Back
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-कांग्रेस के बीच दबाव और क्रॉस- वोटिंग की राजनीतिक तैयारी
VRVIJAY RANA
Jan 26, 2026 06:33:39
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा मजबूत स्थिति में है वहीं दुसरी और कांग्रेस के पास भी प्रयाप्त संख्या बल है। लेकिन क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक दांव-पेंच से पूरा खेल पलटने की संभावना बनी हुई है। भाजपा के दूसरे उम्मीदवार पर कांग्रेस की नजरें टिकी हैं, जबकि कांग्रेस पिछले चुनाव परिणाम को देखते हुए कहीं न कहीं चिंतित जरूर दिख रही है।
राज्यसभा की इन सीटों पर वर्तमान सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक संकेतों के मुताबिक चुनाव फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरुआत में हो सकता है। इस चुनाव को केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि हरियाणा की राजनीतिक दिशा तय करने वाले ‘पावर गेम’ के रूप में देखा जा रहा है।
विधानसभा में भाजपा के पास 48 विधायक हैं। प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायक का समर्थन भी भाजपा को प्राप्त है। इसके अलावा विधानसभा में इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायक हैं अर्जुन चौटाला और आदित्य चौटाला। यह दोनों विधायक कांग्रेस का पक्ष लेने के मूड में दिखाई नहीं देते। अगर इन दोनों विधायकों का समर्थन भाजपा उम्मीदवारों को मिलता है तो भाजपा के पास कुल संख्या 53 हो जाएगी。
जबकि कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। राज्यसभा सीट पर जीत के लिए 31 विधायकों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में दोनों दलों को निर्दलीय और छोटे दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।
भाजपा की रणनीति स्पष्ट है कि वह दूसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस पर दबाव बनाए। वहीं कांग्रेस को आशंका है कि यदि क्रॉस वोटिंग होती है तो उसका समीकरण बिगड़ सकता है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा दूसरी सीट के लिए कोई चौंकाने वाला नाम सामने ला सकती है। यदि ऐसा हुआ तो मुकाबला पूरी तरह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में बदल जाएगा।
कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने विधायकों को एकजुट रखना है। पार्टी नेतृत्व इस चुनाव को पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती के टेस्ट के तौर पर देख रहा है।
भाजपा की दूसरी सीट की रणनीति को केवल जीत का प्रयास नहीं, बल्कि कांग्रेस पर दबाव बनाने और अंदरूनी खींचतान को उजागर करने का राजनीतिक प्रयोग भी माना जा रहा है।
अगर भाजपा दूसरी सीट जीतती है तो यह केवल एक राज्यसभा सीट नहीं होगी, बल्कि कांग्रेस के संगठनात्मक अनुशासन पर सीधा सवाल होगा।
कांग्रेस इस चुनाव को अपनी राजनीतिक साख से जोड़कर देख रही है। पार्टी नेतृत्व जानता है कि एक भी चूक पूरे संदेश को कमजोर कर सकती है। राज्यसभा में हार का मतलब सिर्फ संख्या का नुकसान नहीं, बल्कि यह संकेत होगा कि पार्टी जमीन पर नियंत्रण खो रही है。
पिछले राज्यसभा चुनाव से सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्टी नेतृत्व जानता है कि अगर फिर से रणनीतिक चूक हुई तो इसका असर केवल राज्यसभा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा समीकरणों पर भी पड़ेगा。
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का जिक्र आते ही एक उदाहरण अपने आप सामने आ जाता है। वह चुनाव जिसमें कांग्रेस मजबूत स्थिति में होने के बावजूद हार गई थी और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे, जबकि कांग्रेस नेता अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा था。
उस चुनाव में कांग्रेस के पास पर्याप्त विधायक थे और माना जा रहा था कि अजय माकन की जीत लगभग तय है। लेकिन मतदान के वक्त तस्वीर बदल गई। नतीजा यह हुआ कि कार्तिकेय शर्मा जैसे निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मार ली और कांग्रेस को अप्रत्याशित झटका लगा。
यह परिणाम इसलिए भी चौंकाने वाला था क्योंकि कांग्रेस उस समय संगठनात्मक रूप से कमजोर नहीं मानी जा रही थी। फिर भी राज्यसभा जैसे चुनाव में पार्टी अनुशासन की कमी खुलकर सामने आ गई।
आज जब हरियाणा में फिर से राज्यसभा की दो सीटों पर मुकाबला है, तो कांग्रेस नेतृत्व के सामने वही पुराना डर खड़ा है। पार्टी को आशंका है कि कहीं इतिहास खुद को दोहरा न दे। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार सार्वजनिक दावों से ज्यादा अंदरूनी अनुशासन और विधायक प्रबंधन पर जोर दे रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 26, 2026 08:20:260
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 26, 2026 08:20:100
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowJan 26, 2026 08:19:570
Report
SNShashi Nair
FollowJan 26, 2026 08:19:180
Report
DPdnyaneshwar patange
FollowJan 26, 2026 08:19:060
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 26, 2026 08:18:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 26, 2026 08:18:340
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 26, 2026 08:18:200
Report
YMYadvendra Munnu
FollowJan 26, 2026 08:18:030
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 26, 2026 08:05:200
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 26, 2026 08:05:040
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 26, 2026 08:04:330
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 26, 2026 08:03:530
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 26, 2026 08:03:390
Report