Back
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस केशव महतो कमलेश ने ध्वजारोहण किया
UMUJJWAL MISHRA
Jan 26, 2026 06:34:21
Ranchi, Jharkhand
आज 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने देश और झारखंड के वीर सपूतों एवं अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की。
अपने संबोधन में केशव महतो कमलेश ने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मैं सर्वप्रथम उन अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ, जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण आज हम यह दिन देख पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1929 में लाहौर अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि स्वराज ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। रावी नदी के पावन तट पर देश के वीर सपूतों ने यह संकल्प लिया था कि जब तक भारत को स्वराज नहीं मिलेगा, तब तक न वे स्वयं बैठेंगे और न ही शत्रु को चैन से बैठने देंगे।
उन्होंने कहा कि उसी संकल्प के साथ देशभर में सभाएँ, जुलूस और आंदोलन होते रहे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रतिज्ञाएँ दोहराई जाती रहीं। अंग्रेजी हुकूमत ने देशभक्तों पर लाठियाँ चलाईं, गोलियाँ बरसाईं और उन्हें नजरबंद किया, लेकिन इसके बावजूद हमारे देशवासी अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ, लेकिन देश को सुचारु रूप से चलाने के लिए हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण किया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और तभी से हम हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज के दिन हम राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसके आन, बान और शान की रक्षा का संकल्प लेते हैं। हम सभी यह प्रतिज्ञा करते हैं कि तिरंगा सदैव ऊँचा लहराता रहे और हमारे देश की गरिमा बनी रहे।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि कभी भी तिरंगे को झुकने न दें और हमेशा इसकी मर्यादा बनाए रखें。
बाइट:केशव महतो कमलेश ( प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 26, 2026 08:20:260
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 26, 2026 08:20:100
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowJan 26, 2026 08:19:570
Report
SNShashi Nair
FollowJan 26, 2026 08:19:180
Report
DPdnyaneshwar patange
FollowJan 26, 2026 08:19:060
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 26, 2026 08:18:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 26, 2026 08:18:340
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 26, 2026 08:18:200
Report
YMYadvendra Munnu
FollowJan 26, 2026 08:18:030
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 26, 2026 08:05:200
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 26, 2026 08:05:040
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 26, 2026 08:04:330
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 26, 2026 08:03:530
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 26, 2026 08:03:390
Report