804452
2 नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी गौरीचक स्थित एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक अधेड़ व्यक्ति पर दो नाबालिगों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने गौरीचक निवासी उक्त आरोपी मुन्ना प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बता दें कि बीती सुबह दोनों पीड़ित बच्चियां अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय आरोपी ने चॉकलेट दिलाने का लालच देकर उन्हें अपने साथ लेकर गया और छेड़खानी करने का प्रयास किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नयापुरा स्टेडियम के पास बाइक हादसे में बुजुर्ग की मौत
Kota, Rajasthan:नयापुरा थाना इलाके में जेके पवेलियन स्टेडियम के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात कार ने बाइक सवार रमजान को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल रमजान को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रमजान विज्ञान नगर निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह अग्रसेन चौराहे से जुलूस में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान जेके पवेलियन स्टेडियम के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
टोंक नगर निकाय चुनाव 2026: नाम निर्देशन पत्र प्रक्रिया आज से शुरू, 27–31 अगस्त तक आवेदन स्वीकारे जाएंगे
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया आज से एंकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के समस्त 10 नगरीय निकायों में सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) से 31 अगस्त 2026 (सोमवार) तक निर्धारित है। निर्धारित अवधि में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष निर्धारित स्थान पर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नगर परिषद टोंक में कुल 60 वार्ड हैं। यहां नाम निर्देशन पत्र उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, टोंक के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान सर्वउद्देश्यीय राजस्व प्रशिक्षणालय (एपीआरटीएस), टोंक निर्धारित किया गया है。 नगरपालिका मालपुरा में कुल 40 वार्ड हैं। यहां नाम निर्देशन पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, मालपुरा के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, मालपुरा का कार्यालय रहेगा। नगरपालिका टोडारायसिंह में कुल 35 वार्ड हैं। यहां उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, टोडारायसिंह रिटर्निंग अधिकारी हैं तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कोर्ट रूम, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, टोडारायसिंह निर्धारित है。 नगरपालिका डिग्गी में कुल 25 वार्ड हैं। यहां नाम निर्देशन पत्र सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रैक), निवाई के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कार्यालय उप तहसील, डिग्गी निर्धारित है。 नगरपालिका लाम्बाहरिसिंह में कुल 20 वार्ड हैं। यहां उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, मालपुरा रिटर्निंग अधिकारी हैं तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कार्यालय नगरपालिका, लाम्बाहरिसिंह रहेगा。 नगरपालिका निवाई में कुल 40 वार्ड हैं। यहां नाम निर्देशन पत्र उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, निवाई के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, निवाई निर्धारित किया गया है。 नगरपालिका पीपलू में कुल 20 वार्ड हैं। यहां उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पीपलू रिटर्निंग अधिकारी हैं तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, पीपलू रहेगा。 नगरपालिका देवली में कुल 35 वार्ड हैं। यहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर, बीसलपुर परियोजना (पुनर्वास) रिटर्निंग अधिकारी हैं तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, देवली निर्धारित है。 नगरपालिका दूनी में कुल 20 वार्ड हैं। यहां उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, देवली रिटर्निंग अधिकारी हैं तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कार्यालय तहसीलदार, दूनी रहेगा。 नगरपालिका उनियारा में कुल 20 वार्ड हैं। यहां नाम निर्देशन पत्र उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, उनियारा के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे तथा नाम निर्देशन प्राप्ति का स्थान कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, उनियारा निर्धारित किया गया है。 जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2026 (रक्षाबन्धन) एवं 30 अगस्त 2026 (रविवार) को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उक्त दोनों तिथियों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।0
0
Report
पटना में स्वाइन फ्लू के दो मरीज, अस्पतालों में तैयारियां तेज
Patna, Bihar:पटना में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को तैयारियां तेज करने और अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। शहर में दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है,इनमें एक मरीज कंकड़बाग और दूसरा अगमकुआं का रहने वाला है। दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद सैंपल जांच के लिए पटना सिटी स्थित राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआई) की लैब में भेजे गये थे, आरएमआरआई प्रशासन के अनुसार पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग अस्पतालों से 25 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पहुंचे, जिनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, संक्रमित मरीजों की उम्र 47 और 52 वर्ष बतायी गयी है। मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए पीएमसीएच और एनएमसीएच समेत सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार, जरूरत पड़ने पर अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के लिए अलग से 10-10 बेड के वार्ड तैयार किये जायेंगे,यहां मरीजों की जांच, भर्ती और इलाज की व्यवस्था की जायेगी, ताकि संक्रमण को दूसरे मरीजों तक फैलने से रोका जा सके। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ने के बीच बिहार में भी निगरानी बढ़ा दी गयी है। विशेषज्ञों के मुताबिक देश में एच1एन1 समेत मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं, लेकिन अब तक किसी नये या असामान्य खतरनाक वायरस स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है, सामान्य तौर पर स्वस्थ लोगों में मौसमी इन्फ्लूएंजा हल्का संक्रमण होता है और मरीज खुद ठीक हो सकता है। हालांकि, बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में संक्रमण के कारण जटिलताएं बढ़ने का खतरा रहता है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में गंगा जलस्तर बढ़ा, रामदीरी-लबरचक में बाढ़ का खतरा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद अब लोगों की परेशानी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। गंगा का पानी नगर निगम क्षेत्र के रामदीरी और लभरचक गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। गांव में घरों के आसपास पानी पहुंचने के बाद लोग एक बार फिर बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। हालांकि, फिलहाल पानी घरों के अंदर प्रवेश नहीं किया है, लेकिन आसपास पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया है। यह तस्वीरें बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के रामदीरी और लभरचक गांव की हैं, जहां गंगा के बढ़ते जलस्तर के बाद अब बाढ़ का पानी गांव के आसपास पहुंच चुका है। पानी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल गंगा के पानी ने इस इलाके में जमकर तबाही मचाई थी। कई घरों में एक महीने से अधिक समय तक बाढ़ का पानी जमा रहा था, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब इस साल भी गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के बाद ग्रामीणों को पिछले साल का मंजर याद आने लगा है। लोगों का कहना है कि फिलहाल पानी घरों में नहीं घुसा है, लेकिन घरों के आसपास पानी पहुंच गया है। ऐसे में उन्हें डर है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो इस बार भी इलाके में बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीण अभी से सतर्क हो गए हैं और जरूरी सामानों को सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले साल की तबाही का मंजर आज भी उनके जेहन में है और उसे याद कर लोग सहम जाते हैं। फिलहाल गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ रामदीरी और लभरचक गांव में लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से भी समय रहते जरूरी तैयारियां करने की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय, 1 सितंबर से बारिश की उम्मीद
Hisar, Haryana:हरियाणा में 31 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार हैं, जिससे आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। अल नीनो के प्रभाव के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश कम दर्ज की गई है, जैसे जींद में 54% कमी और सिरसा में 48% कमी, जहां बारिश क्रमशः 133.9 मिमी और 86 मिमी रही। गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश सामान्य रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सुस्त दौर के बाद 1 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा, जिससे प्रदेशवासियों और किसानों को राहत की उम्मीद है।0
0
Report
मोदी के वादे से महिलाओं को रोजगार, राजभर ने अखिलेश के दावों पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के महिलाओं को भत्ता के वादे पर कहा, "अखिलेश यादव 5 साल मुख्यमंत्री थे। 5 साल में उनको पिछड़े, दलित, महिला और नौजवान नहीं दिखाई दिए। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे...उनका उद्श्य था कि हर महिला को साल भर में 1 लाख कमाने के लिए रोजगार देंगे। उसी कड़ी में राजस्थान, मध्य प्रदेश, बंगाल, बिहार और अब उत्तर प्रदेश में चुनाव है। जो वादा उन्होंने किया है उसके तहत महिलाओं के खाते में पैसा रोजगार करने के लिए दिया जा रहा है।"0
0
Report
Advertisement
रतलाम के बाजारों में रक्षाबंधन से पहले बहनों का उत्साह चरम पर
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में रक्षाबंधन से पहले बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। राखी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ है, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या बहनों की नजर आ रही है। हर बहन की कोशिश है कि इस बार भाई की कलाई पर सबसे खूबसूरत राखी सजे। दुकानों पर मानो एक अलग ही कॉम्पिटिशन चल रहा है—एक से बढ़कर एक डिजाइन देखकर बहनें दुकानदारों से कह रही हैं, इससे भी सुंदर राखी दिखाइए। हर उम्र की बहनों की अपनी पसंद है। महिलाएं पारंपरिक और आकर्षक राखियों को पसंद कर रही हैं, तो युवाओं को नए और स्टाइलिश डिजाइन भा रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए राखी का बाजार पूरी तरह अलग नजर आ रहा है, जहां कार्टून कैरेक्टर और रंग-बिरंगी राखियां उन्हें आकर्षित कर रही हैं। राखी के इस उत्साह से साफ है कि भाई-बहन के प्यार का यह पर्व हर साल और भी खास होता जा रहा है। यही तो भारतीय संस्कृति की खूबसूरती है。0
0
Report
वन नेशन वन इलेक्शन पर राजनीतिक बवाल: बीजेपी बनाम विपक्ष के तर्क
Ranchi, Jharkhand:वन नेशन वन इलेक्शन पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने वन नेशन वन इलेक्शन को देश के लिए आवश्यक बताया तो विरोधियों ने इसे बरगलाने और दिग्भ्रमित करने वाला प्रश्न बताया। बीजेपी नेता ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन देश की आज आवश्यकता है। इस देश को दुनिया के देश के साथ अगर प्रतिस्पर्धा करना है तो वन नेशन वन इलेक्शन करना चाहिए । इसके कारण हैं कि हर दिन यहां चुनाव की घोषणा होती है और सारे अफसर, सारे टीचर ,और सारे नेता इसी काम में लग जाते हैं। एक बात चुनाव होगा तो सबका एक बार ध्यान आकृष्ट होगा। पैसे की बचत होगी लेकिन एक बार चुनाव करवाने के लिए ये लोग तैयार नहीं होगें क्योंकि मन में इनके खोट है। लोकतंत्र को मजबूत नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस ने ही लोकतंत्र की हत्या की थी 1975 में , संविधान को खत्म करने का काम किया था। संविधान में ऐसे संशोधन किए थे कि लोकसभा का कार्यकाल 5 से 6 साल हो जाये। ऐसे काले कारनामे में अब कांग्रेस के साथ झामुमो भी माहिर हो गई है। बाइट ...दीपक प्रकाश, नेता बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने पूछा आखिर देश को वन नेशन वन इलेक्शन की क्यों जरूरत है , आखिर इसे कैसे इंप्लीमेंट किया जाएगा, बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है । सिर्फ बरगलाने और दिग्भ्रमित करने के लिए इस तरह की जुमलेबाजी की जा रही, मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें हो रही है। अभी कोई चीनी और प्याज पर सवाल न पूछे इस लिए, कोई मुद्दा नहीं मिला तो बहस के केंद्र बिंदु को बदल देते हैं।वन नेशन वन इलेक्शन संभव है, इसके लिए संविधान संशोधन करना होगा और क्या इनमें संविधान संशोधन की ताकत है इस सरकार में। क्या राज्यों की सहमति आवश्यक नहीं है। ये व्यवहारिक कैसे होगा。 बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जिसको कोई काम नहीं करना होता वो शिगूफा छोड़ते हैं और बीजेपी शिगूफा छोड़ कर लोगो को उलझा कर रखन चाहती है। वन नेशन वन इलेक्शन 1952 और 1957 में रहा फिर परिस्थितियां बदली । इससे पहले पूरा विचार होना चाहिए। बीजेपी बिना संवाद का काम करना पसंद करती है। इस देश में संघीय ढांचे में वन नेशन वन इलेक्शन संभव नहीं है। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
नेफेड के प्याज निर्यात के फैसले पर येवला किसान संघठन ने तीव्र विरोध जताया
Yeola, Maharashtra:कांद्याला सध्या बाजारभाव मिळत असतानाच नाफेडमार्फत खरेदी केलेला कांदा दिल्लीसह इतर बाजारपेठांमध्ये पाठवला जात असल्याच्या निर्णयाला येवल्यात शेतकरी संघटनेने तीव्र विरोध दर्शविला आहे. मोठ्या प्रमाणात कांदा बाजारात आल्यास कांद्याचे दर पुन्हा घसरण्याची शक्यता असून त्याचा थेट फटका कांदा उत्पादक शेतकऱ्यांना बसेल, असाार्प संघटनेने केला आहे. याबाबत तहसीलदारांना निवेदन देत नाफेडचा कांदा देशांतर्गत बाजारपेठेत न पाठवता परदेशात निर्यात करावा, अशी मागणी करण्यात आली. यावेळी वाढलेले साखरेचे दर आणि टोमॅटोच्या घसरलेल्या बाजारभावाबाबतही शेतकरी संघटनेने निषेध व्यक्त केला.0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत के चंदोई में खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जा, दीवार तोड़ने का आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के ग्राम चंदोई में खकरा रिवर फ्रंट की दीवार तोड़कर कब्जा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में जिला अधिकारी से शिकायत की गई है इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्राम चंदोई स्थित गाटा संख्या 491, जो पूरी तरह ग्राम समाज की भूमि है, आरोप है कि कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया। और बिना नक्शे के पूरी बिल्डिंग का निर्माण कर लिया। इतना ही नहीं, इसी स्थान के पास खकरा रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया था, जिसका लोकार्पण 26 जून 2022 को राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया था। आरोप है कि इस रिवर फ्रंट की दीवार को तोड़कर दुकानों और मकानों के आवागमन के लिए अवैध रास्ते निकाल लिए गए हैं। सरकारी धन से बने इस सार्वजनिक स्थान को नुकसान पहुंचाया गया है। शिकायतकर्ता ने राजस्व विभाग से स्थलीय जाँच और गाटा संख्या 491 की पैमाइश कराने की माँग की है। साथ ही अवैध कब्जा और निर्माण पाए जाने पर ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा तोड़ी गई दीवार को दोबारा सुरक्षित करने की अपील की है। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
चंदौली में डैम के नहाने पर सुरक्षा चेतावनी: बड़ी दुर्घटना की संभावना
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली जान जोखिम में डालकर दुघर्टना को दावत देते डैम मे नहाते लोगो का वीडियो वायरल डैम से ओवरफ्लो होकर गिर रहे पानी में युवकों के कुद कर नहाने वीडियो वायरल लगभग 20 - 25 फिट के उचाई से कुदकर नहाने का वीडियो वायरल हो सकती हैं बड़ी दुघर्टना, प्रशासन है अन्जान हर साल बारिश के समय नहाते समय गहरे पानी मे जाने से होती है दर्जनों मौते मौत रुक रुक हो रही बरसात से जिले के सभी डैम हो चुका है लगभग फुल सैलानी अपनी जान की फिकर किये बिना डैम मे कर रहे है स्नान चकीया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह डैम का मामला0
0
Report
तिलक नगर मुस्कान मर्डर: CCTV में आरोपी इमरान का भागना साफ दिखा
New Delhi, Delhi:तिलक नगर में हिन्दू लड़की मुस्कान मर्डर का मामला- आरोपी इमरान का CCTV आया सामने हत्या करने के बाद घर से जाता हुआ दिखाई दिया आरोपी इमरान सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है- आरोपी कैसे तेजी से भागता हुआ जा रहा है अब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था आरोपी जिम ट्रेनर है...0
0
Report
Advertisement
28 अगस्त से गोगामेड़ी मेले की तैयारी: 40 लाख श्रद्धालु पहुँचेंगे
Hanumangarh, Rajasthan:28 अगस्त से शुरू होगा गोगामेड़ी मेला, 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना हनुमानगढ़। उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले-2026 की तैयारियों को लेकर गोगामेड़ी स्थित पंचायत भवन में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में भादरा विधायक संजीव बेनीवाल और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात समेत सभी व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की। बैठक में देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने मेले की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया और पिछली बैठक में दिए निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट पेश की। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, टेंट, बैरिकेडिंग, मंदिर में भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, बिजली, पेयजल, सफाई, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की गई। पशु मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 28 अगस्त से शुरू होने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इस बार करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग क्षेत्र के अंदर ही प्रसाद और आवश्यक सामग्री की 6 दुकानें लगाई जाएंगी। इससे कतार में खड़े श्रद्धालुओं को सामान लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मेले में करीब 650 दुकानों का आवंटन किया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य सुविधाओं के लिए बड़े डोम भी लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस बार मेला क्षेत्र में 255 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनसे मेला क्षेत्र और बैरिकेडिंग मार्ग की लगातार निगरानी की जाएगी। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। मेले में लगने वाला पशु मेला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें विभिन्न राज्यों से पशुपालक पहुंचेंगे। समापन से पहले पशुओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक के बाद जिला कलक्टर और एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गोगामेड़ी पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। बैठक में एएसपी गीता चौधरी, डीएसपी कुलदीप सहित प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, पशुपालन, जल संसाधन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
उदयपुर: उमरड़ा खेड़ा में पैंथर हमले से पांच घायल, जिला प्रशासन एक्शन मोड में
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, उमरड़ा खेड़ा गांव में पैंथर के हमले में पांच लोगों के घायल होने का मामला, लेपर्ड हमले का मामला उपचार के दौरान घायल युवक लोगर की हुई मौत, चार अन्य घायलों का हॉस्पिटल में उपचार जारी, पैंथर के हमलों के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग आया एक्शन मोड़ में, जंगल क्षेत्र से सटे 10 घरों को कराया गया खाली, वन विभाग ड्रोन और पारंपरिक तारीख से लेपर्ड की कर रहा तलाश, पैंथर को पकड़ने के लिए इलाके में लगाए पिंजरे,0
0
Report
करौली के आकाश में रक्षाबंधन पर पतंगबाज़ी का धमाकेदार उफान
Karauli, Rajasthan:रक्षाबंधन के त्यौहार पर करौली के आसमान में फिर गूंजेगा वो काटा-वो मारा का शोर, पतंगों से सजे बाजार, जिला करौली एंकर इंट्रो - रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही करौली में पतंगबाजी का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। कृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन पर रियासतकाल से चली आ रही पतंगबाजी की परंपरा को लेकर बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी तैयारियों में जुटे हैं। शहर के बाजार रंग-बिरंगी पतंगों, मांझे और चरखियों से सज गए हैं। मोटू-पतलू, स्पाइडरमैन और अन्य कार्टून किरदारों वाली पतंगें बच्चों को खासा आकर्षित कर रही हैं। वहीं प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध और पक्षियों की सुरक्षा کو लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। करौली में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी पर पतंग उड़ाने की परंपरा दशकों नहीं बल्कि रियासतकाल से चली आ रही है। जैसे-जैसे रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर के बाजारों में पतंग प्रेमियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पतंग की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों का जमावड़ा लगा हुआ है। बाजार में इस बार पारंपरिक पतंगों के साथ-साथ मोटू-पतलू, स्पाइडरमैन और अन्य कार्टून पात्रों की आकर्षक पतंगें भी उपलब्ध हैं, जिन्हें बच्चे बेहद पसंद कर रहे हैं। पतंगों के साथ मांझे और चरखियों की बिक्री भी जोर पकड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार सबसे अधिक मांग 10 से 30 रुपए तक की पतंगों की है, जबकि विशेष डिजाइन वाली पतंगों की कीमत 200 रुपए तक पहुंच रही है। बाजार में मांझे की रीलें 150 रुपए से लेकर 500 रुपए तक बिक रही हैं, जबकि विभिन्न गुणवत्ता और कीमत के मांझे भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के दिन करौली का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अट जाएगा। शहर की छतों पर सुबह से ही लोग पतंग उड़ाते नजर आएंगे। युवा और बच्चे पतंगबाजी में एक-दूसरे को चुनौती देंगे तो वहीं बुजुर्ग भी इस परंपरा का आनंद लेते दिखाई देंगे। कई स्थानों पर पतंगबाजी की महफिलें सजेंगी और पूरे शहर में वो काटा वो मारा की गूंज सुनाई देगी। करौली में कई परिवार पीढ़ियों से पारंपरिक तरीके से पतंगें तैयार करते आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर निर्मित पतंगों के साथ बाहरी शहरों से मंगाई गई पतंगें भी बाजार में उपलब्ध हैं। पतंग निर्माण से जुड़े कारीगरों को उनकी कला के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। हालांकि उत्सव के बीच प्रशासन सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने चाइनीज मांझे और धातु, नायलॉन तथा प्लास्टिक से बने घातक मांझों के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। साथ ही पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक पतंगबाजी नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल सादा धागे और सुरक्षित मांझे का उपयोग करें, ताकि किसी व्यक्ति या पक्षी को नुकसान नहीं पहुंचे। करौली में रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि पतंगबाजी की परंपरा का भी उत्सव है। रंग-बिरंगी पतंगों से सजा आसमान, छतें पर उमड़ता उत्साह और वो काटा-वो मारा की गूंज इस बार भी रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए तैयार है। बाइट - पप्पू पतंगवाला, दुकानदार ( ग्रे शर्ट दुकान मे बैठे हुए) बाइट - अकबर खान , दुकानदार ( बनियान में बैठे हुए) बाइट - अनिल , खरीददार( पिंक शर्ट) बाइट - रफीक, खरीददार ( पीला टीशर्ट) बाइट - सुनील , खरीददार( पिंक लाइन शर्ट)0
0
Report
Advertisement
