804452
मसौढ़ी में ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल दल ने पाया काबू
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। बैंक के कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव: गंगानगर में भाजपा-कांग्रेस का दांव पेंच तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। श्री गंगानगर जिले में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर कई नेताओं की साख दांव पर लगी है; ऐसे में दोनों ही पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के लिए देर रात समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए नजर आ रहे है। वही नगर निकाय चुनावो को लेकर भाजपा नेताओं ने बड़ी दावेदारी जताते हुए दावा किया है कि जिले में सबसे ज्यादा नगरपालिकाओ में भाजपा का बोर्ड बनेगा।0
0
Report
जमुई के जतहर गांव में चचरी पुल से नदी पारना आसान, स्थायी पुल की मांग
Jamui, Bihar:जमुई: खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत के जतहर गांव में वर्षों से नदी पार करने की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को समाजसेवी डॉ. नीरज साह के सहयोग से बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के आपसी सहयोग और डॉ. नीरज साह के आर्थिक सहयोग से नदी पर चचरी पुल तैयार किया गया, जिसका रविवार को उद्घाटन किया गया। पुल बनने के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। करीब 250 की आबादी वाले जतहर गांव के लोगों के लिए बरसात के दिनों में नदी पार करना हमेशा बड़ी चुनौती रही है। वर्षों से ग्रामीण बांस-बल्लियों के सहारे नदी पार करने को मजबूर थे। कई बार ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई, लेकिन अब तक पक्के पुल का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीण युवाओं ने आपसी सहयोग से चचरी पुल बनाने की पहल शुरू की। आर्थिक परेशानी की जानकारी मिलने पर डॉ. नीरज साह ने ग्रामीणों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग किया। डॉ. नीरज साह के सहयोग से चचरी पुल तैयार होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हीं के हाथों इसका उद्घाटन कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. नीरज साह के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जरूरत के समय ग्रामीणों की परेशानी को समझा और सहयोग किया। चचरी पुल से फिलहाल आवागमन में राहत मिली है और बरसात में नदी पार करने की परेशानी कुछ कम हुई है। इस मौके पर डॉ. नीरज साह ने कहा कि उन्हें जब ग्रामीणों और युवाओं के प्रयास की जानकारी मिली तो उन्होंने सहयोग करना अपना दायित्व समझा। गांव के लोगों की सुविधा के लिए कुछ सहयोग कर पाना उनके लिए खुशी की बात है। ग्रामीणों ने कहा कि चचरी पुल भले ही तत्काल राहत का साधन बन गया है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। आजादी के 79 साल बाद भी गांव के लोगों को बांस-बल्लियों के सहारे नदी पार करना पड़े, यह विकास के दावों पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से जतहर गांव में जल्द पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग की है। हालांकि, चचरी पुल निर्माण में सहयोग के लिए ग्रामीणों ने डॉ. नीरज साह, अर्णमाबांक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव और हरनी पंचायत के मुखिया प्रकाश तांती सहित अन्य सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुष्पा खैरबार, नंदकिशोर दास, चेतन रविदास, रंजन रविदास, राजेश रविदास और इंद्रदेव रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
प्रताप नगर की पानी टंकी पर पाँच लोग चढ़े; पुलिस बचाव कार्य शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnu सांगानेर प्रताप नगर से बड़ी खबर चार महिलाओं सहित पांच जनें पानी की टंकी पर चढ़े प्रताप नगर अलकनंदा अपार्टमेंट में स्थित है पानी की टंकी टीला वाला गांव में जमीनी विवाद को लेकर है पूरा मामला सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे सिविल डिफेंस व अन्य को भी बुलाया मौके पर उन्हें समझाबुझा कर नीचे उतारने का किया जा रहा है प्रयास0
0
Report
Advertisement
फागी में कांग्रेस राज के विकास कार्य गिनाते बाबूलाल नागर, जनता से वोट अपील
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने फागी में कांग्रेस राज के विकास कार्यों को गिनाया। भाजपा के पूर्व प्रधान का मुद्दा सभा में छाया, पूर्व प्रधान ने भी सरकार पर साधा निशाना। नागर ने उप जिला अस्पताल, कॉलेज और दूदू फागी को निकाय बनाने के मुद्दे को लेकर जनता से वोट के लिए की अपील। चुनाव प्रचार बना चर्चा का विषय, फागी बना हॉट वार्ड, प्रत्याशियों ने झौंकी ताकत।0
0
Report
पाली नगर निगम 65 मतदान केंद्रों की तैयारी पूरी, निरीक्षण में सुविधाओं का अवलोकन
Pali, Rajasthan:नगर निगम के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश, नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां, 65 वार्डों के मतदान केन्द्रों का लिया जायजा, नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत, तहसीलदार सुनील कुमार तथा तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी ने नगर निगम पाली के सभी 65 वार्डों में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान कक्ष, मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान दिवस से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी -निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के 36 संवेदनशील मतदान केन्द्रों सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संवेदनशील केन्द्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.0
0
Report
CM के रोड शो के कारण अलवर में यातायात डायवर्जन, कई मार्ग बंद
Alwar, Rajasthan:CM के रोड शो को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्तों पर एंट्री बंद\n\nअलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 7 सितंबर को अलवर शहर में प्रस्तावित रोड शो को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था जारी की है। रोड शो के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।\n\nयातायात पुलिस के अनुसार काशीराम चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले सभी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसी तरह कटला की तरफ से नगर निगम की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश भी निषेध रहेगा।\n\nवंडरमॉल की तरफ से मन्नी का बड़ और मनुमार्ग की तरफ से मन्नी का बड़ आने वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कंट्रोल रूम से होप सर्कस की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश भी रोड शो के दौरान बंद रहेगा।\n\nपुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि रोड शो के दौरान परेशानी से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट का ही इस्तेमाल करें।\n\nबाइट: सीओ सिटी0
0
Report
Advertisement
36 मवेशी ले जाने की खबर पर कार्रवाई: तीन गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित शिवडीह गांव के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशियों को 16 चक्का ट्रक में कथित तौर पर क्रूरता पूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए ट्रक जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसआई रीमा कुमारी और एसआई अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सशस्त्र बल को कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने शिवडीह के समीप संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें 36 गाय लदी मिलीं। मवेशियों को एक साथ ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिससे उनके लिए पर्याप्त जगह और आराम की स्थिति नहीं थी। पुलिस ने सभी मवेशियों को ट्रक से उतरवाकर सुरक्षित कराया। गिरफ्तार आरोपितों में नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलधार गांव निवासी नीतीश कुमार व नीरज कुमार तथा रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी मो. चांद शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक संख्या बीआर 27 जीबी 4910 को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लगातार कार्रवाई, फिर भी जारी पशु तस्करी पशु तस्करी और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सरकारें लगातार सख्त कार्रवाई और प्रभावी नियंत्रण का दावा करती रही हैं, लेकिन जमुई में सामने आ रहे मामले इन दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाते हैं। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत लगातार मामले दर्ज होने और मवेशियों की बरामदगी के बावजूद पशु तस्करी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि जमुई के रास्ते मवेशियों को झारखंड और आगे कोलकाता तथा बांग्लादेश की ओर ले जाया जाता है। पुलिस और संबंधित विभागों की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करी का सिलसिला पूरी तरह थम नहीं सका है। लिहाजा सवाल यह है कि अगर कार्रवाई के बावजूद ऐसे वाहन लगातार पकड़े जा रहे हैं तो तस्करी के पूरे नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई कब होगी? बहरहाल, 36 गायों की बरामदगी एक बार फिर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच मौजूद अंतर को सामने लाती है।0
0
Report
नेपाल आपदा पर भारत की संवेदनशीलता, बगहा में बाढ़-कटाव रोकथाम की तैयारी जोरशोर से
Bagaha, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे और बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम बगहा पहुंचे जहाँ बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया उसके बाद मंत्री नें इलाके में बाढ़ कटाव के हालात का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने बीते दिनों पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आईं त्रासदी पर कहा की देखिए नेपाल हमेशा भारत का एक पूरक बनके रहा है। नेपाल के प्रति हमेशा भारत संवेदनशील रहता है। नेपाल में आईं इस आपदा औऱ दुख की घड़ी में हमेशा एक अच्छे मित्र होने के नाते भारत नेपाल के साथ खड़ा है। पूरे भारतवासी नेपाल में आईं आपदा से दुखी हैं और भारत तत्पर है वहाँ हर संभव सहयोग करने के लिए, हम सब लोग सहयोग करने के लिए तैयार हैं। आगे उन्होंने कहा की अब नेपाल से निकलने वाली नारायणी ऐसी नदी है जिसपर काबू पाना बड़ा मुश्किल है। सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। नदी अपना करवट बदलते रहती है। कभी धारा बदलकर इधर इस साल कटाव करतीं है तो कभी उधर उस साल कटाव करतीं है। बावजूद इसके इधर आपदा से बचाव की पूरी तैयारी है। अगर कटाव होगा तों फिर सरकार हमेशा की तरह तत्पर है बचाव करने के लिए। राज्य औऱ केंद्र सरकार बाढ़ कटाव से निपटने के लिए हर मुमकिन तैयारियों में जुटा है। वहीं गंडक नदी पर बगहा शहर को शास्त्रीनगर से यूपी के बेलवनिया में जोड़ने वाली प्रस्तावित पुल निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि चलिए वह भी समय आएगा तों बताएंगे, बात चल रहीं है जल्द हीं गंडक नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी मिलेगी। बतादें की केंद्रीय मंत्री औऱ बिहार सरकार के मंत्री के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिंतय लल्ला औऱ सदर विधायक राम सिंह के अलावा पार्षद पंकज मिश्रा औऱ कई नेता समेत कार्यकर्त्ताओं नें सेवा कार्यशाला में भाग लिया।0
0
Report
राज एम्पायर सोसायटी में कुत्ता टहलाने को लेकर विवाद, मारपीट की घटना
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में कुत्ता टहलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद सोसायटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना नंदग्राम पुलिस को राज एम्पायर सोसायटी में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मारपीट में घायल पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है।0
0
Report
Advertisement
खंडवा में चाइनीज मांझे से घायल दुर्लभ उल्लू का रेस्क्यू सफल
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में चाइनीज मांझे से घायल दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का रेस्क्यू. एंकर: खंडवा में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल दुर्लभ प्रजाति के एक उल्लू का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया । घायल उल्लू रामनगर क्षेत्र की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में देखा गया था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उल्लू को सुरक्षित रेस्क्यू किया । वीओ: खंडवा वन विभाग के वनकर्मी उमाशंकर रायकवार ने बताया कि रामनगर क्षेत्र स्थित शिवराज मल्टी में एक उल्लू के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक उल्लू का रेस्क्यू किया है। जांच के दौरान सामने आया कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू है जो चाइनीज मांझे में फंस गया था, जिसके चलते उसके पंख और गर्दन में चोट आई है। वन विभाग की टीम ने घायल उल्लू को पशु चिकित्सक से उपचार कराया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग ने लोगों से पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।0
0
Report
बालाघाट में CMHO पद परिवर्तन के बीच शत्रुघ्न दहिया बने नए CMHO
Raebareli, Uttar Pradesh:लगातार हो रही बेगा आदिवासी बच्चों की मौत से मच स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप पहले cmho परेश उप्लव उनके पद से हटाया और उनकी जगह डॉ मानोज़ पाण्डे को बनाया गया था मुख्य जिला चिकित्सालय अधिकारी लेकिन आने से पहले ही फिर बदले गये cm ho अब होंगे डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया होंगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट जबलपुर जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर थे पदस्थ डॉ शत्रु सिंह दाहिया बालाघाट-06 सितंबर 2026। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला चिकित्सालय जबलपुर में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालाघाट के पद पर पदस्थ किया गया है। फिर संदेह के खेरे में स्वास्थ्य विभाग आख़िर कर क्यों बदले जा रहे है cmho0
0
Report
उत्तराखण्ड STF ने फर्जी हथियार लाइसेंस गिरोह पकड़ा; मालिक शैलेन्द्र गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 'शिवा शस्त्रागार/गन हाउस' (मेरठ) के मालिक शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रेमनगर, देहरादून में दर्ज मुकदमे की विवेचना के आधार पर की गई। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार से मिले फर्जी शस्त्र लाइसेंस की जांच में खुलासा हुआ कि सिरसा (हरियाणा) से स्थानांतरित दर्शाया गया लाइसेंस पूरी तरह जाली था। साक्ष्यों के अनुसार इसे तैयार कराने में गन हाउस मालिक शैलेन्द्र की मुख्य भूमिका पाई गई। जांच में सामने आया है कि फर्जी लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखण्ड तक फैला हुआ है। पुलिस की विशेष टीम नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
बरेली के खाता गांव में डोंडा नदी में डूबकर 15 वर्षीय शनि मौर्य की मौत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव खाता में 15 वर्षीय शनि मौर्य पुत्र मुरारी लाल मौर्य के डोंडा नदी में डूबने से मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया गांव खाता के बराबर में डोंडा नदी बहती है बरसात के कारण नदी में पानी ज्यादा है, शनि मौर्य जन्माष्टमी देखकर नदी के किनारे होते हुए घर आ रहा था उसी दौरान शनि का पैर फिसल गया और गोंडा नदी में गिर गया परिवार वालों को सूचना मिली शनि की तलाश शुरू कर दी गोताखोरों की मदद से शनि को एक घंटे बाद नदी से निकाला गया शनि की मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा0
0
Report
धनबाद गोल्फ ग्राउंड के पब्लिक मिट में हंगामा: धक्का मुक्की और तोड़फोड़
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद गोल्फ ग्राउंड में यूट्यूटर ब्लॉगर आर्यन केल्विन के पब्लिक मिट कार्यक्रम में जमकर धक्का मुक्की तोड़ फोड़ की घटना हुई है। कार्यक्रम में दूर दराज और दूसरे राज्य से पहुँची भीड़ ने हंगामा किया।स्टेज तक भीड़ पहुँच गई।पंडाल को फाड़ डाला।जिससे कार्यक्रम स्थल में अफरा तफरी की स्थिति हो गई।इस दौरान कई लोग घायल भी हो गया।मौके पर मजौद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस हंगामा को देखते हुए कार्यक्रम को जबरन बन्द कराई। यूट्यूटर ब्लॉगर आर्यन केल्विन ने गोल्फ ग्राउंड में पब्लिक मिट कार्यक्रम पूरे तामझाम के साथ आयोजित किया था।बड़े बड़े डीजे,साउंड सिस्टम लगाया था। लेकिन मंत्री सुदिवय कुमार सोनू के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक की घोषणा कर दिया गया।जिसे लेकर पुलिस, जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पहुँच डीजे अन्य विद्युत यंत्र नही बजाने का निर्देश दिया।निर्देश के बाद साधरण तरीके से कार्यक्रम करने का आदेश दिया था।झारखंड के साथ साथ अन्य राज्यों से सेकड़ो की संख्या में लोग पहुँचे थे।जैसे जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा भीड़ बेकाबू हो गया।भीड़ आचनक बेकाबू होते हुए हंगामा फिर एक दूसरे से धक्का मुक्की पर उतर गया।पुलिस हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम को बन्द कराया। सवाल उठता है कि राजकीय शोक घोषणा के बाद आखिर क्यों कार्यक्रम सादगी से करने का निर्देश प्रशासन ने दिया।भारी भीड़ को लेकर आयोजको ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था क्यों नही किया था।भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती पर्याप्त संख्या में क्यों नही थी।0
0
Report
भरतपुर में सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर सिरफिरे आशिक की करतूत, युवती को मारा चाकू , गम्भीर हालत में युवती को कराया निजी अस्पताल में भर्ती,सारस के पास गौरी शंकर कॉलोनी की घटना, पीड़ित युवती कर रही है होम गार्ड की ट्रेनिंग,अपनी सहेलियों के साथ रह रही थी किराये के मकान में,सीकर का रहने वाला है आरोपी युवक,अपने साथियों के साथ पहुंचकर वारदात को दिया अंजाम,पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में,इंस्टाग्राम पर युवती की रील देखकर हुआ था नाराज,जयपुर में हुई थी युवती से युवक की मुलाकात, पुलिस मामले की जांच में जुटी。0
0
Report
Advertisement
