804453
पुनपुन प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कई निर्विरोध चुने गए
Nathupur, Bihar:मसौढ़ी अनुमंडल के पुनपुन प्रखंड में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का अंतिम दिन रहा। बराह, लखना उ.प, और केवड़ा से केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया, जिससे इन तीनों स्थानों से निर्विरोध चुना जाना तय है। बराह से अनिल कुमार, लखना उ.प से शैलेश पटेल और लखनपार से दिनेश कुमार के नामांकन शामिल हैं। इस बार कुल 24 नामांकन हुए हैं, जिनमें बरावां से सबसे अधिक 5 उम्मीदवार हैं, जबकि अन्य स्थानों जैसे बेहरावां, डुमरी, अकौना, कल्याणपुर और पोठही से भी उम्मीदवार शामिल हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची नगर निगम ने 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर प्लान जमा करने का निर्देश
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम, रांची भवन प्लान के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों एवं पार्किंग के कारण उत्पन्न अतिक्रमण पर रांची नगर निगम सख्त, 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी तीन दिनों के भीतर स्वीकृत भवन प्लान जमा करने का निर्देश, अनुपालन नहीं करने पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई रांची नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा आम नागरिकों की आवागमन संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मेन रोड, रांची स्थित 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस निर्गत किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किए जाने के कारण वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थान के बजाय सड़क के किनारे किए जाने की समस्या सामने आई है, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया है कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपने भवन का स्वीकृत भवन प्लान रांची नगर निगम में जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्देशों का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 एवं झारखंड भवन उपविधि, 2016 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। नोटिस प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठानों की सूची (मेन रोड, रांची): 1. Trisha Foods 2. Shri Balaji Hardware 3. VI Tel Samsung 4. Goyal Traders 5. Ranchi Mega Centre 6. Ashok Agrawal 7. Goyal General Store 8. Allen Solly Juniors 9. Hotel New Raj Residency 10. Hotel Birsa Bihar and Restaurant 11. Wildcraft 12. Shiva Complex 13. Praveen Square (Manyavar) 14. Hindustan Stores Supplying Company 15. Premsons Bajaj 16. Levis Glitz and Glem 17. Rani Sanitary and Hardware Stores रांची नगर निगम ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने तथा भवन प्लान के अनुरूप व्यावसायिक गतिविधियों एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है, ताकि सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करते हुए आमजनों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके。0
0
Report
जौनपुर के पास बंधवा-कुंवरपुर मोड़ पर टक्कर, बाइक सवार की मौत
Jaunpur, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में बाइक सवार ने गवांई जान जौनपुर मछलीशहर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा-कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क पर एक बाइक सवार की स्कार्पियो से टक्कर होने से तत्काल मौत हो गई मौके पर पुलिस पहुँच गई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी फोर व्हीलर पर खून की छींटे फैल गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति हेलमेट बाइक के हैडिंल में टांग कर चल रहा था मौके पर इकट्ठा लोग चर्चा कर रहे थे कि अगर हेलमेट सिर पर लगा होता तो सिर पर चोट नहीं लगती और व्यक्ति की जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिये मामले की जांच में जुटी0
0
Report
बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर अमर बाउरी का सरकार-प्रशासन पर हमला
Ranchi, Jharkhand:रांची बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर अमर कुमार बाउरी का सरकार पर हमला, बोले- 7 दिनों से धरना, प्रशासन मौन क्यों है । वार्ता की पहल नहीं होने पर डीसी-एसपी से मांगा जवाब, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो सरकार और प्रशासन होंगे जिम्मेदार झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बोकारो स्थित बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों के आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विस्थापित पिछले सात दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से प्रभावी पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्थानीय उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से सवाल किया कि आखिर सात दिनों से धरना चलने के बावजूद वार्ता की पहल क्यों नहीं की गई? अमर बाउरी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी बड़ी घटना की पुनरावृत्ति का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की मांगों पर बीएसएल प्रबंधन के साथ बातचीत कर समाधान निकालना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। आखिर सरकार और प्रशासन चाहते क्या हैं? उन्होंने प्रशासन पर इस मामले के समाधान करने की बजाय आंदोलन को उग्र करने का आरोप लगाया। श्री बाउरी ने कहा कि कुछ लोग विस्थапितों के आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। कुछ लोग गिद्ध बनकर पूरे प्लांट पर ग्रहण लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय आंदोलन को उग्र होने देने की स्थिति चिंताजनक है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है और सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। श्री बाउरी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विस्थापितों के साथ खड़े होने का दिखावा कर रही है। कुछ लोग इस आंदोलन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिल्ली की तरह बोकारो में भी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से अलग हटकर विस्थापितों की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान तनावपूर्ण माहौल बनना उचित नहीं है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ आंदोलन का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दुर्गा पूजा चल रहा है, ऐसे में इस प्रकार का माहौल और वातावरण अनुचित है। क्या कभी दूसरे धर्म के त्यौहार के समय कोई आंदोलन होता है। सिर्फ हिंदुओं के पर्व त्यौहार को ही टारगेट करके ऐसा क्यों किया जाता है? उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह उदासीन है। भगवान ना करे, इस मामले में कोई घटना-दुर्घटना होती है तो उसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से अविलंब ठोस कदम उठाने की मांग की है। बाइट ...अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
सेवा सेतु कैंप में नाथद्वारा में 25 पट्टे व 7 जन्म, 1 मृत्यु व 2 विवाह प्रमाण पत्र वितरित
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा नगरपालिका में सेवा सेतु अभियान के तहत पट्टे और प्रमाण पत्र वितरित नाथद्वारा विधायक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश नगरपालिका अध्यक्ष परेश सोनी बोले - 25 पट्टे, 7 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक वितरित किए नाथद्वारा, राजसमंद एंकर - राजस्थान सरकार के 'सेवा सेतु अभियान' के तहत नाथद्वारा नगर पालिका कार्यालय में एक विशेष पट्टा एवं प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिसमें विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और नगर पालिका अध्यक्ष परेश सोनी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को शिविर में 25 पट्टे, 7 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक वितरित किए गए। वीयो 01- अधिकारियों को हिदायत और आगामी योजनाएं- शिविर को संबोधित करते हुए विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी कि वे आम जनता के साथ पूरी गरिमा और सम्मानजनक व्यवहार करें तथा पात्र लोगों के कार्यों को बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरा करें। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष परेश सोनी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही 50 से 100 नए पट्टे तैयार करवाकर एक भव्य वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, नगर के प्रत्येक वार्ड में विशेष शिविर लगाकर लंबित मामलों का त्वरित समाधान करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है。 बाइट 1- परेश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष ( भाषण देते हुए0
0
Report
दतिया के पीतांबरा पीठ पर ढाई हजार श्रद्धालुओं का आस्था सैलाब
Datia, Madhya Pradesh:मां पीतांबरा पीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंचे ढाई हजार साधक अष्टमी पर हवन-आहुतियों की तैयारी, जप-तप में लीन साधक; 1962 के भारत-चीन युद्ध से जुड़ी है पीठ की ऐतिहासिक मान्यता दतिया। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर दतिया स्थित प्रसिद्ध श्री मां पीतांबरा पीठ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से ही मां बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। देशभर से पहुंचे भक्त मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में करीब ढाई हजार साधक मौजूद बताए जा रहे हैं, जो अपने संकल्प के अनुसार जप-तप और साधना में लीन हैं। अष्टमी के अवसर पर संकल्प लेकर साधना करने वाले भक्तों के लिए पीतांबरा पीठ ट्रस्ट द्वारा हवन और आहुति की तैयारियां की जा रही हैं। अष्टमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।0
0
Report
कौस्तुभ गावडे ने खुद को महापुरुषों से तुलना कर विवाद खड़ा किया
Pandharpur, Maharashtra:भाजपचे उमेदवार कौस्तुभ गावडेनी स्वतःची महापुरुषांशी तुलना केली आहे. त्यांचे वक्तव्य आता वादग्रस्त ठरण्याची शक्यता आहे. पंढरपूर येथे झालेल्या शिक्षक मेळाव्यातील प्रसारमाध्यमांशी बोलताना त्यांनी हे वादग्रस्त वक्तव्य केले असून, सध्या शिक्षक वर्तुळात जोरदार चर्चा सुरू आहे. नेमके काय म्हणाले गावडे? पंढरपूर येथे शिक्षक मेळाव्यानंतर पत्रकारांनी त्यांना वयावरून होणाऱ्या चर्चेबाबत प्रश्न विचारला होता. त्यावर उत्तर देताना गावडे म्हणाले, आपण सर्वच प्रश्नांचे उत्तर आपल्याला सत्तावीस तारखेला मिळेल. महाराष्ट्रात वयाचा दाखला देऊन कर्तृत्व थांबवू शकत नाही. छत्रपती शिवाजी महाराजांनी सोळाव्या वर्षी स्वराज्य स्थापन केलं. ज्ञानेश्वर माऊलीने सोळाव्या वर्षी ज्ञानेश्वरी लिहिली. मी तर आता तीस वर्षांचा आहे. स्वामी विवेकानंदांचे संपूर्ण आयुष्य एकोणचाळीस वर्षांचे होते. संभाजी महाराज छत्तीसाव्या वर्षी आपल्या प्राणाची आहुती देतात. त्यामुळे माझ्या वयाचा दाखला देऊन माझे कर्तृत्व थांबवता येणार नाही. त्यांच्या या वक्तव्यानंतर त्यांनी स्वतःची तुलना थेट महापुरुषांशी केल्याची टीका होऊ लागली आहे.0
0
Report
Advertisement
पुणे शिक्षक मतदार संघ में सचिन सानप पर कौस्तुभ गावडे को भ्रम फैलाने का आरोप
Solapur, Maharashtra:Solapur: कौस्तुभ गावडे भाजपा के उम्मीदवार हैं, पर महायुती के उम्मीदवार होने का भ्रम उनकी टीम बना रही है - सचिन सानप. एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगियों ने मुझे समर्थित होने पर मुझे ऋणी बताया है। यह चुनाव शिक्षकोंने हाथात घेतला है, ऐसा एकनाथ शिंदे के ध्यान में आने के कारण शिक्षक प्राध्यापक होने वाले उम्मीदवार को उन्होंने समर्थन दिया। एकनाथ शिंदे को जैसा समर्थन है, वैसा ही मैंने अनेक अज्ञात शक्तियों का समर्थन भी पाया है। जो स्वयं को बड़ा राजनीतिक दल कहते हैं, उनमें से एक भी 62 हजार शिक्षकों में से पात्र शिक्षक नहीं मिला। कौस्तुभ गावडे भाजपा के उम्मीदवार हैं... महायुती के उम्मीदवार हैं या नहीं ये आप पूछकर देखिए। महायुती का मुख्य दल शिवसेना है... और इस पक्ष ने पुणे शिक्षक मतदात्र संघ के लिए मुझे अधिकृत प्रसूति पत्र घोषित किया है। इसलिए कौस्तुभ गावडे की टीम बार-बार ऐसा भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। 27 तारीख को सचिन सानप आपको विधायक बनता दिखेगा। याविषयी पुणे शिक्षक मतदार संघ के शिवसेना समर्थित उम्मीदवार सचिन सानप से हमारे प्रतिनिधि अभिषेक आदेप्पा ने संवाद किया (1 to 1).0
0
Report
सीतापुर में 13 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म के आरोपियों की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। बालिका से दरिंदगी करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल। 14 अक्टूबर को 13 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। 72 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बाराबंकी जनपद का रहने वाला आरोपी मुलायम था। पुलिस ने तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित बाइक बरामद की। रामपुर मथुरा पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
झुंझुनूं के IPS विजय सिंह गुर्जर ने गुजरात में किसानों को राहत दिलाकर इतिहास रचा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - झुंझुनूं निवासी गुजरात कैडर IPS विजय सिंह गुर्जर ने बढाया मान - गुजरात में किसानों को दिलाया न्याय, डिप्टी सीएम ने भी की जमकर तारीफ - सूदखोरों के चंगुल से करीब 100 करोड़ की जमीन मुक्त कराने की कार्रवाई - राजकोट ग्रामीण में किसानों की 522 बीघा जमीन का मामला चर्चा में - गुजरात डिप्टी CM हर्ष संघवी बोले— किसानों का आशीर्वाद मंदिरों से भी बढ़कर - “विजय गुर्जर और राजकोट पुलिस का काम इतिहास में याद रखा जाएगा” - दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल से IPS बने विजय सिंह गुर्जर, देवीपुरा बणी के निवासी राजस्थान के झुंझुनूं जिले की माटी में जन्मे आईपीएस अधिकारी विजय सिंह गुर्जर ने गुजरात में ऐसी पुलिस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसकी चर्चा अब उनके गृह जिले झुंझुनूं में ही नहीं, बल्कि राजस्थान में भी हो रही है। गुजरात के राजकोट ग्रामीण क्षेत्र में सूदखोरों के चंगुल में फंसे किसानों को उनकी करीब 100 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन वापस दिलाने में पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्रवाई में किसानों की 522 बीघा जमीन से जुड़े मामले सामने आए। जबकि कुछ खेतों पर कब्जे और रजिस्ट्री के जरिए जमीन अपने नाम कराने की शिकायतें भी थीं। इस तरह करीब 55 खेतों से जुड़ा मामला सामने आया। जिनकी कुल जमीन लगभग 522 बीघा बताई गई। इन जमीनों का बाजार मूल्य करीब 100 करोड़ रुपए आंका गया। शिकायतें मिलने के बाद राजकोट ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस की कार्रवाई के बाद जमीन से जुड़े दस्तावेजों और कथित अनियमितताओं की जांच की गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, किसानों को जमीन वापस दिलाने की प्रक्रिया में दस्तावेजों को निरस्त कराने और वास्तविक हकदारों को कब्जा दिलाने की कार्रवाई भी शामिल रही। इस कार्रवाई का उद्देश्य उन किसानों को राहत दिलाना था, जो जमीन गंवाने के कारण आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। विजय सिंह गुर्जर की उपलब्धि के साथ उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा भी चर्चा में है। वह मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के देवीपुरा बणी गांव के निवासी हैं। किसान परिवार में जन्मे विजय सिंह गुर्जर ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में जगह बनाई। वह गुजरात कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजकोट ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। राजकोट ग्रामीण में किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाने की इस कार्रवाई ने एक बार फिर विजय सिंह गुर्जर को सुर्खियों में ला दिया है। एक तरफ किसानों को अपनी जमीन और उससे जुड़ी उम्मीदें वापस मिलीं, तो दूसरी तरफ गुजरात के गृह मंत्री के बयान ने पुलिस टीम के प्रयासों को सार्वजनिक पहचान दी। देवीपुरा बणी से निकलकर भारतीय पुलिस सेवा तक पहुंचे विजय सिंह गुर्जर की यह उपलब्धि झुंझुनूं के लिए गर्व का विषय है। किसानों को न्याय दिलाने के इस प्रयास ने यह भी रेखांकित किया कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई आम नागरिकों के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में निर्दलीय विधायक समेत कई पर धोखाधड़ी के आरोप भूखंड सौदे में केस दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल सहित कइयों पर मुक़दमा दर्ज, हनुमानगढ़ में फ्री-होल्ड पट्टे को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, विजय पेशवानी और राधा टेकवानी,तत्कालीन सभापति और अधिकारियों सहित कई लोगों पर आरोप,13 लाख रुपए में भूखंड का सौदा करने का दावा,रजिस्ट्री नहीं होने पर न्यायालय पहुंचा था परिवादी,आनंद विहार द्वितीय कॉलोनी के भूखंड पर विवाद,न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पट्टा जारी करवाने का आरोप,नगर परिषद के तत्कालीन सभापति,आयुक्त और कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप,हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना और षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज,पुलिस ने शुरू की जांच0
0
Report
मुज़फ्फरनगर हाईवे पर दूध के टैंकर में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग हाइवे पर दौड़ते दूध के केंटर मे लगी आग केंटर चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान दूध केंटर भीषण आग से जलकर हुआ खाक फायर ब्रिगेड ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर पाया काबू दूध केंटर मे लगी आग से कोई जनहानि नहीं थाना छपार क्षेत्र के नेशनल हाइवे 58 का मामला0
0
Report
जौनपुर में मनबढ़ युवक की चप्पलों से पिटाई, वायरल वीडियो ने पुलिस की तफ्तीश तेज कर दी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एक मनबढ़ युवक सरेराह महिला ने की चप्पलों से पिटाई, मनबढ़ युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है, वायरल पिटाई का कारण स्पष्ट नहीं,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले का पता लगाने में जुटी, जौनपुर के बक्शा थानाक्षेत्र के शंभूगंज हाइवे का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
आकाश आनंद BSP के राष्ट्रीय संयोजक बनते ही कई जनसभाओं में सक्रिय
Noida, Uttar Pradesh:1. जैसाकि सर्वविदित है कि श्री आकाश आनन्द, अपने रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लिये जाने के उपरान्त, अब बी.एस.पी. के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी सूझबूझ व परिपक्वता (मैच्युरिटी) प्रदर्शित करते हुये बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों को, परिवार व रिश्ते-नाते आदि के ऊपर प्राथमिकता देते हुये, अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने में काफी मेहनत व तेज़ी से लग गये हैं, जबकि ’बहुजन समाज’ के लोगों को उनसे पूरी अपेक्षा भी है। 2. इसी क्रम में श्री आकाश आनन्द आगामी दिनांक 28 अक्तूबर 2026 को ज़िला बुलन्दशहर में, 02 नवम्बर को जिला सहारनपुर में, 20 नवम्बर को ज़िला अयोध्या में, 22 नवम्बर को ज़िला आगरा में तथा दिनांक 29 नवम्बर 2026 को ज़िला कानपुर नगर में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 3. साथ ही, आगामी 26 नवम्बर 2026 को ’संविधान दिवस’ के मौक़े पर पंजाब स्टेट में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित ’विचार संगोष्ठी समारोह’ में वे मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे देश में दलितों, अति-पिछड़ों व अन्य उपेक्षित बहुजनों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण (पुण्यतिथि) दिवस पर आगामी 06 दिसम्बर 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के ज़िला हरिद्वार में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह/जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। 4. इस प्रकार से श्री आकाश आनन्द द्वारा बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों में पूरे जी-जान से अब लग जाने से एक बार पुनः यह साबित होता है कि पिछले दिनों जो भी अप्रिय घटनाक्रम हुये है तो उसके लिये श्री आकाश आनन्द कम व उनके रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ ज़्यादा ज़िम्मेवार हैं, तभी इनको पार्टी से बाहर करके राजनीति से भी सन्यास लेने की सलाह दी गयी। 5. किन्तु स्वार्थी तत्वों द्वारा लोगों को क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे अपनाकर वरग़लाने का काम अभी भी लगातार जारी है, जिससे पार्टी के सभी लोग ज़रूर सावधान व सतर्क रहें और श्री आकाश आनन्द को साैंपे गये सभी पार्टी कार्यक्रमों को पूरे तन, मन, धन से लग कर उन्हें जरुर सफल बनायें। 6. साथ ही, इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें कि श्री आकाश आनन्द की तरह श्री अशोक सिद्धार्थ को भी पूर्व की तरह पार्टी में पुनः वापस ले लिया जायेगा। ऐसी अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है अर्थात् अब श्री अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में व किसी भी क़ीमत पर फिर से पार्टी में पुनः वापिस नहीं लिया जायेगा। 7. यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि श्री आनन्द कुमार के छोटे बेटे श्री ईशान आनन्द, जो वकालत की अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी कर चुके हैं, वे भी मेरे (पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के) दिशा-निर्देशन में, एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में बी.एस.पी. के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में ख़ासकर पार्टी के चुनाव व अन्य पेपरवर्क आदि से सम्बंधित कार्यों में भी सहयोग करेंगे।0
0
Report
विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्रि: भक्तों की भीड़, कन्या पूजन से मां विंध्यवासिनी प्रसन्न
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर। विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्रि के व्रत-अनुष्ठान के बाद अब हवन-पूजन का क्रम शुरू हो गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी की आराधना कर रहे हैं। हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि कन्या पूजन से मां विंध्यवासिनी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्रि के दौरान मां के दर्शन के लिए विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। घंटों इंतजार और भीड़ की थकान के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा। जैसे ही भक्तों को मां विंध्यवासिनी की एक झलक मिलती है, उनके चेहरे खुशी से खिल उठते हैं और दर्शन मात्र से उनकी सारी थकान दूर हो जाती है। विंध्याचल धाम की सबसे बड़ी धार्मिक विशेषताओं में मां विंध्यवासिनी का सम्पूर्ण विग्रह स्वरूप माना जाता है। भक्तों की आस्था है कि मां यहां अपने दिव्य और पूर्ण स्वरूप में दर्शन देती हैं। यही कारण है कि विंध्याचल धाम की महिमा अद्वितीय मानी जाती है और श्रद्धालुओं का विश्वास है कि पूरे ब्रह्मांड में इस पावन स्थान की तुलना किसी अन्य तीर्थ से नहीं की जा सकती। मीरजापुर। विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्रि के व्रत-अनुष्ठान के बाद अब हवन-पूजन का क्रम शुरू हो गया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी की आराधना कर रहे हैं। हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि कन्या पूजन से मां विंध्यवासिनी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्रि के दौरान मां के दर्शन के लिए विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। घंटों इंतजार और भीड़ की थकान के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा। जैसे ही भक्तों को मां विंध्यवासिनी की एक झलक मिलती है, उनके चेहरे खुशी से खिल उठते हैं और दर्शन मात्र से उनकी सारी थकान दूर हो जाती है। विंध्याचल धाम की सबसे बड़ी धार्मिक विशेषताओं में मां विंध्यवासिनी का सम्पूर्ण विग्रह स्वरूप माना जाता है। भक्तों की आस्था है कि मां यहां अपने दिव्य और पूर्ण स्वरूप में दर्शन देती हैं। यही कारण है कि विंध्याचल धाम की महिमा अद्वितीय मानी जाती है और श्रद्धालुओं का विश्वास है कि पूरे ब्रह्मांड में इस पावन स्थान की तुलना किसी अन्य तीर्थ से नहीं की जा सकती।0
0
Report
जमशेदपुर पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा चेकिंग और बाइक पेट्रोलिंग से गश्त मजबूत
Jamshedpur, Jharkhand:दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में पुलिस का सुरक्षा निरीक्षण, पूजा पंडालों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब एवं पुलिस अधीक्षक नगर ललित मीना ने बाइक दस्ता के सदस्यों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात संचालन और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। policía की इस पेट्रोलिंग का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।0
0
Report
Advertisement
