804452
मसौढ़ी के बेहरावां गांव में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में आग, सारा सामान जलकर राख
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी, पीपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां गांव के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जमीन मालिक ने पीपरा थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ईंट की दीवार और कर्कट से बने इस कार्यालय के आसपास पानी का कोई स्रोत न होने से आग बुझाने की दिशा में कोई कारगर प्रयास नहीं हो पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली कैंट में मलयालियों ने ओणम का उमंग भरा उत्सव मनाया
New Delhi, Delhi:दिल्ली कैंट में केरल राज्य का सबसे बड़ा उत्सव ओणम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिल्ली कैंट में मलयालियों के साथ केरल निवासी आर्मी में नौकरी करने वाले परिवार ने अपना सबसे बड़ा उत्सव मनाया। 10 दिनों तक चलने वाले ओणम उत्सव के आखिरी दिन तिरुवोणम मनाया गया। लोकेशन: दिल्ली कैंट।0
0
Report
ईद मिलादुनबी अजमेर में भाईचारे और अमन की मिसाल
Ajmer, Rajasthan:जश्ने ईद मिलादुनबी अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया.. हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के 1501 वें जन्मोत्सव हर्ष और धूमधाम के साथ मनाया गया ...इस मौके पर सूफी इंट्रलेशनल की ओर से जश्ने ईद मिलादुनबी जुलूस मोहब dominationत भाईचारे स्वच्छता अनुशासन और इंसानियत का पैगाम देता नजर आया.. मुस्लिम समाज की ओर से अजमेर की गंगा जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा की मिसाल पेश की गई ...अंदर कोट स्थित ऐतिहासिक ढाई दिन के झोपड़े से रवाना हुआ जुलूस कमानी गेट होते हुए दरगाह बाजार पहुंचा यहां भूत धूमधाम से फुलो की वर्षा कर स्वागत किया गया... इसके बाद दरगाह शरीफ के मुख्य द्वार से होता हुआ धन मंडी वी अन्य बाजारों से होकर जुलूस ऋषि घाटी होते हुए चिल्ला कुतुब साहब पर पहुंच कर संपन्न हुआ ..इस मौके पर एक सभा भी आयोजित की गई इस सभा को अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कौमी एकता का संदेश दिया... और देश में खुशहाली और अमन की दुआ मांगी गई。0
0
Report
आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अलवर के एक्सईएन को नोटिस, वीडियो वायरल
Alwar, Rajasthan:आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में यूआईटी के एक्सईएन को नोटिस, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के वीडियो से मचा हड़कंप अलवर। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता कुमार संभव अवस्थी को आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अवस्थी हाल ही में अलवर में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वन मंत्री संजय शर्मा के साथ नजर आए थे। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया है। हालांकि कुमार संभव अवस्थी ने कहा वह किसी आमजन की समस्या को लेकर वहा गये थे ..पानी की समस्या थी जिसे लेकर वह पहले वह मंत्री के कार्यालय पर गये वहा बात हुई इस लिये वह् कार्यक्रम मे पहुंचे थे। रिटर्निंग अधिकारी अम्बालाल मीणा ने बताया कि अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी。 इधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कुमार संभव अवस्थी नगर निगम चुनाव में अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उनके वन मंत्री संजय शर्मा से मुलाकात करने कार्यक्रम में पहुंचने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकरिक् तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि कुमार संभव अवस्थी इसी वर्ष मार्च में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें सरकार की ओर से एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। इससे पहले तत्कालीन न्यास सचिव ने उनके आचरण और व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए सेवा विस्तार नहीं दिए जाने की टिप्पणी की थी। साथ ही, सेवा विस्तार के बाद उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई थी। इसके बावजूद अवस्थी सेवा विस्तार हासिल करने में सफल रहे। कुमार संभव अवस्थी इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। नगर निगम में कार्यरत रहने के दौरान तत्कालीन सभापति बीना गुप्ता के साथ उनका विवाद सामने आया था। विवाद बढ़ने के बाद मामला मारपीट के आरोपों तक पहुंचा और कोतवाली थाने में भी शिकायत हुई थी। अब नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री के साथ उनकी मौजूदगी का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है। निर्वाचन विभाग की जांच और नोटिस के जवाब के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं।0
0
Report
Advertisement
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पैगंबर साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नगर में गूंजे धार्मिक
Majith, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ रामपुरा क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस काजी-ए-शहर मौलाना जरीफ हन्फी के निर्देशन में हुसैनी मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस नगर के प्रमुख बाजारों और विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार और सीओ अंबुज यादव की देखरेख में व्यवस्था चाक चौबंद रही जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पैगंबर साहब की शिक्षाओं के साथ अमन-शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर धार्मिक नारों की गूंज सुनाई देती रही। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज कुमार एवं सीओ अंबुज यादव की देखरेख में पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। अधिकारियों ने पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। नगर भ्रमण के बाद जुलूस वापस जामा मस्जिद पहुंचा, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में अब्दुल अजीज, तोसीब, कारी साहब, मुईन हाफिज, आमीन, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति, अमित पुरवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान लोगों ने आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे को कायम रखने का संदेश दिया।0
0
Report
पंढरपूर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने शांतिपूर्ण जुलूस निकाला
Pandharpur, Maharashtra:Anchor - ईद-ए-मिलादुन्नबी निमित्त पंढरपूर शहरात मुस्लिम बांधवांच्या वतीने उत्साहात जुलूस काढण्यात आला. पैगंबर हजरत मोहम्मद यांच्या जन्मदिवसाच्या स्मरणार्थ आयोजित करण्यात आलेल्या या जुलूसमध्ये मुस्लिम समाजातील नागरिक मोठ्या संख्येने सहभागी झाले.\n\nधार्मिक ध्वज आणि घोषणांनी शहरातील वातावरण भक्तिमय झाले होते. लहान मुले, युवक तसेच ज्येष्ठ नागरिकांनीही जुलूसमध्ये सहभाग घेतला. जुलूस शहरातील प्रमुख मार्गांवरून मार्गक्रमण करत असताना नागरिकांनी त्याचे स्वागत केले.\n\nयावेळी पैगंबर हजरत मोहम्मद यांच्या शिकवणुकीतील अमन, शांतता, बंधुभाव, मानवता आणि सामाजिक सलोखा यांचा संदेश देण्यात आला. पंढरपूर शहरातील हिंदू-मुस्लिम ऐक्य आणि सामाजिक सौहार्दाची परंपरा या निमित्ताने पुन्हा एकदा पाहायला मिळाली.\n\nजुलूस शांततेत आणि शिस्तबद्ध पद्धतीने पार पडावा, यासाठी प्रशासन व पोलिसांकडून आवश्यक व्यवस्था करण्यात आली होती. उत्साहपूर्ण वातावरणात जुलूसाची सांगता करण्यात आली.0
0
Report
श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने बैठकें तेज कीं
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर एंकर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर श्रीमाधोपुर-अजीतगढ़ क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं व चुनावी दावेदारों के साथ रणनीति पर मंथन किया। दोनों ही दलों ने श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ नगर निकायों में अपना बोर्ड बनाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। कांग्रेस की बैठक पटवारी धर्मशाला में बालेंदु सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित हुई। इसमें पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर चुनावी तैयारियों और स्थानीय समीकरणों की जानकारी ली। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर काम करने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने दोनों निकायों में बोर्ड बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं भाजपा ने भी श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ दोनों ब्लॉक में बैठकें आयोजित कर चुनावी तैयारियों को गति दी। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने चुनाव की कमान संभालते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी नाराजगी और मतभेदों को पीछे छोड़कर पार्टी के सिंबल के साथ तन-मन से जुटें। भाजपा का बोर्ड बनने पर क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने की बात कही। बैठक में प्रभारी संजय कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। निकाय चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों की सक्रियता से स्थानीय राजनीतिक मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। टिकट वितरण के साथ ही वार्डवार चुनावी समीकरण और दावेदारों की सक्रियता और तेज होने की संभावना है.0
0
Report
Advertisement
गौड़ाबास से कर्बला तक जुलूस में अमन-चैन की दुआयों से माहौल गर्मजोशी से भरा
Didwana, Rajasthan:एंकर _ जुलूस के दौरान पूरा शहर नात-ए-पाक और परचमों से सराबोर नजर आया।जुलूस दोपहर 3:00 बजे गौड़ाबास स्थित इमाम चौक से रवाना हुआ। इसके बाद जुलूस गौड़ाबास मस्जिद होते हुए पाबूजी का चबूतरा, जय शिव चौक, सिनेमा गली और दो मस्जिद के रास्ते से गुजरते हुए कर्बला चौक पहुंचा। कर्बला चौक में कुछ देर रुकने के बाद जुलूस पुनः रवाना हुआ, जो धूतों का चौक होते हुए सदर बाजार पहुंचा। जहां से लगनशाह दरगाह पर जुलूस पहुंचा। इस दौरान जुलूस के मार्ग में जगह-जगह अकीदतमंदों द्वारा पुष्पवर्षा कर और ठंडे पेयजल व शरबत की छबीलें लगाकर जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने इस्लामी परचम हाथों में थामकर शिरकत की और बारगाह-ए-रिसालत में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। दरगाह में मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई, जिसके बाद जुलूस का परशांतिपूर्ण समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे रूट पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। इस दौरान मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, अंजुमन सदर गुलाम सैयद अली, सचिव रफीक अहमद गौड़, संगमरमर व्यापार मंडल सचिव अनवर गैसावत, पूर्व उपसभापति अब्दुल सलाम भाटी, पुलिस उपाधीक्षक विक्की नगपाल, थानाधिकारी पंकज कुमार, अंजुमन नायब सदर हलीम रांदड, कोषाध्यक्ष खुशीर्द सिसोदिया, सुन्नी नौजवान कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद थे。0
0
Report
हनुमानगढ़ के अंडर-16 चयन ट्रायल में 143 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में अंडर-16 क्रिकेट चयन ट्रायल, 143 खिलाड़ियों ने आजमाया हुनर,जिलेभर से पहुंचे युवा क्रिकेटर, बल्लेबाजी-बॉलिंग और फील्डिंग में दिखाया दम,प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा जाएगा,चार टीमों के बीच प्रतियोगिता के बाद होगा जिला अंडर-16 टीम का चयन,प्रतिभा,तकनीक,फिटनेस और अनुशासन के आधार पर मिलेगा जिला टीम में मौका0
0
Report
बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए 852 आवेदन की घोषणा, युवाओं पर जोर
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की प्रेसवार्ता में कहा गया कि बीजेपी को टिकट के लिए कुल 852 आवेदन प्राप्त हुए हैं और फिलहाल आवेदनों की छंटनी का काम चल रहा है। उन्होंने संकेत दिए कि जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन उम्मीदवारों की सूची जारी होने के भी संकेत केंद्रीय मंत्री ने दिए। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आधार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में युवाओं पर खास फोकस है और पार्टी युवाओं को चुनाव मैदान में मौका देने की दिशा में काम कर रही है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से दिए गए बयान पर भी केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया और कहा कि साइकिल चलाने वाला बैलेंस रख सकता है। बीजेपी पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी है और उम्मीदवारों के चयन के बाद चुनावी मैदान में पार्टी पूरी ताकत के साथ उतरेगी।0
0
Report
Advertisement
तलवार से हत्या: अदालत ने किशोर मेघवाल को उम्रकैद और जुर्माना सुनाया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं तलवार से हमला कर युवक की हत्या के आरोपी को उम्रकैद अपर सेशन न्यायालय-2 ने पौंख निवासी किशोर मेघवाल को सुनाई सजा आरोपी ने शंकरलाल के सिर पर तलवार से किया था हमला, हुई थी मौत मकान खाली करने को लेकर धमकी देने और विवाद के बाद वारदात अदालत ने आरोपी पर लगाया 50 हजार रुपए का जुर्माना जुर्माना नहीं भरने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा झुंझुनूं के अपर सेशन न्यायालय संख्या-2 ने तलवार से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी पौंख निवासी किशोर मेघवाल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले के अनुसार, 25 अप्रैल 2023 को पौंख निवासी बंशी लाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने छोटे भाई शंकरलाल के साथ एक ही मकान में रहता था। आरोपी किशोर मेघवाल दोनों भाइयों को मकान छोड़कर जाने की धमकी देता था और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की रात आरोपी गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान बंशी लाल का भाई शंकरलाल उसे समझाने के लिए गया। आरोप है कि किशोर मेघवाल ने शंकरलाल के सिर पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी किशोर मेघवाल के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान परिवादी की ओर से एडवोकेट संजीव सिंघल और विशिष्ट लोक अभियोजक नंदकिशोर शर्मा ने पैरवी की। दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश कालूराम ने किशोर मेघवाल को हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
स्पीकर संधवां का सरकारी स्कूल दौरा: पढ़ाई-खेल और सुविधाओं पर चर्चा
Kot Kapura, Punjab:सरकारी स्कूल का दौरा कर स्पीकर संधवां ने विद्यार्थियों से किया संवाद, सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बुधवार को हलका कोटकपूरा के गांव खारा स्थित सरकारी स्कूल का दौरा कर विद्यार्थियों और अध्यापकों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल गतिविधियों और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। स्पीकर संधवां ने अध्यापकों से बातचीत के दौरान स्कूल की आवश्यकताओं और विद्यार्थियों की शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की बुनियाद है और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पहले गांव खारा में स्पीकर संधवां ने लोगों को साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए आरओ प्लांट तथा गलियों-नालियों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा 21 लाख 28 हजार रुपये की लागत से 100 प्रतिशत सब्सिडी के तहत बिछाई जाने वाली पाइपलाइन के कार्य का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरपंच जगतार सिंह बराड़, पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।0
0
Report
बिलासपुर तारबाहर में नशीली कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 38 सिरप पकड़े
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के तारबाहर इलाके में नशीली कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को 38 नग आनरेक्स कफ सिरप के साथ पकड़ा गया है। तारबाहर थाना क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में दुर्गा पंडाल के पास एक युवक के नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक तलाशने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तालापारा निवासी 34 वर्षीय इरफान अली उर्फ बाबू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने नशीली सिरप झारसुगुड़ा से बिक्री के लिए लाना बताया है। बरामद सिरप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
कीड़ा मिला मिठाई: जांजगीर-चांपा में प्रशासन पर सवाल
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा त्योहारी सीजन में बड़ी लापरवाही, शिवरीनारायण के मुख्य मार्ग स्थित कान्हा स्वीट्स एवं डेली नीड्स की मिठाई में मिला कीड़ा,, ग्राहक ज्योति कश्यप ने मिठाई का डिब्बा खोला तो अंदर कीड़ा देखकर मचा हड़कंप,, दुकान संचालक मनोजिया केशरवानी बताए जा रहे हैं, मिठाई की गुणवत्ता पर उठे सवाल,, प्रदेशभर में नकली मिठाई और मावे को लेकर जांच जारी, लेकिन जांजगीर-चांपा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई पर सवाल,, त्योहारी सीजन में मिठाई दुकानों की सैंपलिंग और जांच को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,, मिठाई में कीड़ा मिलने के बावजूद अब तक जिला खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने का आरोप,,0
0
Report
खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: टिकट नीति पर मंथन, एकजुट होकर जीताने का आह्वान
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, निकाय चुनाव को लेकर मंथन विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ की अध्यक्षता में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रभारी जाखड़ कहा - सर्वे के आधार पर जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट टिकट किसी को भी मिले, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जिताएं- जाखड़ सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के प्रजापति धर्मशाला परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने कार्यकर्ताओं से नगर पालिका चुनाव में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सर्वे कराया जाएगा और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देने को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी खुद को कांग्रेस का प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारी करें। टिकट किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन टिकट मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए काम करना होगा।प्रभारी ने कहा कि संबंधित वार्ड में पार्टी के लिए मजबूत पकड़ रखने वाले और चुनाव जीतने की क्षमता वाले कार्यकर्ता को टिकट देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भूलकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।वहीं निवर्तमान प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन करवाए गए हैं। इसका उद्देश्य पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का डेटा उपलब्ध कराना है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, उन्हें भी संगठन में जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए और संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
खूँटी में सावन महोत्सव: महिलाओं ने हरियाली और नृत्य से लगाई उत्साह
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में सावन महोत्सव की धूम दिखाई दी. आज महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया. गोल्डेन पैलेस में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं ने हरी साड़ियाँ, हरी चूड़ियाँ, हर्ा श्रृंगार किए और मनोरंजन का आनंद लिया. महिलाओं ने खूब नाच-गान किया. सावन महोत्सव के दौरान आनंद लिया गया. महिलाएं हरी साड़ी और हरी चूड़ियो के साथ काफी सुंदर लगीं. नाच-गान कर एक दूसरे को बधाई दी गई. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, वनवासी संयंत्र केंद्र की प्रदेश स्तरीय नेत्री सह समाजसेवी गौरा देवी सहित क्षेत्र की कई महिलाएं इस सावन महोत्सव में शामिल थीं. नगर अध्यक्ष रानी टूटी ने बताया कि सावन महोत्सव आज मनाया गया जो काफी उत्साहित रहा. सावन के माह में हरे ड्रेस के साथ सावन का श्रृंगार अच्छा होता है. उर्मिला देवी ने कहा कि सावन महोत्सव मनाया गया काफी अच्छा लगा. महिलाएं चाहती हैं कि सावन के माह में हरियाली सावन मनाया जाए. नौरी पूर्ति ने कहा कि सावन महोत्सव होना ही चाहिए जिससे महिलाओं को अधिक काम होने के बावजूद समय निकालकर उत्साह बनाये रखते हैं.0
0
Report
Advertisement
