkari school Yogi Chak Jayarampur High School, Sarkanda me nabalig chhatra se ched-chad ka gambhir mamla samne aaya hai. Chhatra ki maa ki likhit shikayat par police ne school ke principal Rupesh Chaurasia ke khilaf POCSO Act ke tahat mamla darj kar jaanch shuru kar di hai. Shikayat ke anusar, principal ne special class ke naam par chhatra ko akela kaksha me bulaya. Arop hai ki is dauran unhone chhatra ke saath apattijanak vyavhar karte hue pyaar ka izhaar kiya aur uske sharir ko chhune ki koshish ki. Chhatra ne is ka virodh kiya aur wahan se bhag kar ghar pahunchi. Ghar pahunchne ke baad usne parijanon ko poori ghatna ki jankari di. Mamla ki jankari milne ke baad parijans school pahunchhe, jahan graminon ki bheed jut gai aur virodh jataaya gaya. Iske baad chhatra ki maa ne SC-ST thana me likhit shikayat dekar karyavahi aur nyay ki maang ki. Mamla samne aane ke baad aaropi principal farar hai. Wahin police ne mamle ko gambhirta se lete hue prathamikI darj kar aaropi princial ki giraftaari ke liye sambhavit thikano par chhapemari shuru kar di hai. Wahin, kuch anya chhatron ke saath bhi isi tarah ke vyavhar ke aarop samne aane ki baat kahi ja rahi hai. Police in aaropon ki bhi janch kar rahi hai. Peedit parivar ne police-prashasan se nishpaksh janch aur nyay ki maang ki.0
0
Report
बैतूल के मिशन स्कूल परिसर में अस्थाई चर्च के खिलाफ हिंदू संगठन का हंगामा
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में मिशन स्कूल के अंदर कथित तौर पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो स्कूल परिसर के अंदर प्रार्थना सभा चलती मिली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और दो पादरी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मामला बैतूल के सदर इलाके का है,जहां एक मिशन स्कूल परिसर में कथित तौर पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उस समय अंदर 100 से ज्यादा लोग प्रार्थना सभा में शामिल थे,जबकि दो पादरी सभा को संबोधित कर रहे थे। अंदर का नजारा देखकर हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रार्थना सभा करा रहे दो पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर प्रार्थना सभा के आयोजन को लेकर अनुमति से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं हिंदू संगठन ने स्कूल की जमीन पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन की ओर से स्कूल की मान्यता की जांच करने और स्कूल को शासन के अधीन करने की मांग भी उठाई गई है। इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी प्रार्थना सभाएं आयोजित होती रही हैं और तेज आवाज में होने वाली गतिविधियों को लेकर उनके द्वारा शिकायतें की गई थीं। स्थानीय लोगों ने अस्थाई चर्च को हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पादरियों को हिरासत में लिया है और प्रार्थना सभा के आयोजन,अनुमति तथा अन्य आरोपों से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आयोजन को लेकर नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं।0
0
Report
Advertisement
