मसौढ़ी में पुनपुन नदी घाट पर अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
Patna, Bihar:मसौढ़ी में पुनपुन नदी घाट पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला आयोजित होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पुनपुन को पिंडदान का प्रथम स्थल कहा जाता है। अपने पितरो के पिंडदान के लिए यहां देश के अलग-अलग राज्यो के अलावा भूटान और नेपाल से भी लोग आते है। स्थानीय लोग जिला प्रशासन से बेहतर सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन के पदाधिकारी घाट पर तमाम तरह की सुविधा मुहैया कराने की बात कह रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
