Back
दानापुर दियारा के मकान ढहने से एक परिवार के पांच की मौत
IKIsateyak Khan
Nov 10, 2025 05:00:29
Danapur, Bihar
दानापुर दियारा में दर्दनाक हादसा एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
पटना। राजधानी पटना से सटे दानापुर दियारा के अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस पंचायत स्थित मानस बाजार में रविवार की night एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात अचानक मकान की छत गिर गई, जिससे पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।
मृतकों की पहचान मो. बबलू (35 वर्ष), उनकी पत्नी रोशन खातून (30 वर्ष), पुत्री रुसार (12 वर्ष), पुत्र मो. चांद (10 वर्ष) और सबसे छोटी बेटी चांदनी (2 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे के वक्त सभी लोग घर में सोए हुए थे।
परिजनों के अनुसार, यह मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बना हुआ था और काफी जर्जर हो चुका था। मृतक की मां ने बताया कि उन्होंने कई बार बेटे को छत की मरम्मत कराने की सलाह दी थी, लेकिन मरम्मत न होने की वजह से यह दर्दनाक घटना घट गई।
घटना की सूचना मिलते ही अकीलपुर थानाध्यक्ष विनोद राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक मो. बबलू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। हर किसी की आंखें नम हैं और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATArun Tripathi
FollowDec 12, 2025 06:19:450
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 12, 2025 06:19:36Noida, Uttar Pradesh:बाराबंकी में सीएम योगी की यात्रा और किसान सम्मेलन पर रिपोर्टर का वॉक थ्रू
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 12, 2025 06:19:180
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 12, 2025 06:19:040
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowDec 12, 2025 06:18:410
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 12, 2025 06:18:110
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 06:16:310
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 06:16:220
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 06:16:020
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 12, 2025 06:15:430
Report
1
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 12, 2025 06:15:210
Report
0
Report
0
Report