804453
5 वर्षीय बालक से सोने का लॉकेट छीनने वाले बदमाशों में से एक गिरफ्तार
Nathupur, Bihar:मसौढ़ी के अलावलपुर गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 5 वर्षीय बालक के गले से महावीरी सोने का लॉकेट छीन लिया। घटना के बाद परिजन और राहगीर लॉकेट की खोज में जुट गए। मसौढ़ी डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीआईजी हर किशोर राय ने 32 एसआई का तबादला कर पारदर्शिता की कोशिश तेज की
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने पाँच वर्ष से अधिक एक ही जिले में पदस्थापित (एसआई) पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया है बेतिया मोतिहारी बगहा के 32 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला हुआ है तीन जिलों में इन 32 पुलिस अवर निरीक्षकों का पाँच से अधिक समय हो गया था. डीआईजी हर किशोर राय ने बेतिया बगहा और मोतिहारी एसपी को निर्देश दिया है कि स्थानांतरण हुए सभी पुलिस अवर निरीक्षकों शीघ्र विरमित करें. बेहतर पुलिसिंग अपराध नियंत्रण पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता को लेकर डीआईजी ने 32 एसआई का तबादला किया है.0
0
Report
डिप्टी सीएम अस्पताल पहुंचे; मरीजों की सेवा पर दिया स्पष्ट संदेश
Varanasi, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप। सुरक्षा प्रोटोकॉल छोड़ सीधे वार्डों और ओपीडी की तरफ बढ़े उपमुख्यमंत्री। अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे डिप्टी सीएम। अस्पताल परिसर में दिखा उपमुख्यमंत्री का बेहद संवेदनशील रूप। व्हीलचेयर पर बैठी एक बीमार वृद्ध महिला को देख रुके डिप्टी सीएम। उपमुख्यमंत्री ने झुक कर सार्वजनिक रूप से वृद्ध महिला मरीज के पैर छुए। महिला मरीज के पैर छूकर डिप्टी सीएम ने सिर पर हाथ रखवाया, लिया आशीर्वाद। बुजुर्ग महिला का हाथ अपने हाथों में लेकर पूछा— अम्मा, कोई दिक्कत तो नहीं है? डिप्टी सीएम ने महिला से पूछा— डॉक्टर ठीक से देख रहे हैं ना? दवाएं मुफ्त मिलीं या नहीं? अस्पताल में बदइंतजामी और शिकायतों को लेकर डिप्टी सीएम सख्त। उपमुख्यमंत्री के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट। डिप्टी सीएम ने CMS को टोकते हुए कहा— मेरे सामने हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं है। अपने ये हाथ जोड़ना बंद करिए और मरीजों की सेवा में अपने हाथ लगाइए। वीआईपी आवभगत के बजाय डॉक्टरों को सिर्फ मरीजों के इलाज पर ध्यान देने की नसीहत।0
0
Report
केन-बेतवा लिंक सहित सिंचाई परियोजनाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर से 80 किलोमीटर दूर कुपी के नजदीक बनाला नदी पर चल रहे केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य सिंचाई परियोजनाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे चिता आंदोलन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर को हिरासत में ले लिया गया है। आज सुबह करीब 5 बजे भारी पुलिस बल आंदोलन स्थल पहुंचा। पिछले 14 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अमित भटनागर को हिरासत में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर भर्ती कराया गया, बाकी साथियों को अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया गया। आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अमित भटनागर आज 400 करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले थे। इसे आंदोलन को कुचलने की साजिश बताया। दिव्या ने चेतावनी दी है कि अगर अमित भटनागर या किसी आंदोलनकारी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। वही रात में अमित भटनागर ने आशंका जाहिर की थी कि उनके आंदोलन को कुचला जा सकता है0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, बाइक सवार 2 की मौत, 1 घायल
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर सेवरही में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दो लोगों की मौत एक घायल सामूहिक विवाह में जा रहे बाइक सवार तीनों लोग घटना में बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौत बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में करवाया गया भर्ती अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस तमनकुहीराज थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
सरकारी अस्पताल के संविदा डॉक्टर पर गंभीर आरोप: निजी इलाज के आरोप उठे
Farrukhabad, Uttar Pradesh:क्या मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़? सरकारी अस्पताल के संविदा डॉक्टर पर गंभीर आरोप संविदा डॉक्टर आयुष्मान पर पहले भी गलत ऑपरेशन करने का लग चुका आरोप लोहिया अस्पताल के सीएमएस जगमोहन शर्मा ने कहा कि अगर किसी डॉक्टर ने गलत किया और पैसे की कोई बात आएगी तो उसके खिलाफत और कार्रवाई की जाएगी लोहिया अस्पताल में कोई पैसा नहीं लगता ना ही दवाइयां का और ना ही ऑपरेशन का सरकारी अस्पताल... जहां गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा भरोसा करता है। लेकिन अगर वहीं इलाज के नाम पर लापरवाही हो, मरीजों को निजी अस्पताल भेजने के आरोप लगें और गलत ऑपरेशन की शिकायतें सामने आएं, तो सवाल सिर्फ एक डॉक्टर पर नहीं, पूरे सरकारी स्वास्थ्य तंत्र पर खड़े होते हैं। फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में तैनात एक संविदा चिकित्सक आयुष्मान सिंह पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी इसी अस्पताल में डॉक्टर आयुष्मान सिंह पर कथित गलत ऑपरेशन का मामला सुर्खियों में आ चुका है। अब एक और शिकायत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल का है। मऊदरवाजा निवासी अतुल कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बंदरों के हमले में पैर टूटने के बाद उनका ऑपरेशन जिला अस्पताल में किया गया, लेकिन कथित रूप से ऑपरेशन गलत हुआ। इसके बाद दोबारा ऑपरेशन के नाम पर करीब 34 हजार रुपये लिए गए, फिर भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़ित का आरोप है कि संबंधित संविदा चिकित्सक सरकारी अस्पताल से मरीजों को अपने निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते हैं। यदि यह आरोप सही साबित होता है तो यह सरकारी सेवा नियमों के साथ-साथ मरीजों के भरोसे के साथ भी बड़ा खिलवाड़ माना जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पहले भी कथित गलत ऑपरेशन के मामले सामने आ चुके हैं, तो आखिर स्वास्थ्य विभाग ने क्या कार्रवाई की? क्या शिकायतों को नजरअंदाज किया गया? और अगर ऐसा है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी؟ जिला अस्पताल गरीबों के इलाज का सबसे बड़ा सहारा माना जाता है। लेकिन अगर सरकारी अस्पताल इलाज का केंद्र बनने के बजाय मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने का माध्यम बन जाए, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। अब जरूरत सिर्फ जांच की नहीं, बल्कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी है, ताकि मरीजों का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर कायम रह सके। फिलहाल पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।0
0
Report
अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक में दिनेंद्र दास का बयान—कमी पूरी करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर कहा, \"कुछ सदस्यों की कमी है उनकी पूर्ति की जाएगी। रामलला के यहां जो चोरी हुई है उसपर बात की जाएगी।\"0
0
Report
Advertisement
सीसीटीवी फुटेज में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, लुटेरों की तलाश जारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अधिवक्ता अजय कुमार गौतम पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में कई युवक उन्हें घेरकर बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित के जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर लात-घूंसों से हमला करते नजर आते हैं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने सोने की चेन और नकदी लूटे जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। वहीं, वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
गिरिडीह में कोयला तस्करी का बड़ा कॉरिडोर, फर्जी कागजात से रोज 500 ट्रक पार
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिला इन दिनों ‘काले हीरे’ के काले कारोबार का सबसे बड़ा कॉरिडोर बन चुका है. धनबाद के कुख्यात पांडेय-सिंह सिंडिकेट के इशारे पर रोजाना करीब 500 कोयला लदी गाड़ियां फर्जी कागजात के सहारे गिरिडीह जिले के डुमरी, निमियाघाट, बगोदर के अलावे गांवा- तीसरी के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश की मंडियों में खपाई जा रही हैं. करोड़ों का यह गोरखधंधा अब पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. फर्जी कागजात, एक चालान पर कई ट्रक. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोयला तस्करों के द्वारा तस्करी के लिए बड़े पैमाने पर फर्जी जीएसटी चालान और ट्रांसपोर्टिंग परमिट का इस्तेमाल हो रहा है. एक ही चालान नंबर पर 5 से 10 गाड़ियों अलग-अलग थानों की सीमा पार कर जाती हैं. कई कागजातों में फर्म का पता ही फर्जी निकलता है. गिरिडीह के डुमरी, बगोदर, सरिया रूट से ये ओवरलोड ट्रक बिना रोक-टोक निकल रहे हैं. पुलिस की भूमिका संदिग्ध, जवान करते हैं गिनती स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कई पिकेट और चेकपोस्ट पर पुलिस के जवान खुद गाड़ियों की गिनती कर सिंडिकेट के गुर्गों को ओके रिपोर्ट देते हैं. रात 10 बजे के बाद शुरू होने वाला यह खेल सुबह 4 बजे तक चलता है. गिरिडीह के पूर्व एसपी दीपक शर्मा के कार्यकाल में इस सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई हुई थी, लेकिन कार्रवाई के बाद नेटवर्क और मजबूत होकर लौटा है. ‘ऊपर तक सेटिंग’, कोई नहीं छूता गाड़ियों को कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में चर्चा है कि सिंडिकेट की ‘ऊपर तक सेटिंग’ है. वहीं इस वजह से खनन, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी इन गाड़ियों को रोकने से कतराते हैं. न वजन जांच, न कागजात की स्क्रूटनी. नतीजा, माधोपुर मोड़ जैसे इलाकों में ओवरलोड ट्रक पलटने से आए दिन हादसे हो रहे हैं. गिरिडीह जिले के डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के पास बकायदा अवैध कोयला लदी गाड़ियों की गिनती भी की जाती है. 16 हजार करोड़ जीएसटी डकार गया माफिया बताया जा रहा है कि धनबाद के कोयला माफिया गणेश पांडेय पर अकेले 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी बकाया है. इसके अलावा दर्जनों फर्जी फर्मों के नाम पर भी करोड़ों की टैक्स चोरी की जा रही है. हजारीबाग, बिहार, यूपी, एमपी तक फैले इस नेटवर्क से कोयला माफिया मालामाल हो रहे हैं और सरकार को हर माह करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. कोयला के अवैध कारोबार के फलने-फूलने की खबर के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय और जीएसटी इंटेलिजेंस ने गिरिडीह रूट पर नजर तेज कर दी है. गुप्त तरीके से गाड़ियों की मूवमेंट और कागजातों की जांच शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है कि जल्द सिंडिकेट के बड़े चेहरों पर शिकंजा कस सकता है. फिलहाल जिले में यह सवाल गूंज रहा है कि जब रोज 500 गाड़ियां अवैध रूप से पार हो रही हैं तो जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे क्यों बैठे हैं?0
0
Report
खून के बदले खून: फैजान ने असलम की हत्या कर सिर खेत में छुपाया
Aligarh, Uttar Pradesh:खून के बदले खून: फैजान ने असलम की हत्या कर सिर खेत में छुपाया; अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में कल मिले सिर काटे शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। मृतक की पहचान थाना चंडौस क्षेत्र के सिकरना कलां निवासी असलम के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि असलम की हत्या उसके चचेरे भाई फैजान ने की थी। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार, फैजान का असलम से विवाद हुआ था और गाली-गलौज से नाराज होकर उसने शुक्रवार रात चाकू से उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शव से सिर अलग कर गन्ने के खेत में छिपा दिया; पुलिस ने तलाशी के दौरान सिर बरामद कर लिया। पूछताछ में फैजान ने हत्या कबूल कर ली; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।0
0
Report
Advertisement
बालूमाथ रेलवे साइडिंग पर खतरनाक बाइक स्टंट: छात्र वीडियो वायरल
Latehar, Jharkhand:बालूमाथ प्रखंड उच्च विद्यालय तथा बालूमाथ मुख्यालय स्थित राजकीयकृत रेलवे साइडिंग खतरनाक बाइक स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे शशिभूषण गुप्ता क्षेत्र में एक बालूमाथ छात्र द्वारा हैं। पहले वायरल वीडियो में एक छात्र विद्यालय परिसर के अंदर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने एक छात्र बालूमाथ मगध ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर नीले रंग की होंडा मोटरसाइकिकल का अगला पहिया उठाकर तेज रफ्तार में स्टंट करता नजर आ रहा है। एक अन्य दृश्य में वहीं युवक रेलवे ब्रिज के समीप रेलवे कोयला साइडिंग क्षेत्र में जानलेवा स्टंट करते हुए दिखाई देता है। रीला बनाने की होड़ में छात्र अपनी जान जोखिम में डालता नजर आ रहा है। रेलवे साइडिंग और ट्रैक के आसपास इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों से रेलवे क्षेत्र में स्टंट करने या वीडियो बनाने से बचने की अपील करती रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ सेकंड की सोशल मीडिया लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाना उचित नहीं है। उन्होंने अभिभावकों और युवाओं से ऐसे खतरनाक ट्रेंड से दूर रहने तथा रेलवे परिसर एवं साइडिंग क्षेत्र में स्टंट न करने की अपील की। लोगों का कहना है कि एक छोटी-सी गलती जीवनभर का पछतावा बन सकती है, इसलिए अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाचार्याां रूबी बानो ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्टंट करने वाले छात्र की पहचान की जा रही है। दोषी छात्र के विरुद्ध विद्यालय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
महासमुंद के कराटे खिलाड़ियों ने भूटान की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण-रजत जीते
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन - महासमुंद एंकर-महासमुंद के कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। भूटान में आयोजित 7वीं इंटरनेशनल कराटे निंजा मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। कराटे मास्टर नीलकंठ साहू, रीता खुशी साहू, खुमान सिंह साहू, ईशान साहू, नीकुंज साहू, तुषार डड़सेना समेत कई खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को चैंपियन ट्रॉफी और बेस्ट टीम अवॉर्ड दिलाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रायपुर और महासमुंद में भव्य स्वागत किया गया। कलेक्टर, एसपी, खेल मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही टीम का चयन अब मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।0
0
Report
वित्त मंत्री ने कहा: सांसदों के पत्र-प्रत्युत्तर में देरी बर्दाश्त नहीं
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र पत्र में राज्य के अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा उनके पत्रों और फोन कॉल का समय पर जवाब देने के निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। वित्त मंत्री ने अपने पत्र की प्रतिलिपि विधानसभा अध्यक्ष को भी भेजा है वित्त मंत्री ने लिखा है सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही है कि सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों को भेजे गए पत्रों और सुझावों का समय पर जवाब नहीं दिया जाता है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में वृद्ध महिला से सोने की बालियां लूट मामले में युवक गिरफ्तार; बालियां बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) सोने की बालियां लूट मामले में एक गिरफ्तार,टाउन पुलिस को मिली सफलता,वृद्ध महिला से हुई थी लूट,लूट कर ले जाने वाली बालियां की बरामद एंकर विजुअल Hanumangarh जिला अस्पताल के सामने से वृद्ध महिला से सोने की बाली कान से झपटा मार कर लूट ले जाने के मामले में टाउन पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। टाउन थाना अधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल के सामने एक वृद्ध महिला की कान में पहनी सोने की बालियां लूट ले जाने का मामला सामने आया था। जिसका मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई उम्मेद राम को सौंपी गई थी। मानवीय सूचना और तकनीकी सबूतों की मदद से पुलिस ने फतेहपुर संगरिया निवासी मंगल सिंह को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने लूट कर ले जाने वाली सोने की बालियां भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस अन्य किसी वारदात में शामिल होने की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है0
0
Report
जगदीशपुर कैबिनेट: किसानों के खाते में 1460.25 करोड़ की राशि ट्रांसफर
Bhopal, Madhya Pradesh:Breaking जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को राशि अंतरित की जाएगी。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ अंतरित करेंगे。 जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक भी होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रूपये का भुगतान प्रभावित कृषकों को किया गया है。 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव0
0
Report
रायबरेली में 98 बीघा सरकारी जमीन मुक्त, अवैध कब्जेदारों पर बुलडोजर की कार्रवाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली रायबरेली में प्रशासन का बड़ा एक्शन तालाब की 98 बीघा सरकारी जमीन कराई गई मुक्त दो दर्जन से अधिक अवैध कब्जेदारों पर कसा शिकंजा सरकारी जमीन पर बोई गई धान की फसल नष्ट एसडीएम सदर के आदेश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप हरचंदपुर के भवानीगढ़ मजरे स्योठी गांव में चला बाबा का बुलडोजर।0
0
Report
Advertisement
