Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

77वें गणतंत्र दिवस पर लालू यादव ने तिरंगा फहराया; तेजस्वी दूर रहे

RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Jan 26, 2026 05:00:21
Patna, Bihar
देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में तिरंगा फहराया वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना स्थिति आवास 1 पोलो रोड पर भी लाल यादव झंडा फहराया लेकिन दोनों जगह तेजस्वी यादव नहीं दिखे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar sharma
Jan 26, 2026 06:35:34
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला कलेक्टर अरूण गर्ग ने तिरंगा फहराया और इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय आर्य ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय , प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में 94 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों के साथ शहीदों की वीरांगनाएं भी शामिल थीं।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Jan 26, 2026 06:35:03
Karauli, Rajasthan:जिला मुख्यालय सहित जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, जिला करौली एंकर इंट्रो - करौली जिला मुख्यालय सहित जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित किया गया。 जिले में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जहां जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी。 समारोह के दौरान एडीएम हेमराज परिड़वाल ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। कार्यक्रम में एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी गुमना राम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे。 समारोह में जिले के शहीदों की वीरांगनाओं को जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शॉल व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रशासन, शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 38 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया。 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक शारीरिक व्यायाम, सूर्य नमस्कार, मार्च-पास्ट और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी दर्शकों ने जमकर सराहना की। विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं。 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, सीएमएचओ कार्यालय में सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा, जिला चिकित्सालय में पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया。 इसी प्रकार राजनीतिक दलों के कार्यालयों तथा जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों व संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया。 इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति और जन जागरूकता के उद्देश्य से झांकियां का प्रदर्शन किया गया。
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Jan 26, 2026 06:34:38
Harda, Madhya Pradesh:एंकर हरदा में रविवार को जिला मुख्यालय के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़ा। उन्होंने हर्षोल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे भी छोड़े। परेड कमांडर रजनी सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (एसएफ), होमगार्ड, एनसीसी, शौर्य दल और स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। जिला पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने समारोह में जोश भर दिया। उत्कृष्ट काम करने वालों को किया सम्मानित समारोह में शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया。
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Jan 26, 2026 06:34:21
Ranchi, Jharkhand:आज 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने देश और झारखंड के वीर सपूतों एवं अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की。 अपने संबोधन में केशव महतो कमलेश ने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मैं सर्वप्रथम उन अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ, जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण आज हम यह दिन देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1929 में लाहौर अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि स्वराज ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। रावी नदी के पावन तट पर देश के वीर सपूतों ने यह संकल्प लिया था कि जब तक भारत को स्वराज नहीं मिलेगा, तब तक न वे स्वयं बैठेंगे और न ही शत्रु को चैन से बैठने देंगे। उन्होंने कहा कि उसी संकल्प के साथ देशभर में सभाएँ, जुलूस और आंदोलन होते रहे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रतिज्ञाएँ दोहराई जाती रहीं। अंग्रेजी हुकूमत ने देशभक्तों पर लाठियाँ चलाईं, गोलियाँ बरसाईं और उन्हें नजरबंद किया, लेकिन इसके बावजूद हमारे देशवासी अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ, लेकिन देश को सुचारु रूप से चलाने के लिए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण किया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और तभी से हम हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसके आन, बान और शान की रक्षा का संकल्प लेते हैं। हम सभी यह प्रतिज्ञा करते हैं कि तिरंगा सदैव ऊँचा लहराता रहे और हमारे देश की गरिमा बनी रहे। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि कभी भी तिरंगे को झुकने न दें और हमेशा इसकी मर्यादा बनाए रखें。 बाइट:केशव महतो कमलेश ( प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस)
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Jan 26, 2026 06:33:39
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा मजबूत स्थिति में है वहीं दुसरी और कांग्रेस के पास भी प्रयाप्त संख्या बल है। लेकिन क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक दांव-पेंच से पूरा खेल पलटने की संभावना बनी हुई है। भाजपा के दूसरे उम्मीदवार पर कांग्रेस की नजरें टिकी हैं, जबकि कांग्रेस पिछले चुनाव परिणाम को देखते हुए कहीं न कहीं चिंतित जरूर दिख रही है। राज्यसभा की इन सीटों पर वर्तमान सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक संकेतों के मुताबिक चुनाव फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरुआत में हो सकता है। इस चुनाव को केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि हरियाणा की राजनीतिक दिशा तय करने वाले ‘पावर गेम’ के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा में भाजपा के पास 48 विधायक हैं। प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायक का समर्थन भी भाजपा को प्राप्त है। इसके अलावा विधानसभा में इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायक हैं अर्जुन चौटाला और आदित्य चौटाला। यह दोनों विधायक कांग्रेस का पक्ष लेने के मूड में दिखाई नहीं देते। अगर इन दोनों विधायकों का समर्थन भाजपा उम्मीदवारों को मिलता है तो भाजपा के पास कुल संख्या 53 हो जाएगी。 जबकि कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। राज्यसभा सीट पर जीत के लिए 31 विधायकों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में दोनों दलों को निर्दलीय और छोटे दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। भाजपा की रणनीति स्पष्ट है कि वह दूसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस पर दबाव बनाए। वहीं कांग्रेस को आशंका है कि यदि क्रॉस वोटिंग होती है तो उसका समीकरण बिगड़ सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा दूसरी सीट के लिए कोई चौंकाने वाला नाम सामने ला सकती है। यदि ऐसा हुआ तो मुकाबला पूरी तरह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल जाएगा। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने विधायकों को एकजुट रखना है। पार्टी नेतृत्व इस चुनाव को पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती के टेस्ट के तौर पर देख रहा है। भाजपा की दूसरी सीट की रणनीति को केवल जीत का प्रयास नहीं, बल्कि कांग्रेस पर दबाव बनाने और अंदरूनी खींचतान को उजागर करने का राजनीतिक प्रयोग भी माना जा रहा है। अगर भाजपा दूसरी सीट जीतती है तो यह केवल एक राज्यसभा सीट नहीं होगी, बल्कि कांग्रेस के संगठनात्मक अनुशासन पर सीधा सवाल होगा। कांग्रेस इस चुनाव को अपनी राजनीतिक साख से जोड़कर देख रही है। पार्टी नेतृत्व जानता है कि एक भी चूक पूरे संदेश को कमजोर कर सकती है। राज्यसभा में हार का मतलब सिर्फ संख्या का नुकसान नहीं, बल्कि यह संकेत होगा कि पार्टी जमीन पर नियंत्रण खो रही है。 पिछले राज्यसभा चुनाव से सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्टी नेतृत्व जानता है कि अगर फिर से रणनीतिक चूक हुई तो इसका असर केवल राज्यसभा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा समीकरणों पर भी पड़ेगा。 हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का जिक्र आते ही एक उदाहरण अपने आप सामने आ जाता है। वह चुनाव जिसमें कांग्रेस मजबूत स्थिति में होने के बावजूद हार गई थी और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे, जबकि कांग्रेस नेता अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा था。 उस चुनाव में कांग्रेस के पास पर्याप्त विधायक थे और माना जा रहा था कि अजय माकन की जीत लगभग तय है। लेकिन मतदान के वक्त तस्वीर बदल गई। नतीजा यह हुआ कि कार्तिकेय शर्मा जैसे निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मार ली और कांग्रेस को अप्रत्याशित झटका लगा。 यह परिणाम इसलिए भी चौंकाने वाला था क्योंकि कांग्रेस उस समय संगठनात्मक रूप से कमजोर नहीं मानी जा रही थी। फिर भी राज्यसभा जैसे चुनाव में पार्टी अनुशासन की कमी खुलकर सामने आ गई। आज जब हरियाणा में फिर से राज्यसभा की दो सीटों पर मुकाबला है, तो कांग्रेस नेतृत्व के सामने वही पुराना डर खड़ा है। पार्टी को आशंका है कि कहीं इतिहास खुद को दोहरा न दे। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार सार्वजनिक दावों से ज्यादा अंदरूनी अनुशासन और विधायक प्रबंधन पर जोर दे रही है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Jan 26, 2026 06:33:23
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में गंगा पुल निर्माण का मामला विवादास्पद हो गया है। यहाँ ठेकेदार ने निर्माणाधीन मढ़ैयन घाट पुल पर झंडा रोहण करवाया और अपने प्राइवेट गनर से फायरिंग भी कराई। यह घटना स्थानीय नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन दर्शाती है। मुख्य बिंदु: कमालगंज तहसील के मढ़ैयन घाट पर गंगा पर बन रहा निर्माणाधीन पुल। ठेकेदार ने अनौपचारिक उद्घाटन जैसा आयोजन किया, झंडा फहराया और हवाई फायरिंग कराई। नियमों का उल्लंघन: आर्म्स एक्ट 1959 के तहत निजी गनर द्वारा बिना लाइसेंस के फायरिंग अवैध है। धारा 25 के अनुसार 3-7 वर्ष की सजा और जुर्माना। पुल निर्माण नियम (NHAI/PWD गाइडलाइंस): निर्माणाधीन संरचना पर उद्घाटन तभी होता है जब प्रोजेक्ट पूरा हो और फिटनेस सर्टिफिकेट जारी हो। अधूरा काम सरकारी धन की बर्बादी और सुरक्षा जोखिम बनाता है। स्थानीय प्रशासनिक नियम: जिलाधिकारी या एसडीएम की अनुमति बिना कोई सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित। कमालगंज पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात कही है। सुरक्षा चिंताएं: पुल अधूरा होने से वाहनों के लिए खतरा। गत वर्ष गंगा उफान के दौरान घटनाएं हुईं, ऐसे आयोजन भ्रम फैला सकते हैं। निष्कर्ष: ठेकेदार की मनमानी पर जांच होगी; लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग। स्थानीय जनता ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Jan 26, 2026 06:31:41
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के आरजे स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह नगर के आरजे स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया...इस अवसर पर सूबे के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी...कार्यक्रम में डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी, डीएफओ सौरभ चंद्रा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे...मंत्री संजय प्रसाद यादव ने परेड का निरीक्षण किया...पुलिस बल की टुकड़ियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने परेड में भाग लिया...इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया...मंत्री ने उत्कृष्ट परेड और झांकी प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र और कप देकर सम्मानित किया...मुख्य समारोह में दर्जनों परेड टुकड़ियों ने हिस्सा लिया...अपने संबोधन में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि 1950 में संविधान लागू हुआ था, जिसे हमारे पूर्वजों ने अथक प्रयासों से बनाया था...यह संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है...उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और युवाओं से राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया...मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ही सरकार का लक्ष्य है और झारखंड में संसाधनों की कमी नहीं है, हमें उनका बेहतर उपयोग करना है...गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखा गया...सभी प्रखंडों में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई...सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी और निजी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया...विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयوں में भी जिला अध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई...जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार शामिल थे... साथ ही समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top