804452
बिहार के धनरुआ में कररुआ नदी उफान पर वहीं निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति
Masaurhi, Bihar:धनरुआ में कररुआ नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध पार कर पानी निचले इलाकों में घुस गया है। इससे आसपास के कई गांवों के खेतों में फसलें डूब गई हैं। स्थिति का जायजा लेने एडीएम आपदा और एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगढ़ के सफाई कर्मचारियों के वेतन-शोषण पर 3 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ नगरपालिका में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। बुधवार को राजस्थान प्रदेश वाल्मीकि सेना मिशन के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं और कथित शोषण पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद शाम करीब 4 बजे सफाई कर्मचारियों और महिलाओं ने हाथों में झाडू लेकर विरोध रैली निकाली। यह रैली वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर तहसील रंगमंच होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने जीतू सैनी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 3 दिन के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो सफाई कार्य बंद कर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वाल्मीकि सेना के प्रमुख अनिल वाल्मीखी ने आरोप लगाया कि नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और कर्ज लेकर जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जा रही। संगठन ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआईसी जमा नहीं कराया गया है और उनसे लगातार काम लेने के बावजूद साप्ताहिक अवकाश तक नहीं दिया जा रहा, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि गैर-वाल्मीकि सुपरवाइजर को हटाकर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को नियुक्त किया जाए। साथ ही कम कर्मचारियों से अधिक कार्य लेने पर भी नाराजगी जताई गई। संगठन ने केंद्र सरकार के नए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2026 से अकुशल श्रमिक की दैनिक मजदूरी 783 रुपये तय की गई है, इसलिए सफाई कर्मचारियों को उसी आधार पर वेतन दिया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, तिलक वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और महिलाएं मौजूद रहीं। बाइट: अनिल वाल्मीकि, वाल्मीकि सेना प्रमुख0
0
Report
206 करोड़ सीवर योजना बनी मुसीबत: शहर में खुदाई और सड़कें धंसना
Satna, Madhya Pradesh:सतना। नगर निगम क्षेत्र में चल रही 206 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना आम जनता और व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मुख्य बाजारों में पिछले कई सालों से लगातार हो रही खुदाई, गहरे गड्ढे और उड़ती धूल-मिट्टी ने स्थानीय कारोबार को पूरी तरह चौपट कर दिया है। ग्राहक बाजारों से दूर हो गए हैं, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। केके स्पॉन कंपनी को सौंपी गई इस परियोजना में 495 किलोमीटर सीवर लाइन बिछानी थी, लेकिन महज 110 किलोमीटर कार्य ही पूरा हो सका। गुणवत्ताहीन निर्माण, अत्यंत धीमी गति और लापरवाही के चलते कंपनी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका था तथा छह माह में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः नगर निगम ने कंपनी का ठेका निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया। और अब एन विराट नाम की कंपनी इस कार्य को कर रही है। हाल ही में दो दिनों की बारिश ने परियोजना की पोल खोल दी। डाली गई सीवर लाइन के कारण सड़कें धंस गई हैं, करीब दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं और रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। परेशान व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मानसून से पहले सड़कों की स्थायी मरम्मत नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 2017 से अटकी यह परियोजना पूरे शहर को नरक बना चुकी है।0
0
Report
एटा में ईद सुरक्षा के लिए DM- SSP का फ्लैग मार्च, शांति की अपील
Etah, Uttar Pradesh:एटा में कल बकरीद को लेकर डीएम और एसएसपी उतरे सड़कों पर, एटा डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी ईलामरन G ने शहर में भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, SSP एटा ने बताया कि पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में 137 मस्जिद और 40 ईदगाहो में पढ़ी जाएगी ईद की नवाज, अधिकारियों ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन: आजमगढ़ से बाराबंकी तक कार्रवाई
Azamgarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में करप्शन पर एक्शन जारी है, इसी कड़ी में आजमगढ़ से बाराबंकी तक भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसी गई है. संदेश साफ है की उत्तर प्रदेश में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
सीहोर नर्मदा हादसे में भोपाल युवक की मौत, नाव चालक ने 7 को बचाया
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर नर्मदा में बड़ा हादसा: भोपाल के युवक की डूबने से मौत, नाव चालक ने 7 लोगों की बचाई जान सीहोर बुधनी के बरखेड़ी नर्मदा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। भोपाल से आए 8 युवक नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे, तभी एक युवक अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके अन्य साथी भी नदी के बीच बहाव में घिर गए, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक स्थानीय नाव चालक ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत नाव लेकर नदी में प्रवेश किया और एक-एक कर सभी युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। परंतु पहले डूबा एक युवक के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव के जरिए युवकों का रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बाद में बड़ी मसक्कत के बाद पुलिस ने नदी से शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान बलवंत नेताम (36) निवासी भोपाल के रूप में हुई है。0
0
Report
बिजनौर: अवैध कब्जा रोकने की शिकायत पर डीएम ने जाँच के आदेश दिए, धमकी सामने
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री रोबिन चौधरी ने अवैध कब्जा धारको की डीएम से की शिकायत। डीएम ने मामले की जाँच के दिए आदेश। जाँच के आदेश होने के बाद अवैध कब्जा धारक में मची खलबली। एक अवैध कब्जा करने वाले इकरामुद्दीन ने दी रोबिन चौधरी को फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी। भू माफियाओ द्वारा खेल के मैदान पर अवैध कब्जा करने की शिकायत करना पड़ा महंगा। शिकायत कर्ता रोबिन ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार। थाना नूरपुर इलाके के नंगली पथवारी गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में नमाज़- कुर्बानी पर सख्त निगरानी, पुलिस ने शांति बनाये रखने संकेत दिए
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में शहर में सिनेमा चौराहा से मुन्ने मियां चौराहा, बिलग्राम चुंगी होते हुए सांडी रोड तक फ्लैग March निकाला गया। भारी पुलिस बल के साथ निकले march के जरिए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सड़क पर नमाज़, खुले में कुर्बानी और कुर्बानी के अवशेष फेंकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 100 ईदगाह और 368 मस्जिदों में नमाज़ अदा की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले को 2 सुपर जोन, 7 जोन और 128 सेक्टरों में बांटकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीआरवी और क्लस्टर मोबाइल लगातार गश्त करती रहेंगी। पुलिस प्रशासन ने पहले ही धर्मगुरुओं, पीस कमेटी और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। एसपी ने कहा कि ड्रोन कैमरा से निगरानी कराई जा रही है, पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
दिनदहाड़े बैकुंठपुर: कुमार चौक पर 30 हजार रुपये चोरी, CCTV में आरोपी की रेकी
Muju, Jeonbuk State:एकर - कोरिया जिले बैकुंठपुर में कुमार चौक में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर 30 हजार रुपये चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव कबीर दास बैंक से रकम निकालकर स्टाम्प लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पांडेय टाइपिंग दुकान के पास बाइक खड़ी कर कुछ देर के लिए अंदर गए, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो आरोपी पहले से इलाके में रेकी करते नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक आरोपी नीले रंग की शर्ट पहनकर बाइक चलाते दिखा, जबकि दूसरा काले रंग की शर्ट में बाइक की डिक्की तोड़ते नजर आया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कुछ ही सेकंड में नकदी निकालकर तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया
Greater Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं निष्पक्ष कार्रवाई का दिया आश्वासन जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ग्राम बनवारीवास, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सम्पूर्ण प्रकरण से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस घटना से क्षेत्र में अत्यंत दुख एवं आक्रोश का वातावरण है तथा पीड़ित परिवार गहरे मानसिक एवं सामाजिक आघात से गुजर रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री . योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सम्पूर्ण मामले में न्यायोचित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता एवं न्याय के सिद्धांतों के साथ कार्य कर रही है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था एवं समाज में न्याय की भावना बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग आउटसोर्सिंग विरोध: तीन दिन से चला प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:दिल्ली मे केंद्र सरकार के अस्पतालों में आउटसोर्सिंग के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन। दिल्ली के चार बडे हॉस्पिटल मे नर्सिंग 2 घंटे तीन दिन से नारे बाजी विरोध कर रहे है0
0
Report
वीजा बनवाने के नाम पर 80 हजार की ठगी, विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में वीजा बनवाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर दबंगों ने पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी है। मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव का है। पीड़ित मो. अहमद का आरोप है कि कुछ लोगों ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने के नाम पर उससे 80 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो वीजा बना और न ही पैसा वापस किया गया। आरोप है कि जब मो. अहमद ने अपना पैसा वापस मांगा तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने सरायअकिल थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
56वां वार्षिक दिवस: मनोज तिवारी ने श्याम लाल कॉलेज को एक करोड़ दान किया
New Delhi, Delhi:श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) में बुधवार को 56वें वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू शामिल हुए। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी तथा कॉलेज गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन सविता गुप्ता भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने कॉलेज के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है ताकि छात्रों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। बाइट - मनोज तिवारी सांसद बाइट -- जितेन्द्र महाजन विधायक राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज: ईद-उल-ज़हरा के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा कड़ी की
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: DCP मनीष कुमार शांडिल्य ने कहा, "कल बकरीद पर्व के मद्देनजर पूरे शहर में 400 के आसपास मस्जिद और ईदगाह है जहां नमाज पढ़ी जाएगी। सभी जगह पीस कमेटी की बैठक कर ली गई है। सभी को अवगत करा दिया गया है कि सड़क पर नमाज नहीं होनी है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। कुर्बानी का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डाला जाएगा। पुलिस द्वारा सुरक्षा का वातावरण कायम करने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।"0
0
Report
रामगढ़-गोला में बकरीद शांति के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ और गोला पुलिस के द्वारा बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। गोला थाना अंतर्गत बकरीद पर्व को लेकर पुलिस निरीक्षक पंकज सर के नेतृत्व में गोला थाना क्षेत्र के गोला बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें थाना प्रभारी बरलगा एवं थाना के सभी पुलिस अधिकारी शामिल हुए।0
0
Report
अलीगढ़ में बेसन बनाते समय भीषण आग, 4 साल के बच्चे की मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ घर में बन रहा था बेसन, छौंक लगाने पर छप्पर में लगी भीषण आग, भीषण आग में 4 साल के मासूम बच्चे की जिन्दा जलकर मौत, घर में रखे मेहनत मजदूरी से कमाए 30 हजार रूपये भी जलकर हुए राख, बच्चों और सामान बचाने के चक्कर में पिता भी झुलसा, सूचना के बाद मौके पर नहीं पहुँची दमकल, लोगों खुद ही पानी डालकर बुझाई आग, घटना के बाद मौके पर पहुँची इलाका पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के नूरपुर रोड की घटना।0
0
Report
Advertisement
